Category: JALANDHAR

  • पंजाब पहले ही नशे की गर्त में डूबा,रही सही कसर मान सरकार ने महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी की : जनार्दन शर्मा

    पंजाब पहले ही नशे की गर्त में डूबा,रही सही कसर मान सरकार ने महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी की : जनार्दन शर्मा

    पंजाब पहले ही नशे की गर्त में डूबा,रही सही कसर मान सरकार ने महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी की : जनार्दन शर्मा

    नशे ने लोगों के घर बर्बाद किए मान सरकार अब लोगों की गृहस्थी भी बर्बाद करने पर तुली : शर्मा

    0

    युवाओं को नशे की गर्त से निकलने में विफल रही मान सरकार अब महिलाओं को भी शराब के प्रति कर रही है आकर्षित : जनार्दन शर्मा

    मुख्यमंत्री भगवंत मान का शराब के प्रति प्रेम का दिख रहा है पूरे प्रदेश में असर पूरे प्रदेश में 5 स्टार सुविधाओं से लैस शराब के जगह-जगह खोले ठेके : शर्मा

    अब प्रदेश के लोगों को शराब लेने के लिए एक किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर तय नहीं करना पड़ता।

    MBD WEB NEWS: जालंधर, 10 जुलाई (सुमेश शर्मा ) : बीजेपी पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कल शराब के प्रति प्रेम आज पूरे प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है।
    जनार्दन शर्मा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पंजाब पहले ही नशे की गर्त में समा रहा है रही सही कसर आप सरकार ने प्रदेश में महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी कर दी है। पहले ही पूरे प्रदेश में नशे ने लोगों के घर बर्बाद कर रखे हैं। अब मान सरकार महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर लोगों की गृहस्थी बर्बाद करने पर तुली हुई है। जिसकी शुरुआत जालंधर में महिलाओं के लिए शराब का ठेका खोल कर दी गई है।
    जनार्दन शर्मा ने कहा कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों से पहले प्रदेश के लोगों के साथ वादा किया था कि वो प्रदेश के युवाओं को नशे की गर्त से निकलेगी मान सरकार ने अपना यह वादा तो पूरा नहीं किया, पर अब प्रदेश की महिलाओं को शराब के प्रति आकर्षित करने के लिए ठेके खोलने शुरू कर दिए हैं, जिसका ताजा उदाहरण जालंधर के लंबा पिंड चौक में खुले महिलाओं के लिए शराब के ठेके का है।
    जनार्दन शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का शराब के प्रति प्रेम का आज पूरे प्रदेश में असर दिख रहा है। आज पूरे प्रदेश में फाइव स्टार सुविधाओं से लैस शराब के ठेके जगह जगह खुल चुके हैं। अब पूरे पंजाब प्रदेश के लोगों को शराब लेने के लिए 1 किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर नहीं करना पड़ता।

  • संतोषी नगर में काजी से आए युवकों ने किया परिवार पर जानलेवा हमला, महिला सहित 3 घायल

    You are currently viewing संतोषी नगर में काजी से आए युवकों ने किया परिवार पर जानलेवा हमला, महिला सहित 3 घायल

    In Santoshi Nagar, youths from Qazi made a fatal attack on the family, 3 injured including woman

    संतोषी नगर में काजी से आए युवकों ने किया परिवार पर जानलेवा हमला, महिला सहित 3 घायल

    जालंधरः बुधवार देर रात संतोषी नगर इलाके में इस वक्त हड़कंप मच गया, जब काजी मंडी की ओर से आए कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से एक परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें एक महिला सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मोहल्ले में जमकर ईंटें बरसाईं तथा हुड़ुदंग मचाया। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    हमले में घायल हुए युवकों की बहन कोमल ने जानकारी देते बताया कि विजय, खान और चंद्रू अपने साथ लड़के लेकर आए थे। वह पहले उसके 2 भाइयों दीपक और गौतम के साथ बहस करते रहे फिर, अचानक तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। उसने बताया कि मोहल्ले में यह गुंडागर्दी का नंगा नाच करीब पौना घंटा तक चला। मोहल्ले वालों का कहना है कि जब तक उनके मोहल्ले में गालियां निकाल-निकाल कर हमलावर ईंटें बरसाते रहे, तब तक वह डर के मारे घरों में दुबके रहे।

    वहीं हमले में घायल दीपक और गौतम के दोस्त ने बताया कि 2 साल पहले उनका हमलावर युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। उसी झगड़े के बारे में वह मोहल्ले में आकर दीपक से बहस करने लगे। इतने में वहां पर गौतम पहुंच गया। गौतम ने जब उन्हें जाने के लिए कहा तो वह उससे भी उलझ गए और गालियां निकालने लगे। इसके बाद गौतम और उनमें हाथापाई शुरू हो गई। जो युवक साथ आए थे, उन्होंने हथियारों से मारना शुरू कर दिया।

  • जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, लग्जरी मोबाइल वर्ल्ड की दुकान पर की लाखों की चोरी

    You are currently viewing जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, लग्जरी मोबाइल वर्ल्ड की दुकान पर की लाखों की चोरी

    Terror of fearless robbers in Jalandhar, theft of lakhs at luxury mobile world shop

    जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, लग्जरी मोबाइल वर्ल्ड की दुकान पर की लाखों की चोरी

     

    •  जालंधरः महानगर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी के फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में देर रात डॉलफिन मार्किट में स्थित लग्जरी मोबाइल वर्ल्ड की दुकान से सामने आया है। यहां नकाबपोश लुटेरे छत का दरवाजा तोड़कर सीढ़ियों के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। जिसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

    घटना संबंधी जानकारी देते दुकान के मालिक विवेक ने बताया कि उनकी दुकान में करीब 12 लाख रुपए की चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान चोर महंगे फोन चोरी करके ले गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

    दुकान मालिक ने बताया कि चोरों ने उनके साथ-साथ अन्य दुकान की छतों को भी नुकसान पहुंचाया है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि चोरों द्वारा पहले अन्य दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। जब चोर अन्य दुकानों में वारदात को अंजाम नहीं दे पाए तो उन्होंने उक्त दुकान को निशाना बनाया। इस दौरान दुकान मालिक ने प्रशासन से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

  • पत्रकार सुनील कुकरेती के पिता श्री राम प्रकाश कुकरेती जी की रस्म क्रिया 11 अगस्त को..

    पत्रकार सुनील कुकरेती के पिता श्री राम प्रकाश कुकरेती जी की रस्म क्रिया 11 अगस्त को..

    Ram Prakash Kukreti Rasam Kirya

    MBD WEB NEWS जालंधर  Ram Prakash Kukreti Rasam Kirya : पत्रकार सुनील कुकरेती के पिता स्व. श्री राम प्रकाश कुकरेती जिनका निधन 31 जुलाई को हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए श्री गरुड़ पुराण के पाठ का भोग एवं रस्म किरया 11 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक श्री राधा कृष्ण मंदिर, मास्टर महंगा सिंह कालोनी, सामने हाकी स्टेडियम बड़िंग में होगी।

    Ram Prakash Kukreti Rasam Kirya : MBD WEB NEWS  कुकरेती परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।

  • पंजाब बंद की कॉल का मिला-जुला असरः निजी शिक्षण संस्थान बंद, दुकानें रही बंद; हाइवे पर आवागमन जारी

    पंजाब बंद की कॉल का मिला-जुला असरः निजी शिक्षण संस्थान बंद, दुकानें रही बंद; हाइवे पर आवागमन जारी

     

     

