Author: Sumesh Sharma

  • असम में मुस्लिमों को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगा जुमे की नमाज का ब्रेक

    असम में मुस्लिमों को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगा जुमे की नमाज का ब्रेक

     

     

    नई दिल्ली- असम सरकार ने मुस्लिमों को लेकर बड़ा फैसला किया है। जिस कारण असम विधानसभा में मुस्लिम सदस्यों को अब दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। राज्य में हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने सत्र के दौरान जुमा के दिन मुस्लिम सदस्यों को मिलने वाले 2 घंटे के ब्रेक को खत्म कर दिया है।

    असम विधानसभा के अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इस फैसले को लेकर सरकार का कहना है कि इससे विधानसभा में प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और शुक्रवार के दिन भी आम दिनों की तरह कार्यवाही चलती रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अध्यक्ष ने विधानसभा में 2 घंटे के ब्रेक को खत्म करके प्रोडक्टिविटी को प्राथमिकता दी है और औपनिवेशिक बोझ के एक और निशान को हटा दिया है। यह प्रथा मुस्लिम लीग के सैयद सादुल्ला ने 1937 में शुरू की थी। इस ऐतिहासिक फैसले के लिए अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी और हमारे विधायकों के प्रति मेरा आभार।

    बता दें कि आमतौर पर असम विधानसभा की कार्यवाही सोमवार से गुरुवार तक सुबह 9.30 पर शुरू होती है। शुक्रवार को जुमा होता है इसलिए उस दिन सदन की कार्यवाही में 2 घंटे का ब्रेक दिया जाता था। ब्रेक की वजह से सदन की कार्यवाही सुबह 9 बजे से शुरू होती थी, लेकिन अब ब्रेक का समय खत्म होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही हर दिन 9.30 बजे से शुरू होगी।

  • लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर Motorcycle सवार को बनाया निशाना, Mobile Phone व चांदी की चेन छीन हुए फरार

    You are currently viewing लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर Motorcycle सवार को बनाया निशाना, Mobile Phone व चांदी की चेन छीन हुए फरार

    Robbers targeted motorcyclist at point of sharp weapon, snatched mobile phone and silver chain and absconded

    लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर Motorcycle सवार को बनाया निशाना, Mobile Phone व चांदी की चेन छीन हुए फरार

    •  संगरूरः पंजाब में बेखौफ लुटेरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।

    ऐसा ही एक मामला संगरूर के अन्तर्गत आते भवानीगढ़ से सामने आया हैं। यहां बीते दिन गांव घराचों से संगरूर जाने वाली सड़क पर 2 लुटेरों ने एक मोटरसाइकिल सवार को घेर कर तेजधार हथियार की नोक पर उससे उसका मोबाइल फोन और चांदी की चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए चांद पत्ती घराचों निवासी राघव कुमार जोशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 अगस्त बुधवार को अपनी बहन को लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर संगरूर जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव घराचों से संगरूर की ओर जाने वाली सड़क पर पहुंचा तो रास्ते में सुआ खुरानी पुल से गुजरते समय एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों के बल पर उसका मोबाइल फोन और गले में पहनी चांदी की चेन छीन मौके से फरार हो गए।

    वहीं, लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राघव जोशी की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पैसों के लेन-देन को लेकर देर रात घर के बाहर चली गोलियां, आरोपी मौके से फरार, घटनास्थल से 3 जिंदा रौंद व 7 खोल बरामद

    You are currently viewing पैसों के लेन-देन के चलते देर रात घर के बाहर चली गोलियां, आरोपी मौके से फरार, घटनास्थल से 3 जिंदा रौंद व 7 खोल बरामद

    Due to money transaction, bullets were fired outside the house late at night, the accused fled from the spot, 3 live bullets and 7 shells recovered from the spot

    पैसों के लेन-देन को लेकर देर रात घर के बाहर चली गोलियां, आरोपी मौके से फरार, घटनास्थल से 3 जिंदा रौंद व 7 खोल बरामद

     

    • कपूरथलाः कपूरथला के अन्तर्गत आते गांव खुसरोपुर में बीती देर रात एक घर के बाहर फायरिंग होने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पीड़ित परिवार ने गांव के ही युवक पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। गोलाबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस को मौके से तीन कारतूस और सात गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं।

    इस संबंधी जानकारी दते हुए बरिंदर सिंह वासी गांव खुसरोपुर ने पुलिस को दिये बयानों में बताया कि उसका गांव के ही रहने वाले गुरिंदर सिंह से पैसों का लेन देन था और इसी के चलते दोनों में आपस में झगड़ा भी हुआ था। तब गुरिंदर सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बरिंदर सिंह ने बताया कि बीती रात को वह घर में सोया हुआ था। देर रात लगभग एक बजे के करीब उसके घर के बाहर फायरिंग करने की आवाज आई। हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायर किए। जब वह उठा और शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि गुरिंदर सिंह ने ही अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके घर के बाहर फायरिंग करवाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    उधर, जांच अधिकारी ASI जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर गांव के ही आरोपी गुरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ASI ने बताया कि पुलिस ने मौके से 3 जिंदा रौंद व 7 गोलियों के खोल भी बरामद किए है।

  • Punjab में बड़ी वारदात! सरेआम दूध विक्रेता की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Punjab में बड़ी वारदात! सरेआम दूध विक्रेता की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    Big incident in Punjab! Milk seller shot dead in public, police engaged in investigation

    Punjab में बड़ी वारदात! सरेआम दूध विक्रेता की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

     

    • अमृतसर: जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले गांव तारागढ़ तलावां में बीती देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां पुरानी रंजिश के चलते एक दूध विक्रेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कुलबीर सिंह निवासी गांव धाड़ के रूप में हुई है और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

    बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब कुलबीर सिंह वीरवार देर शाम रोजाना की तरह दूध डालकर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान हमलावरों ने रास्ते में उसको गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

    उधर, मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे थाना जंडियाला गुरु के DSP Ravinder Pal Singh ने बताया कि मृतक कुलबीर सिंह धाकड़ गांव का रहने वाला था और वह दूध बेचने का काम करता था। वीरवार देर शाम को वह गांव तारागढ़ तलावां के घरों में दूध डालकर वापस घर लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

    उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। DSP ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Ludhiana में Police और गैंगस्टरों में Encounter,एक घायल, दो आरोपी Arrested, Sindhi Bakery पर की थी Firing

    You are currently viewing Ludhiana में Police और गैंगस्टरों में Encounter,एक घायल, दो आरोपी Arrested, Sindhi Bakery पर की थी Firing

    Encounter between police and gangsters in Ludhiana, one injured, two accused arrested, firing at Sindhi Bakery

    Ludhiana में Police और गैंगस्टरों में Encounter,एक घायल, दो आरोपी Arrested, Sindhi Bakery पर की थी Firing

     

    लुधियाना: महानगर में पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब बीते दिनों राजगुरु नगर सिंधी बेकरी मालिक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। बताया जा रहा है कि इश गोलीबारी में एक बदमाश गंभईर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार केलिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगमीत सिंह और विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 32 बोर का पिस्टल भी बरामद किया है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जानकारी मुताबिक थाना सिटी मोगा के एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित दिल्ली कालोनी में गश्त कर रहे थे। सड़क पर एक्टिवा सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेट कर आते दिखे। पुलिस ने शक के आधार पर बदमाशों को रुकने का इशारा किया। लुटेरों ने एक्टिवा भगाने की कोशिश की लेकिन स्कूटी स्लिप कर गई। गिरने के बाद अंधेरे का फायदा उठा कर लुटेरे भागने लगे।

    गैंगस्टरों ने पुलिस कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की दाईं लात पर गोली लगी जबकि दूसरा स्कूटी गिरने के कारण चोटिल हो गया। गैंगस्टरों की पहचान जगमीत सिंह उर्फ मीता निवासी आरा बहोना चौक के रूप में हुई है। पुलिस को बदमाश से एक 32 बोर का पिस्टल मैगजिन सहित मिला। पिस्टल के चैबर में एक जिंदा रोंद भी बरामद हुआ। दूसरे लुटेरे का नाम विकास कुमार उर्फ कासा निवासी पहाड़ा सिंह चौक के रूप में हुई है।

    जिक्रयोग्य है कि उक्त  आरोपियों द्वारा बीते दिनों एनआरआई की कोठी पर गोलियां भी चलाई गई थी। इसके अलावा उक्त गैंगस्टरों द्वारा मोगा में जन्माष्टमी वाली शाम मोगा में एक कपड़े की दुकान पर भी गोलियां चलाई गई थी। मोगा पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पता लगा है कि जल्द ही लुधियाना पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।

  • अब निकाह हो या तलाक…हर मुस्लिम को रजिस्ट्रेशन करवाना हुआ अनिवार्य…

     अब निकाह हो या तलाक…हर मुस्लिम को रजिस्ट्रेशन करवाना हुआ अनिवार्य…

     

    गुवाहाटी- असम में मुस्लिमों के विवाह और तलाक के लिए सरकारी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य बना दिया गया है। इस बाबत गुरुवार को असम विधानसभा में विधेयक पारित हुआ।

    मुस्लिम विवाह और तलाक का अनिवार्य पंजीकरण विधेयक, 2024 मंगलवार को राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री जोगेन मोहन ने पेश किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले में कहा कि काजियों की तरफ से किए गए विवाह के सभी पुराने रजिस्ट्रेशन वैध रहेंगे और केवल नए रजिस्ट्रेशन कानून के दायरे में आएंगे।

    बाल विवाह रजिस्ट्रेशन पर लगेगी रोक- सरमा
    सीएम ने आगे कहा, ‘हम मुस्लिम कार्मिक कानून के तहत इस्लामी रीति-रिवाजों से होने वाली शादियों में बिल्कुल भी हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। हमारी एकमात्र शर्त यह है कि इस्लाम की तरफ से निषिद्ध विवाहों को रजिस्टर नहीं किया जाएगा।’ उन्होंने ये भी कहा, इस नए कानून के बनने से बाल विवाह रजिस्ट्रेशन पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। उद्देश्य और कारण के कथन में कहा गया है कि यह विधेयक बाल विवाह और दोनों पक्षों की सहमति के बिना विवाह की रोकथाम के लिए प्रस्तावित किया गया है

    ‘पुरुषों को शादी के बाद पत्नी छोड़ने से भी रोकेगा’
    आपदा प्रबंधन मंत्री जोगेन मोहन ने इस मामले में आगे कहा, इससे बहुविवाह पर रोक लगाने में मदद मिलेगी, विवाहित महिलाओं को वैवाहिक घर में रहने, भरण-पोषण आदि के अपने अधिकार का दावा करने में मदद मिलेगी और विधवाओं को अपने विरासत अधिकारों और अन्य लाभों और विशेषाधिकारों का दावा करने में मदद मिलेगी, जिनकी वे हकदार हैं। उन्होंने ये भी कहा, हम मुस्लिम शादी और तलाक को सरकारी तंत्र के तहत लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह विधेयक पुरुषों को शादी के बाद पत्नी छोड़ने से भी रोकेगा और विवाह संस्था को मजबूत करेगा। पहले, मुस्लिम विवाह काजियों की तरफ से रजिस्टर किए जाते थे। हालांकि, यह नया विधेयक यह सुनिश्चित करेगा कि समुदाय के सभी विवाह सरकार के साथ रजिस्टर होंगे।

  • निहंग ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग, घर में घुसकर तलवार से काटा

     निहंग ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग, घर में घुसकर तलवार से काटा

    अमृतसर : यहां एक निहंग सिंह द्वारा एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक युवक का नाम मलकीत सिंह था जोकि वेरका ब्लॉक के गांव जहांगीर का निवासी था। कल रात निहंग सुखदेव सिंह ने मलकीत सिंह के घर में घुसकर तलवारों से हमला कर दिया। जिसमें मलकीत सिंह की मौत हो गई। मलकीत सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। मलकीत के पड़ोस में सुखदेव रहता था। कल उसने मलकीत के घर में घुसकर हमला कर दिया। वारदात के वक्त मलकीत घर में अकेला था। पीडि़त परिवार ने इंसाफ की मांग की है। पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश थी जिस कारण सुखदेव सिंह ने पहले मलकीत को बेरहमी से पीटा और फिर मार डाला।

  • जालंधर ग्रामीण पुलिस ने रिकॉर्ड समय में फर्जी फाइनेंस कंपनी की लूट का मामला सुलझाया; दो गिरफ्तार

    जालंधर ग्रामीण पुलिस ने रिकॉर्ड समय में फर्जी फाइनेंस कंपनी की लूट का मामला सुलझाया; दो गिरफ्तार

     

    जालंधर ग्रामीण पुलिस ने रिकॉर्ड समय में फर्जी फाइनेंस कंपनी की लूट का मामला सुलझाया; दो गिरफ्तार

    सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई सामने आई; 1.92 लाख रुपये बरामद

    एसएसपी खख ने लोगों को फर्जी खबरें और गलत सूचना फैलाने से आगाह किया

    MBD NEWS ; जालंधर, 28 अगस्त, 2024 जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, रिपोर्ट किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर एक फर्जी डकैती के मामले का भंडाफोड़ कर दिया। नकोदर-मलसियां ​​इलाके में कथित तौर पर 2 लाख रुपये की चोरी की यह घटना, फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों द्वारा कंपनी के फंड का दुरुपयोग करने के प्रयास में रची गई एक फर्जी घटना पाई गई।

    गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान नकोदर निवासी सुरजीत सिंह और आदमपुर जालंधर निवासी सैम के रूप में हुई है। उन पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से संबंधित प्रावधानों सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि पुलिस को आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर एक संकट कॉल मिली, जिसमें नकोदर-मलसियां ​​रोड पर डकैती की सूचना दी गई थी। उन्होंने कहा, “हमारी आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। एसएचओ शाहकोट, एसएचओ नकोदर और सीआईए स्टाफ टीम ने डीएसपी नकोदर की देखरेख में जांच शुरू की।”

    जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, सीसीटीवी फुटेज की गहन समीक्षा से पता चला कि ऐसी कोई डकैती नहीं हुई थी, जिससे सुरजीत सिंह पर संदेह पैदा हुआ, जिसने कंपनी के फंड को डायवर्ट करने के लिए अपराध की झूठी सूचना दी थी। प्रारंभिक जांच के दौरान, दोनों व्यक्तियों ने डकैती की झूठी सूचना देने की बात कबूल की, क्योंकि उन्हें लगा कि वे बिना किसी परिणाम के बच सकते हैं।

    आगे की जांच में पता चला कि कर्मचारियों ने जानबूझकर अपने कपड़े फाड़कर हिंसक डकैती की नकल की थी, ताकि चोरी की गई रकम को बराबर-बराबर बांट सकें।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साजिश का पर्दाफाश हो गया और गबन की गई रकम की पूरी वसूली हो गई।

    एसएसपी खख ने ईआरवी टीमों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की, जो अपराधियों को पकड़ने और कंपनी के धन की हेराफेरी को रोकने में सहायक रही।

    जनता को दिए गए सख्त संदेश में एसएसपी खख ने फर्जी खबरें फैलाने या पुलिस को गलत जानकारी देने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने जोर देकर कहा, “ऐसी हरकतें न केवल पुलिस के बहुमूल्य संसाधनों को बर्बाद करती हैं, बल्कि समाज में अनावश्यक दहशत भी पैदा करती हैं। हम नागरिकों से ज़िम्मेदार होने और केवल वास्तविक घटनाओं की रिपोर्ट करने का आग्रह करते हैं।”

  • Fast Food की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची Fire Brigade ने पाया काबू

    You are currently viewing Fast Food Shop में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची Fire Brigade ने पाया काबू

    A massive fire broke out in a fast food shop, all the goods were reduced to ashes, the fire brigade reached the spot and brought it under control

    Fast Food की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची Fire Brigade ने पाया काबू

     

    •  खन्नाः खन्ना के अन्तर्गत आते दोराहा में मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित हंगरी प्वाइंट नामक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाईं दे रही थी ओर चारों तरफ धुंए का गुब्बार सा नजर आ रहा था। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए फायर बिग्रेड के अधिकारियों ने बताया कि बीती रात 2 बजे कर करीब उन्हें सूचना मिली कि हंगरी प्वाइंट नामक दुकान में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि इस आगजनी में दुकान के अंदर पड़ा सारा सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया।

    अधिकारियों ने बताया कि फास्ट फूड शॉप के अंदर ही गैस सिलेंडर पड़े थे और इस आगजनी की घटना में इनमें धमाका हो सकता था। गनीमत रही कि रसोई में पड़े इन सिलेंडरों तक आग नहीं पहुंची और उससे पहले ही आग को कंट्रोल कर लिया गया। वहीं, इस दुकान के साथ ज्वेलरी शॉप और कपड़ों का शोरूम है भीषण आग से इन्हें भी नुकसान पहुंच सकता था। फिलहाल, आग लगने के कराणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • देशभर में 5 दिन तक बंद रहेगी Passport Service, जानिए क्या है वजह?

    You are currently viewing Big News: देशभर में 5 दिन तक बंद रहेगी Passport Service, जानिए क्या है वजह?

    Big news: Passport service will remain closed for 5 days across the country, know the reason?

     देशभर में 5 दिन तक बंद रहेगी Passport Service, जानिए क्या है वजह?

     

    •  नई दिल्लीः  जी हॉं अगर आपको भी नया पासपोर्ट बनवाना है तो इसके लिए आपको अगले 5 दिन और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि देशभर में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल बंद रहेगा। यह बंदी 29 अगस्त की रात 8 बजे से शुरू होगी और 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। इस अवधि में पासपोर्ट सेवा पोर्टल तकनीकी रखरखाव के कारण अनुपलब्ध रहेगा। इसकी जानकारी पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने दी है।

    एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि तकनीकी रखरखाव के कारण पासपोर्ट सेवा पोर्टल 2 बजे (29.8.2024) से 6 बजे (2.9.2024) तक अनुपलब्ध रहेगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान पोर्टल की सेवा उपलब्ध नहीं होगी, जिससे नागरिकों, MEA, RPO, BOI, ISP, DOP और पुलिस अधिकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच की नियुक्तियाँ स्वचालित रूप से रीशेड्यूल की जाएंगी और आवेदकों को सूचित  किया जाएगा।

    गौरतलब है कि इस बंदी का असर पासपोर्ट सेवा केंद्रों, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों और विदेश मंत्रालय पर भी पड़ेगा।