Category: JALANDHAR

  • जालन्धर के बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग, धूं धूं जलने लगी …

    जालन्धर के बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग, धूं धूं जलने लगी …

     

    3 अगस्त (सुमेश शर्मा) जालंधर शहर के बस स्टैंड में बसों में आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के डिपो नंबर 2 में खड़ी सरकारी बसों को आग लग गई है। इस दौरान सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी तुरन्त मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आग पर काबू किए जाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
    मौके पर मौजूद कंडक्टर और ड्राइवरों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। गनीमत यह रही कि बसों में आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई।
  • जालंधर के लाडोवााली रोड पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए

    You are currently viewing जालंधर के लाडोवााली रोड पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए

    Major action by Municipal Corporation and Traffic Police on Ladowali Road in Jalandhar, illegal encroachments removed

    जालंधर के लाडोवााली रोड पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए

     

    •  जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते लाडोवाली रोड पर खड़ी अवैध गाड़ियों की लगातार शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के तहत 18 वाहनों को टो किया गया और वहीं रांग साईड खड़ी करीप 10 गाड़ियों के मालिकों के चालान भी काटे गए। इसी दौरन वहीं इस दौरान सड़क किनारे खड़े किए गए वाहनों को रिकवरी वैन से टो करने पर मालिकों ने विरोध किया तो पुलिस ने सभी को शांत कर दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सबसे व्यस्त इलाके लाडोवाली रोड पर खड़ी अवैध गाड़ियों की शिकायतें लगातार नगर निगम को मिल रही थीं। जिसके बाद वीरवार को निगम ने लाडोवाली रोड से कब्जे हटाए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने सभी को शांत कर दिया। इस संबंध में तहबाजारी के इंस्पेक्टर हितेश नाहर ने बताया कि निगम ने लाडोवाली रोड से लेकर मदन फ्लोर मिल तक सड़क से कब्जे हटाए हैं।

    बता दें कि नगर निगम पहले भी सड़क से कब्जे हटा चुका है, लेकिन लोग फिर से कब्जे कर लेते हैं। इसको लेकर मालूम हो कि लाडोवाली रोड पर लोगों ने अतिक्रमण किया है। यहां पर व्यापारियों ने दुकानों के आगे कब्जे किए हैं और गलत साइड में वाहन खड़े किए हैं। इस कारण सड़क संकरी होने से शाम में वाहनों का दबाव होने से जाम लगता है।

  • 1 नवंबर से 15 नवंबर तक होगें पंजाब में नगर कौंसिल के चुनाव, राज्यपाल ने दी मंजूरी

    You are currently viewing 1 नवंबर से 15 नवंबर तक होगें पंजाब में नगर कौंसिल के चुनाव, राज्यपाल ने दी मंजूरी

    City council elections will be held in Punjab from November 1 to November 15, the governor has approved

    1 नवंबर से 15 नवंबर तक होगें पंजाब में नगर कौंसिल के चुनाव, राज्यपाल ने दी मंजूरी

     

    •  जालंधरः पंजाब में नगर कौंसिल व नगर पंचायतों के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा बुधवार देर रात की गई। इस संबंध में पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित द्वारा चुनाव 1 नवंबर से 15 नवंबर तक कराने की मंजूरी दी गई है। पंजाब गवर्नर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, पंजाब की 39 कौंसिल/नगर पंचायत के चुनावों के अलावा 27 वार्डों के उप-चुनाव कराए जाने को भी मंजूरी दे दी गई है।

    जिक्रयोग्य है कि जिला जालंधर में गोराया, भोगपुर, बिलगा, शाहकोट, कपूरथला में बागोवाल, भुलत्थ, ढिल्लवां, नडाला और लुधियाना में मुल्लांपुर दाखा, साहनेवाल, माछीवाड़ा, मलोट में नगर परिषद के चुनाव होने हैं। इसी तरह, बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फरीदकोट, पटियाला, संगरूर, मालेरकोटला, एस.ए.एस. नगर,पटियाला में उपचुनाव होंगे।

  • जालंधर की बस्ती दानिशमंदा में पेंट फैक्टरी को लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing जालंधर की बस्ती दानिशमंदा में पेंट फैक्टरी को लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    Paint factory caught fire in Danishmanda township of Jalandhar, goods worth lakhs burnt to ashes

    जालंधर की बस्ती दानिशमंदा में पेंट फैक्टरी को लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

    •  जालंधर: वीरवार सुबह बस्ती दानिशमंदां इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पानी वाली टैंकी के पास स्थित एक पेंट फैक्टरी में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें फैक्टरी में पड़ा सारा सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वहीं लगों ने आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस को फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    मिली जानकारी के अनुसार बस्ती दानिशमंदा में रिहायशी इलाके में स्थित यूनाइटेड पेंट्स नाम की फैक्ट्री चल रही है। जिसमें वीरवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार दानिशमंदा में स्थित

    फैक्ट्री में रंग बनाया जाता है, जिस कारण यहां पर काफी मात्रा में थिनर रखा हुआ था। यह आग उस समय लगी जब फैक्ट्री बंद थी। आग लगने से फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। दमकल विभाग के अधिकारी राजेंद्र कुमार सहोता ने बताया कि दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • कमल बिहार में दामाद ने ससुराल परिवार पर किया तेजधार हथियारों से हमला, सास, ससुर सहित पत्नी को पीटा, पत्नी को घसीट कर ले गया साथ

    You are currently viewing कमल बिहार में दामाद ने ससुराल परिवार पर किया तेजधार हथियारों से हमला, सास, ससुर सहित पत्नी को पीटा, पत्नी को घसीट कर ले गया साथ

    In Kamal Bihar, the son-in-law attacked the in-laws family with sharp weapons, beat the wife along with mother-in-law, father-in-law, dragged the wife along

    कमल बिहार में दामाद ने ससुराल परिवार पर किया तेजधार हथियारों से हमला, सास, ससुर सहित पत्नी को पीटा, पत्नी को घसीट कर ले गया साथ

    • जालंधरः बुधवार देर रात महानगर के अंतर्गत आते कमल बिहार में उस वक्तहंगामा हो गया, जब एक दामाद ने अपने 15-20 साथियों सहित ससुराल परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ की जिसके बाद आरोपी पत्नी को जबरन घसीटते हुए अपने साथ ले गया। वहीं, आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए पड़ोसियों ने बताया कि हथियारबंद युवकों ने उनके घर में भी तोड़फोड़ की है। उनके बाथरूम में फ्लश तोड़ दी। इसके अलावा उनके घर में सामान की तोड़फोड़ की है। ससुरालियों का आरोप है कि उनका दामाद नशे का आदी है और उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है। उनकी बेटी पर अकसर शक करता रहता है। इसी मारपीट और मानसिक तनाव से दुखी होकर वह मायके आ गई थी।

    दामाद के हमले में घायल घर की मालकीन गोल्डी ने कहा कि उनकी बेटी ने लव मैरिज की थी। लेकिन लव मैरिज भी एक तरफा नहीं थी, बल्कि दोनों परिवारों की सहमति के बाद गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज करवाया गया था। शादी के सात-आठ महीने तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद दामाद ने उनकी बेटी को मारना पीटना शुरू कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इसकी पहले भी थाने में शिकायतें दे चुके हैं। परंतु पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

  • माडल हाऊस स्थित स्कूल के छात्रों में हुई खूनी झड़प, एक गंभीर घायल

    You are currently viewing माडल हाऊस स्थित स्कूल के छात्रों में हुई खूनी झड़प, एक गंभीर घायल

    This school located in Model House became a battlefield of students, one seriously injured in the bloody clash

     जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते माडल हाऊस स्थित एक प्राइवेट स्कूल के छात्रों में मंगलवार दोपहर को उस वक्त खूनी जंग हो गई, जब एक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र स्कूल से लौट रहा था तो पीछे से आए उसी स्कूल के 12वीं के 10-15 छात्रों द्वारा मामूली बहसबाजी के बाद उस 11वीं कक्षा के छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं घायल छात्र की पहचान रोबिन शर्मा के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल रोबिन ने बताया कि वह सेंट सोल्जर स्कूल के 11वीं छात्र है स्कूल के 12वीं के छात्र के साथ मिलकर 10-15 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित छात्र ने बताया कि एक बेकरी मालिक का नाम भी लिया जिसकी बेकरी में से हथियार निकाल पर उस पर जानलेवा हमला किया और उसकी एक्टिवा भी बुरी तरह से तोड़ दी। पीडित ने बताया कि जैसे ही वह स्कूल ने निकला। इस दौरान छात्र बाइक पर उसके पीछे आ गए। इस दौरान उसकी कक्षा के छात्र भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उक्त छात्रों ने जानबूझकर उसके साथ झगड़ा किया।

    वहीं इस मामले पर प्रिंसीपल अनुराधा का कहना है कि बच्चों के परिजनों को बुलाकर बातचीत की जाएगी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त छात्रों ने बेकरी से खंडा सहित अन्य हथियार निकाले और उस पर हमला कर दिया। पीड़ित को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अरमान अस्पाल रैफर कर दिया है।

  • स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने की फिल्लौर में सीसीटीवी कैमरों की शुरुआत

    स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने की फिल्लौर में सीसीटीवी कैमरों की शुरुआत

    स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने की फिल्लौर में सीसीटीवी कैमरों की शुरुआत

    लोगों को 76.46 लाख रुपए के विकास कार्य किये समर्पित

    आम आदमी पार्टी की सरकार ने नौजवानों को नौकरियां देकर और कच्चे अध्यापकों को रेगुलर करके किया ऐतिहासिक काम

    MBD WEB NEWS फिल्लौर ( जालंधर), 28 जुलाई: पंजाब के स्थानीक निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज यहां 76.46 लाख रुपए की लागत के साथ मुकम्मल हुए अलग-अलग प्रोजैक्ट लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के हर एक क्षेत्र को अति-आधुनिक सहूलियतें प्रदान करेगी।

    शहर में सीसीटीवी कैमरों की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि फिल्लौर की अहम 61 स्थानों को कवर करते हुए यह कैमरे लोगों के लिए बहुत बड़ी सुविधा साबित होंगे और जान-माल की सुरक्षा को यकीनी बनाने में अहम रोल अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कैमरे शुरू होने साथ अपराधों की असरदार ढंग के साथ रोकथाम की जा सकेगी। स्थानीय नगर कौंसिल में बना पार्क लोगों को समर्पित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे पार्क लोगों को अपनी सेहत संभाल और रोज़मर्रा की सैर करने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे क्षेत्रों में भी लोगों की सुविधा के लिए ऐसे पार्क स्थापित किये जा रहे हैं।

    स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में ज़रुरी विकास कार्य करवा रही है जिस के अंतर्गत फिल्लौर में 76.46 लाख रुपए के कार्य मुकम्मल किये जा चुके हैं और 30 लाख रुपए की लागत वाले काम प्रगति अधीन हैं। उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल फिल्लौर से संबंधित सभी वार्डों के लिए 5.50 करोड़ रुपए के कार्यों को मंज़ूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि हाउसिंग फार आल के अंतर्गत 166 लाभपात्रियों के मामलों के लिए 3 करोड़ रुपए मंज़ूर किये गए हैं।
    मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार को 30 हज़ार के करीब नौकरियां देने और 12000 से अधिक अध्यापकों को रेगुलर करने सम्बन्धित उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बेरोज़गार नौजवानों को नौकरियां देकर पिछले डेढ़ दशक से कच्चे अध्यापकों के तौर पर सेवाएं दे रहे अध्यापकों को पक्का करके ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि सूबे के हरेक वर्ग की तरक्की और ख़ुशहाली के लिए पंजाब सरकार पूरी तत्पर है।

    इस मौके पर पंजाब राज कंटेनर और वेयर हाउसिंग निगम की चेयरपरसन राजविन्दर कौर थियाड़ा, आम आदमी पार्टी के नेता प्रिंसिपल प्रेम कुमार के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

  • अविश्वास प्रस्ताव के बीच संसद में बिल पास करना असंवैधानिक- सुशील रिंकू

    अविश्वास प्रस्ताव के बीच संसद में बिल पास करना असंवैधानिक- सुशील रिंकू

    अविश्वास प्रस्ताव के बीच संसद में बिल पास करना असंवैधानिक- सुशील रिंकू

     

    सांसद ने कहा देश में मणिपुर हिंसा और बाढ़ समेत कई अहम मुद्दे लेकिन प्रधानमंत्री ने साध रखी है चुप्पी

     

    MBD WEB NEWS जालंधर, 28 जुलाई-संसद परिसर के बाहर अपना विरोध जताते हुए सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा है कि विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बीच संसद में बिल पास करना बिल्कुल असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि संविधान के मुताबिक जब अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया हो तब कोई भी बिल पास करवाने से पहले सरकार को बहुमत साबित करना जरूरी होता है लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार संविधान की भावना से परे जाकर असंवैधानिक तरीके से बिल पास करवा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान इसलिए बनाया था ताकि सब कुछ कानून के मुताबिक चले लेकिन सरकार असंवैधानिक तरीके से संसद की कार्यवाही को चला रही है।

    उन्होंने कहा कि पूरा देश मणिपुर हिंसा से आहत है और देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। पंजाब में 23 में से 18 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं लेकिन प्रधानमंत्री इन गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह चप्पल बनाने वाले उद्योग को भी बीआईएस के दायरे में लाया गया है जोकि सरासर गलत है क्योंकि छोटे कारोबारी इस शर्त को कैसे पूरा कर सकते हैं? रिंकू ने कहा कि इतने सारे मसले हैं जिन पर संसद में बहस की जरूरत है लेकिन सरकार मनमाने तरीके से बिल पास करवा कर कार्यवाही चला रही है। सांसद ने कहा कि सरकार को इन मसलों पर चुप्पी तोड़नी चाहिए और देश के लोगों के समक्ष सारी बातें रखनी चाहिए।

  • जानें किस जगह पूर्व पार्षद से गन पॉइंट पर पिस्तौल के बल पर छीनी बुलेट मोटर साइकिल,लुटेरे फरार

     पंजाब के जालंधर शहर में सुबह-सुबह सैर करके लौट रहे पूर्व पार्षद और आप नेता का लुटेरे बाइक छीन कर फरार हो गए। पूर्व पार्षद एवं आप नेता हंस राज राणा रोज की तरह DAV कॉलेज के पास बर्ल्टन पार्क में सैर करने के लिए गए हुए थे।अपने घर संतोखपुरा में वापसी के समय वे जैसे ही BSF कॉलोनी के गेट के पास पहुंचे तो उन्हें लुटेरों ने रोक लिया। रोकने के बाद उन्होंने बुलेट मोटर साइकिल की चाबी निकाल ली। इसका जब हंस राज राणा ने विरोध किया तो उन्होंने पिस्तौल निकाल लिया और कहा कि मोटर साइकिल दे दो और चले जाओ।पूर्व पार्षद ने बताया कि गन देखकर वह डर गए और लुटेरे बाइक लूट कर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसके बारे में पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है।

    आप नेता हंस राज राणा ने कहा कि जो बाइक लुटेरे लूट कर ले गए हैं, वह उनकी अपनी नहीं थी। उनके पड़ोस में पाली नाम का लड़का रहता है। पाली ने कहीं जाना था तो वह अपनी बाइक पूर्व पार्षद के घर पर खड़ी कर गया था। हंस राज राणा ने कहा कि आज वह पाली की बुलेट मोटर साइकिल लेकर सैर के लिए बर्ल्टन पार्क गए थे और आते वक्त लूट हो गई।

  • जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता पर 2 युवकों ने की फायरिंग, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी 

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) शहर में  गुरुवार देर रात लद्देवाली इलाके में 2 बाइक सवार युवकों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। मौके से खोल भी बरामद हुए हैं। हैरानी तो इस बात की है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर काफी देर से पहुंची।

    प्रत्यक्षदर्शी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता संदीप खौसला ने बताया कि वह देर रात सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार 2 युवक उनके पास आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकाली और उनके सामने ही हवाई फायर करने शुरू कर दिए। युवक ने 2 फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए।

    संदीप खौसला ने कहा कि उन्होंने फायरिंग की सूचना तुरंत पुलिस को दी। आगे से पुलिस वाले बहाने बनाते नजर आए। फायरिंग की घटना पर पुलिस को तुरंत पहुंच कर युवकों की तलाश करनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस काफी देर बाद मौके पर आई। रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि सुबह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर फायरिंग करने वालों के पता लगाया जाएगा।