Author: Sumesh Sharma

  • दिल्ली में सरकार ने लिया बड़ा फैसला: इस साल भी दिवाली पर पटाखे बैन, ऑनलाइन बिक्री पर भी रहेगी रोक..

    दिल्ली में सरकार ने लिया बड़ा फैसला: इस साल भी दिवाली पर पटाखे बैन, ऑनलाइन बिक्री पर भी रहेगी रोक..

     

     

    नई दिल्ली- दिल्ली सरकार ने सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंकाओं के मद्देनजर सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उनके इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पटाखों के पूर्ण प्रतिबन्ध के बारे में आज बताया कि दिल्ली में सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण बढ़ने का खतरा रहता है। इस मौसम में पटाखों को जलाने से भी प्रदूषण बढ़ता है।ऐसी स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के उत्पादन , भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। किसी भी तरह के पटाखों की ऑनलाइन डिलीवरी या बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। पटाखों को लेकर लोगो में किसी भी तरह का संशय न रहें, इसलिए यह प्रतिबन्ध हर तरह के पटाखों के लिए मान्य है। यह प्रतिबंध एक जनवरी 2025 तक दिल्ली में लागू रहेगा।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार नहीं चाहती है कि व्यापारियों और डीलरों को किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान हो। ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए समय रहते हर प्रकार के पटाखों के उत्पादन , भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रतिबंध को कड़ाई से दिल्ली में लागू कराने के लिए दिल्ली पुलिस , डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

    पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर बेहद गंभीर है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार 21 फोकस बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बना रही है। आगामी दिनों में विंटर एक्शन प्लान के अनुसार विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे, ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। ऐसे में हमारी दिल्ली निवासियों से अपील हैं कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार के साथ सहभागिता दें। हम दिल्लीवासियों से यही कहना चाहते है कि दीए जलाकर और मिठाई बांटकर त्योहार मनाएं। हमें त्योहार को धूमधाम से मनाना है लेकिन उतनी ही जिम्मेदारी से प्रदूषण पर भी लगाम लगाना है।

  • ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹਣ ਤੇ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਦਰਾੜਨ ਵਾਲੇ ਤਿੰਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

    ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹਣ ਤੇ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਦਰਾੜਨ ਵਾਲੇ ਤਿੰਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

    ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹਣ ਤੇ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਦਰਾੜਨ ਵਾਲੇ ਤਿੰਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

    ਸੀਪੀ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚੋਂ ਜੁਰਮ ਦਾ ਸਫਾਇਆ ਕਰਨ ਦੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਦੁਹਰਾਈ

    MBD NEWS : ਜਲੰਧਰ, 9 ਸਤੰਬਰ: ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਨੇ ਤਿੰਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿ੍ਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਖੋਹ ਤੋ ਬਾਅਦ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਘਸੀਟਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ ਹੈ |

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲਕਸ਼ਮੀ ਵਾਸੀ ਪਰਾਗੀ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਨੰਬਰ 75/03 ਗਾਰਡਨ ਕਾਲੋਨੀ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਭੈਣ ਕੰਮ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹ ਘਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਤਿੰਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਉਸ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਰੋਕ ਲਿਆ ਅਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਫਰਾਰ ਹੋਣ ਲੱਗੇ। ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲਕਸ਼ਮੀ ਨੇ ਬਾਈਕ ‘ਤੇ ਪਿੱਛੇ ਬੈਠੇ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਫੜ ਲਿਆ ਪਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਉਸ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਦੂਰ ਤੱਕ ਘਸੀਟ ਕੇ ਲੈ ਗਏ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਸ ਦੇ ਕਾਫੀ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ।

    ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਥਾਣਾ ਡਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 6 ਵਿਖੇ ਐਫਆਈਆਰ ਨੰਬਰ 198 ਮਿਤੀ 07.09.2024 ਅਧੀਨ 304, 3(5) ਬੀ.ਐਨ.ਐਸ. ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਪਵਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਬੱਗਾ ਪੁੱਤਰ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮੁਹੱਲਾ ਨੰ: 573 ਲਤੀਫਪੁਰਾ, ਜਲੰਧਰ, ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਗਗਨ ਪੁੱਤਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਨੰ. 6 ਏਕਤਾ ਵਿਹਾਰ ਨੇੜੇ ਕੁੱਕੀ ਢਾਬ ਵਿਖੇ ਮੌਜੂਦਾ ਐਚ. 1490 ਅਰਬਨ ਅਸਟੇਟ ਫੇਜ਼ 2, ਜਲੰਧਰ, ਅਤੇ ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਲਵ ਪੁੱਤਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਨੰਬਰ. 1490 ਅਰਬਨ ਅਸਟੇਟ ਫੇਜ਼ II। ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤਿੰਨਾਂ ਨੂੰ ਗਿ੍ਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਵਾਰਦਾਤ ਦੌਰਾਨ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੰ: ਪੀ.ਬੀ.08-ਬੀ.ਈ.-1179 ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ |

    ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਤਿੰਨ ਕੇਸ ਪੈਂਡਿੰਗ ਹਨ ਜਦਕਿ ਪਵਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਅਪਰਾਧਿਕ ਇਤਿਹਾਸ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਫਰਮ ਨੂੰ ਦੁਹਰਾਇਆ
    ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚੋਂ ਅਪਰਾਧ ਦਾ ਸਫਾਇਆ ਕਰਨ ਅਤੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਅਮਨ-ਕਾਨੂੰਨ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ।

  • सी- पॉइट कैंप थेह कांजला में मुफ़्त करवाया जाएगा ड्रोन ओपरेटिंग कोर्स

    सी- पॉइट कैंप थेह कांजला में मुफ़्त करवाया जाएगा ड्रोन ओपरेटिंग कोर्स

     

    सी- पॉइट कैंप थेह कांजला में मुफ़्त करवाया जाएगा ड्रोन ओपरेटिंग कोर्स

    MBD NEWS:(सुमेश शर्मा) जालंधर, 9 सितम्बर: सी- पॉइट कैंप थेह कांजला, कपूरथला में ड्रोन ओपरेटिंग कोर्स करवाया जाएगा, जिसमें छह जिलों के युवाओं को मुफ़्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    इस संबंधी सी- पॉइट कैंप कपूरथला के अधिकारी कैप्टन अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर जिलें के 150 युवाओं को ड्रोन ओपरेटिंग कोर्स करवाया जाना है, जिस उपरांत पंजाब सरकार का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अपने दस्तावेज़ जैसे 10वीं और 12वीं क्लास के सर्टिफिकेट ( कम से- कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास), आयु 18- 25 वर्ष, जाति सर्टिफिकेट, रिहायश सर्टिफिकेट, आधार कार्ड की दो- दो फोटो कापियों और 4 पासपोर्ट साईज़ फोटो साथ ले कर आए। उन्होंने बताया कि कोर्स दौरान युवाओं को खाना और रिहायश की सुविधा मुफ़्त होगी। उन्होंने इच्छुक युवाओं को इस कोर्स का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
    उन्होंने यह भी बताया कि जो युवा फ़ौज में अग्निवीर, सी.आर.पी.एफ. / बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस की भर्ती के लिए फिजिकल टैस्ट की तैयारी करना चाहते है, वह भी सी- पॉइट कैंप में तैयारी कर सकते है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को खाना, रिहायश के साथ- साथ लिखित पेपर और फिजिकल टैस्ट की तैयारी बिल्कुल मुफ़्त करवाई जाएगी। इच्छुक युवा आधार कार्ड, दसवीं या बारहवीं क्लास का सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट की फोटो कापियां, दो पासपोर्ट साईज़ फोटो और आनलाइन रजिस्ट्रेशन की फोटो कापी कैंप में साथ ले कर आए।
    इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए मोबायल नंबर 83601- 63527, 69002- 00733 और 99143- 69376 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • अगले 2 सालों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत पेट्रोल और डीजल कारों के होगी बराबर,जानिए बदलते दौर में आखिर क्यों होगा ऐसा

     

    नई दिल्ली- देशभर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ने वाली है। बाजारों में बिना पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों यानि बैटरी वाली गाड़ियां चल रही है। सरकार भी इसकी तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है।

    नितिन गडकरी ने 64th ACMA एनुअल सेशन के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि अगले 2 सालों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत पेट्रोल और डीजल कारों के बराबर होगी। यानि उनके कहने का मतलब इससे लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल कारें सड़कों पर कम ही दिखाई देंगी।

    गडकरी ने आगे कहा कि उन्हें वित्त मंत्री के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सब्सिडी देने से कोई समस्या नहीं है। हालांकि पहले उन्होंने सुझाव दिया था कि ईवी निर्माताओं को अब सब्सिडी की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उनके प्रोडक्शन की लागत कम हो गई है और कंज्यूमर्स अब अब इलेक्ट्रिक वाहन का विकल्प चुन रहे हैं। भारत में पिछले साल इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट शेयर 6.3 फीसदी था, जो कि इससे पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा है।

    इसी के साथ मंत्री ने ये भी साफ किया कि वह पेट्रोल-डीजल के खिलाफ नहीं है, लेकिन भारत को फॉसिल फ्यूल पर अपनी निर्भरता कम करनी होगी, जो कि इस वक्त 22 लाख करोड़ रुपये है। इसके साथ ही गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहनों और इथेनॉल जैसे बायोफ्यूल को अपनाने पर जोर दिया। नितिन गडकरी ने हाल ही में लॉन्च की गई दुनिया की पहली सीएनजी बाइक Bajaj CNG का उदाहरण दिया और कहा कि इस बाइक की लागत 1 रुपये प्रति किमी है जबकि पेट्रोल बाइक की लागत 2 रुपये से ज्यादा है। गडकरी का कहना है कि किसानों को इथेनॉल उत्पादन से लाभ हो रहा है।

  • डिप्टी कमिश्नर ने सखी- वन स्टाप सैंटर का किया दौरा,पीडित महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं का लिया जायज़ा

    डिप्टी कमिश्नर ने सखी- वन स्टाप सैंटर का किया दौरा,पीडित महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं का लिया जायज़ा

     

    डिप्टी कमिश्नर ने सखी- वन स्टाप सैंटर का किया दौरा,पीडित महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं का लिया जायज़ा

     

    MBD NEWS :जालंधर, (सुमेश शर्मा) 5 सितम्बर:डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज स्थानीय सिविल अस्पताल स्थित सखी- वन स्टाप सैंटर दौरा करके पीडित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सेवाओं का जायज़ा लिया।

    डिप्टी कमिश्नर ने अपने दौरे दौरान अधिकारियों को सैंटर में आने वाली पीडित महिलाओं को प्रत्येक संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए तत्परता के साथ काम करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने बताया कि सखी- वन स्टाप सैंटर के माध्यम से हिंसा पीडित महिलाओं को एक छत नीचे अलग- अलग प्रकार की सेवाएं मुहैया करवाई जाती है, जिनमें डाक्टरी सहायता, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, काउंसलिंग के इलावा अधिक से अधिक 5 दिन का आसरा शामिल है। उन्होंने इस मौके सैंटर में पीड़ता के साथ निजी तौर पर बातचीत भी की।
    डा.अग्रवाल ने बताया कि जालंधर में साल 2018 में स्थापित हुए सखी- वन स्टाप सैंटर में अब तक 952 केस आए है और सभी मामलों में पीडितों को अपेक्षित सहायता मुहैया करवाई गई है।

    उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी महिला या लड़की को किसी तरह के शोषण या हिंसा का सामना करना पड़ता है तो वह सहायता के लिए बेझिझक सखी- वन स्टाप सैंटर के साथ संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि इसके इलावा नैशनल हेल्पलाइन नंबर 181 और सखी- वन स्टाप सैंटर के हेल्पलाइन नंबर 0181- 2230181 पर संपर्क किया जा सकता है।

    इस मौके ज़िला प्रोग्राम अधिकारी मनजिन्दर सिंह, सिविल सर्जन डा. ज्योति शर्मा, एस.पी. मनजीत कौर, ज़िला कानूनी सेवाएं अथारिटी से एडवोकेट हरलीन कौर आदि भी मौजूद थी।

  • कोलकाता रेप मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सबूत मिटाने के लिए RG Kar के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने रची थी ये साचिश

    कोलकाता रेप मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सबूत मिटाने के लिए RG Kar के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने रची थी ये साचिश

     

    Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप मर्डर केस मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर सबूत मिटाने के आरोप लगते रहे हैं. मृतका के मां-पिता और जूनियर्स डॉक्टर्स ने सबूत मिटाने के आरोप लगाये हैं.

    कोलकाता रेप मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सबूत मिटाने के लिए RG Kar के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने रची थी ये साचिश

    सेमिनॉर हॉल के बगल वाले कमरे का रेनोवेशन.

    कोलकाता रेप मर्डर केस मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और कोलकाता पुलिस पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगते रहे हैं. मृतका के माता-पिता से लेकर जूनियर डॉक्टर्स ने मामले को दबाने का आरोप लगाया है. सीबीआई इस मामले में संदीप घोष से कई बार पूछताछ कर चुकी है. आरजीकर में वित्तीय अनियमितता के आरोप में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया है.

    आरोप है कि जिस दिन सीबीआई ने केस अपने हाथ में लिया . उससे ठीक पहले ‘घटना स्थल’ यानी सेमिनार रूम के बगल वाले कमरे को रेनोवेशन के नाम पर तोड़ दिया गया. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के चार मंजिल पर स्थित सेमिनार में ही मृतका का शव मिला था.

    Letter

    संदीप घोष द्वारा लिखा गया पत्र.

    लेकिन शव मिलने के दूसरे दिन ही उस कमरे और उसके बगल के कमरे (टॉयलेट) को तोड़ दिया गया. सेमिनार हॉल के बगल वाले कमरे यानी टॉयलेट में तोड़फोड़ की गयी.

    टॉयलेट का क्यों शुरू हुआ रेनोवेशन का काम?

    अचानक टॉयलेट का रेनोवेशन क्यों हुआ? इसे तोड़ने का आदेश किसने दिया? ये सवाल उठ रहे हैं. TV9 हिंदी के हाथ एक दस्तावेज लगा है. यह दस्तावेज आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पत्र है.

    संदीप घोष ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा था और टॉयलेट रेनोवेशन की अनुमति मांगी थी. संदीप घोष ने ऑन ड्यूटी डॉक्टरों को टॉयलेट रूम तोड़ने का आदेश दिया. उस निर्देश पर संदीप के हस्ताक्षर हैं. और निर्देश 10 अगस्त के हैं. ट्रेनी डॉक्टर की हत्या 8 अगस्त की आधी रात को कर दी गई थी. तो इतनी बड़ी घटना के बाद टॉयलेट तोड़ने के आदेश उन्होंने क्यों दिये? ये सवाल उठ रहे हैं.

    आरजी कर का सेमिनार रूम किसके आदेश पर तोड़ा गया, यह सवाल भी कोर्ट में उठा. निर्देश में दिख रहा है कि संदीप घोष ने लोकनिर्माण विभाग के सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को निर्देश दिया था. जहां इतनी बड़ी घटना घटी तो फिर घटनास्थल को कैसे तोड़ दिया गया?

    सौजन्य : TV 9 भारतवर्ष

     

  • मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ फूटा शिमला के लोगों का गुस्सा, सडक़ें जाम-वाहन फंसे

     

     

    शिमला : शिमला के उपनगर संजौली में बनी अवैध मस्जिद से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। आज वीरवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हिंदू संगठनों के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। मस्जिद के आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अब संजौली में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे हैं और प्रदर्शन किया है। हिंदू संगठनों के लोगों ने संजौली चौक से ढली टनल तक रोष मार्च निकाला।

    भाजपा कार्यकर्ता भी सडक़ों पर उतरे हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण को गिराने की मांग को लेकर स्थानीय लोग भडक़ गए हैं। अवैध निर्माण के विरोध में गुरुवार को स्थानीय लोगों की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अवैध निर्माण के विरोध में गुरुवार दोपहर 12: 00 बजे संजौली चौक से ढली टनल और फिर चौक तक प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी 1:35 बजे दोबारा संजौली चौक पर पहुंचे। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी संजौली चौक पर बैठ गए।

    वाहनों की लगी कतारें लग गईं। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यह किसी धार्मिक स्थल का मामला नहीं है। यह वैध और अवैध निर्माण का मामला है। 2010 में इसका निर्माण शुरू हुआ। यहां पर पहले दुकान हुआ करती थी। इस मामले में कई बार नोटिस दिए गए लेकिन यहां पर जो निर्माण हुआ वह 6750 स्क्वायर फुट तक पहुंच गया। यह जमीन हिमाचल प्रदेश सरकार की है। सरकार की जमीन पर कोई इस तरह निर्माण नहीं कर सकता। दरअसल यहां 190 लोगों के रहने की अनुमति है लेकिन यहां 1900 रह रहे हैं।

  • अग्निपथ योजना में हो सकते हैं बड़े बदलाव, 25 फीसदी से ज्यादा अग्निवीर सेना में रहेंगे, बढ़ सकती है सैलरी

    अग्निपथ योजना में हो सकते हैं बड़े बदलाव, 25 फीसदी से ज्यादा अग्निवीर सेना में रहेंगे, बढ़ सकती है सैलरी

     

     

    नई दिल्ली- केंद्र सरकार अग्निवीरों को जल्द ही सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। जानकारी के अनुसार 4 साल की अवधि के बाद सेना में अग्निवीरों को बरकरार रखने की सीमा बढ़ाई जा सकती है।

    एक रिपोर्ट में रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार अग्निपथ योजना में कुछ बदलावों की योजना बना रही है। इसके तहत ज्यादा अग्निवीर सेना में रिटेन किए जाएंगे। साथ ही उनकी सैलरी में भी बदलाव हो सकते हैं। फिलहाल, रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कहा जा रहा है कि योजनाओं के लाभ और व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बदलाव किए जा सकते हैं। अगर अब के नियमों की बात करे तो उस हिसाब से 25 फीसदी अग्निवीर सेवा में बने रहते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इसके अलावा भी अग्निपथ योजना में कई बदलाव हो सकते हैं। सरकार ने साल 2022 में अग्निपथ योजना का ऐलान किया था।

    रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि अग्निवीरों को सेवा में बनाए रखने की सीमा बढ़ाने को लेकर चर्चाएं जारी हैं। इसके बाद चार साल की सेवा पूरी कर चुके ज्यादा अग्निवीर सेना का हिस्सा बने रह सकेंगे। फिलहाल, यह आंकड़ा 25 प्रतिशत है। कहा जा रहा है कि सैन्य जानकारों का मानना है कि 25 फीसदी रिटेन करने की सीमा पर्याप्त नहीं है। सूत्र के अनुसार सेना ने सिफारिश की है कि चार सालों के बाद सेवा में बनाए रखे जाने वाले अग्निवीरों की संख्या बढ़ाकर 50 प्रतिशत की जानी चाहिए।’ खबर है कि सेना ने इस संबंध में सरकार के सामने अपनी सिफारिशें जमा कर दी हैं। इसे लेकर आंतरिक सर्वे भी किया गया था। हालांकि, शीर्ष रक्षा अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है।

  • ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦੋ ਲਾਪਤਾ ਨਾਬਾਲਗ ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਲੱਭ ਲਿਆ

    ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦੋ ਲਾਪਤਾ ਨਾਬਾਲਗ ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਲੱਭ ਲਿਆ

    ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦੋ ਲਾਪਤਾ ਨਾਬਾਲਗ ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਲੱਭ ਲਿਆ

    ਦੋਵੇਂ ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ

    MBD NEWS: ਜਲੰਧਰ, 4 ਸਤੰਬਰ: ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਅਤੇ ਜਵਾਬਦੇਹ ਪੁਲਿਸਿੰਗ ਦਾ ਇੱਕ ਹੋਰ ਮਿਸਾਲ ਕਾਇਮ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਨ ਦੇ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦੋ ਨਾਬਾਲਗ ਲਾਪਤਾ ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

