Category: JALANDHAR

  • एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी कहावत को जालंधर में दोहराते हुए चोरी रोकने के लिए गए फ़ूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर को बंधक बना कर पीटने का आरोप

    एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी कहावत को जालंधर में दोहराते हुए चोरी रोकने के लिए गए फ़ूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर को बंधक बना कर पीटने का आरोप

    एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी कहावत को जालंधर में दोहराते हुए चोरी रोकने के लिए गए फ़ूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर को बंधक बना कर पीटने का आरोप

     

    अवैध गैस रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ करने पहुंचे फ़ूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर को बंधक बना कर पीटने का आरोप

     

    MBD WE B NEWS: जालंधर/ नगर निगम के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 75 के पुन्नू विहार में तथाकथित तौर पर चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ करने पहुंचे फ़ूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर को बंधक बना कर पीटने का मामला प्रकाश में आया है।
    इस सबंधी फ़ूड सप्लाई विभाग के पीड़ित इंस्पेक्टर विकास सेठी ने पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल में अपनी शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में बताया कि फ़ूड सप्लाई अधिकारी श्री मुनीश कुमार द्वारा व्हाट्सअप के माध्यम से लोकेशन भेज कर बताया गया कि इस स्थान पर रसोई गैस की अवैध रिफिलिंग का अवैध काम हो रहा है। उन्होंने विभाग के एक अन्य इंस्पेक्टर भलिंदर सिंह को साथ लेकर जांच करने की बात कही। इंस्पेक्टर सेठी के अनुसार किसी कारणवश इंस्पेक्टर भलिंदर सिंह ने उनके साथ जाने से मना कर दिया । इस बात की जानकारी जब विकास सेठी ने फ़ूड सप्लाई अधिकारी को दी तो उन्होंने विकास सेठी को अकेले ही वहां जा कर जांच कर पूरी जानकारी देने की बात कही।
    इंस्पेक्टर विकास सेठी ने आगे कहा कि जब वह रसोई गैस की अवैध रिफिलिंग करने वाली दुकान पर पहुंचे तो मौजूद लड़के को अपने पद की जानकारी देते हुए उन्होने वहां चल रहे रसोई गैस के गोरखधंधे की अपने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। उन्हें ऐसा करते देख उस लड़के ने फोन कर अपने कुछ अन्य साथियों को बुला लिया। उन लोगों ने आते ही दुकान का शटर बंद कर विकास सेठी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन सभी ने इंस्पेक्टर का मोबाइल फ़ोन छीनने की कोशिश भी की, जिसमे वह सफल नहीं हो पाए।पीड़ित इंस्पेक्टर ने बताया कि इस बीच आरोपियों ने वहां से रसोई गैस सिलिंडर उठा कर किसी अन्य स्थान पर ले जाने के लिए दुकान के बंद शटर को जैसे ही खोला तो वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा कर वहां से भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि घरेलू गैस सिलिंडरों को उल्टा कर एक पाइप द्वारा गैस निकाल कर छोटे सिलिंडरों में भरी जा रही थी।
    पुलिस ने पीड़ित इंस्पेक्टर द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बस्ती बावा खेल पुलिस थाना के प्रभारी का कहना है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • मात्र कुछ घंटे की बारिश ने जालंधर का किया बुरा हाल, हर तरफ सड़कों पर भर गया बारिश का पानी,देखें शहर की प्रमुख सड़को का हाल…

     

    रेलवे रोड

    मात्र कुछ घंटे की बारिश ने जालंधर का किया बुरा हाल, हर तरफ सड़कों पर भर गया बारिश का पानी,देखें शहर की प्रमुख सड़को का हाल…

     

    गुड़मंडी के बुरे हालात

     

    MBD WEB NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा) आज सुबह से जालंधर में रुक रुक कर बारिश हो रही है जिसके कारण हर तरफ जलभराव की स्थिति पैदा होने से सड़कों पर आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सड़कों पर भरे पानी की वजह से जहां लोगों को एक से दूसरी जगह जाने में परेशानी हो रही है वहीं स्कूली बच्चों को भी इस मुश्किल से जूझना पड़ रहा है देखें अपने शहर की कुछ सड़कों की तस्वीरें

    अड्डा होशियारपुर में भारी जल भराव

    प्रताप बाग के पास से गुजरने वाली सड़क के हालात

    I

     

     

    सेंट्रल टाउन की स्थिति

    वेरका मिल्क प्लांट

     

  • ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੀ ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੰਗਤ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ਼ਾਹਕੋਟ, ਲੋਹੀਆਂ ਅਤੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਲਾਗਲੇ ਪਿੰਡ ਜੋ ਕੇ ਹੜ੍ਹ ਦੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਹਨ ,ਦਵਾਈਆਂ ਆਦਿ ਦੀ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਪਹੁੰਚਾਈ ਗਈ

    ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੀ ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੰਗਤ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ਼ਾਹਕੋਟ, ਲੋਹੀਆਂ ਅਤੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਲਾਗਲੇ ਪਿੰਡ ਜੋ ਕੇ ਹੜ੍ਹ ਦੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਹਨ ,ਦਵਾਈਆਂ ਆਦਿ ਦੀ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਪਹੁੰਚਾਈ ਗਈ

    ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੀ ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੰਗਤ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ਼ਾਹਕੋਟ, ਲੋਹੀਆਂ ਅਤੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਲਾਗਲੇ ਪਿੰਡ ਜੋ ਕੇ ਹੜ੍ਹ ਦੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਹਨ ,ਦਵਾਈਆਂ ਆਦਿ ਦੀ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਪਹੁੰਚਾਈ ਗਈ

    MBD WEB NEWS: ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੀ ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੰਗਤ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ਼ਾਹਕੋਟ, ਲੋਹੀਆਂ ਅਤੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਲਾਗਲੇ ਪਿੰਡ ਜੋ ਕੇ ਹੜ੍ਹ ਦੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਏ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਲਈ ਰਾਸ਼ਨ ਸਮੱਗਰੀ, ਬਿਸਕੂਟ, ਨਮਕੀਨ,ਰੱਸ,ਪਾਣੀ ਦੀਆਂ ਬੋਤਲਾਂ,ਮੱਛਰਦਾਨੀਆਂ, ਟੂਥ ਪੇਸਟ,ਓਡੋਮੋਸ,ਤਰਪਾਲ, ਥੱਲੇ ਵਿਛਾਉਣ ਨੂੰ ਗਦੇ, ਅਤੇ ਦਵਾਈਆਂ ਆਦਿ ਦੀ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਪਹੁੰਚਾਈ ਗਈ,ਇਹ ਸਾਰਾ ਸਮਾਨ ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੀ ਸੰਗਤ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਇਕੱਠੀ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਦੇ ਸੇਵਾਦਾਰ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਰਵਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੱਟੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਤਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਿੰਕੂ ਵਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਲਈ 12 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਇਕ ਪੋਸਟ ਪਾਈ ਗਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇਕ ਦਿਨ ਇਹ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਦੀ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਸੀ ਪਰ ਇਹ ਪੋਸਟ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, ਲੁਧਿਆਣਾ, ਫਗਵਾੜਾ,ਨਕੋਦਰ,ਕਪੂਰਥਲਾ ਆਦਿ ਦੀ ਸੰਗਤ ਵਰਦੇ ਮੀਂਹ ਵਿੱਚ ਰਾਸ਼ਨ ਸਮਗਰੀ ਦੇ ਕੇ ਗਏ।

    ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਦੀ ਸੇਵਾਦਾਰ ਬੀਬੀਆਂ ਵਲੋਂ ਇਹ ਸਮੱਗਰੀ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਥੈਲਿਆ ਵਿੱਚ ਪਾ ਕੇ ਪੈਕੇਟ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅਤੇ ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਦੇ ਸੇਵਾਦਾਰ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ,ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰੰਗਪੁਰੀ, ਹਰਤਰਮਨ ਸਿੰਘ,ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ,ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਪ੍ਰਭਗੂਨ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੱਟੀ ਦੇ ਹੋਰ ਸੇਵਾਦਾਰਾਂ ਵਲੋਂ 13 ਜੁਲਾਈ ਤੋਂ ਰੋਜ਼ਾਨਾ 2 ਤੋਂ 3 ਗੱਡੀਆਂ ਇਹ ਸਮੱਗਰੀ ਨਾਲ ਲਗਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਰਵਾਂ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਹੱਟੀ ਵਲੋਂ ਸਿਰਫ ਇਕ ਦਿਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਪਰ ਅੱਜ 7 ਦਿਨ ਹੋ ਗਏ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਸੰਗਤ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਪਰਵਾਰ ਵਲੋਂ ਸਾਰੀ ਸੰਗਤ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਜੀ।

  • निगम यूनियनों की मांग सुभाष सोंधी को दी जानी चाहिए चेयरमैनी ताकि उनकी बात सीधी पहुंचे सरकार तक : बंटू सभ्रवाल

    निगम यूनियनों की मांग सुभाष सोंधी को दी जानी चाहिए चेयरमैनी ताकि उनकी बात सीधी पहुंचे सरकार तक : बंटू सभ्रवाल

    निगम यूनियनों की मांग सुभाष सोंधी को दी जानी चाहिए चेयरमैनी ताकि उनकी बात सीधी पहुंचे सरकार तक : बंटू सभ्रवाल

     

    MBD WEB NEWS :जालंधर 19 जुलाई ( सुमेश शर्मा) : जालंधर नगर निगम के समूह यूनियन ने आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष सौंधी से मीटिंग कर अपनी मांगें उनके समक्ष रखी। जिन में सेनेटरी सुपरवाइजर यूनियन, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी यूनियन, माली बेलदार यूनियन, फिटर कुली यूनियन के प्रतिनिधि विशेष रूप में उपस्थित हुए। जिन्होंने एक तरफ लंबे समय से चल रही अपनी मांगों को दोहराया और कहा कि आप सरकार से उन्हें अपनी मांगें पूरी होने की उम्मीद है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सुभाष सौंधी उनके समाज से संबंधित हैं और सब अच्छी तरह से जानते हैं क्योंकि हर किसी के दुख सुख में साथ सदा खड़े हुए हैं और जब आज वह उनके साथ मीटिंग कर रहे हैं तो उन्हें अपनी मांगों का हल जल्द ही नजर आ रहा है। उन्होंने अपनी मांगों में पंजाब सरकार आप नेता सुभाष को चेयरमैनी दी जानी चाहिए। जिससे दलित समाज का प्रोत्साहन बड़े और वह उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम बने।
    इस मौके पर विशेष तौर पर आप नेता सुभाष सौंधी ने आप सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की और कहां की आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है और उनकी हर समस्या को हल करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि जहां एक और सरकार विकास कार्यों की ओर ध्यान दे रही है वही सरकारी मुलाजिम एवं कर्मचारियों की हर मांग को पूरा करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा यूनियनों की मांगे उनके समक्ष रखी गई है जिन्हें वह निकाय मंत्री बलकार सिंह एवं मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के समक्ष प्रस्तुत करेंगे और जल्द से जल्द इन मांगों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह दलित समाज से संबंधित है और हर जनसाधारण की मुश्किल को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने यूनियन के प्रधानो से कहा कि वह अपने काम को और भी निष्ठा एवं तन्मयता से करें। ताकि सरकार से उनकी मांगों को मनवाना उनके लिए और भी आसान हो जाए।
    इस अवसर पर यूनियन नेता बंटू सभ्रवाल, रिम्पी कल्याण, राजन कल्याण, मनीष बाबा, शम्मी थापर, सुनील दत्त बॉबी व अन्य यूनियन नेता एवं सदस्य मौजूद थे।

  • अगर मुख्यमंत्री ने समय रहते कदम उठाए होते तो; पंजाब को इस आपदा से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता था: सुनील जाखड़

    बीजेपी पंजाब के लोगों पर मंडरा रहे कठिन समय में हर मदद के लिए तैयार: जाखड़

     

    MBD WEB NEWS जालंधर,17 जुलाई  (सुमेश शर्मा) भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से पंजाब को काफी नुकसान हुआ है। पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बताया कि अगर मुख्यमंत्री मान साब ने समय रहते कदम उठाए होते तो पंजाब को इस नुकसान से बचाया जा सकता था। जाखड़ ने कहा की राज्य सरकार अक्षम है कि जब पहले भारी बारिश का खतरा जताया गया था तो सरकार को पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए थे। अगर मुख्यमंत्री साब ने समीक्षा बैठक की होती 4 जुलाई को पंजाब के लोगों को परेशानी नहीं होती।जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री साब तस्वीरें लेने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साब दो दिन और हैदराबाद में व्यस्त रहेंगे। बीजेपी  पंजाब के  इस कठिन समय में हर मदद के लिए तैयार है। इस मौके पर उनके साथ मनोरंजन कालिया, सुशील शर्मा, जीवन गुप्ता, राकेश राठौड़, राजेश बाघा, अनिल सच्चर, जयवीर शेरगिल, केडी भंडारी, इंदर इकबाल सिंह भाटिया, सरबजीत मक्कड़, अशोक सरीन हिक्की, तरूण कुमार भी थे। , अमित भाटिया, पुष्पिंदर सिंघल मौजूद थे।

  • वार्डबंदी को कांग्रेस ने दी हाईकोर्ट में चुनौती,नगर निगम चुनाव में हो सकता है विलंब

     वार्डबंदी को कांग्रेस ने दी हाईकोर्ट में चुनौती,नगर निगम चुनाव में हो सकता है विलंब

     

    MBD WEB NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा): नगर निगम जालंधर का पार्षद हाऊस 24 जनवरी को खत्म हो गया था और नियमानुसार 6 माह के भीतर नए पार्षद हाऊस हेतु चुनाव संपन्न हो जाने चाहिए परंतु सत्तापक्ष आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर नगर निगम के चुनाव करवाने में विभिन्न कारणों की वजह से देरी की जा रही है। अब जालंधर नगर निगम के चुनाव और लटकने की संभावनाएं पैदा हो गई हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने जालंधर निगम की प्रस्तावित वार्डबंदी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दे डाली है। यह याचिका हाईकोर्ट के वकील एडवोकेट मेहताब सिंह खैहरा, हरिंदर पाल सिंह ईशर तथा एडवोकेट परमिंदर सिंह विग द्वारा डाली गई है जिसमें पंजाब सरकार और इसके विभिन्न विभागों को प्रतिवादी बनाया गया है। यह याचिका जिला कांग्रेस के प्रधान तथा पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, पूर्व कांग्रेसी पार्षद जगदीश दकोहा तथा पूर्व विधायक प्यारा राम धन्नोवाली के पौत्र अमन द्वारा डाली गई है।

     

