सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर मांगी माफी

सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर मांगी माफी

 

अमृतसर- शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंच कर माफी मागी हैं। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा, वरणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व मंत्री गुलजार सिंह और पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों भी हैं। सुखबीर बादल ने जत्थेदार रघबीर सिंह के नाम लिखे पत्र में लिखित तौर से क्षमायाचना की है।

माफीनामा हुआ वायरल
वहीं सुखबीर बादल का माफीनामा भी वायरल हो गया। जिसमें सुखबीर बादल ने लिखा- 30 अगस्त 2024 को पांच सिख साहिबान की श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई एकत्रिता में पास किए गए हुक्मनामे की कॉपी आज 31 अगस्त 2024 को मेरे पास पहुंची है। दास पांच सिख साहिबान की तरफ से पास किए गए हुक्मनामे को गुरु का निमाना सिख होने के नाते गुरु पंथ के चरणों में शीश निवा कर प्रवान करता है। दास आज ही 31 अगस्त 2024 को निजी तौर पर पेश हो कर हुक्मनामे अनुसार गुरु पंथ से दोनों हाथ जोड़ कर निम्रता और हलीमी के साथ क्षमा याचना करता है। दास की माफी को प्रवाण किया जाए।

सुखबीर बादल की तरफ से श्री अकाल तख्त साहिब पर सौंपा गया माफीनामा।

पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि उन्होंने और सभी ने अपना लिखित स्पष्टीकरण आज श्री अकाल तख्त साहिब पर सौंपा है। जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह मौजूद नहीं थे, इसलिए स्पष्टीकरण स्टाफ को सौंपा गया है। अपना स्पष्टीकरण का मेन हिस्सा सांझा करते हुए उन्होंने कहा कि- दास, श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्म अनुसार आज पेश हो रहे हैं। 2007 से 2014 तक मुख्यमंत्री का सलाहकार व उसके बाद शिक्षा मंत्री रहे हैं। 24 जुलाई को पत्र नंबर 236 जो सुखबीर बादल खुद लेकर श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंचे थे, वही उनका स्पष्टीकरण भी है। वे उनसे सहमत हैं। फैसले सभी की सहमति से लिए जाते हैं। बिना किसी सवाल जवाब के अपनी गलती मानता हूं। विश्वास दिलाता हूं कि वे गुरुमत के अनुसार हर हुक्म होगा, उसे माना जाएगा।

सिख बुद्धिजीवियों का कहना है कि अब जल्द ही श्री अकाल तख्त साहिब पर एक और बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें पांचों तख्तों के जत्थेदार एक बार फिर उपस्थित होंगे। इस बैठक में सुखबीर बादल व अन्य मंत्रियों के लिए धार्मिक सजा निर्धारित की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *