जालंधर के अधीन आते थाना लांबड़ा के इन्कलेव फेस-3 में एक बेटे के द्वारा अपने मां-बाप और भाई का कत्ल करने की सचाई आई सामने

जालंधर : थाना लांबड़ा के इन्कलेव फेस-3 में एक बेटे ने अपने मां-बाप और भाई को गोलियों को मार कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसे थाना लांबड़ा पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उसने देर रात कोई सरेंडर नहीं किया था, बल्कि तड़क सार उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आज उसे कोर्ट में पेश करके आगे की पूछताछ की जाएगी।बता दें कि देर रात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बताया जा रहा है कि 7 से 8 राउंड गोलियों के चले हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि घरेलू झगड़ा परिवार में चल रहा था। आरोपी हरप्रीत किसी मोहल्ले में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। वहीं आरोपी का मृतक पिता बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। कि घरेलू कलह के चलते मोहल्ले के लोगों से भी इनकी कम ही बातचीत होती थी आरोपी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। वहीं परिजनों के अनुसार आरोपी की पत्नी के साथ एक साल तक अमृतसर में किराए के घर पर भी रहे। पत्नी की बहन ने वहां पर उन्हें किराए का मकान लेकर दिया था। जानकारी देते हुए डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि घर का मालिक जगबीर सिंह उनकी पत्नी अमृतपाल कौर और बेटा गगन का इनके बेटे हरप्रीत ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां मारकर कत्ल कर दिया।जिसमें आरोपी ने पिता पर 3 से 4 गोलियां, जबकि माता के गले पर एक गोली और भाई की छाती पर गोलियां चलाई। डीएसपी बलबीर सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। जिसमें आरोपी पिता से प्रॉपर्टी अपने नाम करने के लिए कह रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *