जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता पर 2 युवकों ने की फायरिंग, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी
MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) शहर में गुरुवार देर रात लद्देवाली इलाके में 2 बाइक सवार युवकों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। मौके से खोल भी बरामद हुए हैं। हैरानी तो इस बात की है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर काफी देर से पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता संदीप खौसला ने बताया कि वह देर रात सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार 2 युवक उनके पास आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकाली और उनके सामने ही हवाई फायर करने शुरू कर दिए। युवक ने 2 फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए।
संदीप खौसला ने कहा कि उन्होंने फायरिंग की सूचना तुरंत पुलिस को दी। आगे से पुलिस वाले बहाने बनाते नजर आए। फायरिंग की घटना पर पुलिस को तुरंत पहुंच कर युवकों की तलाश करनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस काफी देर बाद मौके पर आई। रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि सुबह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर फायरिंग करने वालों के पता लगाया जाएगा।









Leave a Reply