Author: Sumesh Sharma

  • जानें किस जगह हुई 12 करोड़ के iPhones की लूट, ट्रक में छोड़ गए खाली डिब्बे; देखें VIDEO

     

    सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले में 12 करोड़ रुपये की कीमत के आईफोन की लूट की शिकायत में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय उइके के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने शुक्रवार को इस मामले में कठोर कार्रवाई की है।

    बांदरी थाना प्रभारी निरीक्षक भागचंद उइके और सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र पांडे को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि कांस्टेबल राजेश पांडे को सस्पेंड किया गया है। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने एक महत्वपूर्ण शिकायत को नजरअंदाज किया, जिसमें ट्रक के ड्राइवर ने 15 अगस्त को एक बड़ी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की कोशिश की थी।

    देखें VIDEO-

     

    ड्राइवर ने दावा किया कि हरियाणा के गुरुग्राम से चेन्नई जा रहे कंटेनर की लूटपाट के दौरान उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया गया था। ट्रक के ड्राइवर ने घटना के तुरंत बाद पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन अधिकारियों ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

    सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा, “हम ट्रांसपोर्टर के दावे की पुष्टि कर रहे हैं कि लगभग 1600 आईफोन, जिनकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है, चोरी हो गए हैं। आईफोन की निर्माता कंपनी Apple ने अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है। मैं घटना स्थल पर हूं और ट्रक की वीडियोग्राफी की जा रही है।”

    उन्होंने बताया कि कंटेनर की डकैती की शुरुआत नरसिंहपुर जिले में हुई थी। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। इस बीच, घटना की गहन जांच जारी है।

  • शिव मंदिर रेल विहार, करोल बाग जालंधर में भगवान श्री कृष्ण को छठी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया

    शिव मंदिर रेल विहार, करोल बाग जालंधर में भगवान श्री कृष्ण को छठी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया

    शिव मंदिर रेल विहार, करोल बाग जालंधर में भगवान श्री कृष्ण को छठी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, पंजाब – 01,सितंबर, 2024 – शिव मंदिर रेल विहार, करोल बाग जालंधर में भगवान श्री कृष्ण की छठी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी हरीश भारद्वाज जी ने बताया कि जैसे भगवान श्री कृष्ण की छठी का उत्सव मथुरा वृंदावन में भव्यता से साथ मनाया जाता है ठीक उसी तरह करोल बाग रेल विहार के निवासियों के सहयोग से ये उत्सव इलाके के शिव मंदिर में भी उसी तरह मनाया गया।

    पुजारी हरीश भारद्वाज जी ने छठी की कहानी बताते हुए कहा कि जब कंस को पता चला कि उसे मारने वाला 6 दिन पहले ही गोकुल में पहुंच गया है तो कंस ने पूतना को आदेश दिया कि जितने भी छह दिन के बच्चे गोकुल में हैं, उनको मार दिया जाए। पूतना जब गोकुल पहुंची तो यशोदा ने बालकृष्ण को छिपा दिया। बालकृष्ण को छह दिन हो गए थे लेकिन उनकी छठी नहीं हुई, न नामकरण हुआ था। कृष्ण के छह दिन पूरे हो जाने के बाद जब यशोदा ने 6 दिन के बच्चों के मरने की सूचना सुनी तो वह घबरा गईं। पूतना के बारे में सुनने के बाद यशोदा जी ने माता पार्वती का ध्यान किया और उनसे कान्हा की सुरक्षा की प्रार्थना की तो जैसे ही पूतना बाल गोपाल को दूध पिलाने लगी तो कृष्ण जी ने 6 दिन के अंदर पूतना का वध कर दिया था, जिसके बाद मां यशोदा ने कान्हा की छठी मनाई। इसी वजह से हर साल जन्माष्टमी के 6 दिन बाद लड्डू गोपाल जी की छठी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कृष्ण छठी के दिन यदि माताएं इस कथा को सुनती हैं या पढ़ती हैं, तो इससे उनके संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहता है, साथ ही लंबी उम्र का भी वरदान मिलता है।

    इस शुभ अवसर पर इलाका निवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए शिव मंदिर रेल विहार करोल बाग में एकत्र हुए। इस अवसर पर मंदिर को भव्य फूलों और रोशनी कर खूबसूरती से सजाया गया था, जिससे मंदिर में सभी उपस्थित लोगों के लिए एक शांत और आध्यात्मिक माहौल बन गया। इस अवसर पर हरिनाम संकीर्तन मंडली द्वारा पारंपरिक प्रार्थनाएँ, भजन और अनुष्ठान अत्यंत भक्ति भाव के साथ किए गए, जिससे वातावरण सकारात्मकता और श्रद्धा से भर गया। मंदिर में कड़ी चावल का अनंत लंगर लगाया गया।
    अंत में पुजारी हरीश भारद्वाज जी ने सभी भक्तो का धन्यवाद किया और बताया कि आगामी 15 सितंबर 2024 को राधा अष्टमी उत्सव भी इसी तरह धूमधाम से मनाया जायेगा।

  • शाही ईदगाह को बम से उड़ने की धमकी के बाद हड़कंप,बना दहशत का माहौल…

    शाही ईदगाह को बम से उड़ने की धमकी के बाद हड़कंप,बना दहशत का माहौल…

     

     

    नई दिल्ली- मथुरा की शाही ईदगाह के बाहर उस समय हंगामा हो गया जब एक शख्स ने ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी दी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

    घटना करीब एक बजे की बताई जा रही है, जब शाही ईदगाह के गेट पर सुरक्षा जवान मुस्तैदी के साथ खड़े थे, तभी आरोपी युवक वहां आ पहुंचा। उसने शाही ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद युवक दौड़कर एक कार में बैठ गया और खुद पर पेट्रोल डाल लिया। जिसके बाद पुलिस ने मुसतैदी दिखाते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

    पकड़े गए युवक का नाम पुष्पेन्द्र है, जो थाना जमुनापार क्षेत्र की मीरा विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक ये जानकारी सामने आई है कि पकड़े गए युवक के बेटों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद से वो मानसिक रूप से ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस की तरफ से पूछताछ की जा रही है।

  • सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर मांगी माफी

    सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर मांगी माफी

     

    अमृतसर- शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंच कर माफी मागी हैं। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा, वरणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व मंत्री गुलजार सिंह और पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों भी हैं। सुखबीर बादल ने जत्थेदार रघबीर सिंह के नाम लिखे पत्र में लिखित तौर से क्षमायाचना की है।

    माफीनामा हुआ वायरल
    वहीं सुखबीर बादल का माफीनामा भी वायरल हो गया। जिसमें सुखबीर बादल ने लिखा- 30 अगस्त 2024 को पांच सिख साहिबान की श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई एकत्रिता में पास किए गए हुक्मनामे की कॉपी आज 31 अगस्त 2024 को मेरे पास पहुंची है। दास पांच सिख साहिबान की तरफ से पास किए गए हुक्मनामे को गुरु का निमाना सिख होने के नाते गुरु पंथ के चरणों में शीश निवा कर प्रवान करता है। दास आज ही 31 अगस्त 2024 को निजी तौर पर पेश हो कर हुक्मनामे अनुसार गुरु पंथ से दोनों हाथ जोड़ कर निम्रता और हलीमी के साथ क्षमा याचना करता है। दास की माफी को प्रवाण किया जाए।

    सुखबीर बादल की तरफ से श्री अकाल तख्त साहिब पर सौंपा गया माफीनामा।

    पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि उन्होंने और सभी ने अपना लिखित स्पष्टीकरण आज श्री अकाल तख्त साहिब पर सौंपा है। जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह मौजूद नहीं थे, इसलिए स्पष्टीकरण स्टाफ को सौंपा गया है। अपना स्पष्टीकरण का मेन हिस्सा सांझा करते हुए उन्होंने कहा कि- दास, श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्म अनुसार आज पेश हो रहे हैं। 2007 से 2014 तक मुख्यमंत्री का सलाहकार व उसके बाद शिक्षा मंत्री रहे हैं। 24 जुलाई को पत्र नंबर 236 जो सुखबीर बादल खुद लेकर श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंचे थे, वही उनका स्पष्टीकरण भी है। वे उनसे सहमत हैं। फैसले सभी की सहमति से लिए जाते हैं। बिना किसी सवाल जवाब के अपनी गलती मानता हूं। विश्वास दिलाता हूं कि वे गुरुमत के अनुसार हर हुक्म होगा, उसे माना जाएगा।

    सिख बुद्धिजीवियों का कहना है कि अब जल्द ही श्री अकाल तख्त साहिब पर एक और बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें पांचों तख्तों के जत्थेदार एक बार फिर उपस्थित होंगे। इस बैठक में सुखबीर बादल व अन्य मंत्रियों के लिए धार्मिक सजा निर्धारित की जाएगी।

  • Nawanshahr में कार और बाइक की आपस में भीषण टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

    You are currently viewing Nawanshahr में कार और बाइक की आपस में भीषण टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

    Fierce collision between car and bike in Nawanshahr, 2 dead, 3 injured

    Nawanshahr में कार और बाइक की आपस में भीषण टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

     

    नवांशहरः नवांशहर के अन्तर्गत आते गांव बाहड़ोवाल के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवकों की पहचान साहिल (19) और सुखबीर (16) के तौर पर हुई है। जबकि गंभीर रूप से हुए घायलों की पहचान तरुण शर्मा, कमलजीत सिंह और राहुल के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि आज सुबह 5 युवक एक बाइक पर सवार होकर घर से माथा टेकने निकले थे। इस दौरान जब वह नवांशहर-फगवाड़ा मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो फगवाड़ा की तरफ से आ रही कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में कार पलट गई और मोटरसाइकिल के परखच्चे तक उड़ गए।

    इस दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ढाहां कलेरां में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधर पुलिस ने 12 अधिकारियों को दी विदाई

    जालंधर पुलिस ने 12 अधिकारियों को दी विदाई

    *जालंधर पुलिस ने 12 अधिकारियों को दी विदाई*

    *कमिश्नरेट पुलिस से सेवानिवृत्ति पूर्ण होने पर शुभकामनाएं*

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) 31-08-24 को कमिश्नरेट पुलिस ने कई वर्षों तक पुलिस विभाग की सेवा करने वाले विभिन्न रैंक के 12 समर्पित अधिकारियों को विदाई देने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया।

    * विदाई समारोह का आयोजन पुलिस लाइन में श्री स्वपन शर्मा, आईपीएस, पुलिस आयुक्त, जालंधर की देखरेख में किया गया।

    * समारोह के दौरान, वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष भाषण देने के लिए मंच संभाला, जिनमें से प्रत्येक ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के अद्वितीय योगदान और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

    * भाषण में सेवानिवृत्ति की खुशी और शुभकामनाएं भी शामिल थीं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भी दिए गए।

    * पुलिस आयुक्तालय भी सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं देता है और आशा करता है कि सेवानिवृत्त लोग अच्छे स्वास्थ्य और सुखी, शांतिपूर्ण और लाभदायक सेवानिवृत्ति का आनंद लेंगे।

  • गुस्से में आ कर बेटे ने कर दी मां की हत्या; फिर फोटो शेयर कर मांगी माफी

     गुस्से में आ कर बेटे ने कर दी मां की हत्या; फिर फोटो शेयर कर मांगी माफी

     

     

    राजकोट : राजकोट में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी और इसके बाद शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर माफी भी मांगी। घटना की जानकारी एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी नीलेश गोसाई को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय ज्योतिबेन गोसाईं की गला घोंटकर हत्या की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि नीलेश ने पहले अपनी मां पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी। जब ज्योतिबेन ने चाकू छीन लिया, तो नीलेश ने कंबल से उसका गला घोंट दिया।

    हत्याकांड के बाद, नीलेश ने अपनी मां की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा, “मुझे माफ कर दो मां, मैंने तुम्हें मार डाला, मुझे तुम्हारी याद आती है, ओम शांति।” एक अन्य पोस्ट में उसने लिखा, “मैं अपनी मां को मार रहा हूं, अपनी जान गंवा रहा हूं, सॉरी मां, ओम शांति, मिस यू मां।”

    पुलिस ने बताया कि ज्योतिबेन मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं और उनके बेटे के साथ अक्सर बहस होती थी। रिपोर्ट के अनुसार, ज्योतिबेन की शादी 20 साल पहले टूट चुकी थी और वह अपने बेटे के साथ ही रह रही थीं। एक महीने पहले, ज्योतिबेन ने अपनी दवा लेना बंद कर दिया था, जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • देश को मिली 3 नई वंदे भारत ट्रेनें;PM मोदी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, जानें रूट और टाइमिंग

    देश को मिली 3 नई वंदे भारत ट्रेनें;PM मोदी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, जानें रूट और टाइमिंग

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से एक मेरठ को लखनऊ से जबकि दो अन्य दक्षिण भारतीय शहरों मदुरै को बेंगलुरु और चेन्नई को नागरकोइल से जोड़ेंगी। मोदी ने हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए बजटीय आवंटन में वृद्धि से दक्षिणी राज्यों में रेल परिवहन मजबूत हुआ है।

    मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को दोनों शहरों के बीच मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटे पहले पहुंचाएगी। इसी तरह, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत से दो घंटे से अधिक समय और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन से करीब डेढ़ घंटे का समय बचेगा। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक भारतीय रेलवे सभी के लिए आरामदायक यात्रा की गारंटी नहीं बन जाती।

    रेलगाड़ी संख्या 20627 वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 1.50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। नागरकोइल जंक्शन पहुंचने से पहले यह तांबरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडुगल, मदुरै, कोविलपट्टी और तिरुनेवेली में रुकेगी। बताया गया कि वापसी में यह ट्रेन संख्या 20628 के रूप में नागरकोइल जंक्शन से दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे चेन्नई एग्मोर पहुंचेगी।

    बता दें कि मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच वंदे भारत सेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन ऑपरेट की जाएगी। ट्रेन संख्या 20671 के रूप में यह मदुरै से सुबह 5.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1 बजे बेंगलुरु छावनी पहुंचेगी। दक्षिण रेलवे के मुताबिक, यह रेलगाड़ी दोपहर 1.30 बजे बेंगलुरु छावनी से रवाना होगी और रात 9.45 बजे मदुरै पहुंचेगी। ट्रेन दोनों तरफ डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सलेम और कृष्णराजपुरम में रुकेगी। वंदे भारत प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की सोच को मूर्तरूप देने की सफलता का प्रतीक बताई जाती हैं। वंदे भारत ट्रेनें वर्तमान में तीव्र गति से चल रही गाड़ियों की तुलना में यात्रा समय को कम करेंगी।

  • पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने ‘ग्रीन अर्थ कलीन इन्वायरमैंट’ अभियान के अंतर्गत 1000 पौधे लगाए

    पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने ‘ग्रीन अर्थ कलीन इन्वायरमैंट’ अभियान के अंतर्गत 1000 पौधे लगाए

     

    पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने ‘ग्रीन अर्थ कलीन इन्वायरमैंट’ अभियान के अंतर्गत 1000 पौधे लगाए

     

    MBD NEWS : जालंधर, (सुमेश शर्मा) 30 अगस्त: वातावरण को शुद्ध रखने के प्रयास के तौर पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा ‘ ग्रीन अर्थ कलीन इन्वायरमैंट’ मुहिम के अंतर्गत आज डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के सहयोग से एक हज़ार पौधे लगाए गए।

    यहाँ यूनिवर्सिटी कैंपस में पौधे लगाने के उपरांत पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के मुख्य वातावरण इंजीनियर डा. करुनेश गर्ग ने कहा कि वातावरण की शुद्धता और संभाल के लिए वृक्ष बहुत ज़रूरी है क्योंकि यह आक्सीजन का स्रोत है और हवा प्रदूषण को कम करने में मुख्य भूमिका निभाते है।

    उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त अधिक से अधिक वृक्ष लगा कर ही किया जा सकता है साथ ही जिस प्रकार समाज में उद्योग, सड़कों और इमारतों का विकास ज़रूरी है, उसी तरह पौधे लगाना और उनकी संभाल करनी भी ज़रूरी है। शहर निवासियों को मानसून सीजन दौरान कम से कम 4 पौधे लगाने की अपील करते हुए डा. गर्ग ने कहा कि पौधे लगाने के लिए यह मौसम सबसे अधिक उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि शहर को हरा- भरा बनाने के लिए प्रत्येक शहर निवासी को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी संभाल भी करनी चाहिए।
    उन्होंने वातावरण की संभाल के लिए डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की तरफ से किये जा रहे प्रयास की भी प्रशंसा की। इस दौरान सीनियर वातावरण इंजीनियर विजय कुमार, वातावरण इंजीनियर सन्दीप कुमार, इंज. सत्याजीत अत्तरी, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आदि भी मौजूद थे।

  • पाकिस्तान 15 और 16 अक्टूबर को एससीओ सम्मेलन के लिए PM मोदी जा सकते है पाकिस्तान?

    पाकिस्तान 15 और 16 अक्टूबर को एससीओ सम्मेलन के लिए PM मोदी जा सकते है पाकिस्तान?

     

     

    नई दिल्ली- इस्लामाबाद में पाकिस्तान 15 और 16 अक्टूबर को एससीओ सम्मेलन करने जा रहा है। इस सम्मेलन में पाकिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल होने का न्योता भेजा है लेकिन दूसरी तरफ विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज पाकिस्तान को खरी-खरी सुना दी है।

    एस. जयशंकर ने दो टूक कहा है कि पाकिस्तान से बातचीत करने का युग अब समाप्त हो चुका है। राजधानी दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ये बयान दिया है। विदेश मंत्री ने इस दौरान ये भी कहा कि हर चीज का समय होता है, हर काम कभी ना कभी अपने अंजाम तक पहुंचता है। जहां तक ​​​​जम्मू-कश्मीर का सवाल है तो अब वहां धारा 370 खत्म हो गई है। यानी मुद्दा ही खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब हमें पाकिस्तान के साथ किसी रिश्ते पर क्यों विचार करना चाहिए।

    इस दौरान विदेश मंत्री से जब पूछा गया कि क्या भारत पाकिस्तान के साथ किस तरह के रिश्ते पर विचार कर सकता है? इस सवाल का जवाब देते हुए एस. जयशंकर ने कहा- मैं जो कहना चाहता हूं, वह साफ है। उन्होंने कहा कि हम निष्क्रिय नहीं हैं। पाकिस्तान के साथ चाहे घटनाएं सकारात्मक दिशा लें या नकारात्मक, हम हर हाल में जवाब देने के लिए तैयार हैं। सही रुख उनको दिखाना होगा।