मैक्सिको में बस खाई में गिरी, गुरदासपुर के युवक की मौत, अमेरिका जाने के लिए एक माह पहले निकला था घर से

You are currently viewing मैक्सिको में बस खाई में गिरी, गुरदासपुर के युवक की मौत, अमेरिका जाने के लिए एक माह पहले निकला था घर से

The bus fell into a ditch in Mexico, a young man from Gurdaspur died, had left home a month ago to go to America

मैक्सिको में बस खाई में गिरी, गुरदासपुर के युवक की मौत, अमेरिका जाने के लिए एक माह पहले निकला था घर से

 

  • गुरदासपुरः विदेशों में जाकर अपने सुनहरे भविष्य के सपने देखने वाले पंजाब के हजारों युवा जहां विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं विदेश जाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं और अपनी जान को भी जोखिम में डालते हैं। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर के गांव बागड़ी ब्लाक कानूनवान के युवक के साथ हुआ जोकि करीब एक माह पहले घर से अमेरिका जाने के लिए निकला था परन्तु मैक्सिको के पास एक बस खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गुरपाल सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव बागड़ी ब्लॉक काहनूवान क रूप में हुई है।

इस संबंधी जानकारी देते मृतक के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि गुरपाल सिंह एक महीने पहले हाजीपुर के एजेंट के माध्यम से अमेरिका जाने के लिए घर से निकला था। उन्होंने बताया कि गुरपाल सिंह के अमेरिका जाने के लिए उन्होंने बड़ी रकम का इंतजाम किया था, जिसमें से 40 लाख रुपए उन्होंने एजेंट को दिए थे। उन्हें कुछ दिन पहले पता चला कि गुरपाल सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है, लेकिन आज गांव बागड़ी के रहने वाले चेयरमैन ठाकुर सिंह ने उन्हें बताया कि गुरपाल सिंह के एजेंट ने बताया है कि गुरपाल सिंह की मौत हो गई है। परिजनों ने भारत सरकार से गुहार लगाई है की उनके बेटे गुरपाल सिंह के शव को जल्द से जल्द गांव पहुंचाया जाए ।

जिक्रयोग्य है कि गुरपाल सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जो अपने माता-पिता को अच्छा भविष्य देने के लिए एक महीने पहले 7 जुलाई को घर से अमेरिका के लिए निकला था। आज पूरे एक महीने के बाद उनकी मौत की दुर्भाग्यपूर्ण खबर उनके घर पहुंची। मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *