जालंधर के इस इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला, बरसाईं ईंटें, हालत गंभीर
जालंधर : महानगर के अधीन आते गांधी नगर में एक बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमले करने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने बुजुर्ग दंपति पर ईंटों की बरसात कर दी, जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर अवस्था में आसपास के लोगों ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
इस संबंधी जानकारी देती पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी को 13 साल हो गए हैं। पीड़िता ने अपनी बहु पर आरोप लगाते कहा कि उनकी बहु ही उनके साथ मारपीट कर रही है। पीड़िता ने बताया कि बहु के भाई ही कई बार घर आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। पहले भी बहु के भाई कई बार उनपर हमला कर चुके हैं। आज भी बहु के भाई उसके घर आए और घर आकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बहू से प्रताड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते कहा कि वह अपनी बहु व उसके मायके वालों से बहुत परेशान हैं। आए दिन उनके घर आकर मारपीट करते हैं तथा आज भी उन पर जानलेवा हमला किया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।








Leave a Reply