Author: Sumesh Sharma

  • होशियारपुर के पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora एक बार फिर कांग्रेस में हुए शामिल

    You are currently viewing Big Breaking: होशियारपुर के पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora एक बार फिर कांग्रेस में हुए शामिल

    Big Breaking: Former Hoshiarpur minister Sunder Sham Arora once again joins Congress.

     होशियारपुर के पूर्व मंत्री Sunder Sham Arora एक बार फिर कांग्रेस में हुए शामिल

     

    •  चंडीगढ़ : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत होशियारपुर से पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र सिंह यादव ने पार्टी में शामिल करवाया। बता कें सुंदर शआम अरोड़ा कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान औद्योगिक मंत्री भी रह चुके हैं और इससे पहले वह कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र सिंह यादव के साथ सुंदर शाम अरोड़ा ने मुलाकात की। जिसके बाद एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। बता दें कि सुंदर शाम अरोड़ा ने पहला विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2002 में लड़ा था। उस समय वह कांग्रेस की टिकट पाना चाहते थे। ऐसा करने में सफल नहीं रहे तो आजाद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    जिक्रयोग्य है कि सुंदर शाम अरोड़ा को पहली सफलता वर्ष 2012 में मिली जब उन्होंने भाजपा नेता और लगातार तीन बार से होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले तीक्ष्ण सूद को शिकस्त दी। इसके बाद वह वर्ष 2017 में भी कांग्रेस की टिकट पर जीते और उद्योग मंत्री बने। हालांकि वर्ष 2022 के विस चुनाव में उन्हें आप प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

  •  3 घंटों तक ठप रहा यातायात अमृतसर एयरपोर्ट, पंजाब में पहली बार हुआ ऐसा

     3 घंटों तक ठप रहा यातायात अमृतसर एयरपोर्ट, पंजाब में पहली बार हुआ ऐसा

     

     

    अमृतसर : पंजाब के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार रात ड्रोन मूवमेंट की घटना के कारण हवाई यातायात 3 घंटे तक ठप रहा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, रात 10:15 बजे से 11 बजे तक ड्रोन मूवमेंट देखी गई, जिसके चलते फ्लाइट्स की आवाजाही रोक दी गई।

    इस घटनाक्रम के चलते एयर इंडिया की एक फ्लाइट, जो दिल्ली से आ रही थी, को 20 मिनट तक हवा में रहना पड़ा। यह फ्लाइट मंगलवार सुबह 4 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुई, और कई अन्य फ्लाइट्स भी देर से उड़ीं।

    पुलिस और अन्य एजेंसियों ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन इस दौरान कोई ड्रोन बरामद नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, कुल 3 ड्रोन एयरपोर्ट पर देखे गए, जिनमें से 2 ड्रोन एयरपोर्ट की बाउंड्री और टर्मिनल की बैकसाइड पर देखे गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर, फ्लाइट्स की आवाजाही रोकी गई और एहतियातन एयरपोर्ट को अलर्ट मोड पर रखा गया।

    यह घटना पंजाब में ड्रोन मूवमेंट का पहला मामला है, और इससे संबंधित जांच अभी जारी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्थिति को नियंत्रित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए उपाय किए जाने की पुष्टि की है।

  • डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा, पत्रकार अमरप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सोंधी, नरेंद्र गुप्ता, कुलप्रीत सिंह, पीएस अरोड़ा, केवल कृष्ण, जतिन बब्बर, रवींद्र किट्टी को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार पहनाकर सौंपे गए नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा, पत्रकार अमरप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सोंधी, नरेंद्र गुप्ता, कुलप्रीत सिंह, पीएस अरोड़ा, केवल कृष्ण, जतिन बब्बर, रवींद्र किट्टी को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार पहनाकर सौंपे गए नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर

     

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा, पत्रकार अमरप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सोंधी, नरेंद्र गुप्ता, कुलप्रीत सिंह, पीएस अरोड़ा, केवल कृष्ण, जतिन बब्बर, रवींद्र किट्टी को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार पहनाकर सौंपे गए नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर

    MBD NEWS: जालंधर ( सुमेश शर्मा) पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक जालंधर नॉर्थ एरिया में प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में विशेष तौर पर संस्था के जनरल सैक्रेटरी एडवोकेट अजीत सिंह बुलंद, पैटर्न प्रदीप वर्मा, चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आजाद, ज्वाइंट सचिव मोहित सेखड़ी, सुनील कपूर विशेष रूप से उपस्थित हुए।

    इस मौके प्रधान अमन बग्गा ने पत्रकारों की विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की। इस मौके प्रधान अमन बग्गा ने अमरप्रीत सिंह को सीनियर उप प्रधान, धर्मेंद्र सोंधी को पीआरओ, नरेंद्र गुप्ता को उप प्रधान, कुलप्रीत सिंह को सचिव, पीएस अरोड़ा को कल्चरल विंग का इंचार्ज,

    केवल कृष्ण कॉर्डिनेटर, जतिन बब्बर को ज्वाइंट सेक्रेटरी, रवींद्र किट्टी को जालंधर वेस्ट का सेक्रेटरी नियुक्त किया। इस मौके प्रदीप वर्मा अजीत सिंह बुलंद जसविंदर सिंह आजाद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को ने हार पहनाकर उन्हें नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर भेंट किए।

    इस मौके एडवोकेट अजीत सिंह बुलंद और प्रदीप वर्मा ने कहा कि किसी पत्रकार ने अगर डीएमए का सदस्य बनना है तो वह डीएमए के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर के अन्य इलाकों में एसोसिएशन की बैठकें आयोजित कर अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी और साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र आई डी कार्ड व्हीकल स्टीकर भेंट किए जायेंगे। इस मौके हरीश शर्मा, राजिंदर कुमार अरोड़ा , विक्की सूरी आदि कई पत्रकार मौजूद थे।

  • रातों-रात चमकी कबाड़ी वाले की किस्मत, 500 रूपए में बना करोड़पति

    You are currently viewing Punjab में रातों-रात चमकी कबाड़ी वाले की किस्मत, 500 रूपए में बना करोड़पति

    Scrap dealer’s luck shines overnight in Punjab, becomes millionaire with just Rs 500
     रातों-रात चमकी कबाड़ी वाले की किस्मत, 500 रूपए में बना करोड़पति

     

    • जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते कस्बा आदमपुर में रातों-रात एक कबाड़ी की किस्मत चमक गई। दरअसल, आदमपुर के रहने वाले एक बुजुर्ग कबाड़ी की करीब ढ़ाई करोड़ रुपए का लॉटरी निकली है। इस संबंधी प्रीतम लाल जग्गी ने बताया कि उसने राखी बंपर का टिकट खरीदा था और जिसका विनिंग अमाउंट ढ़ाई करोड़ रुपए था।

    जग्गी ने बताया कि उनका परिवार पिछले कई दशकों से आदमपुर में कबाड़ी की दुकान का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस कबाड़ी के काम से वह आज तक अपना घर और दुकान नहीं बना सका। उन्होंने बताया कि वह पिछले 50 साल से लॉटरी खरीद रहे हैं और उन्हें उम्मीद थी की कभी ना कभी तो उनकी किस्मत चमकेगी।

    प्रीतम लाल जग्गी ने बताया कि उसने पिछले हफ्ते उक्त लॉटरी शहर से आए सेवक नाम के व्यक्ति से खरीदा था। ये टिकट मैंने अपनी और अपनी पत्नी अनीता जग्गी उर्फ बबली के नाम से खरीदा था। प्रीतम लाल ने बताया कि रविवार सुबह जब उसने अखबार पढ़ा तो पता चला कि उसकी लॉटरी निकली है। हालांकि, पहले मुझे यकीन नहीं हुआ कि मेरी लॉटरी निकली है, मगर फिर मुझे शहर से लॉटरी बेचने वाली एजेंसी का फोन आया। जिसके बाद मुझे यकीन हुआ की सच में मेरी लॉटरी लग गई है। प्रीतम लाल ने कहा कि पैसा मिलने पर मैं 25 प्रतिशत पैसा सामाजिक कार्यों में लगाऊंगा।

    वहीं, प्रीतम लाल कबाड़ी की 2.5 करोड़ की लॉटरी निकलने की खबर आदमपुर में आग की तरह फैल गई और हर कोई प्रीतम कबाड़ी के घर पर बधाई देने पहुंच रहा है।

  • तेज रफ्तार कार बाईक सवारों को रौंदते हुए गहरी खाई में गिरी, 9 साल के बच्चे की हुई मौत; 4 गंभीर रूप से हुए घायल..

