Category: JALANDHAR

  • जानें किस जगह ट्रंक में मिली 3 सगी बहनों की लाशें,जांच में जुटी पुलिस…

    You are currently viewing जालंधर में ट्रंक में मिली 3 सगी बहनों की लाशें

    जानें किस जगह ट्रंक में मिली 3 सगी बहनों की लाशें,जांच में जुटी पुलिस…

    जालंधर शहर में पठानकोट हाईवे की तरफ मकसूदां में आते कानपुर में सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 3 सगी बहनों की लाशें घर के बाहर ही एक लोहे के ट्रंक में बंद मिली। तीनों बहनें रविवार रात 8 बजे से लापता थीं।

    तीनों के लापता होने की मकान मालिक ने रात 11 बजे पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। रात को पुलिस मौके पर भी आई थी और मोहल्ले वालों के साथ ढूंढा भी, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला था।

    सुबह लोगों ने जिस घर से बच्चियां गायब थी, उसी के पास बाहर एक ट्रंक पड़ा देखा। लोगों ने जब ट्रंक खोल कर देखा तो उसमें तीनों बच्चियों की लाशें पड़ी हुई थीं। जिन बच्चियों की लाशें मिली हैं, उनमें 9 साल की अमृता कुमारी, 7 साल की साक्षी और 4 साल की कंचन शामिल है।

    थाना मकसूदां के ASI हरबंस सिंह ने बताया कि सुशील मंडल और मंजू मंडल के 5 बच्चे हैं। रविवार को दोनों काम पर चले गए थे। रात 8 बजे वे घर लौटे तो बच्चियां नहीं मिली। उन्होंने रात में ढूंढा लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत की। पिता ने कहा कि वह सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक काम पर गए थे।

    मोहल्ले वालों ने आरोप लगाया कि बच्चियों का पिता नशे का आदी है । शराब के नशे में चूर रहता है और उसी ने यह हत्याएं की हैं। पुलिस ने बच्चियों के पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्चियों की लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

    इस बारे में SP इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत ढिल्लो ने बताया कि बच्चियों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। शुरूआती जांच में यह मर्डर नहीं लग रहा है। संभावना लग रही है कि बच्चियां घर पर अकेली थी। ऐसा हो सकता है कि वह खेलते हुए ट्रंक में बैठ गई और ऊपर से ढक्कन बंद हो गया। जिसके बाद ढक्कन नहीं खुला और उनकी मौत हो गई।

  • भारतीय स्टेट बैंक रीजन 4 ने जालन्धर में AGI INFRA शाखा खोल कर किया अपनी शाखा का विस्तार

    भारतीय स्टेट बैंक रीजन 4 ने जालन्धर में AGI INFRA शाखा खोल कर किया अपनी शाखा का विस्तार

    MBD WEB NEWS जालन्धर ( सुमेश शर्मा) भारतीय स्टेट बैंक रीजन 4 ने अपनी शाखाओं में वृद्धि करते हुए जालन्धर में AGI INFRA में नई शाखा खोल लोगों को बेहतर सुविधायों देने का वायदा करते हुए अपनी एक और शाखा का शुभारंभ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लुधिआना मॉड्यूल के डिप्टी जनरल मैनेजर श्री विश्वनाथ यादव के द्वारा किया गया इस मौके पर उन्होंने कहाँ की बैंक ने हमेशा ही अपने ग्राहकों की समृद्धि के लिए अच्छे तरीके से सेवा की है और सभी सम्मानित ग्राहकों को हमेशा संतुष्ट रखा है ।

    इसी क्रम में रीजन 4 के असिस्टेंट जनरल मैनेजर श्री कृष्ण सिंह जी ने वर्तमान में चल रहे भारतीय स्टेट बैंक की महत्वपूर्ण बैंकिंग योजनाओं के बारे में अपने ग्राहकों को विस्तार में बताया उनके सुझावों भी लिए और उनसे कई सारे ग्राहक सेवा के मुद्दों पर चर्चा भी की जिससे की शाखा की ग्राहक सेवा और भी बेहतर हो सके ।

    कार्यक्रम अंत मे हाल ही में संपन्न में विश्व पर्यावरण दिवस के संदर्भ में उनसे अपील भी की कि पौधारोपण करके अपने शहर के वातावरण को स्वच्छ और बेहतर बनाया जाए। इस मौके पर रीजनल आफिस की तरफ से चीफ मैनेजर श्री हरदीप सिंह ग्रेवाल, श्री संतोष कुमार, श्री संदीप सिंह, शाखा प्रबधक श्रीमती चरणजीत कौर, अवनीत कौर, विशाल कुमार, नीतीश भगत, AGI इंफ़्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुखदेव सिंह एवं सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे

  • पंजाब ; अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

    पंजाब ; अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

    पंजाब ; अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

     सुरजीत सिंह को गोली लगने की खबर गांव में आग की तरह फैली और चीख-पुकार मच गई. गांव के लोग उनको स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई. फिलहाल सुरजीत सिंह का शव पुलिस के पास है.

    पंजाब के होशियारपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. होशियारपुर से 15 किमी दूर मेगोवाल गंजियां में अकाली नेता और दो बार के सरपंच सुरजीत सिंह अंखी की गुरुवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर घात लगाकर हमला किया. उनके शरीर में तीन गोलियां लगीं. उन्हें अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

    जानकारी के अनुसार, उन्होंने एक बार अकाली दल अमृतसर से विधानसभा चुनाव लड़ा था. वह दो बार गांव के सरपंच रहे और अब उनकी पत्नी गांव की सरपंच हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. जानकारी के मुताबिक सुरजीत सिंह अपने गांव में एक किराने के दुकान के बाहर बैठे हुए थे. तभी 2 अज्ञात युवक बाइक पर आए और उन्होंने सुरजीत सिंह पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं. इसके बाद वे फरार हो गए.

    जानकारी के अनुसार, उन्होंने एक बार अकाली दल अमृतसर से विधानसभा चुनाव लड़ा था. वह दो बार गांव के सरपंच रहे और अब उनकी पत्नी गांव की सरपंच हैं

    . पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. जानकारी के मुताबिक सुरजीत सिंह अपने गांव में एक किराने के दुकान के बाहर बैठे हुए थे. तभी 2 अज्ञात युवक बाइक पर आए और उन्होंने सुरजीत सिंह पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं. इसके बाद वे फरार हो

    सुरजीत सिंह को गोली लगने की खबर गांव में आग की तरह फैली और चीख-पुकार मच गई. गांव के लोग उनको स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई. फिलहाल सुरजीत सिंह का शव पुलिस के पास है. वह मामले की जांच में जुटी हुई है. लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

  • जालंधर के श्री सिद्ध बाबा सोढल मन्दिर मेले को लेकर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया रूट प्लान

     जालंधर के श्री सिद्ध बाबा सोढल मन्दिर मेले को लेकर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया रूट प्लान

     

    जालंधर : जालंधर स्थित बाबा सोढल मेला, जिसे बेहद बेइंतजारी से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार लोगों ने अपना तीर्थयात्रा प्रारंभ कर दिया है, शुरू हो गया है। जैसा कि हर साल का परंपरा है, इस बड़े आयोजन में हर साल की तरह देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या होगी। इसके चलते, जालंधर पुलिस कमिश्नर, आई.पी.एस. कुलदीप सिंह चाहल ने सोढल मंदिर के दर्शन के लिए रास्तों पर अवरुद्धि के लिए दिशानिर्देश जारी कर दी गई । जिला प्रशासन के साथ मिलकर, ट्रैफिक के बिना आवाजाही के सुनिश्चित करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी मैदान में सख्ती से की गई है। इसके अलावा, श्रद्धालुओं और सामान्य जनता से अपील की गई है कि 27 से 29 सितंबर के दौरान मेले के दौरान सोढल मंदिर के दर्शन के लिए रूट चौक और वैकल्पिक रास्तों के माध्यम से जाने की बजाय, यहाँ ट्रैफिक जाम को कम करने में मदद मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए, व्यक्तिगत व्यक्तियों को ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन 0181-2227296 पर संपर्क कर सकते हैं।पुलिस द्वारा जारी किए गए रूट प्लान के अनुसार, इस दिशानिर्देश में निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं: दोआबा चौक, टांडा चौक, चंदन नगर रेलवे क्रॉसिंग, न्यू सब्जी इंडस्ट्री एरिया, रामनगर क्रॉसिंग, टांडा क्रॉसिंग, गाजीगुल्ला चौक, पठानकोट चौक, लब्बू राम दोआबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ग्राउंड – लाइट/दोपहिया वाहन, प्रकाश आईस क्रीम के पास हरित बाजार (गाजीगुल्ला चौक के पास) – लाइट/दोपहिया वाहन, देवी सहाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (चंदन नगर क्रॉसिंग के पास) – दोपहिया वाहन, डिवीजन नंबर के पास लीडर फैक्टरी – लाइट/दोपहिया वाहन, दोआबा चौक से देवी तालाब मंदिर दोनों ओर – लाइट वाहन, और मिनी सब्जी मंडी साईपुर रोड – दोपहिया वाहन, इस सांय के रूट डायवर्ट प्लान की शामिल हैं।

