प्रेमिका ने किया मिलने से इंकार तो हरदीप नगर के युवक ने कर दिया ऐसा कांड की हर कोई रह गया दंग

You are currently viewing प्रेमिका ने किया मिलने से इंकार तो हरदीप नगर के युवक ने कर दिया ऐसा कांड की हर कोई रह गया दंग

प्रेमिका ने किया मिलने से इंकार तो हरदीप नगर के युवक ने कर दिया ऐसा कांड की हर कोई रह गया दंग

जालंधर : थाना रामामंडी के अंतर्गत आते हरदीप नगर में एक युवक द्वारा प्रेमिका के मिलने से इंकार करने के बाद घर में फंदा लगााकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बाबू निवासी हरदीप नगर के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया है कि युवक ने प्रेमिका से दुखी होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की बहन चरनजीत कौर ने जानकारी देते बताया कि गुरप्रीत किसी लड़की को प्यार करता था। बीते कुछ दिनों से उसके भाई का उस लड़की के साथ कोई झगड़ा चल रहा था। रविवार को उक्त लड़की ने इसके भाई को कहीं मिलने के लिए बुलाया था। दोपहर को इसका भाई उस लड़की से मिलने के लिए गया और जब शाम को घर आया तो काफी परेशान था। इसके भाई ने बताया था कि लड़की उससे मिलने के लिए नहीं आई। इसके बाद गुरप्रीत अपने कमरे में चला गया। देर शाम तक वह नीचे नहीं आया तो वह उसे बुलाने के लिए ऊपर गई तो कमरे में जाकर देखा तो उसके भाई का शव पंखे पर लगे फंदे से लटक रहा था।

वहीं मामले की जांच कर रहे थाना रामामंडी के एएसआई रूपलाल ने बताया कि मृतक गुरप्रीत की बहन के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। एएसआई रूपलाल का कहना था कि फिलहाल मृतक के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। वहीं मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *