दिल्ली में सरकार ने लिया बड़ा फैसला: इस साल भी दिवाली पर पटाखे बैन, ऑनलाइन बिक्री पर भी रहेगी रोक..

दिल्ली में सरकार ने लिया बड़ा फैसला: इस साल भी दिवाली पर पटाखे बैन, ऑनलाइन बिक्री पर भी रहेगी रोक..

 

 

नई दिल्ली- दिल्ली सरकार ने सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंकाओं के मद्देनजर सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उनके इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पटाखों के पूर्ण प्रतिबन्ध के बारे में आज बताया कि दिल्ली में सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण बढ़ने का खतरा रहता है। इस मौसम में पटाखों को जलाने से भी प्रदूषण बढ़ता है।ऐसी स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के उत्पादन , भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। किसी भी तरह के पटाखों की ऑनलाइन डिलीवरी या बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। पटाखों को लेकर लोगो में किसी भी तरह का संशय न रहें, इसलिए यह प्रतिबन्ध हर तरह के पटाखों के लिए मान्य है। यह प्रतिबंध एक जनवरी 2025 तक दिल्ली में लागू रहेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार नहीं चाहती है कि व्यापारियों और डीलरों को किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान हो। ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए समय रहते हर प्रकार के पटाखों के उत्पादन , भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रतिबंध को कड़ाई से दिल्ली में लागू कराने के लिए दिल्ली पुलिस , डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर बेहद गंभीर है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार 21 फोकस बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बना रही है। आगामी दिनों में विंटर एक्शन प्लान के अनुसार विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे, ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। ऐसे में हमारी दिल्ली निवासियों से अपील हैं कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार के साथ सहभागिता दें। हम दिल्लीवासियों से यही कहना चाहते है कि दीए जलाकर और मिठाई बांटकर त्योहार मनाएं। हमें त्योहार को धूमधाम से मनाना है लेकिन उतनी ही जिम्मेदारी से प्रदूषण पर भी लगाम लगाना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *