जालंधर : थाना लांबड़ा के इन्कलेव फेस-3 में एक बेटे ने अपने मां-बाप और भाई को गोलियों को मार कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसे थाना लांबड़ा पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उसने देर रात कोई सरेंडर नहीं किया था, बल्कि तड़क सार उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आज उसे कोर्ट में पेश करके आगे की पूछताछ की जाएगी।बता दें कि देर रात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बताया जा रहा है कि 7 से 8 राउंड गोलियों के चले हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि घरेलू झगड़ा परिवार में चल रहा था। आरोपी हरप्रीत किसी मोहल्ले में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। वहीं आरोपी का मृतक पिता बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। कि घरेलू कलह के चलते मोहल्ले के लोगों से भी इनकी कम ही बातचीत होती थी आरोपी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। वहीं परिजनों के अनुसार आरोपी की पत्नी के साथ एक साल तक अमृतसर में किराए के घर पर भी रहे। पत्नी की बहन ने वहां पर उन्हें किराए का मकान लेकर दिया था। जानकारी देते हुए डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि घर का मालिक जगबीर सिंह उनकी पत्नी अमृतपाल कौर और बेटा गगन का इनके बेटे हरप्रीत ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां मारकर कत्ल कर दिया।जिसमें आरोपी ने पिता पर 3 से 4 गोलियां, जबकि माता के गले पर एक गोली और भाई की छाती पर गोलियां चलाई। डीएसपी बलबीर सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। जिसमें आरोपी पिता से प्रॉपर्टी अपने नाम करने के लिए कह रहा था।
Category: JALANDHAR
-

Free Yoga Class : 23 अक्तूबर से सोढल मंदिर में शुरु हो रही है सात दिवसीय फ्री योगा वर्कशॉप
Free Yoga Class : 23 अक्तूबर से सोढल मंदिर में शुरु हो रही है सात दिवसीय फ्री योगा वर्कशॉप

MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) : Free Yoga Class : श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र की तरफ से सात दिवसीय फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। ये सात दिवसीय वर्कशॉप जालंधर के श्री बाबा सोढल मंदिर के हाल में 23 से 29 अक्तूबर तक करवाई जाएगी। वर्कशॉप का समय सुबह 4 से 6 बजे तक है। इस वर्कशॉप में मास्टरज मास्टर ऑफ यूनिवर्स श्री श्री सुदर्शन जी साधकों को खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाएंगे। अगर आप इस वर्कशॉप का हिस्सा बनना चहते हैं तो आपका इस वर्कशॉप में सोमवार को आना जरुरी है।

Free Yoga Class : चितां व तनाव से मुक्ति पाने का आसान तरीका है ये वर्कशॉप
इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्र के प्रबंधर मनजीत सिंह गर्चा ने बताया कि इस वर्कशॉप में चिंता व तनाव जो कि सभी बिमारीयों की जड़ है से शत-प्रतिशत मुक्ति पाने के आसान तरीके बताए जाएंगें। साथ ही चिड़-चिड़ेपन व गुस्से पर काबू पाना, आलस्य से मुक्ति, कार्य क्षमता में वृद्धि, पति-पत्नी में चल रहे तनावों से मुक्ति के साथ न केवल शारीरिक बल्कि मन व बुद्दि तीनो प्रकार से तंदरुस्ती पाने के तरीके बताए जाएँगे। इस वर्कशाप की करवाने के लिए 98760 10094, 94170 58688, 9463972123, 9888275433, 9803857700 पर संपर्क कर सकते हैं।
-
जालंधर के अधीन आते गांव पतारा में मां व बेटी की 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने की गोली मारकर हत्या
Now bad news came from England, Tapa’s youth died in Scotland due to brain haemorrhageजालंधर के अधीन आते गांव पतारा में मां व बेटी की 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने की गोली मारकर हत्या
-
रिहायशी इलाकों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हार्न व डी.जे. या साउंड एमपलीफायर बजाने पर लगाई रोक
रिहायशी इलाकों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हार्न व डी.जे. या साउंड एमपलीफायर बजाने पर लगाई रोक

MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा)17 अक्तूबर ध्वनि प्रदूषण की समस्या को खत्म करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र में रिहायशी इलाकों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर पुलिस अंकुर गुप्ता ने सीआरपीसी आईपीसी की धारा 144 अधीन आदेश पहले ही जारी किए जा चुके है। आदेशों अनुसार डी.जे. आप्रेटरों को रात 10 सुबह 6 बजे तक डी.जे. या साउंड एमपलीफायर प्रयोग न करने की हिदायत दी गई।
आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों की सीमा के पास पटाखों और लाउड स्पीकर आदि की आवाज 10 डीबी (ए) या अधिक न हो या इलाके के अनुसार 7.5 डीबी(ए) या दोनों में से जो कम हो, अनुसार रखने के आदेश दिए गए है।
उन्होंने कहा कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सार्वजनिक आपातकालीन स्थिति को छोड़कर कोई भी व्यक्ति ढोल या भोपू या बिगुल या कोई अन्य वाद्य यंत्र नहीं बजा सकेगा। इसके अलावा, यह भी अनिवार्य किया गया है कि निजी साउंड सिस्टम से शोर का स्तर 7.5 डीबी (ए) से अधिक नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो साउंड सिस्टम और उपकरण जब्त कर लिए जाएगे।ये सभी आदेश 13 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।
-
जालंधर में निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

जालंधर में निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
इस मीटिंग में डीसी विशेष सारंगल ने चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा की। जहां उन्होंने कहा कि नगर निगम वार्ड चुनाव की वोटर्स की सूची इसी साल पहली जनवरी के आधार पर तैयार की जानी है। इस सूची को तैयार करने के लिए विशेष तौर पर 15 वोटर रजिस्ट्रेशन अधिकारी और 15 सहायक वोटर रजिस्ट्रेशन अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं।
बता दें कि उक्त सूची को आयोग द्वारा जारी आयोजित 21 अक्टूबर 2023 के कार्यक्रम में पेश किया जाना है। जिसके बाद अगले दस दिन तक उक्त सूची पर दावे और आपत्तियां सुनी जाएंगी। जिनका निपटारा 8 नवंबर 2023 तक कर 10 नवंबर को मतदाता सूची अंतिम बार प्रकाशित होगी।
डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि इलेक्टोरल रजिस्ट्रार ऑफिसर और सहायक इलेक्टोरल रजिस्ट्रार ऑफिसर को सबसे उचित विवरण दिया गया है। जिससे उन्हें मतदाताओं की सूची तैयार करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो और वह अपना काम सही ढंग से कर सकें। जिससे अधिकारियों को उचित जानकारी मुहैया हो सके।
डीसी विशेष सारंगल ने कहा- जालंधर के जनरल मैनेजर उद्योग, एसडीएम जालंधर-1 और 2, सचिव आरटीए, एसीए पुड्डा, आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर, एक्सईएन जल आपूर्ति व सीवरेज बोर्ड जालंधर-1, जिला रेवेन्यू अधिकारी, भूमि रिकॉर्ड विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, डिप्टी रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी, जिला डेवलपमेंट अधिकारी, पंचायत अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
-
जालंधर के रामामंडी में भीषण सड़क हादसा:32 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर मौत

जालंधर के रामामंडी में भीषण सड़क हादसा:32 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर मौत
मिली जानकारी के अनुसार पल्सर बाइक सवार युवक नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए रामामंडी से जालंधर सिटी की ओर जा रहा था। जब वह आर्मी हेडक्वार्टर्स के पास पहुंचा तो उसका बाइक हादसे का शिकार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है और वह प्रवासी है। मृतक की उम्र करीब 30 से 32 साल व्यतीत हो रही है।
थाना कैंट की एसएचओ ने बताया कि मृतक के परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है। जोकि जल्द थाने पहुंच रहे हैं। जांच के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। फिलहाल यह नहीं क्लियर हो पाया है कि उक्त बाइक सवार का एक्सीडेंट कैसे हुए। वहीं, मृतक का बाइक भी पुलिस ने कब्जे में लिया है और शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
-
जालंधर में कूड़े के ढ़ेर से मिला व्यक्ति का शव

जालंधर में कूड़े के ढ़ेर से मिला व्यक्ति का शव
जानकारी के अनुसार शनिवार को एक बच्चे ने देखा कि कूड़े के ढेर पर कुछ कुत्ते इकट्ठा है। जिन्हें जब आगे बढ़कर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद बच्चे ने तुरंत मोहल्ला वासियों को इकट्ठा कर लिया था। जल्द पुलिस मामले की जांच के बाद निष्कर्ष निकालेगी। लोगों के मुताबिक मामला हत्या का लग रहा है।
मौके पर पहुंचे थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ राजेश ठाकुर ने बताया कि साम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि नाखां वाले बाग के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्राथमिक जांच में पता चला कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना है जो कि यहां पर आज ही फेंका गया। घटना की सूचना जब उच्च अधिकारियों को मिली तो तुरंत फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी।
जिन्होंने क्राइम सीन से कई सैंपल कलेक्ट किए हैं। राहगीर अनमोल ने बताया कि शव पूरी तरह से काला पड़ चुका था और उसके शरीर पर कई जगह पर छोटे-छोटे जख्म थे। एसएचओ राजेश ठाकुर ने कहा कि अगर पोस्टमॉर्टम में हत्या जैसी कोई बात सामने आती है तो, पुलिस मामले में अगली कार्यवाही करेगी
-
डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने मैरिज पैलेस और होटलों में शादियों और समाजिक प्रोग्राम दौरान हथियार ले जाने पर हथियार लेकर जाने पर लगाई रोक
डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने मैरिज पैलेस और होटलों में शादियों और समाजिक प्रोग्राम दौरान हथियार ले जाने पर हथियार लेकर जाने पर लगाई रोक
जालंधर : डिप्टी कमिश्नर पुलिस अंकुर गुप्ता ने दंड संहिता,1973 की धारा 144 के तहत एक आदेश जारी किया है, जिसमें पुलिस कमिश्नरेट की सीमा के भीतर वाहन में किसी भी प्रकार के हथियार जैसे बेसबॉल, धारदार हथियार, धारदार हथियार या किसी भी घातक हथियार को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने मैरिज पैलेस और दावत हाल के मालिकों को आदेश दिए है कि मैरिज पैलेस , दावत हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने के जिम्मदेरा होगें।यह सभी आदेश 13.01.2024 तक लागू रहेगें
-
नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज ‘आप’ के हुए

नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज ‘आप’ के हुए
-
जालंधर में नशे में धुत पुलिस कर्मचारी का VIDEO हुआ वायरल

जालंधर में नशे में धुत पुलिस कर्मचारी का VIDEO हुआ वायरल
लोगों ने पुलिस मुलाजिम की पूरी हरकतें कैमरे में कैद कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि वह चिट्टे का आदी हो सकता है। इस पुलिस मुलाजिम के साथ कुछ और भी पुलिस कर्मचारी थे, लेकिन जब वहां पर हंगामा हुआ तो वह अपने साथी को वहीं पर छोड़ कर मौके से फरार हो गए।
लोगों के पानी पिलाने के बाद वह थोड़ा होश में आया। उसने बताया कि उसने ढाई महीने के बाद 5 गोलियां खाई थीं। इसी वजह से उसका यह हाल हो गया। हालांकि लोगों का आरोप है कि उसने जो दवाई खाई है कि वह आधी गोली खाने से व्यक्ति का बुरा हाल हो जाता है, लेकिन उक्त पुलिसकर्मी ने 5 गोलियां खा ली। जिसके कारण वह बेसुध पड़ा मिला।








