Author: Sumesh Sharma

  • गृहमंत्री अमित शाह ने ली Ludhiana Court Blast मामले को लेकर ली मीटिंग, पंजाब पुलि‍स के साथ NIA, BSF के आला अधिकारी रहे मौजूद

    गृहमंत्री अमित शाह ने ली Ludhiana Court Blast मामले को लेकर ली मीटिंग, पंजाब पुलि‍स के साथ NIA, BSF के आला अधिकारी रहे मौजूद

     गृहमंत्री अमित शाह ने ली Ludhiana Court Blast मामले को लेकर ली मीटिंग, पंजाब पुलि‍स के साथ NIA, BSF के आला अधिकारी रहे मौजूद

    नए साल में पंजाब में व‍िधाानसभा चुनाव प्रस्‍ताव‍ित हैं. इससे पूर्व पंजाब में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जो पंजाब का महौल खराब करने के लि‍ए काफी है. लुधि‍याना कोर्ट में हुए ब्‍लास्‍ट मामले को लेकर गृहमंत्री की तरफ से बुलाई गई बैैठक के बाद उम्‍मीद लगाई जा रही है क‍ि ऐसी घटनाओंं पर अब रोक लगेगी.

    लुधियाना कोर्ट में हुए बम ब्‍लास्‍ट मामले को लेकर केंद्र सरकार भी एक्‍शन मोड में आ गई है. लुधियाना कोर्ट में हुए बम ब्‍लास्‍ट के एक द‍िन बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस मामले को लेकर उच्च स्तरीय आंतरिक सुरक्षा बैठक की है. बैठक में राज्‍य पुल‍ि‍स  के आलाधि‍कार‍ियों के साथ ही केंद्रीय सुरक्षा व जांच एजेंसियों के आलाअधिकारि‍यों भी माैजूद रहे हैं. गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबि‍क केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में गृहमंत्रालय के आला अधिकार‍ियों के साथ ही पंजाब पुलि‍स, आईबी निदेशक अरविंद कुमार, सीआरपीएफ और एनआईए प्रमुख कुलदीप सिंह और बीएसएफ के डीजी पंकज सिंह एनआईए शामिल हुए.

    ब्लास्ट में पाकिस्तान समर्थित खालिस्तानी समूहों का माना जा रहा है हाथ

    असल में लुधि‍याना कोर्ट में गुरुवार को बम ब्‍लास्‍ट मामले में पाकिस्तान समर्थित खालिस्तानी समूहों का हाथ माना जा रहा है. इस संबंध में खुफिया एजेंसियों ने दावा क‍िया है क‍ि उन्‍हें पुख्ता जानकारी मिली है कि इस धमाके में पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (ISI) समर्थित खालिस्तानी समूह शामिल है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने ग्राउंड वर्कर्स को निर्देश दे रहे थे. उन्होंने कहा कि इस तरह के कई और कोशिशों को राज्य पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में नाकाम किया जा चुका है.

  • Maharashtra Omicron Alert: ओमिक्रॉन के 20 नए मामले मिलने से हड़कंप, अब तक 110 मरीज कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित

    Maharashtra Omicron Alert: ओमिक्रॉन के 20 नए मामले मिलने से हड़कंप, अब तक 110 मरीज कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित

    Maharashtra Omicron Alert: ओमिक्रॉन के 20 नए मामले मिलने से हड़कंप, अब तक 110 मरीज कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित

     

     

    महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Maharashtra Omicron) के 20 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है. अब तक 110 मरीज नए वेरिएंट की चपेट में आ चुके हैं.

     

    महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 20 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है. महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है

  • डीएमए के जालंधर सेंट्रल से उप प्रधान पत्रकार संदीप वर्मा बने पुलिस थाना नंबर 3 के पीस कमेटी सदस्य

    डीएमए के जालंधर सेंट्रल से उप प्रधान पत्रकार संदीप वर्मा बने पुलिस थाना नंबर 3 के पीस कमेटी सदस्य

    डीएमए के जालंधर सेंट्रल से उप प्रधान पत्रकार संदीप वर्मा बने पुलिस थाना नंबर 3 के पीस कमेटी सदस्य

    MBD WEBNEWS; जालंधर : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सेंट्रल हलके के उप प्रधान पत्रकार संदीप वर्मा को पुलिस थाना नंबर 3 की पीस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है| इस बारे आज थाना न: 3 के प्रभारी मुकेश कुमार ने पीस कमेटी के 15 सदस्यों के साथ विशेष बैठक की गई|
    इस मौके पर थाना न:3 के प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि मानयोग पुलिस कमिश्नर नोनिहाल सिंह ,एडीसीपी 1 सुहेल मीर,एसीपी नार्थ सुखविंदर सिंह के आदेशों पर बीते दिनों में पंजाब के अमृतसर,कपूरथला हिस्सों में
    बेअदबी के मामले सामने आने के बाद महानगर में अमन शांति बनाए रखने के लिए 30 कमेटियों का निर्माण करने का फैसला लिया गया है| इस बैठक में शैक्षणिक ,धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं तथा रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों व मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। पीस कमेटी के सदस्यों ने थाना प्रभारी मुकेश कुमार से इलाके की समस्याओं बारे कई सवाल किए जिनके जवाब देते हुए प्रभारी ने पीस कमेटी के सदस्यों को हॉस्टल के सवालों के जवाब देकर आश्वस्त भी किया|
    इस अवसर पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के चेयरमैन अमन बग्गा प्रधान चंद्रपाल सिंह चाहल महासचिव अजीत सिंह बुलंद ने इस कमेटी का सदस्य बनने पर संजीव वर्मा को बधाई दी
    इस मौके पर सरदार गुरमीत सिंह, सरदार दविंदर सिंह, अमृत खोसला,ईशात शर्मा, अमित सहगल, रमन सहगल,जोवय मलिक,नरिंदर सिंह, जगदीश कुमार, विनय कुमार, राहुल भरद्वाज, नरिंदर कुमार, संदीप वर्मा, विशाल शर्मा, नवीन कुमार सुखविंदर कौर, रणजीत कौर मजूद रही|

  • आम आदमी पार्टी ने 18 नए उमीदवारो की धोषणा,  पंजाब के किस इलाके से कौन लड़ेगा चुनाव…..जानने के लिए पढ़े लिस्ट

    आम आदमी पार्टी ने 18 नए उमीदवारो की धोषणा,  पंजाब के किस इलाके से कौन लड़ेगा चुनाव…..जानने के लिए पढ़े लिस्ट

    आम आदमी पार्टी ने 18 नए उमीदवारो की धोषणा,  पंजाब के किस इलाके से कौन लड़ेगा चुनाव…..जानने के लिए पढ़े लिस्ट

  • Ludhiana Court Blast: बम लगाते वक्त हुआ धमाका, मारे गए शख्स पर ही आरोपी होने का शक

    Ludhiana Court Blast: बम लगाते वक्त हुआ धमाका, मारे गए शख्स पर ही आरोपी होने का शक

    Ludhiana Court Blast: बम लगाते वक्त हुआ धमाका, मारे गए शख्स पर ही आरोपी होने का शक

    चुनावों से ठीक पहले जिस लुधियाना ब्लास्ट ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है अब उस धमाके के बारे में कहा जा रहा है कि जो शख्स कोर्ट कैंपस में बम प्लांट करने आया था, वो अपने ही बम का शिकार बन गया।

    लुधियाना (पंजाब): लुधियाना के कोर्ट परिसर में हुए बम धमाके में अब तक किसी संदिग्ध को पकड़ा नहीं गया है लेकिन पुलिस ने अनुमान लगाया है कि जो शख्स बम प्लांट करने आया था, वहीं बम धमाके में मारा गया। इस मामले में एक शख्स की मौत हुई है और 6 लोग घायल हुए हैं। मृतक का DNA टेस्ट कराया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पंजाब सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। देर रात NSG, NIA और फॉरेंसिक की टीमें भी मौके पर पहुंची और सैंपल जमा किए।

    मारे गए शख्स पर ही आरोपी होने का शक

    आपको बता दें कि चुनावों से ठीक पहले जिस लुधियाना ब्लास्ट ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है अब उस धमाके के बारे में कहा जा रहा है कि जो शख्स कोर्ट कैंपस में बम प्लांट करने आया था, वो अपने ही बम का शिकार बन गया। पुलिस के मुताबिक मृतक घटनास्थल पर IED प्लांट कर रहा था और उसी समय ब्लास्ट हो गया।

    NSG, NIA और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं

    धमाके की जांच भी तेजी से चल रही है। दिल्ली से NSG, NIA और नेशनल बम डेटा सेंटर की टीमें पहुंची। चंडीगढ़ से एंटी बम स्क्वायड और फोरेसिंक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे। ब्लास्ट के 10 घंटे बाद, रात सवा दस बजे NSG टीम ने मलबे में पड़ी डेडबॉडी को मौके से हटाया।

  • जालंधर में चोर गिरोह ने बनाया डॉक्टर की कार को निशाना, कार का शीशा तोड़ चुराया बैग

    जालंधर में चोर गिरोह ने बनाया डॉक्टर की कार को निशाना, कार का शीशा तोड़ चुराया बैग

    जालंधर में भोंतू गैंग ने बनाया डॉक्टर की कार को निशाना, कार का शीशा तोड़ चुराया बैग

    जालंधर में चोर गिरोह ने बनाया डॉक्टर की कार को निशाना, कार का शीशा तोड़ चुराया बैग

     

    MBD WEB NEWS:  जालंधर: महानगर में भोंतू गैंग एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को गैंग ने जालंधर के मशहूर अस्पताल के डॉक्टर की गाड़ी का शीशा तोड़ कार से बैग चुरा लिया और फरार हो गए।

    चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी

    पुलिस को दी शिकायत में रतन अस्पताल के डॉ बलराज गुप्ता ने बताया कि बीती रात को अपना बैग लेकर घर जाने के लिए निकले। उन्होंने बैग कार में रखा और किसी काम के लिए वापस अस्पताल में गए। कुछ ही पल में वापिस आ गए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और लैपटॉप वाला बैग गायब है। उन्होंने बताया कि बैग को उन्होंने कुछ ही सेकेंड के लिए कार में छोड़ा था और वारदात हो गई।

    पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज ले ली है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का कोई सुराग लग सके। डॉ बलराज गुप्ता ने बताया कि बैग में नकदी नहीं थी