  • जालंधर के इस इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला, बरसाईं ईंटें, हालत गंभीर

    You are currently viewing जालंधर के इस इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला, बरसाईं ईंटें, हालत गंभीर

    Deadly attack on an elderly couple in this area of ​​Jalandhar, bricks rained, the condition is serious

    जालंधर के इस इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला, बरसाईं ईंटें, हालत गंभीर

     

     जालंधर : महानगर के अधीन आते गांधी नगर में एक बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमले करने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने बुजुर्ग दंपति पर ईंटों की बरसात कर दी, जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर अवस्था में आसपास के लोगों ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    इस संबंधी जानकारी देती पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी को 13 साल हो गए हैं। पीड़िता ने अपनी बहु पर आरोप लगाते कहा कि उनकी बहु ही उनके साथ मारपीट कर रही है। पीड़िता ने बताया कि बहु के भाई ही कई बार घर आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। पहले भी बहु के भाई कई बार उनपर हमला कर चुके हैं। आज भी बहु के भाई उसके घर आए और घर आकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    बहू से प्रताड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते कहा कि वह अपनी बहु व उसके मायके वालों से बहुत परेशान हैं। आए दिन उनके घर आकर मारपीट करते हैं तथा आज भी उन पर जानलेवा हमला किया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • रुद्र सेना संगठन ने मनाई मासिक शिवरात्रि, सब ओर हर हर महादेव की गूंज

    रुद्र सेना संगठन ने मनाई मासिक शिवरात्रि, सब ओर हर हर महादेव की गूंज

    रुद्र सेना संगठन ने मनाई मासिक शिवरात्रि, सब ओर हर हर महादेव की गूंज

    जालंधर : सावन मास के पावन उपलक्ष पर शिव पूरी धाम मे किशन पूरा मे महा रूद्र अभिषेक का आयोजन रूद्र सेना सग़ठन के संचालक दयाल वर्मा की तरफ से आयोजन किया गया इस मौक पर समाज सेवक सुदेश विज व उनके बेटे प्यूष विज ने शिरकत की गई जानकारी देते हुए दयाल वर्मा ने कहा की हिंदू शास्त्रों में की जाने वाली “रूद्र अभिषेक” यह एक प्राचीन सनातनी धर्म अनुष्ठान है। ‘रूद्र’ यह शब्द भगवान शिव के तांडव रूप को दर्शाता है, और ‘पूजा’ उनकी की गयी साधना को। यह अनुष्ठान करने से उपासक को आंतरिक शांति और तृप्ति प्राप्त होती है। इस अनुष्ठान में भगवन शिव के रौद्र रूप की पूजा की जाती है जो की सभी बुरी शक्तिया, और बुरी उर्जाए का सर्वनाश करती है। सुदेश विज ने कहा की कई पुराने शास्त्रों में लिखित है की, रूद्र अभिषेक अनुष्ठान ग्रहो के हानिकारक दोष का निवारण करता है। जिस व्यक्ति के जन्म कुंडली में ग्रहो की गलत स्थान है वह भगवान शिव के क्रोध से प्रभावित करती है। इसीलिए, ग्रहो से बने हानिकारक दुष्परिणामों को दूर करने के लिए, रूद्र अभिषेक करना उचित माना गया है। कहा जाता है की, दोनों तरह की उर्जाए (सकारात्मक और नकारात्मक) वायुमंडल में होती है। सकारात्मक ऊर्जा ख़ुशी, समृद्धि, आनंद से जुडी है, और नकारात्मक ऊर्जा तनाव, बीमारिया, निंदा, आदि से संबंधित है। इस अनुष्ठान को करने से सभी नकारात्मक उर्जाए सकारात्मक परिवर्तित हो जाती है, जिससे जीवन में खुशियाली छा जाती है।संदीप वर्मा ने बताया की यह एक धार्मिक अनुष्ठान है जो भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। जब कोई भगवान शिव को रूद्र अभिषेक जैसे अनुष्ठान करके खुश करता है तो वे उनपर आशीर्वाद प्रदान करते है। भगवान शिव के आशीर्वाद से किसी भी व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याएं, ख़ुशी और स्थिरता , मन की शांति में बदल जाती है।इस मौके पर अमित वर्मा, सुनील कुमार, केतन, मोहित शर्मा, करण गंडोतरा,सुरिंदर बावा,शेखर आंनद, दिनेश कुमार, कुणाल शर्मा, आशु पंडित, दिनेश पड़ित, सोनू यादव, सुरेश कुमार, सन्नी,जोजी, प्रदीप,सतीश,रिंकू,विकास खन्ना, विक्की ढल, राजू वालिया, पंकज जुलका,राहुल उपस्थित रहे समारोह के बाद सबके लिए भंडारे की भी व्यवस्था थी।

  • जालंधर में बड़ी वारदात, दिन-दिहाड़े युवक की छाती में चाकू घोंपकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing जालंधर में बड़ी वारदात, दिन-दिहाड़े युवक की छाती में चाकू घोंपकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    A major incident in Jalandhar, a youth was killed by stabbing a knife in the chest in broad daylight, the police are investigating.

    जालंधर में बड़ी वारदात, दिन-दिहाड़े युवक की छाती में चाकू घोंपकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते गोराया में नेशनल हाईवे पर स्थित न्यू मार्किट में उस समय सनसनी फैल गई, जब रविवार सुबह दिन चढ़ते ही लोगों ने एक शव को देखा। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    मामले संबंधी जानकरी देते सब इंस्पेक्टर जगदीश राज ने कहा कि शव के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है और न ही अभी तक किसी ने मृतक की पहचान की है। शव के पास से एक चाकू बरामद हुआ है, जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीने पर लगे घावों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस व्यक्ति की सीने में चाकू घोंप कर हत्या की गई है।

    इंस्पेक्टर जगदीश राज ने बताया कि मृतक की उम्र 35 साल के करीब लग रही है। मृतक देखने में प्रवासी मजदूर लग रहा है। फिलहाल उक्त व्यक्ति के शव को पुलिस ने पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर के शवगृह में रखवा दिया है। और पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

  • MLA रमन अरोड़ा ने बिक्रम मजीठिया को लिया आड़े हाथ, जमकर बोला हमला

    MLA रमन अरोड़ा ने बिक्रम मजीठिया को लिया आड़े हाथ, जमकर बोला हमला

    MLA रमन अरोड़ा ने बिक्रम मजीठिया को लिया आड़े हाथ, जमकर बोला हमला

    ढिल्लों परिवार से दुख प्रकट करने की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंक रहे मजीठिया: MLA रमन अरोड़ा

    बोले- जिस घर में दुखों का पहाड़ टूटा हो वहां मजीठिया का प्रेस वार्ता करना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है

    जालंधर: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता रमन अरोड़ा ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि ढिल्लों परिवार के घर दुखों का पहाड़ टूटा है, ऐसे वक्त में अकाली दल और उसके कर्ताधर्ता मजीठिया ढिल्लों परिवार के घर दुख प्रकट करने की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

    विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जुड़वां भाइयों मानवजीत सिंह ढ़िल्लों और जशनजीत सिंह ढ़िल्लों को लेकर वे दुखी हैं। ढिल्लों ब्रदर्स के साथ जो हुआ, वह ठीक नहीं हुआ। इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी की सरकार सख्त एक्शन ले रही है।

    विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि बिक्रम मजीठिया, ढिल्लों ब्रदर्स के घर दुख प्रकट करने नहीं, बल्कि इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक रंगत देने गए थे। जिस घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो, वहां जाकर प्रेस कांफ्रेंस करना और बेवजह इल्जाम लगाना बेहद घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

    विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि कि इस दुख की घड़ी में आम आदमी पार्टी का हर वर्कर और पंजाब की सरकार ढिल्लों परिवार के साथ है। दुख की घड़ी में जिस तरह से बिक्रम मजीठिया राजनीतिक रोटियां सेंकने की कवायद कर रहे हैं, ये बड़ी ही शर्मनाक बात है।

    रमन अरोड़ा ने कहा कि संविधान से बड़ा कुछ नहीं है। कानून से बड़ा कोई नहीं है। कानून से बड़ा न तो कोई एमएलए है और न ही कोई नेता। उन्होंने कहा कि ढिल्लों परिवार के घर जाकर राजनीतिक रोटियां सेंकने की बजाए बिक्रम मजीठिया को मेरे घर आना चाहिए, अगर उन्हें शक है कि मेरे घर में एसएचओ है, तो देख सकते हैं। लेकिन इस दुख की घड़ी में राजनीति न करें।

    रमन अरोड़ा ने कहा कि सुसाइड केस में नामजद होने के बाद एसएचओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। एसएचओ नवदीप के फरार रहने के चलते फिर थाना डिवीजन नंबर 1 के पूर्व प्रभारी नवदीप सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। ये पूरी कार्रवाई पंजाब सरकार के राज हुई है।

  • नशे में धुत्त एएसआई ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बोला- बेटे की मौत के गम में पीता हूं

    You are currently viewing नशे में धुत्त एएसआई ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बोला- बेटे की मौत के गम में पीता हूं

    Drunken ASI rammed several vehicles, said- I drink in grief of son’s death

    नशे में धुत्त एएसआई ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बोला- बेटे की मौत के गम में पीता हूं

     जालंधरः महानगर में बीती देर रात एक एएसआई ने नशे में टल्ली होकर कई गाड़ियों कोटक्कर मार दी जिसमें गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। जिसके बाद प्रेजीडैंट होटल की पार्किंग में गाड़ी पार्क करते वक्त भी एक कार को टक्कर मार दी। जब लोगों ने गाड़ी में देखा तो पुलिस की गाड़ी में एक एएसआई व एक कर्मी मौजूद था, जोकि नशे में धुत्त पाए गए। जिसके बाद लोगों ने उन्हें काबू कर लिया। टक्कर से कई गाड़ियों को भारी क्षति हुई है और कई गाड़ियों के बंपर टूट गए तो कइयों के अन्य भारी नुक्सान हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एएसआई को प कड़ कर मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    इस संबंधी जानकारी देते होटल में खड़ी कार के मालिक ने बताया कि 15-20 मिनट पहले ही वह अपनी गाड़ी होटल की पार्किंग में लगाकर होटल के भीतर मीटिंग करने गए थे। उसके बाद होटल का स्टाफ उनकी मीटिंग में आया और उनको बताया कि उनकी गाड़ी को कोई टक्कर मारकर चला गया है। जब वह होटल की बिल्डिंग से नीचे आए तो पहले से ही पुलिस वालों ने उक्त पुलिस मुलाजिम को पकड़ रखा था।

    शराब के नशे में धुत्त एएसआई से अस्पताल में जब गाड़ियों को टक्कर मारने के बारे में पूछा तो वह तरह-तरह के तर्क देने लगा। इसी बीच बोलने लगा कि उसके जवान बेटे की मौत हो गई है। वह उसके गम में शराब पीता है, लेकिन जो पुलिस वाले एएसआई को मेडिकल करवाने के लिए लाए थे उनका कहना था कि एक ही गाड़ी को टक्कर मारी है। वह कर्मचारी का बचाव करते हुए नजर आए।

  • जालंधर के इस इलाके में नहर में फेंकी थार, नहा रहे बच्चों ने भागकर बचाई जान

    You are currently viewing जालंधर के इस इलाके में नहर में फेंकी थार, नहा रहे बच्चों ने भागकर बचाई जान

    Thar thrown into the canal in this area of ​​Jalandhar, children taking bath saved their lives by running away

    जालंधर के इस इलाके में नहर में फेंकी थार, नहा रहे बच्चों ने भागकर बचाई जान

    जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते बस्ती बावा खेल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के फेमस गायक सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ न मिलने पर गुस्से में थार गाड़ी नहर में फेंक दी। गनीमत यह रही कि इस घटना के वक्त नहर में नहा रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया और वहां पर हंगामा भी हुआ। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुहंची पुलिस ने प्रशासन और क्रेन की मदद से थार को बाहर निकाला। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह के जानी नुक्सान से बचाव रहा।

    मिली जानकारी के अनुसार एक वकील द्वारा थार गाड़ी को नहर में गिराया गया है। वकील का कहना है कि दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ ना मिलने के कारण कार को नहर में फैंका गया है। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया तो वकील मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जेसीबी की मदद से थार को नहर से बाहर निकालने के बाद उसे अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, थार को नहर में गिराए जाने के बाद हुए हंगामे में युवकों ने कहा कि वह मूसेवाला के फैन हैं और मूसेवाला को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।