चंडीगढ़ के एक घर पर हुआ ग्रेनेड अटैक, हमले के बाद ऑटो से फरार हुए हमलावर…
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित एक पॉश इलाके में बुधवार को एक घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया। हमलावर तीन अज्ञात लोग एक ऑटो रिक्शा में आए और घर पर ग्रेनेड फेंककर भाग गए। धमाके के कारण घर में 7 से 8 इंच का गड्ढा हो गया और खिड़कियों के शीशे टूट गए।
घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया। डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की अगुआई में आईजी राजकुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर समेत भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई हैं, साथ ही फॉरेंसिक टीम भी धमाके में इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच कर रही है।
घटना सेक्टर 10 के मकान नंबर 575 में हुई। घटना के समय परिवार घर के अंदर मौजूद था। पुलिस ने शहर को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी परिवार से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि क्या उनके किसी से विवाद था या कोई और साजिश तो नहीं चल रही थी।
एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि परिवार ने 112 पर धमाके की जानकारी दी थी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि यह एक प्रेशर ब्लास्ट था, जिससे घर में रखे गमलों और शीशों को नुकसान हुआ है। परिवार ने बताया कि हमलावर दो व्यक्ति थे, जो ऑटो रिक्शा में आए थे और इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।









Leave a Reply