Author: Sumesh Sharma

  • शादी के लिए खरीददारी करने के लिए परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत

    शादी के लिए खरीददारी करने के लिए परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत

     

     

    फिरोजपुर- पंजाब के फिरोजपुर में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के नजदीक बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। इस हमले में घायल एक महिला को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

    जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान फिरोजपुर शहर के कंबोज नगर निवासी दिलप्रीत सिंह पुत्र आकाशदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, जसप्रीत कौर पुत्री आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है, जबकि लड़की की गोली लगने से घायल हुई व्यक्ति का नाम अनमोल सिंह है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि मृतक लड़की जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी थी। उक्त शादी के लिए परिवार खरीदारी करने के लिए निकला था। गोली लगने से मौके पर ही लड़की की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र की अस्पताल में मौत हुई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और कार्रवाई की जा रही है।

  • पुलिस ने किया एनकाउंटर; गैंगस्टर भगवानपुरिया के साथी को लगी 5 गोलियां ,सामने आई तस्वीरें…

    पुलिस ने किया एनकाउंटर; गैंगस्टर भगवानपुरिया के साथी को लगी 5 गोलियां ,सामने आई तस्वीरें…

     पुलिस ने किया एनकाउंटर; गैंगस्टर भगवानपुरिया के साथी को लगी 5 गोलियां ,सामने आई तस्वीरें…

     

    जालंधर- पंजाब के जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पंजाब पुलिस और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथी कुख्यात गैंगस्टर कन्नू गुज्जर के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में कन्नू गुज्जर को करीब 5 गोलियां लगीं है।

    पूछताछ में पता चला कि उक्त आरोपी ने जालंधर में हथियार छिपा रखे हैं। गिरफ्तारी के बाद सीआईए स्टाफ टीम आरोपी को तुरंत जालंधर के 66 फुटी रोड पर लेकर आई। जहां आरोपी ने बताया कि उसके पास हथियार पड़े हैं। जब पुलिस आरोपी को लेकर वहां पहुंची तो आरोपी ने पुलिस से अपने हाथ छुड़ा लिए। जिसके बाद उसने आरोपी से बरामद हथियार से फायरिंग की।

    गनीमत रही कि पुलिस पार्टी को कोई गोली नहीं लगी। इसके बाद सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें गुज्जर को पांच गोलियां लगीं। जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर, पेट और पीठ पर गोलियां लगी हैं। आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से कार्रवाई जारी है।

  • डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को उद्योगों को पेश मामलों का हल पहल के आधार पर करने के दिए आदेश

    डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को उद्योगों को पेश मामलों का हल पहल के आधार पर करने के दिए आदेश

     

    डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को उद्योगों को पेश मामलों का हल पहल के आधार पर करने के दिए आदेश

    इंडस्ट्री की माँगों और अलग- अलग विभागों से जुड़े मुद्दों पर विचार

    अधिकारियों को 10 दिनों के अंदर- अंदर उपयुक्त कार्यवाही करके रिपोर्ट पेश करने को कहा

    MBD NEWS : (सुमेश शर्मा) जालंधर, 2 सितम्बर:डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज अलग- अलग विभागों के अधिकारियों को उद्योगों को पेश मामलों का हल पहल के आधार पर करने के निर्देश दिए।

    यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में अलग- अलग अधिकारियों के साथ मीटिंग दौरान डिप्टी कमिश्नर ने इंडस्ट्री के श्रम, रोज़गार ब्यूरो, आबकारी और कर, नगर निगम जालंधर, जे.डी.ए., डिप्टी डायरैक्टर फैक्ट्री, जी.एम.डी. आई.सी., राजस्व विभाग, पुलिस, पी.डब्ल्यू.डी.,पी.एस.पी.सी.एल. सहित अलग- अलग विभागों के साथ जुड़े मुद्दों और माँगों पर विस्तार से विचार- विर्मश किया।

    डा. अग्रवाल ने इन मुद्दों के हल के लिए संबंधित अधिकारियों को 10 दिनों के अंदर- अंदर उपयुक्त कार्यवाही कर डीसी दफ़्तर में रिपोर्ट पेश करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग को पेश आ रही मुश्किलों विशेषकर ज़िला स्तर से संबंधित समस्याओं के निपटारे के लिए तत्काल उचित कदम उठाए जाएँ।

    उन्होंने हिदायत की कि औद्योगिक इलाकों में सड़क, सीवरेज, लाईट, पानी, सफ़ाई से संबंधित मुश्किलों का निपटारा तुरंत प्रभाव से किया जाए।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन ज़िले की इंडस्ट्री की माँगों और समस्याओं के हल और कारोबार करने के लिए उनको बढिया माहौल देने के लिए वचनबद्ध है।

    इस मौके जी.एम.डी. आई.सी. दीप सिंह गिल, फंकशनल मैनेजर डी.आई.सी. मनजीत सिंह लाली, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम अमरजीत बैंस और अलग- अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

     

  • बड़ा हादसा; माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन,हादसे में तीन श्रद्धालुओं की हुई मौत

    बड़ा हादसा; माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन,हादसे में तीन श्रद्धालुओं की हुई मौत

     

    Landslide on Mata Vaishno Devi Yatra route…

     

    कटड़ा : माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि यहां लैंडस्लाइड हुआ है जिसमें दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि एक लडक़ी गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने पुष्टि की है कि मंदिर के रास्ते पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई है।

     श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम तुरंत मौके पर पहुंची और प्रभावित लोगों को बचाने और सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किलोमीटर आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

  • अब बिना NOC के होगी प्लॉटों की रजिस्ट्री: पंजाब सरकार ने निभाया अपना वादा

    अब बिना NOC के होगी प्लॉटों की रजिस्ट्री: पंजाब सरकार ने निभाया अपना वादा

    चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना वादा पूरा करते हुए विधानसभा में पेश किए जाने वाले पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (शोध) बिल-2024 तैयार कर लिया गया है। जिसके तहत पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट 1995 की दो धाराओं में संशोधन किए जा रहे हैं। इस बिल के जरिए पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट 1995 की धारा 20 की उप धारा (4) संशोधन किया जाएगा, जिसके तहत अब संशोधित नई उप धारा(5) के तहत जिन लोगों के पास 31 जुलाई 2024 से पहले किसी भी इल्लीगल कॉलोनी में खरीदे गए 500 वर्ग गज तक के प्लॉट को लेकर NOC की जरूरत नहीं होगी।

    वर्तमान में अवैध कॉलोनियों में स्थित भूखंडों के पंजीकरण के लिए एनओसी की आवश्यकता होती है, जिसके लिए पंजीकरण, समझौता या पावर ऑफ अटॉर्नी मार्च 2018 से पहले होनी चाहिए, लेकिन जिनके पास 2018 से पहले संपत्ति की बिक्री-खरीद से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है, उनके प्लॉट का पंजीकरण बिना एनओसी के नहीं किया जा रहा है।

    संशोधित बिल में प्रावधान किया गया है की किसी भी प्लॉट की खरीद से संबंधित पावर ऑफ अटॉर्नी, स्टांप पेपर पर बेचने के लिए इकरारनामा या कोई अन्य दस्तावेज जो सरकार निर्धारित करेगी उसके तहत बिना NOC के रजिस्ट्री कराने में छूट दी गई है। 31 जुलाई 2024 के बाद कि किसी भी खरीद पर ये संशोधन लागू नहीं होगा।

    बता दें कि अगर यह बिल लागू होता है तो 500 गज तक के प्लॉट खरीदने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। अवैध कॉलोनियों में स्थित 500 गज तक के प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए एनओसी की जरूरत नहीं होगी। ये बिल पंजाब विधानसभा से पास होने के बाद पंजाब के राज्यपाल के पास मंज़ूरी के लिए जाएगा और फिर मंज़ूरी मिलने के बाद इसकी नोटिफिकेशन कर जी जाएगी जिससे लाखों लोगों को फ़ायदा होगा जो NOC के लिए भटक रहे थे।

  • एक्साइज विभाग ने होटल, बार और पब मालिकों को जारी किये सख्त निर्देश,जानें पूरी खबर…

    एक्साइज विभाग ने होटल, बार और पब मालिकों को जारी किये सख्त निर्देश,जानें पूरी खबर…

     

    जालंधर : एक्साइज विभाग द्वारा होटल, बार व पब मालिकों को विभागीय हिदायतों की पालना करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं और नाबालिगों को शराब व बीयर न परोसने संबंधी सख्ती अपनाने को कहा गया है। इसी संबंध में एक्साइज विभाग द्वारा मीटिंग बुलाई गई जिसमें बार, होटल व पबों के संचालकों को हिदायतें दी गई है कि बियर की एक्सपायरी के प्रति ध्यान दिया जाए और एक्सपायर होने पर बियर न परोसी जाए।

    मीटिंग में दो-टूक कहा गया है कि यदि कोई भी संचालक एक्सपायरी बियर बेचता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ बनती विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह से नाबालिगों को शराब व बियर बेचने पर पूर्ण पाबंदी लगाने को कहा गया है, ऐसे होने की सूरत में सख्त कदम उठाने संबंधी बताया गया है। ग्राहकों की सुविधा के लिए बार मालिकों को हिदायतों दी गई है कि वह शराब की मात्रा जांच करने वाला एल्कोमीटर रखें और ग्राहक की मांग होने पर एल्कोमीटर उपलब्ध करवाएं। शराब की जांच करने का सभी ग्राहकों को अधिकार है और वह एल्कोमीटर की मांग करके शराब की मात्रा की जांच कर सकते हैं।

