Author: Sumesh Sharma

  • चंडीगढ़ में घर पर ग्रेनेड से अटैक करने वाले संदिग्धों का सुराग देने वालों को मिलेगा बड़ा ईनाम..

    चंडीगढ़ में घर पर ग्रेनेड से अटैक करने वाले संदिग्धों का सुराग देने वालों को मिलेगा बड़ा ईनाम..

    चंडीगढ़ : सेक्टर 10 के पॉश एरिया में घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में एक तरफ पुलिस टेररिस्ट एंगल पर जांच कर रही है वहीं घटना के सीसीटीवी फुटेज में 2 संदिग्ध युवक कैद हुए हैं। ये वीडियो सेक्टर 43 के बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने जिस ऑटो में हमलावर आए थे उसके चालक को गिरफ्तार किया।

    चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 10 में हुए बम धमाके के मामले में शामिल दोनों संदिग्धों की सूचना देने के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उक्त दोनों संदिग्धों के सुराग देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोठी पर हमले में आरोपियों को ऑटो में लाने वाले चालक को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल, इसमें खालिस्तानी एंगल की भी जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार स्पॉट पर डटी हुई हैं।

  • दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकराई , बड़ा हादसा टला

     दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकराई , बड़ा हादसा टला

     

     

    हरदोई : यूपी के हरदोई में कोलकाता से अमृतसर जा रही दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357) के ओएचई वायर से टकराने के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ था। ये ट्रेन बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे लखनऊ से रवाना हुईं थी। सुबह पांच बजे उमरताली स्टेशन के आगे निकलते ही ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकरा गई थी। ट्रेन टकराने के बाद धमाके के साथ लाइन में फॉल्ट आ गई थी। अब रेलवे ने इस मामले में गहरी साजिश की आशंका जताई है।

    दरअसल, ये पूरी घटना बुधवार की है। दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकरा गई थी। पायलट ने ट्रेन को रोका और उमरताली और दलेलनगर स्टेशन सूचना दी। जानकारी होते ही लखनऊ से आने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। करीब छह घंटे के बाद दुर्गियाना एक्सप्रेस को डीजल इंजन से रवाना किया गया था। इस घटना के बाद राजधानी और वंदे भारत को बदले रूट से भेजा गया। इसके साथ ही करीब दो दर्जन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए थे। रेलवे ने दो ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था।

    अब इस पूरे मामले में रेलवे की ओर से गहरी साजिश के संकेत दिए गए हैं। रेलवे को शक है यूपी के हरदोई में ट्रेन को बिजली शॉट सर्किट के जरिए ब्लास्ट कराने की साजिश रची गई थी। दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन जिस बिजली खंबे के केबल से टकराई वहां पर किसी के द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। रेलवे इस मामले की जांच कर रही है।

    टेक्निकल फॉल्ट से ज्यादा छेड़छाड़ के संकेत
    रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को जिस तरह से कोलकाता से अमृतसर जा रही दुर्गानिया एक्सप्रेस ट्रेन बिजली के खंबे के केबल से टकराई है वह अमूमन होता नहीं है। यह टेक्निकल फॉल्ट से ज्यादा किसी की छेड़छाड़ लग रही है। क्योंकि थोड़ी देर पहले ही वहां से बाकी ट्रेंनें भी गुजरी थीं। तब स्थिति सामान्य थी। फिलहाल रेलवे मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है।

  • शिमला मस्जिद विवाद ; मुस्लिम समुदाय ने की मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने की पेशकश,नगर निगम 35 बार अवैध निर्माण तोड़ने का दे चुका नोटिस…

    शिमला मस्जिद विवाद ; मुस्लिम समुदाय ने की मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने की पेशकश,नगर निगम 35 बार अवैध निर्माण तोड़ने का दे चुका नोटिस…

     

     

    नई दिल्ली- हिमाचल के शिमला में हो रहे मस्जिद विवाद को लेकर आज व्यापारियों की तरफ से शेर-ए-पंजाब से डीसी ऑफिस तक रोष रैली निकाली गई। वहीं दूसरी तरफ जानकारी सामने आ रही है कि मस्जिद कमेटी ने मस्जिद का अवैध निर्माण तोड़ने की पेशकश की है।

    जानकारी के अनुसार मस्जिद कमेटी ने मस्जिद का अवैध निर्माण तोड़ने को लेकर शिमला नगर निगम कमिश्नर भूपेंद्र अत्री से मुलाकात की है। इस मामले को लेकर कमिश्नर ने बताया कि मस्जिद कमेटी ने खुद कहा कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता तब तक मस्जिद की 3 अवैध मंजिल को सील कर दिया जाए।

    बता दें कि संजौली में मस्जिद 1947 से पहले बनी थी। 2010 में इसकी पक्की इमारत बननी शुरू हुई तो नगर निगम में शिकायत की गई थी। अब मस्जिद 5 मंजिला है। नगर निगम 35 बार अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस दे चुका है। इसके अवैध निर्माण को लेकर पिछले 13 दिनों से विरोध-प्रदर्शन जारी है। पिछले दिनों हुए लाठीचार्ज के विरोध में व्यापार मंडल ने गुरुवार को शहर की सभी दुकानें बंद रखी हैं।

    इस मामले को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि सभी को विरोध जताने का अधिकार है, लेकिन यह विरोध सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाए बिना शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई स्थानीय नगरपालिका अदालत में हो रही है। कानून अपना काम कर रहा है।

  • स्वास्थ्य कर्मियों प्रति हिंसा को बिल्कुल बरदाश्त नहीं किया जाएगा- डिप्टी कमिश्नर

    स्वास्थ्य कर्मियों प्रति हिंसा को बिल्कुल बरदाश्त नहीं किया जाएगा- डिप्टी कमिश्नर

    स्वास्थ्य कर्मियों प्रति हिंसा को बिल्कुल बरदाश्त नहीं किया जाएगा- डिप्टी कमिश्नर

    जालंधर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए सख़्त नियम अपनाने के आदेश

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 11 सितम्बर पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य संभाल पेशे के साथ जुड़े कर्मियों की सुरक्षा प्रति ज़ीरो सहनशीलता नीति को उचित ढंग के साथ लागू करने की वचनबद्धता को दोहराते डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन ज़िले की सेहत संभाल संस्थानों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।
    ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में ज़िला सेहत बोर्ड की मीटिंग की अध्यक्षता करते डा. अग्रवाल ने कहा कि ज़िला प्रशासन मैडीकल संस्थानों की किसी भी तरह की हिंसा से सुरक्षा करने के लिए पाबंद है।
    जालंधर को सेहत संभाल क्षेत्र का सबसे बड़ा केंद्र बताते डा. अग्रवाल ने सेहत संभाल के पेशो के साथ जुड़े लोगों की सुरक्षा पर ज़ोर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सूबा सरकार सेहत संभाल संस्थानों को स्थानीय पुलिस थानों के साथ जोड़ कर सुरक्षा के मापदण्डों को मज़बूत किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को यह भी हिदायतें की कि ज़िले के अस्पतालों में पंजाब प्रोटेक्शन आफ मैडीकेयर सर्विस पर्सन्स एंड मैडीकेयर सर्विस इंस्टीच्यूशन एक्ट 2008 सहित पुलिस सहायता नंबर 112 सम्बन्धित प्रदर्शित बोर्ड लगाने के इलावा अस्पतालों की नियमित गश्त करने को यकीनी बनाया जाए।
    डा. अग्रवाल ने स्वास्थ्य संस्थानों से अपील की कि सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के इलावा अंधेरे वाले स्थानों में सुरक्षा को बढ़ाने के मद्देनज़र रौशनी आदि के उचित प्रबंध किए जाएँ। उन्होंने अस्पताल के मुखियों को हिदायत की कि सेहत संस्थानों में यदि कोई हिंसा घटती है तो उसकी एफ. आई. आर. दर्ज करवाई जाए। इस मौके सिविल सर्जन डा. ज्योति शर्मा, नरसिंग संस्थायों के प्रतिनिधी और पैरा मैडीकल स्टाफ और पुलिस अधिकारी मीटिंग में उपस्थित थे।

  • चंडीगढ़ के एक घर पर हुआ ग्रेनेड अटैक, हमले के बाद ऑटो से फरार हुए हमलावर…

    चंडीगढ़ के एक घर पर हुआ ग्रेनेड अटैक, हमले के बाद ऑटो से फरार हुए हमलावर…

     

     

    चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित एक पॉश इलाके में बुधवार को एक घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया। हमलावर तीन अज्ञात लोग एक ऑटो रिक्शा में आए और घर पर ग्रेनेड फेंककर भाग गए। धमाके के कारण घर में 7 से 8 इंच का गड्ढा हो गया और खिड़कियों के शीशे टूट गए।

    घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया। डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की अगुआई में आईजी राजकुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर समेत भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई हैं, साथ ही फॉरेंसिक टीम भी धमाके में इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच कर रही है।

    घटना सेक्टर 10 के मकान नंबर 575 में हुई। घटना के समय परिवार घर के अंदर मौजूद था। पुलिस ने शहर को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी परिवार से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि क्या उनके किसी से विवाद था या कोई और साजिश तो नहीं चल रही थी।

    एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि परिवार ने 112 पर धमाके की जानकारी दी थी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि यह एक प्रेशर ब्लास्ट था, जिससे घर में रखे गमलों और शीशों को नुकसान हुआ है। परिवार ने बताया कि हमलावर दो व्यक्ति थे, जो ऑटो रिक्शा में आए थे और इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

  • केंद्र सरकार ने दिया 70 साल से अधिक उम्र वाले सभी बुजुर्गों का बनेगा आयुष्मान कार्ड, 6 करोड़ बुजुर्गों को मिलेगा फायदा

    केंद्र सरकार ने दिया 70 साल से अधिक उम्र वाले सभी बुजुर्गों का बनेगा आयुष्मान कार्ड, 6 करोड़ बुजुर्गों को मिलेगा फायदा

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत 12.3 करोड़ परिवारों को लाभ होगा, और इससे लगभग 6 करोड़ बुजुर्गों को फायदा पहुंचेगा।

    आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इस पहल से बुजुर्गों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा और उनकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर किया जा सकेगा।

    ऐसे परिवार जो पहले से आयुष्मान भारत योजना का हिस्सा हैं, उनके परिवार में अगर एक भी व्यक्ति 70 साल से अधिक आयु का है, तो उनको 5 लाख रुपए प्रति साल तक का अतिरिक्त टॉप-अप मिलेगा। ये शेयर्ड हेल्थ कवर होगा। ऐसे परिवार जो मौजूदा समय में आयुष्मान भारत योजना के दायरे में नहीं आते हैं। उनमें 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को इसमें शामिल किया जाएगा और उन्हें हर साल के लिए 5 लाख रुपए का शेयर्ड कवर मिलेगा।

  • DIGITAL MEDIA ASSOCIATION (DMA) ਵਲੋਂ 28 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਕੈਂਟ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ “ਅੱਖਾਂ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ”, ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰ ਕਰਨਗੇ ਮਰੀਜਾਂ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ*

    DIGITAL MEDIA ASSOCIATION (DMA) ਵਲੋਂ 28 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਕੈਂਟ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ “ਅੱਖਾਂ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ”, ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰ ਕਰਨਗੇ ਮਰੀਜਾਂ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ*

     

    *DIGITAL MEDIA ASSOCIATION (DMA) ਵਲੋਂ 28 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਕੈਂਟ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ “ਅੱਖਾਂ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ”, ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰ ਕਰਨਗੇ ਮਰੀਜਾਂ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ*

    *💢 ਲੋੜਮੰਦ ਮਰੀਜਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ ਮੁਫ਼ਤ ਦਵਾਈਆਂ, Eye Drops ਅਤੇ ਐਨਕਾਂ, ਚਿਟੇ ਮੋਤੀਏ ਵਾਲੇ ਮਰੀਜਾਂ ਦੇ ਮੁਫ਼ਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਫ੍ਰੀ ਪਾਏ ਜਾਣਗੇ ਲੈਂਸ*

    MBD NEWS: ਜਲੰਧਰ :- ਸਮੁੱਚੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਦੇ ਉਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ DIGITAL MEDIA ASSOCIATION (REGD.) DMA ਵਲੋਂ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ “ਅੱਖਾਂ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ” ਮਿਤੀ 28-09-2024 ਦਿਨ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ.) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਵਿਖੇ ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਲੈ ਕੇ ਦੁਪਹਿਰ 1 ਵਜੇ ਤੱਕ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ DMA ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਨ ਬੱਗਾ ਅਤੇ DMA ਜਲੰਧਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਹਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਡਾ. ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ SMO , Eye Mobile Unit , ਜਲੰਧਰ ਮਰੀਜਾਂ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕਰਨਗੇ।

    ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ Nagpal Medicous, Sabharwal Medical Hall ਅਤੇ Rahul Mediworld ਵਲੋਂ ਮਰੀਜਾਂ ਨੂੰ Eye Drops ਅਤੇ ਦਵਾਈਆਂ ਮੁਫ਼ਤ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ ਅਤੇ Cantt Optical Piont ਵਲੋਂ ਆਰਥਿਕ ਪੱਖੋਂ ਕਮਜ਼ੋਰ ਮਰੀਜਾਂ ਨੂੰ ਐਨਕਾਂ ਬਿਲਕੁੱਲ ਮੁਫ਼ਤ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ ਅਤੇ ਦੂਜੇ ਹੋਰ ਮਰੀਜ ਵੀ (No Profit No Loss) ਵਾਜਿਬ ਰੇਟਾਂ ਤੇ ਐਨਕਾਂ ਲੈ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਚਿੱਟੇ ਮੋਤੀਏ ਵਾਲੇ ਮਰੀਜਾਂ ਦੇ ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਮੁਫ਼ਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਲੈਂਸ ਵੀ ਮੁਫ਼ਤ ਪਾਏ ਜਾਣਗੇ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਿਜੀਟਲ ਮੀਡੀਆ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਨ ਬੱਗਾ, ਚੇਅਰਮੈਨ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ, ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁਲੰਦ, ਸਰਪ੍ਰਸਤ ਪ੍ਰਦੀਪ ਵਰਮਾ, ਮੁੱਖ ਸਲਾਹਕਾਰ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਆਜ਼ਾਦ, ਚੀਫ਼ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਸੁਮੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ, ਪੀਆਰਔ ਧਰਮਿੰਦਰ ਸੋਂਧੀ, ਸੀਨੀਅਰ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮਹਾਬੀਰ ਸੇਠ,ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਰਿੰਦਰ ਗੁਪਤਾ ਸੰਦੀਪ ਵਰਮਾ, ਵਰਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ, ਕਪਿਲ ਗਰੋਵਰ, ਸੀਨੀਅਰ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮਹਿਲਾ ਵਿੰਗ ਨੀਤੂ ਕਪੂਰ, ਅਤੇ ਜਲੰਧਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਹਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਸਮੇਤ ਸਮੂਹ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵਲੋਂ ਨਗਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਦਾ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲਾਭ ਉਠਾਓ ਜੀ। ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ Mob. No. 99158-75333, 94656-89300, 98761-23929, 98621-68090, 98726-90888 ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ।

  • बाबा सोढल मेले को लेकर दुकानदारों को सरकार ने दिए सख्त निर्देश

     बाबा सोढल मेले को लेकर दुकानदारों को सरकार ने दिए सख्त निर्देश

     

    जालंधर पंजाब सरकार के संस्थान पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी ने सोढल मेले को लेकर जालंधर निगम के कमिश्नर और शहर के डिप्टी कमिश्नर को कुछ निर्देश भेजे हैं, जिसके बाद जालंधर निगम ने इस बार 17 सितंबर को लगने जा रहे सिद्ध बाबा सोढल मेले को प्लास्टिक फ्री करने का अभियान छेड़ दिया है।

    इस अभियान के पहले चरण में निगम के हेल्थ ऑफिसर डॉ. श्री कृष्ण ने अपनी टीम सहित मेला क्षेत्र का दौरा करना शुरू कर दिया है। विभिन्न दुकानों पर जाकर उन्होंने प्लास्टिक के लिफाफे संबंधी उपयोग को देखा जिस दौरान उन्हें हैरानी हुई कि एक दो दुकानदारों को छोड़कर सभी द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे इस्तेमाल किया जा रहे थे। अब निगम टीम ने दुकानदारों को समझाना शुरू कर दिया है कि वह प्लास्टिक के लिफाफे हरगिज उपयोग न करें। इस विषय पर जालंधर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की एक बैठक भी ली और जरूरी निर्देश दिए।

    – लंगर इत्यादि के लिए किसी प्रकार की प्लास्टिक और थर्मोकोल कटलरी का इस्तेमाल न हो।

    – प्लास्टिक फिल्म लगी पेपर प्लेट व अन्य कटलरी का इस्तेमाल न किया जाए।

    – मिठाई के डिब्बों इत्यादि पर प्लास्टिक के रैपर नहीं होने चाहिए।

    – पानी के लिए प्लास्टिक की बोतलों , कप इत्यादि का इस्तेमाल न हो

    – प्लास्टिक के बने फ्लेक्स, बैनर इत्यादि न लगाए जाएं।

    – बुके इत्यादि प्लास्टिक और प्रतिबंधित कपड़े इत्यादि से कवर न हों

    इन विकल्पों का हो इस्तेमाल

    – लंगर इत्यादि के लिए स्टील के बर्तन उपयोग में लाए जाएं

    – लंगरों पर पत्तल और डूने इत्यादि से बनी क्राकरी का इस्तेमाल हो

    – कपड़े के थैले, जूट बैग और पेपर बैग का इस्तेमाल किया जाए

    – छबील इत्यादि के लिए स्टील ग्लास इस्तेमाल हो

    – मेले के दौरान गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने का प्रावधान किया जाए।

  • प्लेसमैंट कैंप दौरान 23 उम्मीदवार रोज़गार के लिए शार्टलिस्ट

    प्लेसमैंट कैंप दौरान 23 उम्मीदवार रोज़गार के लिए शार्टलिस्ट

     

    प्लेसमैंट कैंप दौरान 23 उम्मीदवार रोज़गार के लिए शार्टलिस्ट

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 11 सितम्बर:युवाओं को रोज़गार के अवसर पर मुहैया करवाने उदेश्य के साथ बुद्धवार को ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो में लगाए गए प्लेसमैंट कैंप में 23 उम्मीदवार रोज़गार के लिए शार्टलिस्ट किया।
    इस सम्बन्धित ज़िला रोज़गार उत्पति, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो के डिप्टी डायरैक्टर नीलम महे ने जानकारी देते बताया कि आज लगाए गए कैंप में शिव एजुकेशन सोसायटी, क्यारी कंसलटैंसी, एस.एस.वी. इंस्टीच्यूट और आदित्या बिरला कैपिटल कंपनियाँ पहुँची और 40 उम्मीदवारों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इनमें से 23 उम्मीदवार अलग- अलग कंपनियों द्वारा नौकरियों के लिए शार्टलिस्ट किए गए।
    डिप्टी डायरैक्टर ने नौजवानों को रोज़गार के और ज्यादा मौकों के लिए ब्यूरो द्वारा समय- समय पर लगाए जाते प्लेसमैंट कैंपों में बढ़- चढ़ कर भाग लेने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि और ज्यादा जानकारी के लिए दफ़्तर के हेल्पलाइन नंबर 90569- 20100 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने 14 ERS (आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली) मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखा लोगों की सुरक्षा में किया तैनात..

    कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने 14 ERS (आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली) मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखा लोगों की सुरक्षा में किया तैनात..

     

    *कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने 14 ERS (आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली) मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखा लोगों की सुरक्षा में किया तैनात..

     

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) 14 ERS (आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली) मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम जालंधर शहर में अधिक कुशल और उत्तरदायी पुलिस बल की दिशा में एक और कदम है

    आज बुधवार, 11.09.2024 को, श्री स्वपन शर्मा, IPS, पुलिस आयुक्त, जालंधर ने श्री मनमोहन सिंह PPS, ACP हेड क्वार्टर के साथ पुलिस लाइन जालंधर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान 14 आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाई।

    ये ERS मोटरसाइकिलें विशेष रूप से पुलिस बल की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई हैं, खासकर घने ट्रैफ़िक या संकरी सड़कों वाले क्षेत्रों में जहाँ बड़े वाहनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

    ये मोटरसाइकिलें शहर के सभी 14 पुलिस स्टेशनों को आवंटित की गई हैं, जिनमें से प्रत्येक स्टेशन को एक मोटरसाइकिल सौंपी गई है। प्रत्येक मोटरसाइकिल पर दो पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया गया है, और वे अपने बीट पर काम करेंगे, चेकिंग करेंगे और गश्त करेंगे।

    ये मोटरसाइकिलें मौजूदा पुलिस बुनियादी ढांचे का पूरक होंगी और पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर की गई आपातकालीन कॉलों पर त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगी।

    • ये मोटरसाइकिलें उन्नत संचार प्रणालियों और प्राथमिक चिकित्सा किटों से सुसज्जित हैं, जिससे अधिकारी घटनास्थल पर तत्काल सहायता प्रदान कर सकते हैं।

    • मोटरसाइकिलों के संग्रह में 10 टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिलें और 4 होंडा लीवा मोटरसाइकिलें शामिल हैं, जो शहरी और उपनगरीय गश्ती दोनों के लिए उपयुक्त हैं।

    • इन ईआरएस मोटरसाइकिलों की शुरूआत सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करने और जालंधर शहर में पुलिस सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।

    • कमिश्नरेट पुलिस जालंधर तेजी से आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रदान करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।