    You are currently viewing तेज रफ्तार Car बाईक सवारों को रौंदते हुए गहरी खाई में गिरी, 9 साल के बच्चे की Death; 4 गंभीर Injured

    A speeding car crushed the bikers and fell into a deep ditch, a 9-year-old child died; 4 seriously injured

    तेज रफ्तार कार बाईक सवारों को रौंदते हुए गहरी खाई में गिरी, 9 साल के बच्चे की हुई मौत; 4 गंभीर रूप से हुए घायल..

     

    • पधरः हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आते जोगेंद्रनगर में मंगलवार सुबह उस वक्त भीषण हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार कार ने एक बाईक सहित दो लोगों को टक्कर मारते हुए 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो युवकों सहित 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सूचना के अनुसार, जोगेंद्रनगर के ढेलू मोड़ के पास आज सुबह के वक्त लड़भलोल के सिमस निवासी संदीप और अमित कुमार अपनी बाइक के साथ सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान सामने से आ रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले बाइक समेत दोनों युवकों को टक्कर मारी और फिर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाईक सवारों सहित करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने घायलों का टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि कार सवार बिलासपुर झंडुता के अजय कुमार के नौ साल के बेटे अविनाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दोनों बाइक सवारों के अलावा कार में गौरव, अंशुल और अविनाश सवार थे। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • Jalandhar से सांसद Charanjit Singh Channi ने की हिमाचल के मुख्यमंत्री से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    You are currently viewing Jalandhar से सांसद Charanjit Singh Channi ने की Himachal के CM से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    Jalandhar MP Charanjit Singh Channi met Himachal CM, discussed many issues

    Jalandhar से सांसद Charanjit Singh Channi ने की हिमाचल के मुख्यमंत्री से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

     

    • जालंधर: पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा मंगलवार को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की गई। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर में दोनों नेताओं में हुई यह मुलाकात करीब पौने घँटे तक चली रही। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

    PunjabKesari

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सांसद चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को सीएम के आवास ओक ओवर में मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल और पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों राज्यों के कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

    वहीं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मुलाकात की की तस्वीरें हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि शिमला में उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की। इस दौरान चन्नी जी से कई अहम राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

  • चंपई सोरेन ने की भाजपा में शामिल होने की पुष्टि, बताया कि पहले सोचा संन्यास ले लूं,लेकिन..

    चंपई सोरेन ने की भाजपा में शामिल होने की पुष्टि, बताया कि पहले सोचा संन्यास ले लूं,लेकिन..

     

    नई दिल्ली- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले हैं। उन्होंने खुद मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए इसकी पुष्टि की।

    चंपई सोरेन ने कहा, “जब मैं 18 अगस्त को आया था, तब मैंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। पहले तो मुझे लगा कि मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा, लेकिन फिर जनता के समर्थन के कारण मैंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया। पहले तो मैंने सोचा संगठन बनाऊंगा, मगर इसके लिए अभी समय की कमी है। झारखंड की अपनी कुछ अलग परिस्थितियां है। बहुत मंथन करने के बाद मेरा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह पर विश्वास बढ़ा और मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया।”

    जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वह 30 सितंबर को भाजपा में शामिल हो रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “हां”। चंपई सोरेन सोमवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे और देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झटका देकर उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को भाजपा के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने उनके भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। हिमंता बिस्वा सरमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, चंपई सोरेन और अपनी मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स पोस्ट में बताया, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने थोड़ी देर पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे।”

    इससे पहले झारखंड में भाजपा की एक सहयोगी पार्टी आजसू के प्रमुख सुदेश महतो ने भी सोमवार को दिन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अपनी पार्टी की संभावित सीटों के बारे में अपनी डिमांड रखी। हालांकि भाजपा और आजसू के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी कई और राउंड की बातचीत होनी है। लेकिन अमित शाह के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए सुदेश महतो ने भी एनडीए को मजबूत करने की बात कही।

    आजसू प्रमुख ने एक्स पर कहा, “आज नई दिल्ली में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। इस अवसर पर झारखंड के विकास, वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई। झारखंड के लिए एनडीए सरकार आवश्यक है और हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।” इसी साल 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को जब सीएम रहते हुए ईडी ने जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया था, तो उन्होंने अपनी जगह चंपई सोरेन को सीएम की कुर्सी पर बिठाया था। जेल से बाहर आने के 4 जुलाई को हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को हटाकर वापस सीएम की कुर्सी संभाल ली थी। तभी से चंपई सोरेन नाराज बताए जा रहे थे। हालांकि उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी।

  • ਚਾਰਾ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚਾਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਚਾਰਾ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚਾਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਚਾਰਾ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚਾਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਕੋਲੋਂ ਹਥਿਆਰ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ 

    MBD NEWS ਜਲੰਧਰ, 26 ਅਗਸਤ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬੂਟਾ ਮੰਡੀ ਚਾਰਾ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਚਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਦਿਓਲ ਨਗਰ ਨੇੜੇ ਦੁਰਗਾ ਸ਼ਕਤੀ ਮੰਦਰ ਭਾਰਗੋ ਕੈਂਪ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਵੱਡਾ ਭਰਾ ਦੀਪਕ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਦੀਪੂ ਨਿਗਮ ਵਿੱਚ ਕਲੀਨਰ ਵਜੋਂ ਨੌਕਰੀ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਜੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਭਰਾ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਤਾਰੀ ਪੁੱਤਰ ਹਰਬੰਸ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਮੁਹੱਲਾ ਜੱਲੋਵਾਲ ਅਬਾਦੀ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਦੋਸਤ ਹੈ ਅਤੇ ਕਰੀਬ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਅਵਤਾਰ ਨੇ ਉਸ ਤੋਂ 1.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਲਏ ਸਨ। ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 20 ਅਗਸਤ ਸ਼ਾਮ 7 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਉਸ ਦਾ ਭਰਾ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਦੋਸਤ ਅਨਿਲ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਗੱਗੂ ਉਕਤ ਪੈਸੇ ਲੈਣ ਲਈ ਚਾਰਾ ਮੰਡੀ ਬੂਟਾ ਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਗਏ ਸਨ।

    ਉਧਰ, ਪੁਲੀਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਤਾਰੀ ਨੇ 9-10 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਝਗੜਾ ਕਰ ਕੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਭਰਾ ਦੀਪਕ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਅਨਿਲ ਕੁਮਾਰ ਗੱਗੂ ਦੇ ਵੀ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਥਾਣਾ ਭਾਰਗੋ ਕੈਂਪ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਐੱਫ. ਆਈ ਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ।

    ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਅਵਤਾਰ ਸੁਮਨ ਉਰਫ ਤਾਰੀ ਪੁੱਤਰ ਹਰਬੰਸ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਐਚ.ਐਨ. 305 ਨਿਊ ਜੱਲੋਵਾਲ ਅਬਾਦੀ ਜਲੰਧਰ, ਜੌਨੀ ਪੁੱਤਰ ਹਰਬੰਸ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਐਚ. /o ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਐਚ.ਐਨ. 223 ਜੱਲੋਵਾਲ ਅਬਾਦੀ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਰਜਤ ਨਾਹਰ ਉਰਫ਼ ਨੋਨਾ ਪੁੱਤਰ ਰਸ਼ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਐਚ.ਐਨ. 108 ਟਾਵਰ ਇਨਕਲੇਵ ਪੀ.ਐੱਚ.-3 ਪੀ.ਐਸ. ਲਾਂਬੜਾ ਜਲੰਧਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਮੁਲਜ਼ਮ ਜੌਨੀ ਅਤੇ ਰਜਤ ਨਾਹਰ ਨੋਨਾ ਕੋਲੋਂ ਵਾਰਦਾਤ ਵਿੱਚ ਵਰਤੇ ਗਏ ਦੋ ਚਾਕੂ (ਦਾਤਾਰ) ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

  • छात्र ध्यान दें !बड़े बदलाव की तैयारी में NCERT; 9वीं, 10वीं और 11वीं के नंबर मिलाकर बनेगा 12वीं का रिजल्ट…

    छात्र ध्यान दें !बड़े बदलाव की तैयारी में NCERT; 9वीं, 10वीं और 11वीं के नंबर मिलाकर बनेगा 12वीं का रिजल्ट…

     

     

    नई दिल्ली : NCERT के संगठन परफॉर्मेंस असेसमेंट रिव्यू एंड एनालिसिस ऑफ नॉलेज फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट (PARAKH) ने सुझाव दिया है कि कक्षा 9, 10 और 11 में छात्र के प्रदर्शन को उनकी कक्षा 12 की अंतिम रिपोर्ट कार्ड में शामिल किया जाना चाहिए, जिसमें परीक्षाओं और चल रहे क्लासवर्क दोनों को ध्यान में रखा जाए। यह सुझाव PARAKH ने शिक्षा मंत्रालय को सौंपी अपनी रिपोर्ट में दिए हैं। PARAKH को पिछले साल NCERT द्वारा स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य देशभर के स्कूल बोर्डों में मूल्यांकन की प्रक्रियाओं को मानकीकृत करना है।

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत, परख की भूमिका में कौशल में सुधार, उपलब्धि सर्वेक्षण और स्कूल बोर्डों के लिए समान मूल्यांकन मानक स्थापित करना शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 32 स्कूल बोर्डों से बातचीत के बाद, परख ने शिक्षा मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी है, जिसमें सभी स्कूल बोर्डों में मूल्यांकन प्रथाओं को एकसमान बनाने के सुझाव दिए गए हैं।

    PARAKH रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय को बताती है कि मूल्यांकन में रचनात्मक मूल्यांकन जैसे चल रही कक्षा की गतिविधियाँ, समूह चर्चा, परियोजनाएँ और सत्रांत परीक्षा जैसे योगात्मक मूल्यांकन का मिश्रण शामिल होना चाहिए। यह अनुशंसा की गई है कि अंतिम कक्षा 12 रिपोर्ट कार्ड में कक्षा 9, 10 और 11 के प्रदर्शन को शामिल किया जाना चाहिए, जिसमें कक्षा 9 से 15 प्रतिशत, कक्षा 10 से 20 प्रतिशत, कक्षा 11 से 25 प्रतिशत और कक्षा 12 से 40 प्रतिशत का महत्व होना चाहिए। रिपोर्ट यह भी सिफारिश करती है कि कक्षा 9 के अंक 70 प्रतिशत रचनात्मक और 30 प्रतिशत योगात्मक होने चाहिए। कक्षा 10 में 50 प्रतिशत फॉर्मेटिव और 50 प्रतिशत योगात्मक होना चाहिए। कक्षा 11 के लिए, विभाजन 40 प्रतिशत रचनात्मक और 60 प्रतिशत योगात्मक होना चाहिए। कक्षा 12 में, वेटेज को 30 प्रतिशत फॉर्मेटिव और 70 प्रतिशत योगात्मक पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

    रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि PARAKH रिपोर्ट को फीडबैक के लिए सभी स्कूल बोर्डों के साथ साझा किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि पहले दौर की चर्चा पिछले सप्ताह हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकारियों के साथ हुई थी। बैठक के दौरान, राज्यों ने कक्षा-वार प्रदर्शन को शामिल करने के लिए एक वैकल्पिक विधि का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सुझाव दिया कि अंतिम कक्षा 12 के रिपोर्ट कार्ड में कक्षा 9, 10 और 11 के परिणामों को शामिल करने के बजाय, अंतिम कक्षा 10 का स्कोर कक्षा 9 के 40 प्रतिशत और कक्षा 10 के 60 प्रतिशत पर आधारित होना चाहिए। इसी तरह, अंतिम कक्षा 12 का स्कोर स्कोर कक्षा 11 से 40 प्रतिशत और कक्षा 12 से 60 प्रतिशत के आधार पर होना चाहिए।

    परख की हेड और सीईओ, प्रो. इंद्राणी भादुड़ी का कहना है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड्स के सिलेबस और मूल्यांकन प्रक्रिया में समानता लाना आज की जरूरत है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) और नैशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (स्कूल एजुकेशन) ने भी मूल्यांकन प्रक्रिया को फिर से डिजाइन करने और समग्र शिक्षा एवं विकास के लिए व्यापक सुधारों की सिफारिश की है। वोकेशनल और स्किल कोर्सेज को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

    वर्तमान में, 38.80% स्कूल बोर्ड्स ने आर्ट और क्राफ्ट को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया है, 61.11% ने फिजिकल एजुकेशन को, जबकि केवल 9.52% बोर्ड्स ने स्किल सब्जेक्ट्स को अनिवार्य बनाया है। साथ ही, 40% बोर्ड केवल एक सप्लीमेंटरी का विकल्प दे रहे हैं, 29% दो सप्लीमेंटरी का, और 7% बोर्ड्स ने सप्लीमेंटरी का कोई विकल्प ही नहीं दिया है।

    प्रो. भादुड़ी का मानना है कि क्लास 9 में 70%, 10 में 50%, 11 में 40% और क्लास 12 में 30% वेटेज फॉर्मेटिव असेसमेंट को दिया जाना चाहिए। जबकि क्लास 12 में शेष 70% वेटेज लिखित परीक्षा को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतरीन प्रैक्टिसेस को अपनाकर बोर्ड्स के लिए कॉमन गाइडलाइंस तैयार करने की जरूरत है, ताकि सभी छात्रों को समान अवसर मिल सके।

  • रूस में हुआ 9/11 की तर्ज में हमला, यूक्रेन ने सारातोव में सबसे ऊंची बिल्डिंग को बनाया निशाना

    रूस में हुआ 9/11 की तर्ज में हमला, यूक्रेन ने सारातोव में सबसे ऊंची बिल्डिंग को बनाया निशाना

     

     

    मॉस्को  : 26 अगस्त को यूक्रेन ने रूस पर बड़ा हमला किया। इस बार यूक्रेनी सेना ने रूस के सारातोव की सबसे ऊंची बिल्डिंग को अपना निशाना बनाया और 20 ड्रोन दागे। इनमें से यूक्रेन की सेना का एक ड्रोन सारातोव की एक रिहाइशी इमारत से टकराया। बताया जा रहा है इस बड़े हमले में आधी बिल्डिंग को क्षतिग्रस्त हो गई और एक महिला इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गई। इसकी जानकारी क्षेत्रीय गवर्नर ने दी। यह हमला अमेरिका में 9/11 जैसे हमले जैसा था।

    9/11-like attack in Russia

    सारातोव के गवर्नर रोमन बुसर्गिन ने बताया कि ड्रोन के मलबे से रूस के सारातोव शहर में एक घर भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे पहले गवर्नर ने कहा था कि इमरजेंसी सर्विस राजधानी मॉस्को से कई सौ किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित क्षेत्र के प्रमुख शहरों, सारातोव और एंगेल्स में प्रभावित क्षेत्रों में बंद कर दी गई हैं।

    यूक्रेन ने शुरुआती 20 ड्रोन से हमला किया था, सबसे ज्यादा 9 सारातोव में दागे थे। इसके अलावा कुर्स्क के ऊपर 3, बेलगोरोड ओब्लास्ट पर 2, ब्रांस्क के ऊपर 2, ओवर तुलस्काया पर 2, ओवर ओर्लोव्स्काया पर 1 और रियाजान क्षेत्र में भी एक 1 ड्रोन दागा गया था। रूस के पास एंगेल्स में एक रणनीतिक मास्को बोम्बर मिलिट्री बेस है, जिस पर साल फरवरी 2022 के बाद यूक्रेन ने कई बार हमला किया है। हालांकि बेस पर इस हमले में अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, जो यूक्रेन की सीमा से कई सौ किलोमीटर दूर है।