    वहीं बाहरी राज्यों की शराब न बेचने संबंधी कानून को सख्ती से लागू करने को कहा गया है। इसी तरह से बार इत्यादि में शराब पीकर गाड़ी न चलाने व शराब के दुष्प्रभावों वाला स्लोग्लन लगाने को कहा गया है। इस मीटिंग में असिस्टैंट कमिश्नर (ए.सी.) नवजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में विभागीय अधिकारी जसपाल सिंह संधू, हरप्रीत सिंह कंग, सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

  • राधा स्वामी डेरा ब्यास के मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, जसदीप सिंह गिल के नाम की घोषणा

    राधा स्वामी डेरा ब्यास के मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, जसदीप सिंह गिल के नाम की घोषणा

     

    अमृतसर : अमृतसर जिले के ब्यास में स्थित डेरा राधा स्वामी के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जसदीप सिंह गिल को चुन लिया है।

    जसदीप सिंह गिल 2 सितंबर 2024 से डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसाइटी के संरक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे और उन्हें नाम दीक्षा देने का अधिकार भी प्राप्त होगा।

    बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जो हाल ही में कैंसर और हृदय रोग का इलाज करवा रहे हैं, ने सभी सेवादार इंचार्जों को भेजे एक पत्र में इस निर्णय की घोषणा की। पत्र में कहा गया है कि जसदीप सिंह गिल को राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसाइटी का नया संरक्षक नियुक्त किया गया है, और वे आगामी दिनों में गुरु के पद पर आसीन होंगे। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि जैसे उन्हें पूर्व में संगत का भरपूर सहयोग और प्यार मिला है, वे आशा करते हैं कि जसदीप सिंह गिल को भी उसी प्रकार की सेवा और स्नेह प्राप्त होगा।

  • SP नेता नवाब सिंह यादव का रेप पीड़िता से DNA सैंपल हुआ मैच, बलात्कार की हुई पुष्टि

     SP नेता नवाब सिंह यादव का रेप पीड़िता से DNA सैंपल हुआ मैच, बलात्कार की हुई पुष्टि

     

    लखनऊ : कन्नौज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव का नाबालिग रेप पीड़िता के साथ DNA सैंपल मैच हुआ है। इसी के साथ पीड़िता के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। फोरेंसिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बता दें बीते 11 अगस्त की रात को नवाब सिंह यादव ने नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को कॉल किया था और मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो पीड़िता की बुआ भी वहां मौजूद थी तो पुलिस ने बुआ को कस्टडी में लेकर पूछताछ की थी।

    DNA sample of SP leader Nawab Singh Yadav matches with the rape victim : पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था और पीड़िता का उसके परिजनों की सहमति के आधार पर मेडिकल कराया गया था। मेडिकल होने पर रेप की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने धाराएं जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस रेपकांड की दूसरी आरोपी पीड़िता की बुआ है, जो नाबालिग को लेकर लखनऊ से नवाब सिंह यादव के पास उसके कॉलेज में पहुंची थी। घटना के समय वह कमरे के बाहर मौजूद थी। पीड़िता ने उसे आवाज भी लगाई थी, लेकिन उसने कोई मदद नहीं की थी। पुलिस नवाब सिंह और पीड़िता की बुआ दोनों को अरेस्ट कर चुकी है।

    पूछताछ के दौरान रेप पीड़िता की बुआ ने पुलिस को बताया था कि वह नवाब सिंह को करीब 5-6 साल से जानती है। उसका नवाब सिंह के साथ फिजिकल रिलेशन होने की बात भी सामने आई। इससे पहले उसने पुलिस जांच को गुमराह करने की कोशिश की थी। पीड़िता की बुआ ने कहा था कि नवाब सिंह को फंसाया जा रहा है और इसके पीछे सपा के कुछ नेताओं का हाथ है।

  • अभी नहीं खुलेगा शंभू बॉर्डर, सुप्रीम कोर्ट ने किसानों से वार्ता के लिए हाईपावर कमेटी गठित की..

    अभी नहीं खुलेगा शंभू बॉर्डर, सुप्रीम कोर्ट ने किसानों से वार्ता के लिए हाईपावर कमेटी गठित की..

     

     

    नई दिल्ली : हरियाणा-पंजाब का शंभू बॉर्डर फिलहाल नहीं खुलेगा। आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम हाईपावर कमेटी गठित कर रहे हैं, लेकिन कोई मुद्दे तय नहीं कर रहे हैं। यह अधिकार कमेटी को दे रहे हैं। इस कमेटी में पंजाब और हरियाणा के अधिकारी भी शामिल हैं।

    हाईपावर कमेटी को आंदोलनकारी किसानों के बीच पहुंचकर अपने ट्रैक्टर हटाने का अनुरोध करना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि हाई पॉवर कमेटी को प्रदर्शनकारी किसानों से जाकर मिलना चाहिए। कमेटी किसानों से अनुरोध करे कि वह अपने ट्रैक्टर्स हटा लें। शीर्ष अदालत ने उम्मीद जताई कि जब किसानों की परेशानी को सही ढंग से सुना जाएगा तो वह भी कमेटी की बात सुनेंगे और अपने ट्रैक्टर्स वहां से हटा लेंगे। इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने किसानों को चेतावनी भी दी कि वह राजनीतिक दलों से दूरी बनाकर रखें।

  • ਸ਼ਹਿਰ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸਹਿਯੋਗ ਲਈ ਸੀਪੀ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ

    ਸ਼ਹਿਰ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸਹਿਯੋਗ ਲਈ ਸੀਪੀ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ

    ਸ਼ਹਿਰ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸਹਿਯੋਗ ਲਈ ਸੀਪੀ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ

     

    MBD NEWS : ਜਲੰਧਰ, 1 ਸਤੰਬਰ-ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਜਨਤਾ ਦਰਮਿਆਨ ਸੰਪਰਕ ਨੂੰ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ​​ਕਰਨ ਲਈ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋਂ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪੁਲਿਸ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸਹਿਯੋਗ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਹਿਯੋਗ ਪਹਿਲਕਦਮੀ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ-ਜਨਤਕ ਭਾਈਵਾਲੀ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨਵਾਂ ਮੀਲ ਪੱਥਰ ਦੱਸਦਿਆਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਟਰੈਫਿਕ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਵਿੱਚ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲਈ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ।

    66 ਫੀਟ ਰੋਡ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਅਜੈਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕੈਂਟ ਰੋਡ ਅਤੇ ਅਰਬਨ ਅਸਟੇਟ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ ਖਾਸ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਮ ਦੇ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਜਾਮ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ। ਉਸਨੇ ਨੋਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਅਰਬਨ ਅਸਟੇਟ ਖੇਤਰ ਨੂੰ ਖਾਸ ਤੌਰ ‘ਤੇ 66 ਫੀਟ ਰੋਡ ਵੱਲ ਯਾਤਰਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਲਈ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਚੁਣੌਤੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ।

    ਬਲਦੇਵ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਸਹਿਯੋਗ ਪਹਿਲਕਦਮੀ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਲਈ ਪੂਰਨ ਸਹਿਯੋਗ ਅਤੇ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ। ਉਨ•ਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਕਦਮੀ ਪੁਲਿਸ-ਜਨਤਾ ਸੰਪਰਕ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਸਹਾਈ ਸਿੱਧ ਹੋਵੇਗੀ।

    ਇੱਕ ਐਨਜੀਓ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਭਗਤ ਨੇ ਇਸ ਪਹਿਲਕਦਮੀ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮੁੜ ਪਰਿਭਾਸ਼ਿਤ ਕਰਨ ਵੱਲ ਇੱਕ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਕਦਮ ਕਰਾਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਜ਼ੋਰ ਦੇ ਕੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਨਤਾ ਹੁਣ ਪੁਲਿਸ-ਜਨਤਕ ਸਬੰਧਾਂ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰ ਕਰਕੇ ਆਪਣੀਆਂ ਬੀਟ ਪੈਟਰੋਲਿੰਗ ਪਾਰਟੀਆਂ ਤੋਂ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜਾਣੂ ਹੋਵੇਗੀ।

    ਗੁਰੂ ਨਗਰ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਉੱਤਮ ਚੱਢਾ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੋੜਾਂ ‘ਤੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦਿਵਾਇਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਦਖਲ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ।

    ਪੁਨੀਤ ਖੰਨਾ ਨੇ ਸੁਝਾਅ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਗੈਰ-ਸਰਕਾਰੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਇਸ ਪਹਿਲਕਦਮੀ ਵਿੱਚ ਸਰਗਰਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾ ਸਕਦੀਆਂ ਹਨ।

    ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੌਲੀ ਬੇਦੀ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਹਿਯੋਗ ਪਹਿਲਕਦਮੀ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਅਤੇ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮੁਹਿੰਮਾਂ ਚਲਾਉਣ ਦੀ ਵਕਾਲਤ ਕੀਤੀ।