Category: JALANDHAR
-
जालंधर में अंडरब्रिज में भरे पानी में डूबा किसान, मौत

जालंधर में अंडरब्रिज में भरे पानी में डूबा किसान, मौत
बाढ़ के पानी में जलकुंभी तक उग आई थी। लोगों का कहना है कि अंडर ब्रिज में जमा पानी जिसे रेलवे को निकालना चाहिए था, उसे किसान अजीत सिंह निकाल कर सफाई के काम में जुटा हुआ था। जैसे ही किसान ने अडंर ब्रिज के नीचे जमा पानी में ट्रैक्टर-ट्राली उतारी तो पानी की गहराई इतनी थी कि वह ट्रैक्टर समेत उसी में डूब गया और उसकी वहीं पर मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसान अजीत सिंह की लाश तालाब बने अंडरब्रिज में तैरती हुई मिली थी। अजीत सिंह के शव को वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी। गांव के लोग इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे और लाश को बाहर निकाल रेलवे के अधिकारियों को बताया । इसके बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी और पुलिस पहुंची।
लोगों का कहना है कि किसान अजीत सिंह की मौत रेलवे की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग के साथ-साथ मृतक अजीत सिंह के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की है।
-
पत्रकार रवि गिल सुसाइड मामला : चारों आरोपियों ने अदालत में जमानत याचिका दायर की, दो आरोपियों की हुई जमानत
Breaking news, There was a wave of grief in the Punjabi film industry, the death of this famous actressपत्रकार रवि गिल सुसाइड मामला : चारों आरोपियों ने अदालत में जमानत याचिका दायर की, दो आरोपियों की हुई जमानत
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि 18 अगस्त को नवीं बरादरी थाने में धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें रवि गिल के भाई राहुल गिल ने शिकायत दर्ज करवाई थी, कि उनके भाई रवि ने इन सब से परेशान होकर होटल के एक कमरे में जहर निगल लिया था, और साथ में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने इन सभी के नाम लिखे हुए थे। जिसके तहत पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेजा था।
-
जालंधर में जिंदा जले परिवार के 5 लोग

जालंधर में जिंदा जले परिवार के 5 लोग
जबकि उनकी बुजुर्ग पत्नी बलबीर कौर जो घर से बाहर बैठी थी सुरक्षित बच गई है। मरने वालों की पहचान रुचि, दीया, अक्षय, यशपाल घई और मंशा के रूप में हुई है। जबकि यशपाल का बेटा इंद्रपाल गंभीर रूप से जख्मी है। जिसे देर रात DMC लुधियाना रेफर कर दिया गया था।
यह घटना जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर 12 में हुई। मृतक यशपाल घई के भाई राज घई ने बताया कि उनके भाई ने अभी 7 महीने पहले ही एक नया डबल डोर रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) खरीदा था। देर रात उसके कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद घर में आग लग गई।
घर के भीतर बैठे उनके भाई जिनकी उम्र करीब 65 साल के करीब थी, उनका बेटा-बहू और दो बच्चियों को घर से निकलने का मौका नहीं मिला। जबकि उनकी बुजुर्ग भाभी घर से बाहर बैठी थी, वह सुरक्षित हैं।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ही घर में बुरी तरह से झुलसे लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने परिवार 3 के सदस्यों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर देख उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो .
-
जालंधर में स्कूल के बाहर गुंडागर्दी:छात्र और बाइक सवारों में हुआ झगड़ा
जालंधर में स्कूल के बाहर गुंडागर्दी:छात्र और बाइक सवारों में हुआ झगड़ा
स्कूल प्रशासन का कहना है कि उनका इस झगड़े से कोई लेना-देना नहीं है। यह मारपीट स्कूल से करीब 400-500 मीटर आगे हई है। घायल आयुष और नितिन ने आरोप लगाया था कि उन्हें स्कूल के ड्राइवरों-कंडक्टरों ने भी पीटा था, लेकिन स्कूल के प्रिंसिपल राजेश ने कहा कि घायल युवकों के आरोप सरासर गलत हैं। इस लड़ाई मे स्कूल के टीचर और ट्रांसपोर्ट का कोई कर्मचारी शामिल नहीं है।
स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल के छात्रों का बाहरी युवकों के साथ झगड़ा हुआ है या उनकी आपस में कोई पुरानी रंजिश थी। इतना जरूर है कि झगड़े के बाद छात्र स्कूल में आए थे। उन्हें चोटें लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम पर फोन किया। मौके पर पीसीआर की टीम आई थी और मेडिकल के लिए छात्रों को अपने साथ ले गई थी।
-

विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल द्वारा निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा का जालंधर में होगा भव्य स्वागत
विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल द्वारा निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा का जालंधर में होगा भव्य स्वागत

विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल की सभी राम भक्तों और राम लीला कमेटियों, मंदिर कमेटियों से अपील , शौर्य यात्रा में शामिल हो प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें
MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) शौर्य जागरण यात्रा विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा संचालित 1 अक्टूबर 2023 से शहीदों की नगरी हुसैनी वाला जिला फिरोजपुर से चलकर पंजाब के विभिन् जिलों नगरौ तथा कसबों से होते हुए कल शनिवार दिनांक 7 अक्तूबर 2023 को जालन्धर पहुंच रही है। इस यात्रा का भव्य स्वागत बी.एस.एफ. चौक पर परम पूज्य 1008 महन्त गंगा दास जी की उपस्थिति प्रमोद गुप्ता जलंधर महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में हजारों श्री रामभक्तों द्वारा। सायं 5 बजे की जायेंगी ।
तत पश्चात यह यात्रा परम पूज्य संत यह यात्रा लाडोवाली रोड, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, खिंगरा गेट, माईहीरा गेट, टांडा रोड, होते हुए श्री देवी तालाब मन्दिर जालन्धर पहुँचेगी श्रीराम हॉल में 7 बजे से 9 बजे तक जन सभा का आयोजन किया गया है।जिसमें उच्च कोटी के परम पूज्य संतो के दर्शन एवं विश्व हिन्दू परिषद को सामाजिक समरसता के क्षेत्रीय संगठन मन्त्री श्री ईश्वर लाल के ओजस्वी विचार सुनने को मिलेंगे।
इस यात्रा में श्रीराम शिला जिस से श्री राम सेतू निर्माण हुआ था, के भी दर्शन करने को मिलेगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रीराम जन्मभू की पर भव्य मन्दिर के निर्माण की खुशी में शोर्य यात्रा का आयोजन करके भविष्य में आने वाली परिस्थितियों का सामना करने के लिए जैसे धर्मान्तराण, गऊरक्षा, लव जिहाद नशा मुक्ति तथा समाज को विघटित कर के देश जो कमजोर करने के षड्यन्त्र की जानकारी हर घर तक पहुँचना है। यात्रा में भाग लेकर देशभक्त और श्रीराम भक्त बने ।
-
एसडीएम अधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

एसडीएम अधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
-
हर्षोल्लास से मनाया गया राजेश्वरी धाम में मुर्ति स्थापना दिवस एवं मां देवा राजरानी जी का जन्मोत्सव

हर्षोल्लास से मनाया गया राजेश्वरी धाम में मुर्ति स्थापना दिवस एवं मां देवा राजरानी जी का जन्मोत्सव

MBD WEB NEWS जालंधर, (सुमेश शर्मा ) : राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड, जालंधर में मूर्ति स्थापना दिवस और मां देवी राज रानी जी का जन्म उत्सव बड़ी हर्षोल्लास तथा श्रद्धा पूर्वक 2 अक्टूबर दिन सोमवार को मनाया गया।
जिसमें विशेष रूप से सांसद सुशील रिंकू, दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक शीतल विज, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, पूर्व पार्षद जसपाल कौर भाटिया, युवा कांग्रेसी नेता अनमोल ग्रोवर, एडवोकेट संदीप वर्मा एवं अन्य धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर मां भगवती जी का आशीर्वाद लिया।
धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ 2-10-2023 दिन सोमवार रात 8:00 बजे ध्वजारोहण के साथ किया गया। रात 8:30 बजे संगत के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पुज्य पंडित जी द्वारा मंदिर कमेटी के सदस्यों से विधि-विधान से रात 9:30 बजे ज्योति पूजन करवाने के पश्चात रात 10:00 बजे जागरण का शुभारंभ किया गया, जो 3 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 5:00 बजे भोग आरती प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।
इस दौरान संगत द्वारा मां देवा राजरानी जी के शुभ जन्मदिन पर मां देवी राजरानी जी के हाथों केक काटवा कर संगत का मुंह मीठा करवाते हुए मां देवी राजरानी जी को जन्मदिन की बधाइयां दी गई।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विशेष रूप से जिला झुंझुनू, सूरजगढ़, राजस्थान से महंत बबलू नाथ जी महंत राकेश नाथ जी भी शामिल होने पहुंचे। जिनको मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री कैलाश बब्बर ने मां की चुनरी देखकर सम्मानित किया। मां के भजनों का गुणगान महंत पंकज ठाकुर एंड पार्टी, दीपक सरगम एंड पार्टी द्वारा किया गया।सभी भक्तों ने झूम नाच कर जन्मदिन मनाया देवी राज रानी जी के जन्मदिन पर अलग-अलग तरह के लंगर लगाए गए और भंडारा भी सारी रात चला राजेश्वरी धाम वेलफेयर सोसाइटी रजि. के सभी सदस्य राम किशन नानू, विजय दुआ, सुषमिंद्र नैय्यर, ज्योति बब्बर, सतीश बब्बर, राजीव सहदेव, अशोक दोलतानी, ममता दोलतानी,पुनीत जैन, अंजू जैन,जतिन कुमार मिंटू, जतिन बब्बर, पंडित विष्णु शुक्ला,टिंकू,पवन नागपाल, विजय बब्बर, अविनाश अग्रवाल,पवन पुजारी, रिक्की उप्पल, नवदीप जरेवाल, विमल कुमार आदि ने हाजरी लगवाई।
-
जालंधर MLA की गाड़ी से टकराई स्कूटी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

जालंधर MLA की गाड़ी से टकराई स्कूटी, एक की मौत, दूसरा गंभीर
हादसा नवांशहर में बहराम के जस्सोमाजरा के पास चंडीगढ़-फगवाड़ा हाईवे पर हुआ। जिस समय हादसा हुआ विधायक शेरोवालिया चंडीगढ़ से लौट रहे थे।
पूरी घटना हाईवे पर लगे CCTV कैमरों में भी कैद हो गई है। हालांकि लाडी शेरोवालिया की गाड़ी के चालक ने स्कूटी सवारों को बचाने की पूरी कोशिश की और बीच में बने डिवाइडर पर भी गाड़ी चढ़ा दी, लेकिन स्कूटी चला रहा रामकिशन एकदम सामने गाड़ी देख घबरा गया और वह स्कूटी की ब्रेक नहीं लगा पाया और उसने सीधे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद इनोवा गाड़ी में सवार विधायक लाडी शेरोवालिया और उनका स्टाफ गाड़ी से उतर कर बाहर आए। उन्होंने हाईवे पर ट्रैफिक को रोका और घायलों को सड़क से उठाकर तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रामकिशन को डैड डिक्लेयर कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राम प्रकाश उपचाराधीन है। पुलिस ने गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है।
-

ट्रिपल मर्डर केस; माता-पिता ने ही बच्चियों को उतरा था मौत के घाट; एस.एस.पी भुल्लर
ट्रिपल मर्डर केस; माता-पिता ने ही बच्चियों को उतरा था मौत के घाट; एस.एस.पी भुल्लर
जालन्धर:- जालन्धर के थाना मक़सूदा के अंतर्गत आते कानपुर से सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई थी, जहां तीन बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मोत हो गई थी व उनके शव घर के बाहर ट्रंक में से मिले थे। पुलिस ने बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था ओर बच्चियों के माता-पिता को हिरासत में लिया था।
जालंधर के एस.एस.पी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने आज दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बच्चियों के माता-पिता ने ही बच्चियों को मौत के घाट उतारा है उन्होंने बताया कि पिता का कहना है कि गरीबों के कारण वह बच्चियों का पालन पोषण नहीं कर पा रहा था जिस कारण उसने अपने पांच बच्चों में से तीन लड़कियों को फसलों में इस्तेमाल की जाने वाली वाली कीटनाशक दवाई को दूध में मिलकर बच्चियों को पिला दिया और बाद में उन्हें संदूक में बंद कर दिया। भुल्लर ने बताया कि माता-पिता को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।








