अग्निपथ योजना में हो सकते हैं बड़े बदलाव, 25 फीसदी से ज्यादा अग्निवीर सेना में रहेंगे, बढ़ सकती है सैलरी

अग्निपथ योजना में हो सकते हैं बड़े बदलाव, 25 फीसदी से ज्यादा अग्निवीर सेना में रहेंगे, बढ़ सकती है सैलरी

 

 

नई दिल्ली- केंद्र सरकार अग्निवीरों को जल्द ही सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। जानकारी के अनुसार 4 साल की अवधि के बाद सेना में अग्निवीरों को बरकरार रखने की सीमा बढ़ाई जा सकती है।

एक रिपोर्ट में रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार अग्निपथ योजना में कुछ बदलावों की योजना बना रही है। इसके तहत ज्यादा अग्निवीर सेना में रिटेन किए जाएंगे। साथ ही उनकी सैलरी में भी बदलाव हो सकते हैं। फिलहाल, रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कहा जा रहा है कि योजनाओं के लाभ और व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बदलाव किए जा सकते हैं। अगर अब के नियमों की बात करे तो उस हिसाब से 25 फीसदी अग्निवीर सेवा में बने रहते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इसके अलावा भी अग्निपथ योजना में कई बदलाव हो सकते हैं। सरकार ने साल 2022 में अग्निपथ योजना का ऐलान किया था।

रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि अग्निवीरों को सेवा में बनाए रखने की सीमा बढ़ाने को लेकर चर्चाएं जारी हैं। इसके बाद चार साल की सेवा पूरी कर चुके ज्यादा अग्निवीर सेना का हिस्सा बने रह सकेंगे। फिलहाल, यह आंकड़ा 25 प्रतिशत है। कहा जा रहा है कि सैन्य जानकारों का मानना है कि 25 फीसदी रिटेन करने की सीमा पर्याप्त नहीं है। सूत्र के अनुसार सेना ने सिफारिश की है कि चार सालों के बाद सेवा में बनाए रखे जाने वाले अग्निवीरों की संख्या बढ़ाकर 50 प्रतिशत की जानी चाहिए।’ खबर है कि सेना ने इस संबंध में सरकार के सामने अपनी सिफारिशें जमा कर दी हैं। इसे लेकर आंतरिक सर्वे भी किया गया था। हालांकि, शीर्ष रक्षा अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *