जालंधर के माडल टाऊन में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े लूटी कार

You are currently viewing जालंधर के माडल टाऊन में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े लूटी कार

In Jalandhar’s Model Town, robbers looted a car in broad daylight at gunpoint

जालंधर के माडल टाऊन में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े लूटी कार

 

  •  जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश करते हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही एक मामला महानगर के पाश इलाके माडल टाऊन मे उस वक्त सामने आया, जब तीन लुटेरों द्वारा दिनदहाड़े एक युवक को पिस्तौल दिखाकर उसकी कार लूट ली। सूचना के बााद मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं लूट का शिकार हुए युवक की पहचान लक्ष्य निवासी जीटीबी नगर के रूप में हुई है।

इस संबंधी पुलिस को दी जानकारी में पीड़ित लक्ष्य ने बताया कि वह सब्जी लेने और प्रिंट आउट निकलवाने के लिए घर से निकला था, कि मॉडल टाउन के गुरुद्वारे के साथ लगती गली में तीन लुटेरों ने एकदम से आकर घेर लिया रिवाल्वर के बल पर गाड़ी लूटकर फरार हो गए। उसने तुरंत इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगलना शुरू कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *