Category: JALANDHAR

  • गांधी कैंप वार्ड नंबर 69 में गंदे पानी व बदबू के कारण घरों में रहना लोगों के लिए हुआ मुश्किल

    गांधी कैंप वार्ड नंबर 69 में गंदे पानी व बदबू के कारण घरों में रहना लोगों के लिए हुआ मुश्किल

    गांधी कैंप वार्ड नंबर 69 में गंदे पानी व बदबू के कारण घरों में रहना लोगों के लिए हुआ मुश्किल

     

    डेंगू से बचाव के लिए सरकार चला रही अभियान, लेकिन समस्या जस की तस 

    जनता ने कहा ; सरकार नही , गंदा पानी अब है आपके द्वार 

     

    MBD WEB NEWS : गांधी कैंप वार्ड नंबर 69 कबीर मंदिर वाली गली में बिना बारिश के सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं। अगर बारिश से पहले यह हाल है तो बाद में क्या होगा।कबीर मंदिर से लेकर मार्किट तक कई जगह सीवरेज ओवरफ्लो होकर बह रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अफसरों की उदासीनता के चलते वर्षों पुरानी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सीवरेज ओवरफ्लो से जो गंदा पानी निकल रहा है, वह कई-कई दिन तक सड़ता रहता है। इस पर मच्छर पनप रहे हैं और डेंगू और मलेरिया को बढ़ावा मिल रहा है। इस सड़क मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। यहां से उठने वाली बदबू के कारण सभी लोग परेशान रहते हैं। इस गंदे पानी ने लोगों के नाक में दम कर दिया है। इस समस्या की शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। गांधी कैंप में यह समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है। आज तक कोई समाधान नहीं हो सका। सीवरेज का गंदा पानी गलियों में भरा हुआ है। इससे गलियों में से निकलने तक का रास्ता नहीं है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई सालों से वह इन हालातों से जूझ रहे है। लेकिन इसके बाद भी कोई सुध नहीं ली जा रही है। घर के अंदर जाने के लिए भी लोगों को इसी गंदे पानी के बीच से जाना पड़ रहा है। उन्होने बताया कि गंदे पानी के कारण पूरा घर सीवरेज की गंदी बदबू से भर गया है। जिसके कारण घर में बीमारियां फैलने का डर भी सताने लगा है।

    पार्षद नहीं सुनते समस्या

    गांधी कैंप के लोगों ने कहा कि समस्या को लेकर उन्होने कई बार पार्षद को अवगत करा दिया। लेकिन इसके बाद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। पार्षद केवल वोट लेने के लिए आते है उसके बाद लोग किस परेशानी से जूझ रहे है इसके बारे में कोई पार्षद सुध नहीं लेता।

  • शिव अनंत शिव कृपा अनंता रुद्राभिषेक से मिलती है हजारों पुण्य की प्राप्ति : संदीप वर्मा

    शिव अनंत शिव कृपा अनंता रुद्राभिषेक से मिलती है हजारों पुण्य की प्राप्ति : संदीप वर्मा

    शिव अनंत शिव कृपा अनंता रुद्राभिषेक से मिलती है हजारों पुण्य की प्राप्ति : संदीप वर्मा

     

     

    MBD WEB NEWS: (सुमेश शर्मा) जालंधर :रुद्रसेना संगठन द्वारा श्रावण माह में शिवपुरी धाम में चल रहे 21 जुलाई से 30 अगस्त तक रूद्राभिषेक के 41 दिन पूर्ण हो गए हैं।रूद्र सेना सगठन के चेयरमेन व शिव योगी साधक दयाल वर्मा के मार्गदर्शन पर शिवपुरी धाम किशनपुरा मंदिर के पंडित के दोबारा पूजन कर रूद्राभिषेक किया गया। रूद्राभिषेक में भगवान शिवा भोलेनाथ बाबा जी को गंगा जल, दूध, गन्ने का रस, इत्र व साईवाल गऊ माता जी के दूध से अभिषेक करवाया गया। संदीप वर्मा ने कहा कि शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सावन में रुद्राभिषेक सबसे उत्तम है। रुद्राभिषेक एक पूजा और धार्मिक क्रिया है, जो भगवान शिव के भक्तों द्वारा की जाती है। इस प्रक्रिया में शिवलिंग पर जल, धूप, दीप और बिल्वपत्र की अर्पण किया जाता है और मंत्रों का जाप भी किया जाता है। रुद्राभिषेक का मुख्य उद्देश्य भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करना होता है। यह पूजा भक्ति और समर्पण का एक विशेष प्रकार है, जिसमें शिव के गुणों को स्मरण करते हुए उनकी कृपा प्राप्ति का प्रयास किया जाता है।रुद्राभिषेक दो शब्दों रुद्र और अभिषेक से मिलकर बना है। भगवान शिव को ही रुद्र भी कहा जाता है। वहीं अभिषेक का अर्थ है स्नान कराना। इस प्रकार से रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान शिव का अभिषेक। इसलिए शिव पूजा में रुद्राभिषेक जरूर कराते हैं। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं। इस अवसर पर रुद्र सेना संगठन के चेयरमैन दयाल वर्मा, अनिल, शेखर आंनद, विक्रम चंद, करण गगोत्ररा, सतीश, जोजी, सोनू, माधव, टिका भंडारी, अनिल कुमार व अन्य शिव भक्त उपस्थित रहे।

  • जालंधर में 20 रूपए की सवारी को लेकर 2 ऑटो चालकों में विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर

    You are currently viewing जालंधर में 20 रूपए की सवारी को लेकर 2 ऑटो चालकों में विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर

    Dispute between two auto drivers over Rs 20 ride in Jalandhar, brick and stone pelting fiercely

    जालंधर में 20 रूपए की सवारी को लेकर 2 ऑटो चालकों में विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर

     जालंधर: महानगर के अधीन आते लम्मा पिंड चौक में शुक्रवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब 20 रुपए की सवारी को लेकर 2 ऑटो चालकों में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान दोनों की तरफ से जमकर ईंटें पत्थर चले। हालांकि इस पत्थरबाजी के खेल में 2 लोग हताहत हुए है। लेकिन काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।  दोनों पक्षों के झगड़े के कारण काफी देर कर लम्मा पिंड से किशनपुरा की तरफ जाता सड़क मार्ग बंद रहा है। यह सड़क इसलिए बंद रही क्योंकि दोनों तरफ से जमकर ईंटें पत्थर चल रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ऑटो चालकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें पकड़कर थाने ले गई। 

    मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले लम्मा पिंड चौक पर शराब ठेके के बाहर 2 ऑटो चालकों की लड़ाई हुई थी। जिसके समझौते के लिए दोनों पक्षों ने गत दिन मीटिंग रखी थी। इस मीटिंग के शुरू होने से पहले इनमें विवाद हो गया जोकि इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षो की तरफ से ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए। इस झगड़े के दौरान काफी लंबा जाम लगा और दहशत का माहौल बन गया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 04 सितम्बर से, 7 दिन में सीखें खुशहाल जीवन जीने की कला

    फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 04 सितम्बर से, 7 दिन में सीखें खुशहाल जीवन जीने की कला

    फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 04 सितम्बर से, 7 दिन में सीखें खुशहाल जीवन जीने की कला

    *MBD WEB NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा )– श्री श्री ज्ञान विकास केन्द्र की तरफ से सात दिवसीय फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय श्री महालक्ष्मी मंदिर ,AC हाल, नजदीक फायर ब्रिगेड स्टेशन ,जेल रोड जालंधर 04 सितम्बर से 10 सितम्बर तक चलने वाली इस वर्कशॉप में साधकों को खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी। इस वर्कशॉप में चिंता व तनाव जो कि सभी बिमारीयों की जड़ है, से शत-प्रतिशत मुक्ति, चिड़-चिड़ेपन व गुस्से पर काबू पाना, आलस्य से मुक्ति, कार्य क्षमता में वृद्धि, पति-पत्नी में चल रहे तनावों से मुक्ति के साथ न केवल शारीरिक बल्कि मन व बुद्दि तीनो प्रकार से तंदरुस्ती पाने के तरीके बताए जाएँगे। साथ ही हर समय प्रसन्न रहना व विद्यार्थीयों को कम समय में ज्यादा याद कर पाना और स्मरण शक्ति के तीव्र विकास के तरीके बताए जाएंगें।*

    *98760-10094 पर काल या व्हाटसैप पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन*

    *रोजाना सुबह 4 बजे से 6 बजे तक चलने वाले इस कैंप में साधक फ्री रजिट्रेशन करवा कर हिस्सा ले सकते हैं। इस बारे में जानकारी हेतु, कैंप में आने वाले को अपने साथ कुछ भी लाने की आवश्यकता नहीं हैं। इस वर्कशॉप में आने वाले सभी पार्टीसिपेंटस की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इस वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए आप 98760-10094 पर काल, व्हाटसैप या https://bit.ly/2YsZVw5 पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।*

  • डेंगू से बचाव के लिए सरकार हुई अलर्ट;डेंगू के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए घरों के आसपास पानी जमा न होनें दे: एडीसी वरिंदरपाल सिंह बाजवा

    डेंगू से बचाव के लिए सरकार हुई अलर्ट;डेंगू के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए घरों के आसपास पानी जमा न होनें दे: एडीसी वरिंदरपाल सिंह बाजवा

     

     

    जालंधर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने कहा कि डेंगू रोग के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है यदि कुछ मिनट का समय लगा कर यह सुनिशिचत कर लिया जाए कि घरों में और उसके आसपास साफ पानी जमा न होने दिया जाए।

    जिला स्वास्थ्य सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने जिला निवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास जहां भी एडीज मच्छर पनपने की संभावना हो, पानी इकट्ठा न होने दें।

    उन्होंने कहा कि इससे वे स्वयं को और दूसरों को डेंगू से बचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि डेंगू मच्छर का दायरा 200 मीटर तक होता है, इसलिए अगर लोग अपने घरों की सफाई करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें, तो इससे जल जनित बीमारियों के खिलाफ लड़ाई मजबूत होगी।

    उन्होंने कहा कि घर में रखे कूलर, गमले, फ्रिज की ट्रे व अन्य बर्तनों में साफ पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।

    श्री बाजवा ने कहा कि जिले में अब तक डेंगू के 48 मामले सामने आ चुके हैं और पिछले वर्षों की तुलना में यह बीमारी काफी हद तक नियंत्रण में है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शुक्रवार को ड्राई डे गतिविधियां मनाने के निर्देश दिये।

    उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यार्थियों को डेंगू रोग के लक्षण और उससे बचाव के बारे में भी जानकारी देने को कहा। उन्होंने सीनियर मैडिकल अधिकारियों को डेंगू को नियंत्रण में रखने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में ड्राई डे अभियान चलाने को कहा।

    इस अवसर पर उन्होंने आम आदमी क्लीनिक, एमआर की उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नशामुक्ति एवं ओएटीएस केंद्र, जननी सुरक्षा योजना, टीबी मुक्त अभियान कार्यक्रम सहित अन्य की भी समीक्षा की गयी।

  • जालंधर में दर्ज हुआ बॉलीवुड फिल्म यारियां-2 फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर के खिलाफ केस

    You are currently viewing जालंधर में दर्ज हुआ बॉलीवुड फिल्म यारियां-2 फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर के खिलाफ केस

    Case registered against director and actor of Bollywood film Yaariyan-2 in Jalandhar

    जालंधर में दर्ज हुआ बॉलीवुड फिल्म यारियां-2 फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर के खिलाफ केस

     जालंधर : फिल्म यारियां के सीन को लेकर हुए विवाद के बाद अब जालंधर पुलिस ने फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में सिख तालमेल कमेटी ने कहा कि फिल्म में उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा गई है। जिसके बाद पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में एक्टर निजान जाफरी, डायरेक्टर राधिका राव, विनय सपरू और प्रोड्यूसर टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ 295 -A के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि यारियां-2 के गाने में जानबूझ कर सिखों की भावनाओं को आहत करने के लिए श्री साहिब पहन कर गाना फिल्माया गया है। इससे जहां सिख चिह्नों का अपमान हुआ है, वहीं सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा है कि सिखों को गुरु साहिब ने जो 5 ककार (5 चिह्न) दिए हैं, उन्हें धारण करने के लिए व्यक्ति का अमृतधारी सिख होना जरूरी है, लेकिन फिल्म में क्लीन शेव हीरो (निजान जाफरी) सिखों के 5 ककारों में से एक सिरी साहिब (किरपाण) पहन कर गाना गा रहा है। इस गाने में फिल्म के डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर ने ककार की बेअदबी की है। सिख मर्यादा का भी उल्लंघन किया है।

    बता दें कि इस फिल्म में एक सीन दर्शाया गया है जिसमें एक एक्टर ने कृपाण पहन रखी है और वह सीन के दौरान लड़की के साथ छेड़छाड़ करता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म के इस सीन को लेकर सिख संगठनों द्वारा एतराज जताया जा रहा है।

  • रक्षाबंधन पर दो घंटे देरी से खुलेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल,30 अगस्त दिन बुधवार को पंजाब सरकार के समूह दफ्तर और स्कूल दो घंटे देरी से खुलेंगे

    रक्षाबंधन पर दो घंटे देरी से खुलेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल,30 अगस्त दिन बुधवार को पंजाब सरकार के समूह दफ्तर और स्कूल दो घंटे देरी से खुलेंगे

     

     

    जालंधर : देशभर में कल रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहन-भाई के इस पवित्र त्योहार को लेकर बाजार सज चुके हैं और जमकर खरीदारी भी की जा रही है। इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने भी रक्षाबंधन के मद्देनजर राज्यभर के स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। इसके तहत प्रदेश में राखी के त्योहार 30 अगस्त दिन बुधवार को पंजाब सरकार के समूह दफ्तर और स्कूल दो घंटे देरी से खुलेंगे।

    सरकारी दफ्तरों का समय 9 बजे का है, इसलिए राखी के त्योहार पर 30 अगस्त को दफ्तरों के खुलने का समय 11 बजे होगा। पंजाब सरकार की नोटिफिकेशन के अनुसार समूह स्कूल 30 अगस्त को 10 बजे खुलेंगे।

  • पत्रकार रवि गिल सुसाईड मामले में गिरफ्तार आरोपी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

    You are currently viewing पत्रकार रवि गिल सुसाईड मामले में गिरफ्तार आरोपी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

    Court sent accused arrested in journalist Ravi Gill suicide case to judicial custody for 14 days

    पत्रकार रवि गिल सुसाईड मामले में गिरफ्तार आरोपी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

    जालंधर : जालंधर में बीते दिनों हुए पत्रकार रवि गिल सुसाईड मामले के सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आज सभी आरोपियों को दो दिन का रिमांड खत्म हो गया था। वहीं कोर्ट में पुलिस का कहना था कि सभी आरोपियों से पुलिस दोबारा पूछताछ करना चाहती है। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें हिरासत में भेज दिया।

    प्राप्त जानकारी अनुसार जेएमआईसी रेणुका कालड़ा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में कुछ दिन पहले पत्रकार रवि गिल को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में गिरफ्तार किए गए राजेश कपिल, कीर्ति गिल, शुभम गिल और साजन नरवाल को आज दो दिन के पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने इन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया। जहां माननीय अदालत ने रिमांड खत्म होने के बाद इन चारों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। यहां बता दें कि पुलिस ने पहले उक्त आरोपियों का दो दिन का रिमांड हासिल किया था और पहला रिमांड खत्म होने के बाद आज इन चारों को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि वह उनसे और पूछताछ करना चाहती है। इसलिए पुलिस ने इनका रिमांड मांगा था। इन सभी के खिलाफ थाना बारादरी में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत मामला दर्ज़ किया गया है।

  • जालंधर में बारिश से मिली लोगों को गर्मी से राहत, मौसम विभाग पंजाब के 10 जिलों में जारी किया आरेंज अलर्ट

    You are currently viewing जालंधर में बारिश से मिली लोगों को गर्मी से राहत, मौसम विभाग पंजाब के 10 जिलों में जारी किया आरेंज अलर्ट

    People got relief from heat due to rain in Jalandhar Meteorological Department issued orange alert in 10 districts of Punjab

    जालंधर में बारिश से मिली लोगों को गर्मी से राहत, मौसम विभाग पंजाब के 10 जिलों में जारी किया आरेंज अलर्ट

    चंडीगढ़ः महानगर में सोमवार को सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश के साथ जहां लोगों को भारी गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने जालंधर सहित पंजाब के करीब 10 जिलों में आने वाले 3 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह हुई बारिश इतनी तेज है कि इसके कारण दोपहिया वाहनों के अलावा करो एवं अन्य वाहनों को भी सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। कुछ ऐसा ही हाल लुधियाना का है। यहां भी तेज हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्यभर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अुसार अगले 3 घंटे में पंजाब के जिला जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, तरनतारन में तूफान, बिजली, गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उधर, तरनतारन के गांव घड़ूंआ में 100 फीट टूटे धूस्सी बांध की मुरम्मत का काम चल है। करीब 19 घंटे अभी भी पानी में डूबे हुए है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले 2-3 दिनों में बाध का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद स्थिति आम जैसी शुरू हो जाएगी।

    बता दें पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार को तेज हवा के साथ तेज वर्षा हुई। इस कारण रावी, घग्गर, व मारकंडा नदियों का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। गुरदासपुर के भारत-पाक सीमा से सटे डेरा बाबा नानक में रावी का जलस्तर बढ़ने से कस्सोवाल तक पहुंचने का मार्ग टूट गया है।

  • जालंधर की पीपीआर मार्किट की पार्किंग में खड़े वाहनों को अज्ञात युवक ने लगाई आग, दो दोपहिया जलकर हुए राख

    You are currently viewing जालंधर की पीपीआर मार्किट की पार्किंग में खड़े वाहनों को अज्ञात युवक ने लगाई आग, दो दोपहिया जलकर हुए राख

    Unknown youth set fire to vehicles parked in the parking lot of PPR market in Jalandhar, two two-wheelers burnt to ashes

    जालंधर की पीपीआर मार्किट की पार्किंग में खड़े वाहनों को अज्ञात युवक ने लगाई आग, दो दोपहिया जलकर हुए राख

    जालंधरः जालंधर की पीपीआर मार्किट में उस वक्त हड़कंप मच गया, पीपीआर मार्किट की पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों को एक अज्ञात युवक द्वारा आग लगा दी गई। आग की सूचना मिलते ही लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। वहीं वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर खंगाल रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को शहर की सबसे व्यस्त मार्किट पीपीआर की पार्किंग में खड़ी दोपहिया वाहनों को किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। वाहनों में आग का पता लगते ही मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने आग पर खुद ही काबू पा लिया। वहीं इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। वहीं अज्ञात युवक द्व्रारा पार्किंग में खडे दोपहिया वाहनों को आग क्यों लगाई इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

    जिक्रयोग्य है कि पीपीआर मार्कीट में आए दिन हंगामा होने की खबरें सामने आती रहती है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने अब वहां पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती शुरू कर दी है। जिसके बाद वहां पर हुल्लड़बाजी के मामले काफी कम हुए हैं। वहीं आज वाहनों को आग लगाने की घटना सामने आने के बाद स्थानीय दुकानदारों और लोगों में काफी सहम पााया जा रहा है।