गुस्से में आ कर बेटे ने कर दी मां की हत्या; फिर फोटो शेयर कर मांगी माफी

 गुस्से में आ कर बेटे ने कर दी मां की हत्या; फिर फोटो शेयर कर मांगी माफी

 

 

राजकोट : राजकोट में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी और इसके बाद शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर माफी भी मांगी। घटना की जानकारी एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी नीलेश गोसाई को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय ज्योतिबेन गोसाईं की गला घोंटकर हत्या की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि नीलेश ने पहले अपनी मां पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी। जब ज्योतिबेन ने चाकू छीन लिया, तो नीलेश ने कंबल से उसका गला घोंट दिया।

हत्याकांड के बाद, नीलेश ने अपनी मां की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा, “मुझे माफ कर दो मां, मैंने तुम्हें मार डाला, मुझे तुम्हारी याद आती है, ओम शांति।” एक अन्य पोस्ट में उसने लिखा, “मैं अपनी मां को मार रहा हूं, अपनी जान गंवा रहा हूं, सॉरी मां, ओम शांति, मिस यू मां।”

पुलिस ने बताया कि ज्योतिबेन मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं और उनके बेटे के साथ अक्सर बहस होती थी। रिपोर्ट के अनुसार, ज्योतिबेन की शादी 20 साल पहले टूट चुकी थी और वह अपने बेटे के साथ ही रह रही थीं। एक महीने पहले, ज्योतिबेन ने अपनी दवा लेना बंद कर दिया था, जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *