Author: Sumesh Sharma

  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, भाजपा ने 44 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान,जानें पूरी खबर…

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, भाजपा ने 44 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान,जानें पूरी खबर…

     

    नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने सोमवार को जारी किए गए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए 15 सीटों पर, दूसरे चरण में चुनाव वाले 10 सीटों पर और तीसरे चरण में चुनाव वाले 19 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

    भाजपा ने पाम्पोर से इंजी.सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शौपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनंतनाग से अधिवक्ता सैयद वजाहत, किश्तवाड़ से शगुन परिहार,भदरवाह से दिलीप सिंह परिहार,डोडा से गजय सिंह राणा, रामबाण से राकेश ठाकुर,बनिहाल से सलीम भट्ट, हब्बाकदल से अशोक भट्ट और रियासी से कुलदीप राज दुबे को उम्मीदवार घोषित किया है।

    पार्टी के अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो, भाजपा ने श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट से रोहित दुबे,बुधल से चौधरी जुल्फीकर अली,मेंढर से मुर्तजा खान,नगरोटा से देविंदर सिंह राणा, जम्मू पश्चिम से अरविंद गुप्ता, जम्मू उत्तर से शाम लाल शर्मा, अखनूर से मोहन लाल भगत, छम्ब से राजीव शर्मा को मैदान में उतारा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रविवार को हुई भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई थी।

    इस लिस्ट की खास बात ये है कि इसमें पूर्व डिप्टी सीएम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह को टिकट नहीं मिला है। निर्मल सिंह ने 2014 में बिलावर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता को भी टिकट नहीं मिला है। हालांकि, अटकलें हैं कि कविंद्र गुप्ता के नाम का ऐलान अगली लिस्ट में किया जा सकता हैय़ इस लिस्ट में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना के नाम का भी ऐलान नहीं किया गया है।

    आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में पहले चरण के मतदान के तहत 18 सितंबर को 24 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर को 26 सीटों पर और तीसरे चरण के तहत एक अक्टूबर को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

  • बलूचिस्तान में हुआ भयंकर नरसंहार; बस यात्रियों को नीचे उतारकर पहले आईडी पूछी और फिर मार दी गोलियां, 23 लोगों की हत्या

     बलूचिस्तान में हुआ भयंकर नरसंहार; बस यात्रियों को नीचे उतारकर पहले आईडी पूछी और फिर मार दी गोलियां, 23 लोगों की हत्या

     

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सोमवार को कम से कम 23 लोगों की एक साथ ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक कुछ हथियारबंद लोगों ने ट्रकों और बसों को रुकवाया। इसके बाद उन्होंने आईकार्ड चेक करने के बहाने एक-एक को नीचे उतारना शुरू किया और गोली मारते चले गए। जानकारी के मुताबिक बलूच उग्रवादियों ने पंजाबियों को निशाना बनाया है। हथियारबंद लोगों ने 10 वाहनों में आग भी लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल ले जाना शुरू किया।

    23 people shoot dead in Balochistan : पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यह घटना मुसाखैल के राराशाम जिले की है। यहां कुछ हथियारबंद लोगं ने हाइवे पर वाहनों को रोकना शुरू किया। इसके बाद बसों से यात्रियों को नीचे उतारा जाने लगा। जानकारी के मुताबिक मरने वाले पंजाब के हैं। यानी जानबूझकर पंजाबियो को ही निशाना बनाया गया है। बलूचों का मानना है कि पंजाबी उनके संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं। ऐसे में बलूच उग्रवादी आए दिन उन्हें निशाना बनाते रहते हैं।

    घटना के बाद पाकिस्तानी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया गया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ससरफराज बुगती ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने मरने वालों के परिवारों के लिए संवेदना जताई है। उन्होंने कहा है कि इस तरह मासूमों की जान लेने वाले कायर आतंकी छोड़े नहीं जाएंगे।

    पिछले साल अक्तूबर में अज्ञात बंदूकधारियों ने बलूचिस्तान के केच जिले के तुर्बत में पंजाब के छह मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सभी दक्षिणी पंजाब के अलग-अलग इलाकों से थे। इसी तरह की एक घटना 2015 में हुई थी, जब बंदूकधारियों ने तुर्बत के पास मजदूरों के शिविर पर सुबह-सुबह हमला करके 20 निर्माण मजदूरों की हत्या कर दी थी और तीन अन्य को घायल कर दिया था। सभी सिंध और पंजाब के थे।

  • हरियाणा में चुनाव की तारीख में हो सकता है बदलाव, सामने आई सबसे बड़ी वजह

    हरियाणा में चुनाव की तारीख में हो सकता है बदलाव, सामने आई सबसे बड़ी वजह

     

     

    नई दिल्ली- हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार हरियाणा में चुनाव की तारीखों में बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही है। चुनाव आयोग जल्द इसके बारे में फैसला ले सकता है।

    सूत्रों के मुताबिक, अब चुनाव सात या आठ अक्टूबर को हो सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की तारीख बदलने की मांग की है, जिसके बाद चुनाव आयोग इस पर विचार कर रहा है।

    भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने तर्क दिया है कि एक अक्तूबर के आसपास वीकेंड व छुट्टियां हैं। इस कारण लोग बाहर घूमने जा सकते हैं, जिसका असर मतदान प्रतिशत पर पड़ सकता है। साथ ही यह भी कहा है कि अगली तारीख निर्धारित करते समय यह ध्यान रखा जाए कि मतदान की तिथि से एक दिन पहले और मतदान के अगले दिन अवकाश न हो। ऐसा होने से ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। बड़ौली ने पत्र में बताया है कि 28 व 29 को शनिवार व रविवार है। एक अक्तूबर को मतदान होने की वजह से छुट्टी है। दो अक्तूबर को गांधी जयंती और तीन को अग्रसेन जयंती है। 30 की छुट्टी लेकर छह दिन का लंबा वीकेंड पड़ रहा है। ऐसे में लोग छुटि्टयां मनाने प्रदेश के बाहर जा सकते हैं, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है। इस पर मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया, उन्हें भाजपा का पत्र मिला है, जिस पर उपयुक्त फैसला लेने के लिए इसे निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है।

  • पोलैंड से वापिस लौटते समय 46 मिनट तक पाकिस्तान में रहा PM मोदी का विमान, जानें पूरी खबर..

    पोलैंड से वापिस लौटते समय 46 मिनट तक पाकिस्तान में रहा PM मोदी का विमान, जानें पूरी खबर..

     

     
     0 

    लाहौर (उत्तम हिन्दू न्यूज): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड से लौटते वक्त पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल किया। पाकिस्तानी मीडिया हाउस डॉन ने वहां की सिविल एविएशन अथॉरिटी के अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 46 मिनट तक पाकिस्तान के एयरस्पेस में थे। उनका विमान लाहौर और इस्लामाबाद से होते हुए अमृतसर पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक उनके विमान ने 10 बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान के एयरस्पेस में एंट्री की और वह 11 बजकर 1 मिनट तक रहा।

    सूत्रों के मुताबिक इस दौरान पाकिस्तान का एयरस्पेस भारतीय विमानों के कर्मिशयल इस्तेमाल के लिए खुला हुआ था। भारत ने फिलहाल इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। प्रधानमंत्री के विमान को स्पेशल परमिशन की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, कुछ मामलों में प्रधानमंत्री के विमान को एक खास सिग्नल देना पड़ता है।

    भारत ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने मार्च में, आंशिक रूप से एयरस्पेस खोला, लेकिन भारतीय उड़ानों के लिए इसे प्रतिबंधित रखा। डॉन ने ये भी दावा किया है कि 2019 में भारत ने पीएम मोदी के विमान के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की परमिशन मांगी थी।

    इसे कश्मीर विवाद की वजह से पाकिस्तान ने खारिज कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी के विमान को जर्मनी जाने के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस की जरूरत थी। हालांकि, दो साल बाद, पाकिस्तान ने भारतीय प्रधानमंत्री की नॉन-स्टॉप उड़ान को अमेरिका जाने के लिए अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति दे दी थी।

  • ड्राइविंग को रोकना उल्लंघन करने वालों के काटे चालान

    जालंधर में पुलिस ने काटे ड्राइविंग का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान

     

    MBD NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा) : जालंधर महानगर में कम उम्र के लोगों की ड्राइविंग को रोकना उल्लंघन करने वालों के काटे चालान, वाहन भी जब्त किये गये सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए एक सक्रिय कदम किए गए जानकारी देते हुए कमिश्नरेट पुलिस स्वपन शर्मा आई.पी.एस, कमिश्नर पुलिस जालंधर के नेतृत्व में कम उम्र में ड्राइविंग के खिलाफ एक फोकस अभियान शुरू किया। इस अभियान की निगरानी INSP रशमिंदर सिंह, प्रभारी ई.आर.एस सी.पी जालंधर ने जोन प्रभारी, ईआरएस स्टाफ के साथ की। अभियान 24-08-2024 की दोपहर को शुरू हुआ और हीट 7 रेस्तरां, ए.पी.जे कॉलेज से मॉडल टाउन रोड, जालंधर के पास चलाया गया। इस भियान का मुख्य उद्देश्य कम उम्र ड्राइविंग को रोकना और सड़क संबंधी अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता पैदा करना था। इस कार्रवाई के दौरान 35 चालान काटे गए और 5 वाहनों को जब्त किया गया, जिससे यह संदेश गया कि कम उम्र में ड्राइविंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस ने माता-पिता से भी अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त होने तक 2-पहिया या 4-पहिया वाहन ना चलायें।
  • जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर नकेल कसना जारी,पुलिस ने 225 ग्राम हेरोइन, 1 लाख रुपये नकद और एक क्रेटा कार के साथ 03 लोगों को पकड़ा

    जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर नकेल कसना जारी,पुलिस ने 225 ग्राम हेरोइन, 1 लाख रुपये नकद और एक क्रेटा कार के साथ 03 लोगों को पकड़ा

     

    जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर नकेल कसना जारी,पुलिस ने 225 ग्राम हेरोइन, 1 लाख रुपये नकद और एक क्रेटा कार के साथ 03 लोगों को पकड़ा

     

    MBD NEWS ( सुमेश शर्मा) जालंधर, 24 अगस्त ; एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार रात को चलाए गए एक विशेष अभियान में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 225 ग्राम हेरोइन और 1 लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त की है। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कार भी जब्त की है।

    गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गुरचरण सिंह उर्फ ​​राजू निवासी रायपुर अरैन, बलविंदर सिंह उर्फ ​​मोटा निवासी रायपुर अरैन और गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गुरी निवासी रायपुर अरैन के रूप में हुई है, जो सभी जालंधर जिले के मेहतपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते हैं।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने बताया, “सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में एक टीम ने लांबड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अवादान इलाके में अड्डा गांव के पास एक नाका लगाया था। टीम ने काला संघ्या की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की करेटा कार (पीबी10-जीएल-4080) को रोका।” वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने डैशबोर्ड में छिपाई गई 225 ग्राम हेरोइन, 1 लाख रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन तौलने का पैमाना बरामद किया।

    एसएसपी ने खुलासा किया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने काफी समय से ड्रग तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की है। ​​खख ने बताया, “उन्होंने जालंधर और जगराओं के विभिन्न इलाकों में हेरोइन की आपूर्ति करने की बात स्वीकार की है।

    हाल ही में उन्होंने एक किलोग्राम हेरोइन खरीदी थी, जिसमें से 225 ग्राम बरामद की गई।” एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 61 और 85 के तहत लांबड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

    गौरतलब है कि मुख्य आरोपी गुरचरण सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ राजस्थान और पंजाब में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

    एसएसपी खख ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि आगे की पूछताछ में और गिरफ्तारियां होंगी और इस क्षेत्र में सक्रिय बड़े ड्रग नेटवर्क का पता लगाने में मदद मिलेगी।”

    यह कार्रवाई जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा शुरू की गई ड्रग तस्करी पर चल रही कार्रवाई का हिस्सा है। अधिकारियों ने लोगों से ड्रग तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी की सूचना देने का आग्रह किया है।

  • NRI को घर में घुसकर हमलावरों ने मारी गोलियां, पूरी वारदात हुई कैमरे में कैद

     NRI को घर में घुसकर हमलावरों ने मारी गोलियां, पूरी वारदात हुई कैमरे में कैद

     

    जालंधर : पंजाब के जालंधर में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना हुई। शहर के दोबुरजी इलाके में घर में घुस कर एक एनआरआई को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर दो युवक बाइक से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

    पुलिस ने घायल सुखचैन सिंह को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। गोली मारने की घटना सुखचैन सिंह के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित के परिजन हमलावरों से विनती करते हुए नजर आ रहे हैं कि वो ऐसा न करें, लेकिन हमलावर सुखचैन को गोली मारकर फरार हो गए।

    गोली सुखचैन के सिर में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। पीड़ित के परिजन यह घटना देखकर बदहवास हो गए। उन्होंने इसकी की सूचना पुलिस को दी और सुखचैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। दोबुरजी इलाके में एनआरआई सुखचैन सिंह को दो लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों का हथियार खराब हो गया और वो फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घर के सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्‍द ही आरोप‍ियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • सुपरस्टार नागार्जुन के कन्वेंशन सेंटर पर चला बुलडोजर, जानें कार्रवाई के पीछे का क्या है कारण..

    सुपरस्टार नागार्जुन के कन्वेंशन सेंटर पर चला बुलडोजर, जानें कार्रवाई के पीछे का क्या है कारण..

     

     

    हैदराबाद : हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले के माधापुर में स्थित साउथ फिल्म स्टार नागार्जुन के कन्वेंशन सेंटर पर शनिवार को हैदराबाद आपदा राहत और संपत्ति संरक्षण एजेंसी (HYDRA) ने बुलडोजर कार्रवाई की। एजेंसी का आरोप है कि नागार्जुन ने इस सेंटर का अवैध निर्माण थम्मिडी कुंटा झील की जमीन पर कराया था।

    नागार्जुन का कन्वेंशन सेंटर, जिसे N-कन्वेंशन सेंटर के नाम से जाना जाता है, 6.69 एकड़ में फैला हुआ था। आरोप है कि इसमें झील की 3.30-3.40 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण किया गया। थम्मिडी कुंटा झील कुल 29 एकड़ में फैली है। हालांकि, नागार्जुन ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि झील की जमीन पर कोई निर्माण नहीं किया गया है।

    नागार्जुन ने HYDRA की कार्रवाई पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अफसोस जताते हुए कहा, कोर्ट केस और स्टे ऑर्डर लेने के बावजूद हमारे कन्वेंशन सेंटर को अवैध तरीके से तोड़ दिया गया। हमने अवैध निर्माण नहीं किया है। यह जमीन पट्टा भूमि है और झील की एक इंच जमीन का भी इस्तेमाल नहीं किया गया। सेंटर को तोड़ने से पहले हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया था। अगर कोर्ट इसे तोड़ने का आदेश देता, तो मैं खुद इसे तोड़ देता।

    सेंटर में तीन हॉल थे, जो बड़े इवेंट्स, राजनीतिक पार्टियों की मीटिंग्स और शादियों के लिए उपयोग किए जाते थे। हाल ही में, टॉलीवुड एक्टर चिरंजीवी के भतीजे वरुण तेज और लावन्या त्रिपाठी की वेडिंग रिसेप्शन भी इसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई थी।

  • 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी ने तालाब में लगाई छलांग,जानें पूरी खबर…

    14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी ने तालाब में लगाई छलांग,जानें पूरी खबर…

     

    गुवाहाटी :  असम में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मुख्य आरोपी शनिवार सुबह पुलिस हिरासत से कथित रूप से फरार हो गया और उसने नागांव जिले के धींग में एक तालाब में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और उसे ‘क्राइम सीन’ का पता लगाने के लिए सुबह करीब साढ़े तीन बजे अपराध स्थल पर ले जाया गया था। पुलिस ने बताया, ‘‘आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया और तालाब में कूद गया।

     

    तत्काल तलाश अभियान शुरू किया गया और करीब दो घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।’’ धींग में बृहस्पतिवार शाम को तीन लोगों ने 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। लड़की उस वक्त ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। आरोपी पीड़िता को घायल अवस्था में सड़क किनारे एक तालाब के पास छोड़ कर फरार हो गए थे। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और एक अन्य को हिरासत में लिया है जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

  • पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत चार लोग थे सवार

    पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत चार लोग थे सवार

    पुणे में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. तकनीकी खराबी से क्रैश होने की जानकारी सामने आ रही है. बारिश की वजह से मौसम भी खराब है. हेलीकॉप्टर किसी प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है. इसमें पायलट के साथ 3 अन्य लोग सवार थे, सभी के सभी सुरक्षित हैं.