गृहमंत्री अमित शाह ने ली Ludhiana Court Blast मामले को लेकर ली मीटिंग, पंजाब पुलि‍स के साथ NIA, BSF के आला अधिकारी रहे मौजूद

 गृहमंत्री अमित शाह ने ली Ludhiana Court Blast मामले को लेकर ली मीटिंग, पंजाब पुलि‍स के साथ NIA, BSF के आला अधिकारी रहे मौजूद

नए साल में पंजाब में व‍िधाानसभा चुनाव प्रस्‍ताव‍ित हैं. इससे पूर्व पंजाब में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जो पंजाब का महौल खराब करने के लि‍ए काफी है. लुधि‍याना कोर्ट में हुए ब्‍लास्‍ट मामले को लेकर गृहमंत्री की तरफ से बुलाई गई बैैठक के बाद उम्‍मीद लगाई जा रही है क‍ि ऐसी घटनाओंं पर अब रोक लगेगी.

लुधियाना कोर्ट में हुए बम ब्‍लास्‍ट मामले को लेकर केंद्र सरकार भी एक्‍शन मोड में आ गई है. लुधियाना कोर्ट में हुए बम ब्‍लास्‍ट के एक द‍िन बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस मामले को लेकर उच्च स्तरीय आंतरिक सुरक्षा बैठक की है. बैठक में राज्‍य पुल‍ि‍स  के आलाधि‍कार‍ियों के साथ ही केंद्रीय सुरक्षा व जांच एजेंसियों के आलाअधिकारि‍यों भी माैजूद रहे हैं. गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबि‍क केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में गृहमंत्रालय के आला अधिकार‍ियों के साथ ही पंजाब पुलि‍स, आईबी निदेशक अरविंद कुमार, सीआरपीएफ और एनआईए प्रमुख कुलदीप सिंह और बीएसएफ के डीजी पंकज सिंह एनआईए शामिल हुए.

ब्लास्ट में पाकिस्तान समर्थित खालिस्तानी समूहों का माना जा रहा है हाथ

असल में लुधि‍याना कोर्ट में गुरुवार को बम ब्‍लास्‍ट मामले में पाकिस्तान समर्थित खालिस्तानी समूहों का हाथ माना जा रहा है. इस संबंध में खुफिया एजेंसियों ने दावा क‍िया है क‍ि उन्‍हें पुख्ता जानकारी मिली है कि इस धमाके में पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (ISI) समर्थित खालिस्तानी समूह शामिल है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने ग्राउंड वर्कर्स को निर्देश दे रहे थे. उन्होंने कहा कि इस तरह के कई और कोशिशों को राज्य पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में नाकाम किया जा चुका है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *