पुलिस ने किया एनकाउंटर; गैंगस्टर भगवानपुरिया के साथी को लगी 5 गोलियां ,सामने आई तस्वीरें…

 पुलिस ने किया एनकाउंटर; गैंगस्टर भगवानपुरिया के साथी को लगी 5 गोलियां ,सामने आई तस्वीरें…

 

जालंधर- पंजाब के जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पंजाब पुलिस और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथी कुख्यात गैंगस्टर कन्नू गुज्जर के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में कन्नू गुज्जर को करीब 5 गोलियां लगीं है।

पूछताछ में पता चला कि उक्त आरोपी ने जालंधर में हथियार छिपा रखे हैं। गिरफ्तारी के बाद सीआईए स्टाफ टीम आरोपी को तुरंत जालंधर के 66 फुटी रोड पर लेकर आई। जहां आरोपी ने बताया कि उसके पास हथियार पड़े हैं। जब पुलिस आरोपी को लेकर वहां पहुंची तो आरोपी ने पुलिस से अपने हाथ छुड़ा लिए। जिसके बाद उसने आरोपी से बरामद हथियार से फायरिंग की।

गनीमत रही कि पुलिस पार्टी को कोई गोली नहीं लगी। इसके बाद सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें गुज्जर को पांच गोलियां लगीं। जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर, पेट और पीठ पर गोलियां लगी हैं। आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से कार्रवाई जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *