Author: Sumesh Sharma

  • आपसी विवाद में नवजात को साथ लेकर महिला ने लगा दी बिल्डिंग से छलांग, दोनों की हुई मौत

     आपसी विवाद में नवजात को साथ लेकर महिला ने लगा दी बिल्डिंग से छलांग, दोनों की हुई मौत
     

    ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वैवाहिक जीवन में जारी विवाद से परेशान होकर 26 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपने नवजात बच्चे के साथ एक ऊंची इमारत से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना महिला और उसके पति के बीच मामूली बात पर तीखी बहस के बाद हुई।

    दरअसल, प्रियंका मोहिते अपने पति और बेटे के साथ घोड़बंदर रोड स्थित एक बिल्डिंग में रहती थी। कासारवडावली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर (अपराध) वाईएस अवहाद ने कहा कि यह घटना देर रात करीब 1.30 बजे हुई। पति-पत्नी में तब मतभेद हो गया, जब पत्नी को रक्षाबंधन के लिए अपनी बहन के घर जाने से मना कर दिया गया। पति ने नवजात के साथ पत्नी को यात्रा करने से रोका।

    इसके बाद परेशान प्रियंका मोहिते अपने बेटे के साथ बालकनी से कूद गई। पड़ोसियों ने उन्हें खून से लथपथ देखा और नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले की जांच की जा रही है।

  • I.N.D.I.A. द्वारा जारी मंथन के बाद 13 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी का हुआ ऐलान, फिलहाल ‘लोगो’ का अनावरण टला

    I.N.D.I.A. द्वारा जारी मंथन के बाद 13 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी का हुआ ऐलान, फिलहाल ‘लोगो’ का अनावरण टला

     

     

    मुंबई :  विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने शुक्रवार को अपनी तीसरी बैठक में 2024 का लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का प्रस्ताव पारित किया। अपने प्रस्ताव में, इसने कहा कि विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था भी लेन-देन की सहयोगात्मक भावना से की जाएगी। इंडिया ब्लॉक ने 13 सदस्यीय संयुक्त समन्वय समिति का भी निर्णय लिया है।

    संकल्प में कहा गया है, हम ‘इ‍ंडिया’ की पार्टियां, आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक संभव हो, मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी और लेन-देन की सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द समाप्त की जाएगी। प्रस्ताव में कहा गया है कि ‘इंडिया’ की पार्टियां सार्वजनिक सरोकार और महत्व के मुद्दों पर देश के विभिन्न हिस्सों में जल्द से जल्द सार्वजनिक रैलियां आयोजित करेंगी।

    प्रस्ताव में कहा गया है, हम ‘इंडिया’ की पार्टियां, विभिन्न भाषाओं में जुडेगा भारत, जीतेगा इंडिया थीम के साथ अपनी संबंधित संचार और मीडिया रणनीतियों और अभियानों को समन्वयित करने का संकल्प लेते हैं।

    सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, एनसीपी के शरद पवार, राजद के तेजस्वी यादव, जेआईएम के हेमंत सोरेन, डीएमके के एमके स्टालिन, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, आप के राघव चड्ढा, समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान, जनता दल-यूनाइटेड के लल्लन सिंह, सीपीआई के डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती के साथ 13 सदस्यों वाली संयुक्त समन्वय समिति भी बनाई गई है। हालांकि, अभी राष्ट्रीय संयोजक तय नहीं हुआ है।

    एक कांग्रेसी नेता के अनुसार संयुक्त समन्वय समिति को एक एजेंडा भी सौंपा जाएगा, इसमें 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे का मुद्दा, एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा, संयुक्त अभियान का मुद्दा, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय या राज्य स्तर पर विभिन्न दलों के साथ संपर्क करना आदि शामिल है।

    फिलहाल इंडिया के संयुक्त लोगो का बहुप्रतीक्षित अनावरण फिलहाल टाल दिया गया है। मेजबान, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और कांग्रेस के विपक्ष के नेता विजय वड्डेट्टीवार ने पत्रकारों को सूचित किया कि लोगो के अनावरण को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, जबकि इंडिया कॉन्क्लेव 3.0 शुक्रवार सुबह मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में भव्य रूप से शुरू हुआ।

    राउत ने कहा कि 28 विपक्षी दलों के कुछ नेताओं के कुछ सुझाव हो सकते हैं, जिन्हें ‘लोगो’ को अंतिम रूप देने से पहले ध्यान में रखना होगा। हालांकि, महा विकास अघाड़ी के सूत्रों ने खुलासा किया कि सर्वसम्मति की कमी थी, क्योंकि कुछ सदस्यों ने ‘लोगो’ डिजाइन के विभिन्न पहलुओं पर आपत्ति व्यक्त की है। एक बार सभी द्वारा अनुमोदित और मंजूरी मिलने के बाद ‘लोगो’ का अनावरण कर दिया जाएगा।

  • आने वाले 5 साल तक सूर्य पर नजर रखेगा आद‍ित्‍य एल 1, पहले सूर्य अन्वेषण मिशन के लिए उल्टी गिणती शुरू

    भारत लगाने जा रहा है एक और लंबी छलांग; आने वाले 5 साल तक सूर्य पर नजर रखेगा आद‍ित्‍य एल 1, पहले सूर्य अन्वेषण मिशन के लिए उल्टी गिणती शुरू

     

     

    चेन्नई : सूर्य की खोज के लिए भारत के पहले पीएसएलवी-सी57/आदित्य-एल1 मिशन – के लिए 24 घंटे की उलटी गिनती शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट स्थल पर शुरू हो गई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सूत्रों ने कहा कि शार रेंज में आज सुबह 11.50 बजे उलटी गिनती शुरू हो गई। लॉन्च ऑथराइजेशन बोर्ड और मिशन रेडीनेस कमेटी की ओर से मिशन की प्रगति की समीक्षा की गयी और इसके बाद मिशन के लिए मंजूरी दे दी गयी।

    आदित्य-एल1 उपग्रह, जो सूर्य का अध्ययन करने के लिए पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय उपग्रह होगा, इसरो के वर्कहॉर्स प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी57 से दूसरे लॉन्च पैड से शनिवार को 11.50 बजे लॉन्च की जाएगी। उलटी गिनती के दौरान प्रणोदक भरने का कार्य चार चरणों वाले वाहन में बाहर से किया जाएगा। लैंडर मॉड्यूल के बाद यह दस दिनों की छोटी अवधि में भारत द्वारा दूसरा प्रमुख अंतर-ग्रहीय अन्वेषण होगा।

    आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। आदित्य-एल1 लॉन्‍च के बाद पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य की ओर जाएगा और लैग्रेंज ब‍िंदु पर जाकर स्‍थाप‍ित हो जाएगा। इसके बाद वह 5 साल तक नजर रखेगा और कई तरह से उसका अध्‍ययन करने के बाद उसका डाटा पृथ्वी पर भेजेगा।

    वैज्ञान‍िकों का कहना है क‍ि आद‍ित्‍य एल-1 अभियान भारत में तारा भौत‍िकी और सौर भौत‍िकी क्षेत्र को बहुत आगे ले जाएगा। पृथ्वी पर ह‍िम युग का क्‍या इतिहास रहा है आद‍ित्‍य एल-1 इसकी जानकारी भी जुटाएगा। इस म‍िशन से सौर गत‍िव‍िध‍ियों को समझने में मदद म‍िलेगी और उसका पृथ्वी पर होने वाले असर का भी पता चलेगा। इसकी मदद से ह‍िम युगों की क्या वजह रही और भव‍िष्‍य में क्‍या संभावनाएं है इसका भी पता चल सकेगा।

    बता दें, चंद्रयान -3 ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की और वहां रोवर तैनात किया गया। रोवर ने चंद्र सतह पर, क्षेत्र का इन-सीटू रासायनिक विश्लेषण करना शुरू कर दिया है और चंद्रमा की छवियां भेज रहा है। रोवर वहां उपकरणों का उपयोग करके क्षेत्र पर कई रासायनिक कणों की पहचान भी कर रहा है।

  • संसद के विशेष सत्र की टाइमिंग पर विपक्ष ने किया कटाक्ष, कहा- तारीखों के चयन पर हैरानी, हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ

    संसद के विशेष सत्र की टाइमिंग पर विपक्ष ने किया कटाक्ष, कहा- तारीखों के चयन पर हैरानी, हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ

     

     

    संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान 5 बैठकें होंगी. सरकार के इस फैसले पर विपक्ष ने सवाल उठाया है. सत्र की टाइमिंग पर सवाल उठाए गए हैं. शिवसेना ( उद्धव ठाकरे गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि ये हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ है

     

    संसद के विशेष सत्र की टाइमिंग पर विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा- ये हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

    केंद्र की मोदी सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इस दौरान 5 बैठकें होंगी. केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स के जरिए इसकी घोषणा की. मोदी सरकार के इस ऐलान पर विपक्ष ने प्रतिक्रिया दी और सत्र की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं. शिवसेना ( उद्धव ठाकरे गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि सत्र ऐसे समय बुलाया जा रहा है कि देश का सबसे प्रमुख त्योहार गणेश चर्तुथी पड़ता है. ये हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ है.

    प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर लिखा, भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार गणेश चतुर्थी के दौरान बुलाया गया यह विशेष सत्र दुर्भाग्यपूर्ण है. ये हिंदू भावनाओं के खिलाफ है. तारीखों के चयन पर हैरानी है.

  • पत्नी से छेड़खानी करना था नाबालिग, आटो रिक्शा चालक ने हत्या कर किये शव के 5 टुकड़े

    You are currently viewing पत्नी से छेड़खानी करना था नाबालिग, आटो रिक्शा चालक ने हत्या कर किये शव के 5 टुकड़े

    Minor wanted to molest his wife, auto rickshaw driver killed him and cut his body into 5 pieces

    पत्नी से छेड़खानी करना था नाबालिग, आटो रिक्शा चालक ने हत्या कर किये शव के 5 टुकड़े

    मुंबईः मुंबई में एक आटो रिक्शा चालक ने पत्नी से छेड़खानी के संदेह में एक नाबालिग लड़के की हत्‍या कर शव के कई टुकड़े कर दिए। यह घटना सोमवार को हुई, जब चेंबूर के 33 वर्षीय शफीक अब्दुल माजिद शेख नाम के आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग की हत्या कर दी, फिर उसके शरीर को तीन-चार टुकड़ों में काट दिया। मामले सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग के शव को बरामद कर लिया है। नाबालिग लड़के की पहचान अवहाद (17) साल के रूप में हुई है। हत्यारे की पहचान अहमद शेख (33) के रूप में हुई है।

    पुलिस जांच में आरोपी शेख ने कहा कि वह और उसका परिवार उस लड़के को पिछले सात वर्षों से भी अधिक समय से जानते हैं, वह उसके परिवार की तरह था। हम लोग उससे प्‍यार करते थे। आरोपी ने आगे कहा कि उसकी पत्नी और भाभी भी लड़के के साथ भाई की तरह व्यवहार करती थी, लेकिन कथित तौर पर पत्नी और भाभी के साथ छेड़खानी करने को लेकर यह कदम उठाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 28 अगस्त को शेख ने नाबालिग को उपनगरीय चेंबूर के म्हाडा इलाके में अपने अपार्टमेंट में बुलाया, जहां उसने उस पर चाकू से हमला किया।

    पुलिस जांच से पता चला है यह घटना तब सामने आई जब नाबालिग अवहाद लापता हो गया, इसके बाद पुलिस से संपर्क किया गया। जल्द ही, पुलिस को शेख की संलिप्तता का संदेह हुआ, जिसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान, शेख ने अपराध कबूल कर लिया। शव शेख की रसोई से बरामद किया गया था। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शेख को 2014 के आसपास रायगढ़ पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

  • जालंधर में दर्ज हुआ बॉलीवुड फिल्म यारियां-2 फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर के खिलाफ केस

    You are currently viewing जालंधर में दर्ज हुआ बॉलीवुड फिल्म यारियां-2 फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर के खिलाफ केस

    Case registered against director and actor of Bollywood film Yaariyan-2 in Jalandhar

    जालंधर में दर्ज हुआ बॉलीवुड फिल्म यारियां-2 फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर के खिलाफ केस

     जालंधर : फिल्म यारियां के सीन को लेकर हुए विवाद के बाद अब जालंधर पुलिस ने फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में सिख तालमेल कमेटी ने कहा कि फिल्म में उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा गई है। जिसके बाद पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में एक्टर निजान जाफरी, डायरेक्टर राधिका राव, विनय सपरू और प्रोड्यूसर टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ 295 -A के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि यारियां-2 के गाने में जानबूझ कर सिखों की भावनाओं को आहत करने के लिए श्री साहिब पहन कर गाना फिल्माया गया है। इससे जहां सिख चिह्नों का अपमान हुआ है, वहीं सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा है कि सिखों को गुरु साहिब ने जो 5 ककार (5 चिह्न) दिए हैं, उन्हें धारण करने के लिए व्यक्ति का अमृतधारी सिख होना जरूरी है, लेकिन फिल्म में क्लीन शेव हीरो (निजान जाफरी) सिखों के 5 ककारों में से एक सिरी साहिब (किरपाण) पहन कर गाना गा रहा है। इस गाने में फिल्म के डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर ने ककार की बेअदबी की है। सिख मर्यादा का भी उल्लंघन किया है।

    बता दें कि इस फिल्म में एक सीन दर्शाया गया है जिसमें एक एक्टर ने कृपाण पहन रखी है और वह सीन के दौरान लड़की के साथ छेड़छाड़ करता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म के इस सीन को लेकर सिख संगठनों द्वारा एतराज जताया जा रहा है।

  • वेरका मिल्क प्लांट के पास ऑटों में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

    You are currently viewing वेरका मिल्क प्लांट के पास ऑटों में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

    Dead body of unknown person found in auto near Verka Milk Plant, police checking CCTV cameras

    वेरका मिल्क प्लांट के पास ऑटों में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

    लुधियानाः लुधियाना के अन्तर्गत आते सराभा नगर इलाके में वेरका मिल्क प्लांट के पास गुरुद्वारा नानकसर के बाहर उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब वहां एक ऑटो में व्यक्ति का शव मिला। किसी राहगीर ने ऑटो में शव पड़ा देख शोर मचाया। इस पर लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान गौरी के रूप में हुई है। वहीं, मृतक व्यक्ति के गले पर निशान भी मिले हैं।

    घटना संबंधी जानकारी देते मौके पर पहुंचे एसीपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इलाके में कई जगह उसकी फोटो लोगों को दिखा कर पुलिस पहचान करवा रही है। पुलिस इलाके में सीसीटीवी कैमरे आदि चेक कर रही है, ताकि पता चल सके कि ऑटो किस समय घटना स्थल पर पहुंचा। ऑटो में मरने वाले के साथ और कौन लोग थे। पुलिस इलाके में सीसीटीवी कैमरे आदि चेक कर रही है, ताकि पता चल सके कि ऑटो किस समय घटना स्थल पर पहुंचा। ऑटो में मरने वाले के साथ और कौन लोग थे। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।

    एसीपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि शव और ऑटो को कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा कि मरने वाले ने आत्महत्या की है या उसका किसी ने कत्ल किया है।

  • बड़ी खबरः बाबा बकाला तहसील परिसर के बाहर युवक की गोलियां मारकर हत्या

    You are currently viewing बड़ी खबरः बाबा बकाला तहसील परिसर के बाहर युवक की गोलियां मारकर हत्या

    Big news: Youth shot dead outside Baba Bakala tehsil complex

    बड़ी खबरः बाबा बकाला तहसील परिसर के बाहर युवक की गोलियां मारकर हत्या

    बाबा बकालाः बाबा बकाला साहिब के तहसील परिसर के बाहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने मामूली विवाद के बाद एक युवक को गोलियां मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रैफर करदिया था, जहां रास्ते में ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान मलजोत सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी घुम्मण गुरदासपुर के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आपसी विवाद के कारण गत रात तहसील परिसर के बाहर कमलजोत सिंह के गोली लगी और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ब्यास पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमलजोत सिंह का कुछ लोगों के साथ बाबा बकाला तहसील परिसर के बाहर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान युवकों द्वारा गोली चलाई गई। गोली लगने के कारण घायल हुए कमलजोत सिंह को अमृतसर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया पर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

    पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर हमलावर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं तहसील परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

  • दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग की बिल्डिंग में लगी भयानक आग, कम से कम 63 लोगों की मौत

    You are currently viewing दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग की बिल्डिंग में लगी भयानक आग, कम से कम 63 लोगों की मौत

    At least 63 people died in a massive fire in a building in Johannesburg, South Africa.

    दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग की बिल्डिंग में लगी भयानक आग, कम से कम 63 लोगों की मौत

    जोहानिसबर्गः दक्षिण अफ्रीका में एक बिल्डिंग में आग लगने से कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई है और 40 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी तलाशी अभियान जारी है। इस पूरी इमारत में कम से कम 200 लोग रहते थे। बताया गया है कि यह आग शहर के मध्य में स्थित बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में गुरुवार सुबह लगी। दमकलकर्मियों ने अब तक घटनास्थल से 63 शव निकाले हैं। आपातकालीन प्रबंधन सेवा ने कहा कि आग लगने की घटना बृहस्पतिवार को तड़के हुई जिसमें कम से कम 63 लोगों की मौत हुई है और करीब 43 अन्य झुलस गए।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रवक्ता रॉबर्ट मुलौदज़ी ने कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है तथा मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। अधिकारियों ने कहा कि आग पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया है, लेकिन काली पड़ चुकी इमारत की खिड़कियों से अब भी धुआं निकल रहा है। दक्षिण अफ्रीका के सार्वजनिक प्रसारक एसएबीसी ने कहा कि जोहान्सबर्ग में स्थित यह इमारत पांच मंजिला थी। सीएनएन ने एसएबीसी के हवाले से बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

    बताया जाा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी उसे बेघरों के लिए अनाधिकारिक आवास के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था और इसके लिए कोई आधिकारिक किराए से जुड़ा समझौता भी नहीं था। इतने सारे लोगों के इमारत में एक साथ होने की वजह से राहत-बचाव कार्यों में भी समस्या आ रही है। एसएबीसी के अनुसार, आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह भूकंप हो सकता है।

  • देशभर के 30 ESIC अस्पतालों में कीमोथेरेपी सेवाएं शुरू, कैंसर के मरीजों को मिलेगा फायदा…

     देशभर के 30 ESIC अस्पतालों में कीमोथेरेपी सेवाएं शुरू, कैंसर के मरीजों को मिलेगा फायदा…

     

     

    नई दिल्ली: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने देश भर में 30 ईएसआईसी अस्पतालों में कैंसर के उपचार के लिए कीमोथेरेपी शुरू की है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को यहां ईएसआईसी मुख्यालय में निगम की 191वीं बैठक के दौरान देश भर के 30 ईएसआईसी अस्पतालों में कीमोथेरेपी सेवाओं का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर यादव ने कहा कि यह अमृत काल में श्रम योगियों के सर्वांगीण कल्याण के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम है। इन-हाउस कीमोथेरेपी सेवाएं शुरू होने से बीमित कर्मचारी और उनके आश्रितों को कैंसर का बेहतर इलाज आसानी से मिल सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने ईएसआईसी के डैशबोर्ड के साथ एक नियंत्रण कक्ष का भी उद्घाटन किया। डैशबोर्ड ईएसआईसी अस्पतालों में संसाधनों और बिस्तरों, चल रही निर्माण परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति आदि की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करेगा।

    यादव ने कहा कि निगम ने निर्णय लिया है कि ईएसआईसी अस्पतालों में कुशल चिकित्सा पेशेवरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ईएसआईसी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपने काम को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता का आकलन करने के बाद नए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक आठ मेडिकल कॉलेज, दो डेंटल कॉलेज, दो नर्सिंग कॉलेज और एक पैरा-मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं और चलाए जा रहे हैं।

    बैठक में चल रही निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ चिकित्सा देखभाल सेवाओं, प्रशासन, वित्तीय मामलों में सुधार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और निर्णय लिया गया।

    बैठक में 15 नए ईएसआई अस्पताल, 78 ईएसआई डिस्पेंसरी स्थापित करने, ईएसआईसी अस्पताल, बेलटोला, असम, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, केके नगर, चेन्नई, तमिलनाडु और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फरीदाबाद, हरियाणा में बिस्तरों की संख्या में वृद्धि को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।