Author: Sumesh Sharma

  • पंजाब ‌; मानसून सत्र में फायर सेफ्टी समेत 4 बिल पास, पंचायत को मिलेंगे 5 लाख, भर्ती के बदले गए नियम

    पंजाब ‌; मानसून सत्र में फायर सेफ्टी समेत 4 बिल पास, पंचायत को मिलेंगे 5 लाख, भर्ती के बदले गए नियम

     

    चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा के मानसून सेशन के दौरान 4 बिलों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। इन बिलों में पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल और पंजाब पंचायती राज संशोधन बिल समेत 4 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

    इस मौके मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि फायर विभाग में अब लड़कियों को भर्ती के लिए 60 की जगह 40 किलोग्राम वजन उठाना होगा। पंचायतों के चुनाव पार्टी निशान पर नहीं होंगे। सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। बेअदबी मामले को कोर्ट में प्रमुखता से उठाया जाएगा। कई नए तथ्य सामने आए हैं। वहीं, कृषि पालिसी भी तैयार हैं। जल्दी ही शेयर होल्डर से मीटिंग करेंगे। वहीं, अब सदन को अनिश्चित कालीन समय के लिए स्थगित कर दिया है।

    पंचायत को देंगे 5 लाख
    सीएम ने कहा कि उनकी कोशिश है कि गांवों का सरपंच पार्टी का नहीं गांवों का हो। पंजाब में जल्दी ही पंचायत चुनाव करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वहीं, 2018 में किसी भी व्यक्ति ने पार्टी निशान पर चुनाव नहीं लड़ा है। उन्होंने कहा इसके चलते इस नियम में संशोधन किया जाएगा। जो गांव सर्वसम्मति से पंचायत चुनेंगे, उसे 5 लाख का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम समेत अन्य सुविधाएं दी जएगी। उन्होंने उल्लू और हंस की कहानी सुनाकर पंचायत चुनाव का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव सर्वसम्मति से होते हैं तो लोगों के पैसे बचेंगे। आजकल तो 40-40 लाख खर्च सरपंच के चुनाव पर आ जाता है।

    – सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पहला राज्य बनेगा, जहां पर लड़कियों को फायर सर्विस का मौका देंगे। पंजाब फायर एंड इमरजेंसी संशोधन बिल बहुत जरूरी था। क्योंकि सालों से नियम नहीं बदले थे, जिस वजह से दिक्कत आ रही थी। कुछ दिन पहले उनसे डेराबस्सी में कुछ लड़कियां मिली थी। उनका कहना था कि रिटन टेस्ट पास कर लिया है। लेकिन फिजिकल टेस्ट में दिक्कत आई है। क्योंकि वहां पर नियम था कि 60 किलोग्राम की बोरी उठाकर लड़के और लड़कियों को चलना होगा। इस वजह से वह भर्ती नहीं हो पा रही है। ऐसे में लड़कियों के नियम बदले जाए। वह भी इस चीज को जानकर हैरान रह गए थे। अब लड़कियों के लिए वजन की की शर्त 60 किलोग्राम की जगह 40 किलोग्राम करने जा रहे हैं। वहीं, फायर बिग्रेड को न्यूयॉर्क की तर्ज गाड़ियां और उपकरण दिए गए हैं।

    – वहीं सीएम ने कहा डीएपी से जुड़े मामले में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा से उनकी फोन पर बात हुई थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को कहा था कि पंजाब सेंट्रल पूल में 120 लाख मीट्रिक टन दे रहा है। लेकिन अभी तक उन्हें डीएपी का बनता कोटा नहीं दिया। सीएम ने कहा कि नड्डा ने कहा था कि आप अपने अफसर दिल्ली भेज दो। पंजाब का कोटा पूरा दिया जाएगा। इसके बाद हमारे अफसर वहां गए थे। वहीं, उन्होंने विधायक संदीप जाखड़ को कहा कि आप यह चीज खुद जान ले और अपने चाचा को भी बता देना। क्योंकि अधूरा नॉलेज खतरनाक होता है।

    – सीएम ने कहा कि पंजाब की खेती पॉलिसी तैयार है। जल्दी ही शेयर होल्डर से मीटिंग करेंगे। साथ ही जैसे ही इंडस्ट्रियल पॉलिसी लागू की थी, वैसे ही उसे लागू किया जाएगा। किसानों से इस बारे में राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि वह मोदी सरकार का उदाहरण देते हैं। उन्होंने तीन कानून बना दिए। लेकिन बाद में कानून वापस लेने पड़े। क्योंकि जिन के लिए कानून बनाए थे, उनसे चर्चा नहीं की गई। अफसरों ने नीति बनाई थी। अगर चर्चा की होती तो हरसिमरत की कुर्सी बच जाती।

  • हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में हुआ गठबंधन! 5 सीटों पर बनी  सहमति…

    हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में हुआ गठबंधन! 5 सीटों पर बनी  सहमति…

     

     

    चंडीगढ़ : हरियाणा में जैसे-जैसे चुनावी तारीख सामने आ रही है वैसे-वैसे चुनावी जोड़तोड़ की स्थिति बदलती जा रही है। ताजा घटनाक्रम में कुछ मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन तय हो गया है।

    5 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इन सीटों में जींद, कलायत, गुहला पानीपत ग्रामीण और पिहोवा शामिल है। सूत्रों के मुताबिक आप ने 10 सीटें मांगीं थी, लेकिन पर 5 पर सहमति बनी है। इसके लिए आज हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया के आवास पर मीटिंग हुई। जिसमें आप से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पहुंचे।

    पहले बताया गया था कि राहुल गांधी के आग्रह के बावजूद हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने आप को ज्यादा सीटें देने में हिचकिचाहट दिखाई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने चार से ज्यादा सीटें देने से इंकार कर दिया, जबकि आप ने 20 सीटों की मांग की थी। मगर अब सपा की एंट्री से सीट बंटवाले का फॉर्मूला बदलता नजर आ रहा है।

  • जानें कितने रुपए सस्ता हो सकता है पेट्रोल?

    जानें कितने रुपए सस्ता हो सकता है पेट्रोल?

     

    नई दिल्ली :  पेट्रोल डीजल की कीमतों में जल्द ही गिरावट देखने को मिल सकती है। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। खाड़ी देशों के कच्चे तेल से लेकर अमेरिकी क्रूड ऑयल की कीमत में बड़ गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ चुका है, वहीं डब्ल्यूटीआई 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ चुका है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रह सकती है।

    Petrol may become cheaper by five rupees … कच्चे तेल की डिमांड में कमी की आशंका के चलते कच्चे तेल के दामों में ये गिरावट देखने को मिली है। खासतौर से चीन के आर्थिक सुस्ती के चलते डिमांड घटने की आशंका है, वहीं लीबिया से कच्चे तेल के एक्सपोर्ट शुरू होने की उम्मीदों के चलते भी कच्चे तेल के दामों में ये गिरावट आई है। अगर भारत पर इसका असर पड़ता है तो पेट्रोल डीजल पांच रुपए प्रति लीटर सस्ते हो सकते हैं।

  • भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत;जल्द मिलेंगे घातक हथियार और उपकरण, 1.45 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

    भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत;जल्द मिलेंगे घातक हथियार और उपकरण, 1.45 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

     

    नई दिल्ली : सरकार ने सशस्त्र सेनाओं की क्षमता बढ़ाने तथा उनके आधुनिकीकरण के लिए करीब एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां रक्षा खरीद परिषद ने एक लाख 44 हजार 716 करोड़ रुपए की राशि के 10 पूंजी खरीद प्रस्तावों को आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) प्रदान की। इन सौदों की कुल लागत का 99 प्रतिशत देश में ही डिजाइन, विकसित और निर्मित श्रेणी का होगा।

    रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इन प्रस्तावों में सेना के टैंक बेड़े के आधुनिकीकरण के लिए ‘फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल्स (एफआरसीवी) की खरीद का प्रस्ताव भी शामिल है। एफआरसीवी बेहतर गतिशीलता, सभी इलाकों में काम करने की क्षमता, बहुस्तरीय सुरक्षा, सटीक तथा घातक आग पर काबू पाने वाले उपकरणों से लैस मुख्य युद्धक टैंक होगा।

    परिषद ने ‘एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार’ की खरीद के लिए भी मंजूरी दी है जो हवाई लक्ष्य का पता लगाएगा और ट्रैक करने के साथ साथ फायरिंग करने में भी सक्षम होगा। फॉरवर्ड रिपेयर टीम (ट्रैक्ड) की खरीद के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है जिसमें मशीनीकृत संचालन के दौरान इन-सीटू मरम्मत करने के लिए उपयुक्त क्रॉस कंट्री गतिशीलता है। यह उपकरण बख्तरबंद वाहन निगम लिमिटेड द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है, और मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन तथा बख्तरबंद रेजिमेंट दोनों के लिए अधिकृत है।

    भारतीय तट रक्षक की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आवश्यकता के आधार पर खरीद के तीन प्रस्ताव मंजूर किये गये हैं। डोर्नियर-228 विमान, खराब मौसम की स्थिति में उच्च परिचालन सुविधाओं वाले अगली पीढ़ी के तेज गश्ती जहाजों और उन्नत तकनीक तथा लंबी दूरी के संचालन वाले अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती जहाजों की खरीद से तटरक्षक बल की निगरानी, ​​गश्त करने की क्षमता, खोज एवं बचाव और आपदा राहत अभियान चलाने की क्षमता में वृद्धि होगी।

    बैठक के अंत में रक्षा मंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल के दिवंगत महानिदेशक राकेश पाल जो खरीद परिषद के सदस्य भी थे को याद किया । श्री पाल का गत 18 अगस्त को चेन्नई में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। रक्षा मंत्री ने तटरक्षक बल के विकास और विस्तार में महानिदेशक राकेश पाल के उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति रक्षा मंत्रालय की ओर से हार्दिक संवेदना, प्रार्थना और अटूट समर्थन व्यक्त किया। परिषद के सभी सदस्यों ने खड़े होकर उनके सम्मान में एक मिनट का मौन रखा।

  • 100 रुपए के कार्ड में मिलेगा एम्स और पीजीआई में इलाज, रेलवे ने लिया अपने कर्मचारियों के लिए अहम फैसला

     100 रुपए के कार्ड में मिलेगा एम्स और पीजीआई में इलाज, रेलवे ने लिया अपने कर्मचारियों के लिए अहम फैसला

     

    नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने स्वास्थ्य देखभाल नीति में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अपने कर्मचारियों, उनके आश्रितों के लिए अहम फैसला किया है। फैसले के तहत रेलवे कर्मचारियों को 100 रुपये वाला एक कार्ड दिखाने पर सीधे एम्स और पीजीआई जैसे अस्पताल में इलाज मिलेगा।

    कर्मचारियों के लिए एक यूएमआईडी कार्ड जारी किया जाएगा। इस कार्ड का लाभ रेलवे पेंशनर्स को भी जारी होगा। रेलवे के पैनल में शामिल अस्पतालों और देश के सभी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों में मुफ्त इलाज करा सकेंगे। यह कार्ड 100 रुपये में बनेगा। यह नई व्यवस्था रेलवे से लगभग 12.5 लाख कर्मचारियों, 15 लाख से अधिक पेंशनर्स और करीब 10 लाख आश्रितों को लाभ होगा। रेलवे ने कहा है कि विशेष परिस्थितियों में, कुछ अस्पतालों के लिए रेफरल जारी किया जाएगा, जो 30 दिनों की अवधि के लिए वैध होगा। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ट्रांसफॉर्मेशन प्रणव कुमार मलिक ने यूनिक मेडिकल आइडेंटिफिकेशन कार्ड जारी करने के आदेश दिया है।

  • राहुल गांधी बोले ; J&K को राज्य का दर्जा दिलाएंगे वापस, अब PM मोदी के झुक गए कंधे

    राहुल गांधी बोले ; J&K को राज्य का दर्जा दिलाएंगे वापस, अब PM मोदी के झुक गए कंधे

     

     

    जम्मू- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अपनी प्रचार की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस ने पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक के रूप में राहुल गांधी को उतारा है। जम्मू के रामबन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बीजेपी पर जमकर बरसे और जम्मू-कश्मीर के लोगों को स्टेटहुड वापस दिलाने का वादा किया।

    उन्होंने कहा कि बीजेपी आज देश में नफरत फैला रही है। उनका काम नफरत फैलाने का है लेकिन हमारा काम मोहब्बत फैलाने का है। राहुल गांधी ने कहा कि नफरत को मोहब्बत से ही काटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में राज्यों का बंटवारा तो कई बार हुआ लेकिन पहली बार स्टेटहुड को छीना गया। जम्मू कश्मीर का स्टेटहुड छीना गया है। राहुल गांधी ने वादा किया है कि वह जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाएंगे। उन्होंने बीजेपी और केंद्र पर यह कर निशाना साधा कि यहां केवल राज्य को ही समाप्त नहीं किया गया बल्कि लोगों का अधिकार भी छीना गया। राहुल ने कहा कि हम चाहते थे कि पहले आपको राज्य का दर्जा वापस मिले फिर चुनाव हो, लेकिन बीजेपी ये नहीं चाहती है। उनका कहना है पहले चुनाव होगा फिर राज्य के दर्जे पर बात होगी।

    अब मोदी जी के कंधे झुक गए: राहुल
    राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी छाती चौड़ी कर के आते थे, अब उनके कंधे झुक गए हैं। इस बार उन्होंने संसद में घुसने से पहले संविधान माथे पर लगाया और फिर अंदर गए।

    बाहरी लोग उठा रहे सारा फायदा- राहुल
    राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से कहा कि आज आपका धर्म और आपका सब कुछ आपसे छीना जा रहा है और सारा फायदा बाहर के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को बिजली के प्रोजेक्ट का फायदा नहीं मिल रहा। बिजली के प्रोजेक्ट का फायदा यहां के लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप देश के लोगों को बिजली दे रहे हैं लेकिन आपकी जेब से बिजली का पैसा लिया जा रहा है।

    एलजी पर राजा कहकर कसा तंज
    राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले राजा होते थे, 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई और देश को संविधान दिया। लेकिन अब फिर से यहां राजा का शासन हो गया है। राहुल गांधी ने इसी के साथ यहां के एलजी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब एलजी यहां के राजा हैं। इसीलिए हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना है।

  • बड़ी घटना:अमृतसर के सरकारी गुरु नानक देव अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुई छेड़छाड़, घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद

    बड़ी घटना:अमृतसर के सरकारी गुरु नानक देव अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुई छेड़छाड़, घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद

     

    अमृतसर : अमृतसर के सरकारी गुरु नानक देव अस्पताल में एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर रात करीब 10 बजे अस्पताल के वार्ड में अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने होस्टल जा रही थी तभी अंधेरे का फायदा उठाकर दो अज्ञात लोगों ने महिला डॉक्टर का पर्स छीन लिया और उनके साथ छेड़छाड़ की। घटना अस्पताल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन कैमरा क्लियर न होने के कारण आरोपियों की तस्वीरें साफ नजर नहीं आ रही हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने कई घंटों के बाद उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज करवाई है।

    जानकारी के मुताबिक गुरु  नानक देव अस्पताल के मैडिसिन वार्ड में तैनात महिला डॉक्टर अपनी ड्यूटी खत्म कर सरकारी मैडीकल व कॉलेज स्थित होस्टल जा रही थी। मैडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग के पास 2 अज्ञात लोगों ने महिला डॉक्टर का पीछा किया और अंधेरे का फायदा उठाकर उनका पर्स छीनने की कोशिश की और उसके साथ छेड़छाड़ की, जब महिला 1 डॉक्टर ने शोर मचाया तो अज्ञात युवक मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन के अधिकारी ई मौके पर पहुंचे और अस्पताल में ने लगे सी. सी.टी.वी. कैमरे खंगाले। रं उस स्थान पर कैमरे की छवि स्पष्ट नहीं होने के बावजूद यह स्पष्ट हो गया कि दो युवक थे जो काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार थे और काले कपड़े पहने हुए थे। घटना के बाद महिला डॉक्टरों में काफी विरोध देखने को मिल रहा है।

    विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के कई घंटे बीतने के बाद पुलिस प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि घटना के बाद अस्पताल प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि कई घंटों के बाद पुलिस प्रशासन को शिकायत क्यों दर्ज करवाई गई। पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है और अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और प्रशासन उक्त युवकों की तलाश के लिए हर एंगल से जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को दी बड़ी राहत, पंजाब में अब रजिस्ट्री के लिए NOC की शर्त खत्म

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को दी बड़ी राहत, पंजाब में अब रजिस्ट्री के लिए NOC की शर्त खत्म

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए ‘पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) एक्ट-2024’ को विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। इस एक्ट के तहत, 31 जुलाई 2024 तक खरीदे गए 500 वर्ग गज तक के प्लॉट्स की रजिस्ट्रियों के लिए अब एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की आवश्यकता नहीं होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि इसका उद्देश्य केवल छोटे प्लॉट मालिकों को राहत देना है, जबकि अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई करना है। उन्होंने बताया कि इस संशोधन से आम जनता को अपने प्लॉट्स की रजिस्ट्रियों में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा और अवैध कॉलोनियों पर रोक लगेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नए संशोधन के अनुसार, यदि किसी ने 31 जुलाई, 2024 तक अवैध कॉलोनी में स्थित 500 वर्ग गज तक के क्षेत्र के लिए एक पावर ऑफ अटॉर्नी, स्टांप पेपर पर बेचने के लिए एक समझौता पत्र या अन्य कोई दस्तावेज तैयार किया है, तो एनओसी की आवश्यकता नहीं होगी। इसके बाद खरीदे गए प्लॉट्स पर एनओसी की आवश्यकता होगी और सभी सरकारी कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान अवैध कॉलोनियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया और बार-बार अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया। उन्होंने कहा कि यह बिल उन लोगों के लिए सजा और जुर्माने की व्यवस्था करता है जिन्होंने अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया है। जुर्माना 25 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक हो सकता है और सजा 5 साल से 10 साल तक की हो सकती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बिल के तहत, अवैध कॉलोनाइज़र अब भी अपनी गलत गतिविधियों की जिम्मेदारी उठाएंगे और आम जनता को इन समस्याओं का सामना करने से राहत मिलेगी। उन्होंने इस कदम को पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया और कहा कि यह बिल उन करोड़ों लोगों को राहत प्रदान करेगा जिन्होंने गलती से अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई लगाई थी। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अपने किए गए गलत कामों के लिए माफी मांग रहे हैं, जबकि जनता ने पहले ही उन्हें खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि गलती के लिए माफी मांगी जा सकती है, लेकिन अपराध की माफी नहीं होती।

  • मात्र कुछ मिनटों की बारिश ने बड़ाई लोगों की मुश्किलें, जगह जगह सड़के तालाब में तब्दील

    मात्र कुछ मिनटों की बारिश ने बड़ाई लोगों की मुश्किलें, जगह जगह सड़के तालाब में तब्दील

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) बड़े बड़े दावे करने वाले अधिकारियों व नेताओं की सब बातें उस समय हवा हवाई होते नजर आई जब कुछ देर की बारिश में शहर की सड़कें नदी में तब्दील हो गई।

    जहाँ एक तरफ लोगों को सड़क पर जल भराव के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा वही स्कूली बच्चों के घर वापिस लाना माता पिता के आफत बन गया, हर तरफ पानी ही पानी ऊपर से ट्रैफिक की समस्या पैदा हो गयी।

    जालंधर के बड़ी बड़ी ढींगे हाँकने वाले नेताओं को जनता की ये समस्या क्यों दिखाई नही देती …

    झीलों का शहर बना जालंधर

    कई जगह घरों में घुसा पानी बना लोगों के मुसीबत

  • विशेष सत्र में रेप बिल पास; पीड़ित कोमा में गई या मौत हुई तो 10 दिन में होगी फांसी

    विशेष सत्र में रेप बिल पास; पीड़ित कोमा में गई या मौत हुई तो 10 दिन में होगी फांसी

     

    नई दिल्ली- कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा में विशेष सत्र के दूसरे दिन ममता सरकार में कानून मंत्री मोलॉय घटक ने एंटी रेप बिल पास कर दिया है। जिस अनुसार अब बंगाल में रेप के दोषी को 10 दिन में मौत की सजा और मामले की जांच 36 दिन में पूरी करनी होगी।

    दोषी को फांसी की सजा कब होगी?
    अगर रेप के दौरान विक्टिम की मौत हो जाती है या फिर वो कोमा में चली जाती है तो इस स्थिति में रेप के दोषी को फांसी की सजा दी जाए।

    विधानसभा में विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस विधेयक को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, हम चाहते हैं कि यह कानून तत्काल प्रभाव से लागू हो। इसे लागू करवाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। हमें परिणाम चाहिए। यह सरकार की जिम्मेदारी है। हम आपका पूरा समर्थन करते हैं, हम मुख्यमंत्री के बयान को आराम से सुनेंगे, वह जो चाहें कह सकती हैं लेकिन आपको गारंटी देनी होगी कि यह बिल तुरंत लागू किया जाएगा।”

    एंटी रेप बिल के बारे में जानिए
    – इस बिल के भीतर रेप और हत्या करने वाले आपराधी के लिए फांसी की सजा का प्रावधान।
    – चार्जशीट दायर करने के 36 दिनों के भीतर सजा-ए-मौत का प्रावधान।
    – 21 दिन में जांच पूरी करनी होगी।
    – अपराधी की मदद करने पर 5 साल की कैद की सजा का प्रावधान।
    – हर जिले के भीकर स्पेशल अपराजिता टास्क फोर्स बनाए जाने का प्रावधान।
    – रेप, एसिड, अटैक और छेड़छाड़ जैसे मामलों में ये टास्क फोर्स लेगी एक्शन।
    – रेप के साथ ही एसिड अटैक भी उतना ही गंभीर, इसके लिए आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान।
    – पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ 3-5 साल की सजा का प्रावधान।
    – विधेयक में रेप की जांच और सुनवाई में तेजी लाने के लिए BNSS प्रावधानों में संशोधन शामिल।
    – सभी यौन अपराधों और एसिड अटैक की सुनवाई 30 दिनों में पूरी करने का प्रावधान।

    बता दें कि अपराजिता विधेयक को पारित होने के लिए राज्यपाल, राष्ट्रपति की मंजूरी की जरूरत होगी। विधानसभा में अपराजिता बिल पारित होने के बाद इसे हस्ताक्षर के लिए राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। इसके बाद इसे राष्ट्रपति से मंजूरी मिलना जरूरी है। 294 सदस्यीय राज्य विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस को 223 विधायकों का समर्थन है, इसीलिए इस बिल का पारित होना मुश्किल नहीं है। हालांकि बीजेपी विधायकों ने सोमवार को यह संकेत नहीं दिया था कि वह बिल का समर्थन करेंगे या वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहेंगे। हालांकि इस विधेयक को राज्यपाल और राष्ट्रपति दोनों की मंजूरी की जरूरत होगी।