    ਵੇਰਵੇ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੰਜੂ ਪਤਨੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ ਕਾਂਤਾ ਵਾਸੀ ਰਾਮਪੁਰਾ ਫੂਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਸੀ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਲੜਕੀ ਪੀ, ਜੋ ਕਿ ਕਪੂਰਥਲਾ ਰੋਡ, ਜਲੰਧਰ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ 11ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਦੀ ਹੈ, ਲਾਪਤਾ ਹੋ ਗਈ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੰਜੂ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਸੀ ਕਿ 2 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮ 5 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਸਕੂਲ ਦੇ ਕਲਾਸ ਇੰਚਾਰਜ ਦਾ ਫੋਨ ਆਇਆ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਧੀ ਪੀ ਲਾਪਤਾ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਉਹ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਆਪ ਚਲੀ ਗਈ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਹੈ ਕਿ ਆਰ ਨਾਮ ਦੀ ਇੱਕ ਹੋਰ ਲੜਕੀ ਵੀ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਸਕੂਲੋਂ ਚਲੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਲਾਪਤਾ ਸੀ।

    ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਥਾਣਾ ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 141 ਮਿਤੀ 03.09.2024 ਅ/ਧ 127 ਬੀ.ਐਨ.ਐਸ. ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲਾਪਤਾ ਲੜਕੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਲਈ ਕਈ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦਾ ਗਠਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਟੀਮਾਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਸਕੂਲੋਂ ਗਈਆਂ ਲੜਕੀਆਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ।

    ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਿਗਿਆਨਕ ਅਤੇ ਤਕਨੀਕੀ ਖ਼ੁਫ਼ੀਆ ਜਾਣਕਾਰੀ ਰਾਹੀਂ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਦੋਵੇਂ ਲਾਪਤਾ ਲੜਕੀਆਂ ਦਾ ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਤੋਂ ਪਤਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਟੀਮਾਂ ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ, ਜਿੱਥੋਂ ਦੋਵੇਂ ਲੜਕੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੋਵੇਂ ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाब भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान 

    पंजाब भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान

     

     

    चंडीगढ़  : पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय से भाजपा के सदस्यता अभियान का पंजाब प्रदेश में शुभारंभ किया। इस मौके पर सुनील जाखड़ ने कहा कि जहां देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी है, वहीं हमें अपने पंजाब पर लगी नजर को हटाने के लिये भी समर्पित भाव से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में असफल सरकार काम कर रही है, जिससे पंजाब में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां सत्ता पक्ष और विपक्षी दल मिले हुये हैं, वहीं हमारी भी पंजाब के लोगों की रक्षा करने की जिम्मेदारी है। पंजाब में नशीली दवाओं के भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की बुरी स्थिति हो गयी है, जिसके लिये लापरवाह राज्य सरकार जिम्मेदार है।

    उन्होंने कहा, “ हमें सदस्यता अभियान के तहत पंजाब के हर कोने, हर क्षेत्र तक पहुंचना है। अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना है।” उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिये हमें गंभीरता और समर्पित भावना से काम करने की जरूरत है। जाखड़ ने युवाओं को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा से जुड़कर देश की प्रगति में योगदान देने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर समस्त एकत्रित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में श्री जाखड़ ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाये गये सदस्यता अभियान का उद्देश्य किसी सदस्यता का नवीनीकरण या संख्या बढ़ाना नहीं बल्कि देश की प्रगति के लिये समर्पित भावना से काम करना है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी के चरित्र निर्माण वाली सोच को लेकर हर घर तक दस्तक देना है ताकि भाजपा के सबसे बड़े उद्देश्य राष्ट्र प्रथम-मजबूत राष्ट्र खुशहाल सारा देश के मूलमंत्र को और ज्यादा गति देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यों की भूमिका चुनावों के साथ खत्म नहीं हो सकती बल्कि उन्हें राष्ट्र को प्रगति के पथ की तरफ ले जाते हुए और अधिक सक्रिय रह कर मातृभूमि की सेवा के लिये तैयार रहना होता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत देश के 18 साल और उससे कुछ बड़े बच्चों में समर्पण की भावना को जागृत करना भी जरूरी है।