    जालंधर : मणिपुर में जातीय हिंसा का पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। इसके रोष स्वरूप आज यानी बुधवार को वाल्मीकि, रविदासिया और ईसाई भाईचारे ने संयुक्त रूप से पंजाब बंद की कॉल दी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पंजाब बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। सभी निजी शिक्षण संस्थानों ने भी अपने स्कूल-कालेज बंद रखे हैं। हालांकि, कई बाजारों में दुकानें बंद हैं और हाईवे पर आवागमन भी जारी है। इमरजेंसी सेवाएं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को रोका नहीं जा रहा है।

    समुदाय के नेताओं का कहना है कि दलित महिलाओं पर मणिपुर में अत्याचार हो रहा है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उसे रोकने में नाकाम रही है। शर्मनाक है कि सरकार की नाकामी के बाद खुद सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना पड़ा। बंद की कॉल देने वाले सभी समुदायों का कहना है कि उनका बंद पूरी तरह से शांतिमय तरीके से होगा। कोई भी उनके बंद के दौरान हुल्लड़बाजी नहीं करेगा।

    वहीं, ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों का कहना है कि वह संयुक्त रूप से हिंसा के विरोध में पिछले कई दिनों से शांतिमय तरीके से प्रदर्शन करते आ रहे हैं। ईसाई समुदाय के लोग सड़कों पर हाथों में पवित्र ग्रंथ बाइबल लेकर अपना रोष प्रदर्शन करेंगे। धरने में भी वह बाइबल लेकर बैठेंगे।

  • जालंधर के माडल टाऊन में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े लूटी कार

    You are currently viewing जालंधर के माडल टाऊन में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े लूटी कार

    In Jalandhar’s Model Town, robbers looted a car in broad daylight at gunpoint

    जालंधर के माडल टाऊन में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े लूटी कार

     

    •  जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश करते हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही एक मामला महानगर के पाश इलाके माडल टाऊन मे उस वक्त सामने आया, जब तीन लुटेरों द्वारा दिनदहाड़े एक युवक को पिस्तौल दिखाकर उसकी कार लूट ली। सूचना के बााद मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं लूट का शिकार हुए युवक की पहचान लक्ष्य निवासी जीटीबी नगर के रूप में हुई है।

    इस संबंधी पुलिस को दी जानकारी में पीड़ित लक्ष्य ने बताया कि वह सब्जी लेने और प्रिंट आउट निकलवाने के लिए घर से निकला था, कि मॉडल टाउन के गुरुद्वारे के साथ लगती गली में तीन लुटेरों ने एकदम से आकर घेर लिया रिवाल्वर के बल पर गाड़ी लूटकर फरार हो गए। उसने तुरंत इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगलना शुरू कर दिया है।

  • जालंधर में अवैध तरीके से हो रही है गोमांस की तस्करी, गो हत्या कर मांस बेचने वाली फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, हिंदू संगठनों ने जताया रोष, पूछा और कितने बूचड़खाने चल रहे है पंजाब में..

    जालंधर में अवैध तरीके से हो रही है गोमांस की तस्करी, गो हत्या कर मांस बेचने वाली फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, हिंदू संगठनों ने जताया रोष, पूछा और कितने बूचड़खाने चल रहे है पंजाब में..

     

    जालंधर में गौ मांस बेचने वाली एक फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश

    विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा , गो हत्या करने वाले आरोपियों को मिलनी चाहिए सख्त सजा

    हिंदू संगठन इकट्ठे होकर मौके पर पहुंचे , पुलिस प्रशासन को दिखाया आईना

    कहा ऐसे कितने और बूचड़खाने खाने चल रहे है पंजाब में

    गांव धोगड़ी में गायों के बूचड़खाने का पर्दाफाश हुआ है। यहां अवैध रुप से बनी फैक्ट्री में गायों को काटकर उनका मांस बेचा जाता था। इस बारे में गऊ सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन कीमती भगत ने बताया कि इस मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और सभी के सभी बांग्लादेश से है। कीमती भगत ने बताया कि इस फैक्ट्री के बारे में जानकारी गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीष जी के माध्यम से प्राप्त हुई है और प्रशासन के सहयोग से इस फैक्ट्री पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

    बिहार के युवक ने बताया कि उसे अभी दो दिन पहले ही फैक्ट्री में आए हुए थे। उसे कहा गया था कि वहां पर चिकन पैकिंग का काम है। लेकिन यहां पर मोटा मांस पैक हो रहा था। युवक ने कहा कि यहां पर जानवरों को काटा नहीं जाता। यहां पर कटा हुआ मांस आता है। यह सिर्फ पैकिंग यूनिट है। यहां से मास पैक होकर दिल्ली और अन्य राज्यों में जाता हैं।

    गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही गौ मांस पैकिंग फैक्ट्री में टनों के हिसाब के पैक्ड मांस मिला है। हिंदु संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे पहले राजपुरा में भी गौ मांस की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। उसी से उन्हें जानकारी मिली थी कि जालंधर में भी गौ मांस का धंधा चल रहा है। इसके बाद जब उन्हें लोकेशन मिली तो पहले रेकी की गई। जब सब कुछ कन्फर्म हो गया तो पुलिस को सूचना देकर छापेमारी करवाई।

    गौ रक्षा दल के प्रधान सतीश ने बताया कि जब पुलिस के साथ छापेमारी की गई तो चौकीदार मौके से गेट बंद करके भाग गया। जब काफी देर तक गेट नहीं खुला तो पुलिस दीवार फांद कर फैक्ट्री में गई। मौके पर 13 लोगों को पकड़ा गया जबकि कुछ लोग छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए।

  • प्रेमिका ने किया मिलने से इंकार तो हरदीप नगर के युवक ने कर दिया ऐसा कांड की हर कोई रह गया दंग

    You are currently viewing प्रेमिका ने किया मिलने से इंकार तो हरदीप नगर के युवक ने कर दिया ऐसा कांड की हर कोई रह गया दंग

    प्रेमिका ने किया मिलने से इंकार तो हरदीप नगर के युवक ने कर दिया ऐसा कांड की हर कोई रह गया दंग

    जालंधर : थाना रामामंडी के अंतर्गत आते हरदीप नगर में एक युवक द्वारा प्रेमिका के मिलने से इंकार करने के बाद घर में फंदा लगााकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बाबू निवासी हरदीप नगर के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया है कि युवक ने प्रेमिका से दुखी होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    मृतक की बहन चरनजीत कौर ने जानकारी देते बताया कि गुरप्रीत किसी लड़की को प्यार करता था। बीते कुछ दिनों से उसके भाई का उस लड़की के साथ कोई झगड़ा चल रहा था। रविवार को उक्त लड़की ने इसके भाई को कहीं मिलने के लिए बुलाया था। दोपहर को इसका भाई उस लड़की से मिलने के लिए गया और जब शाम को घर आया तो काफी परेशान था। इसके भाई ने बताया था कि लड़की उससे मिलने के लिए नहीं आई। इसके बाद गुरप्रीत अपने कमरे में चला गया। देर शाम तक वह नीचे नहीं आया तो वह उसे बुलाने के लिए ऊपर गई तो कमरे में जाकर देखा तो उसके भाई का शव पंखे पर लगे फंदे से लटक रहा था।

    वहीं मामले की जांच कर रहे थाना रामामंडी के एएसआई रूपलाल ने बताया कि मृतक गुरप्रीत की बहन के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। एएसआई रूपलाल का कहना था कि फिलहाल मृतक के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। वहीं मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधर के छोटा सईपुर इलाके में देर रात चली गोलियां, दहशत का माहौल

    You are currently viewing जालंधर के छोटा सईपुर इलाके में देर रात चली गोलियां, दहशत का माहौल

    जालंधर के छोटा सईपुर इलाके में देर रात चली गोलियां, दहशत का माहौल

     

    जालंधर : पुलिस कमिश्नर के शहर को क्राइम मुक्त करने के दावों की पोल रविवार देर रात उस वक्त खुल गई जब शहर के अंतर्गत आते छोटा सहीपुर इलाके में देर रात गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर गोलियां चला दी। गनीमत रही कि इस गोलीबारी में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ पल्सर गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी अनुसार छोटा सईपुर इलाके में राजा सईपुरिया ने रविवार रात अपने घर के नजदीक गोलियां चला दी। दरअसल एक पक्ष झगड़ा करने के लिए राजा के घर नजदीक इक्ट्ठा हुआ था जिसके चलते राजा ने गोलियां चलाई हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते हैं एडिशनल प्रभारी सुरिंदर सिंह का कहना है कि गोली चलने की सूचना के बाद वह तुरन्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

    जिक्र योग है कि कुछ दिन पहले ही सीपी कुलदीप सिंह चाहल ने क्राइम मीटिंग करके शहर को क्राइम मुक्त करने का दावा किया था, लेकिन आज इस तरह से खुलेआम फायरिंग की घटना शहर की स्थिति को लेकर कुछ और ही बयां कर रही है।

  • नगर निगम कमिश्नर ने डेंगू विरोधी मुहिम की शुरुआत की, जालंधर निवासियों से माँगा पूरा सहयोग

    नगर निगम कमिश्नर ने डेंगू विरोधी मुहिम की शुरुआत की, जालंधर निवासियों से माँगा पूरा सहयोग

    नगर निगम कमिश्नर ने डेंगू विरोधी मुहिम की शुरुआत की, जालंधर निवासियों से माँगा पूरा सहयोग

    अभिजीत कपलिश ने स्वयं घरों में चैक किया लारवा

    MBD WEB NEWS: जालंधर, 4 अगस्त वैकटर बोर्न बीमारियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने शुक्रवार को स्वयं लोगों के घरों में जा कर लारवा चैक कर शहर में डेंगू विरोधी अभियान की शुरुआत की।

    अभियान का नेतृत्व करते नगर निगम कमिश्नर ने अबादपुरा, रणजीत एवेन्यू, गढ़ा में कई घरों में जा कर मच्छर का लारवा चैक किया। उनकी टीम ने रणजीत नगर में तीन चालान और गढ़ा में नोटिस जारी किए। उन्होंने ज़िला निवासियों को अपने घरों में जमा हुए साफ़ पानी के किसी भी संभावित स्रोत, जो एडीज़ मच्छर के पैदा होने कारण बन सकता है, का नियमित तौर पर निरीक्षण करने की अपील की।उन्होंने कहा कि टायर, गमले, फ्रिज की ट्रे और अन्य पानी के कंटेनर इन मच्छरों के पैदा होने के संभावी स्थान हैं।

    नगर निगम कमिश्नर ने आगे कहा कि यदि लोग रोज़ाना कुछ मिनट अपने घरों में जमा पानी की जांच के लिए लगाए तो वह इससे स्वयं को और दूसरों को डेंगू से बचा सकते हैं।
    शहर के लोगों को नगर निगम की डेंगू विरोधी मुहिम का हिस्सा बनने की अपील करते कमिशनर ने कहा कि शहरवासी अपने घरों में जमा पानी के निरीक्षण के लिए रोज़ कुछ मिनट ज़रूर निकाले क्योंकि हर जालंधर निवासी की यह ज़िम्मेदारी बनती है कि वह इन छोटी- छोटी परन्तु ज़रूरी बातों का ध्यान रखे और जालंधर को डेंगू से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाए। इस उपरांत उन्होंने पार्क में एक पौधा भी लगाया गया।

    इस मौके नगर निगम कमिश्नर के इलावा अतिरिक्त नगर निगम कमिश्नर, संयुक्त नगर निगम कमिश्नर, सुपरडैंट और कार्यकारी इंजीनियर्ज, जूनियर इंजीनियर्ज, एस. डी.ओज और अलग- अलग शाखाओ के प्रमुख भी फील्ड में रहे और अपने- अपने निर्धारित इलाकों का सर्वे किया।