    डीलिमिटेशन बोर्ड के सदस्य गलत ढंगCorporation elections may also hang, Congress challenges ward ban in High Court से निकाले
    याचिका में तर्क दिया गया है कि पंजाब सरकार ने जब डीलिमिटेशन बोर्ड का गठन किया था, उसके सदस्यों को बदला नहीं जा सकता परंतु बोर्ड के सदस्य जगदीश दकोहा तथा अन्य पार्षदों को इस आधार पर हटा दिया गया क्योंकि जालंधर निगम के पार्षद हाऊस की अवधि खत्म होने के बाद वह पार्षद नहीं रह गए थे । याचिका में कहा गया है कि 5 एसोसिएट सदस्यों को न तो डिलीमिटेशन बोर्ड की बैठक में बुलाया गया और न ही उन्हें बोर्ड से हटाने हेतु कोई नोटिफिकेशन ही जारी किया गया। सरकार ने अपनी ओर से दो सदस्य बोर्ड में मनोनीत कर दिए जबकि सरकार केवल एक ही सदस्य बोर्ड में अपनी ओर से भेज सकती है। याचिका में कहा गया है कि जब डीलिमिटेशन बोर्ड ही अवैध है तो उस द्वारा तैयार की गई वार्डबंदी अपने आप ही गैरकानूनी हो जाती है।
    ड्राफ्ट्समैन की बजाय गूगल मैप पर आधारित है वार्डबंदी
    याचिका में तर्क दिया गया है कि प्रस्तावित वार्डबंदी में गूगल मैप को आधार बनाया गया है जो आम आदमी की समझ से परे है। इसकी बजाए ड्राफ्ट्समैन से वार्डों की सीमाओं का निर्धारण किया जाना चाहिए था परंतु राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते वार्डबंदी का प्रस्तावित ड्राफ्ट तैयार किया गया। पता चला है कि कांग्रेस ने याचिका में स्टे आर्डर की मांग की है ।
    वार्डबंदी मामले में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं जालंधर निगम के अधिकारी
    लोकसभा उपचुनाव जीतने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के ज्यादातर नेता जालंधर निगम के चुनाव जल्द करवाने के पक्षधर थे परंतु इस मामले में जालंधर निगम के अधिकारी आप नेताओं का साथ नहीं दे रहे। गौरतलब है कि वार्डबंदी पर एतराज मांगने की प्रक्रिया दौरान भी जालंधर निगम में सिस्टम अत्यंत खराब था। चौथी मंजिल पर छोटे से हाल में मैप प्रदर्शित किया गया जो आम लोगों की समझ में नहीं आया । ऊपर से मैप की फोटो खींचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिस कारण सभी दलों के नेताओं में रोष व्याप्त रहा।
    मैप के ऊपर मार्किंग इतनी फीकी थी कि कुछ पढ़ा नहीं जा रहा था। मैप के ऊपर रंग भी अत्यंत फीके और आपस में मिलते थे जिस कारण वार्डों की सीमाओं का सही पता ही नहीं लग पा रहा था। आज वार्डबंदी पर एतराज प्राप्त हुए भी जालंधर निगम को कई सप्ताह हो गए हैं परंतु आज तक इन आपत्तियों को पंजाब सरकार तक भेजा ही नहीं गया। जालंधर निगम के अधिकारियों की इसी लापरवाही के कारण कांग्रेस को हाईकोर्ट में याचिका दायर करने पर विवश होना पड़ा और विपक्ष को समय मिल गया अन्यथा अगर अब तक फ़ाइनल नोटिफिकेशन हो जाता तो याचिका बेअसर रहती।
    गौरतलब है कि जब जालंधर शहर में वार्डबंदी तैयार करने हेतु पापुलेशन सर्वे चल रहा था तब सर्वे टीमों ने वेतन न मिलने के कारण बीच में ही काम छोड़ दिया था। तब भी जालंधर निगम के अधिकारियों की भारी लापरवाही सामने आई थी क्योंकि सर्वे टीमों ने पिछले साल वाला डाटा उठाकर ही पापुलेशन सर्वे पूरा कर दिया था। बाद में लोकल बॉडीज की टीम ने चंडीगढ़ से आकर करीब 30 वार्डों का सर्वे दोबारा किया था जिसके चलते पापुलेशन में एक लाख से ज्यादा की वृद्धि हो गई थी। वार्डबंदी मामले में लापरवाही बरतने वाले किसी निगमाधिकारी पर आजतक कोई एक्शन नहीं हुआ है।
  • पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई ,शिक्षा मंत्री ने ट्विट के जरिए दी जानकारी

    पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई ,शिक्षा मंत्री ने ट्विट के जरिए दी जानकारी

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। बड़ी संख्या में इलाके पानी में डूबे हुए हैं। ताजा हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। जारी आदेशों के मुताबिक 16 जुलाई तक छुट्टियां कर दी गई है। शिक्षा मंत्री ने ट्विट के जरिए जानकारी देते दी है। जिसमें कहा गया है कि स्कूलों में छुट्टियां 16 जुलाई तक बढ़ा दी हैं। पंजाब सरकार ने पहले 13 जुलाई तक छुट्टियां की थीं, लेकिन अब इन्हें आगे बढ़ा दिया गया है।

  • बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 320 लोगों को बचाया गया: डिप्टी कमिश्नर

    बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 320 लोगों को बचाया गया: डिप्टी कमिश्नर

    MBD WEB NEWS : जालंधर, 12 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बचाव अभियान के दौरान अब तक लगभग 320 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। उन्होंने कहा कि बचाए गए सभी लोगों को राहत शिविरों में भेज दिया गया है।


    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ जैसी स्थिति से लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे बताया कि बचाए गए सभी लोगों को राहत शिविरों में भेज दिया गया है, जहां उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखने और बचाव कार्यों को सुचारू संचालन के लिए अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डटे हुए है।


    उन्होंने यह भी बताया कि फील्ड में मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं, जो प्रभावित इलाकों में मेडिकल सुविधाएं मुहैया करा रही हैं। इसके अलावा एनडीआरएफ, सेना और एसडीआरएफ की टीमों को भी बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है।

  • जिला प्रशासन ने अब तक 200 लोगों को सुरक्षित निकालाः डिप्टी कमिश्नर

    जिला प्रशासन ने अब तक 200 लोगों को सुरक्षित निकालाः डिप्टी कमिश्नर

    जिला प्रशासन ने अब तक 200 लोगों को सुरक्षित निकालाः डिप्टी कमिश्नर

    कहा पंजाब सरकार लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध

    जिले में स्थिति अभी तक नियंत्रण में, सुरक्षित निकाले गए लोगों को राहत कैंपों तक पहुंचाया गया


     
    MBD WEB NEWS : जालंधर, 11 जुलाई– डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि जिला प्रशासन ने अब तक बचाव कार्यों के दौरान लगभग 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और इन सभी लोगो को राहत कैंपों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार सभी लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी रिलीफ सेंटर्स में सुरक्षित निकाले गए लोगों को हरेक तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नकोदर, फिल्लौर, शाहकोट, और लोहियां ब्लॉक में बाढ़-संवेदनशील इलाकों में मिट्टी व रेत की हजारों बोरियां भरवाकर रखी गई हैं ताकि जरूरत पड़ने पर मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह मेडीकल टीमें भी प्रभावित इलाकों में लोगों तक सेहत सुविधाएं पहुंचा रही हैं।

    डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि सारा प्रशासन मिलकर राहत कार्यों में लगा हुआ है और स्थिति पर दिनरात नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की मुश्किल से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों के अलावा आर्मी व एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।

  • बाढ़ से निपटने के लिए सांसद व डीसी ने देररात तक संवेदनशील इलाकों में भरवाई मिट्टी की बोरियां   कहा, सतलुज में तीन लाख क्यूसिक के पार पहुंचा जलस्तर फिर भी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में

    बाढ़ से निपटने के लिए सांसद व डीसी ने देररात तक संवेदनशील इलाकों में भरवाई मिट्टी की बोरियां   कहा, सतलुज में तीन लाख क्यूसिक के पार पहुंचा जलस्तर फिर भी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में

     

     

    बाढ़ से निपटने के लिए सांसद व डीसी ने देररात तक संवेदनशील इलाकों में भरवाई मिट्टी की बोरियां
     
    कहा, सतलुज में तीन लाख क्यूसिक के पार पहुंचा जलस्तर फिर भी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में

    MBD WEB NEWS : जालंधर, 10 जुलाई- बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से पूरी तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार देर रात को बाढ़-संवेदनशील इलाकों में सांसद सुशील कुमार रिंकू और डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने दरिया के किनारों में आने वाली किसी भी तरह की दरार से निपटने के लिए मिट्टी की बोरियां भरवाने का काम शुरू किया। बड़ी तादाद में मिट्टी और रेत की बोरियां भरवाकर अलग-अलग इलाकों में रखी जा रही हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी तरह की दरार इत्यादि को भरने का काम बिना किसी देरी के शुरू किया जा सके। यह सारी कसरत इसलिए की जा रही है ताकि बाढ़ जैसी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

    सांसद सुशील रिंकू और डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि रात साढ़े 9 बजे तक विभिन्न इलाकों में टीमें खाली बोरियों को मिट्टी व रेत से भरने के काम में लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि इन बोरियों को भरकर अलग-अलग जगहों खासकर बाढ़-संवेदनशील इलाकों में स्टॉक के तौर पर रखा गया है ताकि कहीं भी दरिया इत्यादि में दरार की सूचना मिले तो उसे बिना किसी देरी इन बोरियों की मदद से भर दिया जाए। जहां मिट्टी की कटाव ज्यादा हो रहा है, वहां इन बोरियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सांसद व डीसी ने बताया कि साल 2019 में पौने दो लाख क्यूसिक पानी सतलुज में आया था लेकिन इस साल यह आंकड़ा तीन लाख क्यूसिक के पार चला गया है। इसके बावजूद स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में रखा गया है।

    उन्होंने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन लोगों के साथ खड़े हैं और उन्हें इस आपदा से बचाकर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। दिन-रात 24 घंटे प्रशासन की टीमें डटी हुई हैं और लोगों को बचाने के लिए हर संभव कोशिशें की जा रही हैं।