कुर्ला इलाके में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 39 लोग झुलसे, 60 को सुरक्षित बाहर निकाला

You are currently viewing कुर्ला इलाके में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 39 लोग झुलसे, 60 को सुरक्षित बाहर निकाला

A severe fire broke out in a building in Kurla area, 39 people were burnt, 60 were evacuated safely

कुर्ला इलाके में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 39 लोग झुलसे, 60 को सुरक्षित बाहर निकाला

 

मुंबईः मुंबई के कुर्ला इलाके में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां स्थित एक बहुमंजिला रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। आग लगने से करीब 39 लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मियों ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग मंजिलों से करीब 60 लोगों को बचाया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया  है।

गौरतलब है कि 15 फरवरी को मुबंई के कुर्ला पशिचम में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई थी और इस आग के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यहां ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में भी पिछले शुक्रवार शाम करीब 5.40 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई थी जिसके मलबे से दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे जबकि तीन लोगों को बचाया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *