पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में शिष्टमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

 पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में शिष्टमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

 

जालंधर : भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के शिष्टमंडल ने वीरवार को पंजाब के राज्यपाल माननीय बनवारी लाल पुरोहित से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। सभी जिलों में बाढ़ के कारण पैदा हुए हालातों व पंजाब की जनता को पेश आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए माननीय राज्यपाल को प्रदेश की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार की लापरवाही के कारण करोड़ों पंजाबियों की असहाय स्थिति पर मांगपत्र सौंपा। इस अवसर पर शिष्टमंडल में सुनील जाखड़ के साथ भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, केवल सिंह ढिल्लों, लखविंदर कौर गरचा, परमिंदर बराड़, गुरप्रीत सिंह काँगड, अरविन्द खन्ना, बलबीर सिद्धू, अमनजोत कौर रामूवालिया, जयइंद्र कौर, डॉ. सुभाष शर्मा, राज कुमार वेरका आदि शामिल थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *