पाकिस्तान 15 और 16 अक्टूबर को एससीओ सम्मेलन के लिए PM मोदी जा सकते है पाकिस्तान?

पाकिस्तान 15 और 16 अक्टूबर को एससीओ सम्मेलन के लिए PM मोदी जा सकते है पाकिस्तान?

 

 

नई दिल्ली- इस्लामाबाद में पाकिस्तान 15 और 16 अक्टूबर को एससीओ सम्मेलन करने जा रहा है। इस सम्मेलन में पाकिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल होने का न्योता भेजा है लेकिन दूसरी तरफ विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज पाकिस्तान को खरी-खरी सुना दी है।

एस. जयशंकर ने दो टूक कहा है कि पाकिस्तान से बातचीत करने का युग अब समाप्त हो चुका है। राजधानी दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ये बयान दिया है। विदेश मंत्री ने इस दौरान ये भी कहा कि हर चीज का समय होता है, हर काम कभी ना कभी अपने अंजाम तक पहुंचता है। जहां तक ​​​​जम्मू-कश्मीर का सवाल है तो अब वहां धारा 370 खत्म हो गई है। यानी मुद्दा ही खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब हमें पाकिस्तान के साथ किसी रिश्ते पर क्यों विचार करना चाहिए।

इस दौरान विदेश मंत्री से जब पूछा गया कि क्या भारत पाकिस्तान के साथ किस तरह के रिश्ते पर विचार कर सकता है? इस सवाल का जवाब देते हुए एस. जयशंकर ने कहा- मैं जो कहना चाहता हूं, वह साफ है। उन्होंने कहा कि हम निष्क्रिय नहीं हैं। पाकिस्तान के साथ चाहे घटनाएं सकारात्मक दिशा लें या नकारात्मक, हम हर हाल में जवाब देने के लिए तैयार हैं। सही रुख उनको दिखाना होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *