Author: Sumesh Sharma

  • जालंधर में 20 रूपए की सवारी को लेकर 2 ऑटो चालकों में विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर

    You are currently viewing जालंधर में 20 रूपए की सवारी को लेकर 2 ऑटो चालकों में विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर

    Dispute between two auto drivers over Rs 20 ride in Jalandhar, brick and stone pelting fiercely

    जालंधर में 20 रूपए की सवारी को लेकर 2 ऑटो चालकों में विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर

     जालंधर: महानगर के अधीन आते लम्मा पिंड चौक में शुक्रवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब 20 रुपए की सवारी को लेकर 2 ऑटो चालकों में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान दोनों की तरफ से जमकर ईंटें पत्थर चले। हालांकि इस पत्थरबाजी के खेल में 2 लोग हताहत हुए है। लेकिन काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।  दोनों पक्षों के झगड़े के कारण काफी देर कर लम्मा पिंड से किशनपुरा की तरफ जाता सड़क मार्ग बंद रहा है। यह सड़क इसलिए बंद रही क्योंकि दोनों तरफ से जमकर ईंटें पत्थर चल रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ऑटो चालकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें पकड़कर थाने ले गई। 

    मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले लम्मा पिंड चौक पर शराब ठेके के बाहर 2 ऑटो चालकों की लड़ाई हुई थी। जिसके समझौते के लिए दोनों पक्षों ने गत दिन मीटिंग रखी थी। इस मीटिंग के शुरू होने से पहले इनमें विवाद हो गया जोकि इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षो की तरफ से ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए। इस झगड़े के दौरान काफी लंबा जाम लगा और दहशत का माहौल बन गया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 04 सितम्बर से, 7 दिन में सीखें खुशहाल जीवन जीने की कला

    फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 04 सितम्बर से, 7 दिन में सीखें खुशहाल जीवन जीने की कला

    फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 04 सितम्बर से, 7 दिन में सीखें खुशहाल जीवन जीने की कला

    *MBD WEB NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा )– श्री श्री ज्ञान विकास केन्द्र की तरफ से सात दिवसीय फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय श्री महालक्ष्मी मंदिर ,AC हाल, नजदीक फायर ब्रिगेड स्टेशन ,जेल रोड जालंधर 04 सितम्बर से 10 सितम्बर तक चलने वाली इस वर्कशॉप में साधकों को खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी। इस वर्कशॉप में चिंता व तनाव जो कि सभी बिमारीयों की जड़ है, से शत-प्रतिशत मुक्ति, चिड़-चिड़ेपन व गुस्से पर काबू पाना, आलस्य से मुक्ति, कार्य क्षमता में वृद्धि, पति-पत्नी में चल रहे तनावों से मुक्ति के साथ न केवल शारीरिक बल्कि मन व बुद्दि तीनो प्रकार से तंदरुस्ती पाने के तरीके बताए जाएँगे। साथ ही हर समय प्रसन्न रहना व विद्यार्थीयों को कम समय में ज्यादा याद कर पाना और स्मरण शक्ति के तीव्र विकास के तरीके बताए जाएंगें।*

    *98760-10094 पर काल या व्हाटसैप पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन*

    *रोजाना सुबह 4 बजे से 6 बजे तक चलने वाले इस कैंप में साधक फ्री रजिट्रेशन करवा कर हिस्सा ले सकते हैं। इस बारे में जानकारी हेतु, कैंप में आने वाले को अपने साथ कुछ भी लाने की आवश्यकता नहीं हैं। इस वर्कशॉप में आने वाले सभी पार्टीसिपेंटस की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इस वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए आप 98760-10094 पर काल, व्हाटसैप या https://bit.ly/2YsZVw5 पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।*

  • राजस्थान में मणिपुर जैसी शर्मनाक घटना, गर्भवती आदिवासी महिला को नग्न कर घुमाया, वीडियो वायरल

    You are currently viewing राजस्थान में मणिपुर जैसी शर्मनाक घटना, गर्भवती आदिवासी महिला को नग्न कर घुमाया, वीडियो वायरल

    Shameful incident like Manipur in Rajasthan, pregnant tribal woman paraded naked, video goes viral

    राजस्थान में मणिपुर जैसी शर्मनाक घटना, गर्भवती आदिवासी महिला को नग्न कर घुमाया, वीडियो वायरल

    जयपुर : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत प्रतापगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है और तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को भी मौके पर भेजा गया है. वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जिसके बाद बांसवारा रेंज आई जी ने भी इस मामले में संज्ञान लेत हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने के आदेश जारी कर दिये हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला प्रतापगढ़ जिले के धरियावद कस्बे के पहाड़ा गांव का है और चार दिन पुराना बताया जा रहा है। यहां की रहने वाले एक मिहाल की एक साल पहले शादी हुई थी, उसका पास के गांव के रहने वाले युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। महिला गर्भवती भी है। चार दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो पिरवार के लगों ने महिला का पीछा किया और उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया।

    वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) डिप्टी एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। एसपी अमित कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। घटना पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने एडीजी क्राइम दिनेश एम.एन. वे को प्रतापगढ़ भेजनेे का निर्णय लिया है। डीजीपी ने पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा है।

  • लुधियाना के ढंडारी कलां में बनाई जा रही थी उषा कंपनी के नाम से नकली सिलाई मशीनें, 5 करोड़ का माल बरामद

    You are currently viewing लुधियाना के ढंडारी कलां में बनाई जा रही थी उषा कंपनी के नाम से नकली सिलाई मशीनें, 5 करोड़ का माल बरामद

    Fake sewing machines were being made in the name of Usha Company in Dhandari Kalan, Ludhiana, goods worth Rs 5 crore recovered.

    लुधियाना के ढंडारी कलां में बनाई जा रही थी उषा कंपनी के नाम से नकली सिलाई मशीनें, 5 करोड़ का माल बरामद

    • लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते ढंडारी कलां में शनिवार को पुलिस ने छापामारी कर एक नकली सिलाई मशीनें बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फैक्टरी से करीब 5 करोड़ का माल बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह माल बांग्लादेश सहित कई जगहों पर भेजा जाना था। बता दें कि यहां स्पीड नेटवर्क चंडीगढ़ के निदेशक ने कॉपीराइट एक्ट के तहत थाना साहनेवाल की पुलिस के साथ छापेमारी की गई है। पुलिस ने नकली फैक्टरी से करीब 5 करोड़ का माल जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इस माल को बांग्लाादेश भेजा जाना था।

    वहीं दूसरी तरफ कार्रवाई न होने से खफा कंपनी अधिकारी साहनेवाल थाने में ही धरने पर बैठ गए। एसएचओ पर गंभीर आरोप लगाए गए। रमेश दत्त ने बताया कि वे स्पीड नेटवर्क चंडीगढ़ के डायरेक्टर हैं। उषा कंपनी ने उन्हें कॉपी राइट के तहत कार्रवाई का अधिकार दिया हुआ है। उन्हें सूचना मिली थी कि रेस्ट ग्लोबल नाम से ढंडारी में एक फैक्ट्री चल रही है। इस फैक्ट्री में उषा कंपनी का मार्का लगाकर नकली मशीनें तैयार कर कई राज्यों और नजदीकी देशों में भेजी जा रही हैं। थाना साहनेवाल की पुलिस को लिखित शिकायत देकर एसएचओ की मौजूदगी में छापामारी करवाई तो बड़ी संख्या में नकली मशीनें बरामद हुईं।

    वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह का कहना है कि कंपनी से कुछ सामान की मांग की गई है और पूरी जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। इनके पास से करीब 5 करोड़ का माल बरामद हुआ, जो फर्जी मार्का लगाकर बांग्लादेश भेजा जाना था। उन्होंने थाना साहनेवाल की पुलिस को साथ लेकर छापेमारी की है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे अधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ थाने के अंदर प्रदर्शन किया।

  • सीएम भगवंत मान का बढ़ा फैसला, पटवारियों की 586 नई पोस्टों को जल्द भरने के आदेश

    You are currently viewing सीएम भगवंत मान का बढ़ा फैसला, पटवारियों की 586 नई पोस्टों को जल्द भरने के आदेश

    Increased decision of CM Bhagwant Mann, orders to fill 586 new posts of Patwaris soon

    सीएम भगवंत मान का बढ़ा फैसला, पटवारियों की 586 नई पोस्टों को जल्द भरने के आदेश

    चंडीगढः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटवारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, पटवारियों की हड़ताल पर सख्त एक्शन लेते हुए मान सरकार ने पटवारियों की 586 नई भर्तियों की मंजूरी दी है। मान ने कहा कि जल्द ही विभाग को इन पोस्टों के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में मेरिट में आने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा और उन्हें शीघ्र विभाग में नियुक्ति दी जाएगी।

    आज सोशल मीडिया पर लाइव होकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब मे पटवारियों के सर्कल की कोई जगह खाली नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 741 वो पटवारी कैंडिडेट्स जो ट्रेनिंग पर थे, उन्हें फील्ड में लेकर आ रहे है। उनकी 15 महीने की ट्रेनिंग थी, जो अब सिर्फ 2-3 महीने की ही बची है। लिहाजा उन्हें ट्रेनिंग से फील्ड में लेकर आया जा रहा है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पटवारी का टेस्ट पास कर चुके 710 आवेदकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं। उन्हें नियुक्ति पत्र देने का काम इसलिए लेट हो गया कि पुलिस वेरिफेकेशन समेत अन्य फॉर्मेलिटी अभी पूरी नहीं हुई थी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वेरिफिकेशन की फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए गृह विभाग को आदेश दे दिए हैं। और जल्द से जल्द उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। इसके अलावा पटवारियों की 586 नई पोस्ट निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कुल 2037 सर्कल बनते है, जिनमें 1623 पहले ही है। पंजाब में पटवारियों का पूरा सर्कल मुक्कमल होगा और लोगों को पूरी सुविधा दी जाएगी।

  • पृथ्वी की निचली कक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित हुआ Aditya-L1 उपग्रह , सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करने का सिलसिला शुरू

     

     

    श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश के पहले सूर्य मिशन के तहत आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को शनिवार को पृथ्वी की कक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया।

    इसरो सूत्रों के मुताबिक 23 घंटे 40 मिनट की उल्टी गिनती समाप्त होने के साथ ही पूर्वाह्न 11.50 बजे पीएसएलवी-सी57 के जरिए शार रेंज से प्रक्षेपित आदित्य एल-1 को अब पृथ्वी की निचली कक्ष में स्थापित कर दिया गया है। इसी के साथ ही 125 दिनों की लंबे सफर में सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करने का सिलसिला शुरू हो गया।

    उन्होंने बताया कि मिशन नियंत्रण केंद्र के वैज्ञानिक पूरे अभियान पर नजर रखे हुए हैँ। इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि आदित्य-एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन है। सफल प्रक्षेपण के साथ ही सभी चार चरणों के प्रज्वलन और पृथक्करण के बाद रॉकेट को करीब 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर निर्धारित कक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।

    उन्होंने कहा कि 15 लाख किलोमीटर की यात्रा करने के बाद अंतरिक्ष यान आदित्य-एल1 जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में सूर्य के क्षेत्र में प्रवेश करेगा। करीब 1,475 किलोग्राम वजनी अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी दूर है।

    सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की निचली कक्ष में रखे जाने के बाद कक्ष को और अधिक अण्डाकार बनाया जाएगा और बाद में अंतरिक्ष यान को ऑन-बोर्ड प्रोपल्शन थ्रस्टर्स का उपयोग करके लैग्रेंज बिंदु एल1 की ओर प्रक्षेपित किया जाएगा। जैसे ही अंतरिक्ष यान एल1 की ओर बढ़ेगा यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र (एसओआई) से बाहर निकल जाएगा। एसओआई से बाहर निकलने के बाद, क्रूज चरण शुरू हो जाएगा और बाद में अंतरिक्ष यान को एल1 के चारों ओर एक बड़ी प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), बेंगलुरु में तैयार आदित्य-एल 1 अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु 1 (एल 1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी दूर है।

  • सूर्य मिशन के लिए रवाना हुआ भारत का आदित्य एल-1, श्रीहरिकोटा से ISRO ने की लॉन्चिंग

    सूर्य मिशन के लिए रवाना हुआ भारत का आदित्य एल-1, श्रीहरिकोटा से ISRO ने की लॉन्चिंग

     

     

    श्रीहरिकोटा : भारत ने अपने पीएसएलवी राॅकेट से शनिवार दोपहर सूर्य का अध्ययन करने के लिए अपने आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया। आदित्य-एल1 चार महीने में 1.5 मिलियन किमी की यात्रा कर अपने इच्छित स्थान पर पहुंचेगा। शनिवार सुबह लगभग 11.50 बजे, 44.4 मीटर लंबा, 321 टन वजनी ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-सी57 (पीएसएलवी-सी57) के साथ आदित्‍य एल-1 ने उड़ा़न भरी।

    अपनी पूंछ पर मोटी नारंगी लौ के साथ धीरे-धीरे आसमान की ओर बढ़ते हुए, रॉकेट ने गड़गड़ाहट के साथ गति प्राप्त की और एक मोटी गुबार छोड़ते हुए ऊपर और ऊपर चला गया। दिलचस्प बात यह है कि यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए सबसे लंबे मिशनों में से एक है। प्रक्षेपण के लगभग 63 मिनट बाद, रॉकेट ने आदित्य-एल1 को पृथ्‍वी की कक्षा से बाहर निकाल दिया और चौथे चरण केके लगभग 73 मिनट बाद पूरा पीएसएलवी मिशन समाप्त हो गया।

    विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक डॉ. एस. उन्नीकृष्णन ने लंबी उड़ान अवधि के बारे में बताया, पहली बार जलने के बाद प्राकृतिक रूप से होने वाले पेरिगी के तर्क को प्राप्त करने के लिए एक लंबी तटरेखा होती है। उन्‍होंने कहा, हमें उपग्रह की पेरिगी के तर्क को पूरा करना होगा। इसके लिए हम चौथे चरण के लिए दो बर्न रणनीतियों का पालन कर रहे हैं। उड़ान योजना में रॉकेट के चौथे चरण को दो बार बंद करना और इसे लगभग 30 मिनट के लिए पहली कट ऑफ के बाद 26 मिनट और दूसरी कट ऑफ के लगभग 3 मिनट बादतट पर जाने की अनुमति देना शामिल है।

    पृथ्वी की निचली कक्षा (एलईओ) में स्थापित होने पर, आदित्य-एल1 की कक्षा शुरू में अण्डाकार होगी। जैसे ही अंतरिक्ष यान लैग्रेंज पॉइंट (एल1) की ओर यात्रा करेगा, यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र (एसओआई) से बाहर निकल जाएगा। एसओआई से बाहर निकलने के बाद, क्रूज़ चरण शुरू हो जाएगा और बाद में अंतरिक्ष यान को एल 1 के चारों ओर एक बड़ी प्रभामंडल कक्षा में इंजेक्ट किया जाएगा – वह बिंदु जहां सूर्य और पृथ्वी – का गुरुत्वाकर्षण खिंचाव बराबर होगा।

    इसरो ने कहा, एल1 बिंदु के चारों ओर प्रभामंडल कक्षा में रखे गए उपग्रह को बिना किसी ग्रहण/ग्रहण के लगातार सूर्य को देखने का प्रमुख लाभ मिलता है। इससे वास्तविक समय में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव को देखने का अधिक लाभ मिलेगा।

    दिलचस्प बात यह है कि एक्सएल वेरिएंट रॉकेट का इस्तेमाल पहली बार भारत के पहले इंटरप्लेनेटरी मिशन – चंद्रयान -1 या चंद्रमा मिशन -1 के लिए किया गया था। बाद में रॉकेट का उपयोग चंद्रयान-2 और मंगल मिशन/मार्स ऑर्बिटर मिशन के लिए किया गया। शनिवार काे पीएसएलवी-एक्सएल संस्करण 25वीं बार किसी अन्य अंतरग्रहीय मिशन के लिए उड़ान भरा।

    भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान विद्युत चुम्बकीय और कण और चुंबकीय क्षेत्र डिटेक्टरों का उपयोग करके प्रकाशमंडल, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की सबसे बाहरी परतों (कोरोना) का निरीक्षण करने के लिए सात पेलोड लेकर गया है।

    इसरो ने कहा, “विशेष सुविधाजनक बिंदु एल1 का उपयोग करते हुए, चार पेलोड सीधे सूर्य को देखते हैं और शेष तीन पेलोड लैग्रेंज बिंदु एल1 पर कणों और क्षेत्रों का इन-सीटू अध्ययन करते हैं, इस प्रकार अंतरग्रहीय में सौर गतिशीलता के प्रसार प्रभाव का महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अध्ययन प्रदान करते हैं।

    अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, उम्मीद है कि आदित्य-एल1 के सात पेलोड कोरोनल हीटिंग, कोरोनल मास इजेक्शन, प्री-फ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियों और उनकी विशेषताओं, अंतरिक्ष मौसम की गतिशीलता, कण और क्षेत्रों के प्रसार और अन्य की समस्या को समझने के लिए सबसे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

    इसरो ने कहा कि आदित्य-एल1 मिशन के प्रमुख उद्देश्य सौर ऊपरी वायुमंडलीय (क्रोमोस्फीयर और कोरोना) गतिशीलता का अध्ययन, क्रोमोस्फेरिक और कोरोनल हीटिंग का अध्ययन, आंशिक रूप से आयनित प्लाज्मा की भौतिकी, और कोरोनल मास इजेक्शन का अध्‍ययन है। यह सूर्य से कण गतिशीलता के अध्ययन के लिए डेटा प्रदान करने वाले इन-सीटू कण और प्लाज्मा वातावरण का भी निरीक्षण करेगा।

    अन्य उद्देश्य हैं सौर कोरोना और उसके ताप तंत्र की भौतिकी, कोरोनल और कोरोनल लूप प्लाज्मा का निदान, तापमान, वेग और घनत्व, विकास, गतिशीलता और कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) की उत्पत्ति, होने वाली प्रक्रियाओं के अनुक्रम की पहचान आदि। इसरो के अनुसार, 4.5 अरब वर्ष पुराना सूर्य हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक गर्म चमकता हुआ गोला है और सौर मंडल के लिए ऊर्जा का स्रोत है।

    इसमें कहा गया है, “सूर्य का गुरुत्वाकर्षण सौर मंडल की सभी वस्तुओं को एक साथ बांधे रखता है। सूर्य के मध्य क्षेत्र, जिसे ‘कोर’ के रूप में जाना जाता है, में तापमान 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।”

    इस तापमान पर, कोर में परमाणु संलयन नामक एक प्रक्रिया होती है जो सूर्य को शक्ति प्रदान करती है। इसरो ने कहा कि सूर्य की दृश्य सतह जिसे फोटोस्फीयर के रूप में जाना जाता है, अपेक्षाकृत ठंडी है और इसका तापमान लगभग 5,500 डिग्री सेल्सियस है।

    सूर्य पृथ्‍वी का निकटतम तारा है और इसलिए इसका अध्ययन अन्य तारों की तुलना में अधिक विस्तार से किया जा सकता है। इसरो ने कहा, सूर्य का अध्ययन करके, हम अपनी आकाशगंगा के तारों के साथ-साथ विभिन्न अन्य आकाशगंगाओं के तारों के बारे में भी बहुत कुछ जान सकते हैं।

    सूर्य एक अत्यंत गतिशील तारा है जो हम जो देखते हैं उससे कहीं अधिक फैला हुआ है। यह कई विस्फोटक घटनाओं को दर्शाता है और सौर मंडल में भारी मात्रा में ऊर्जा छोड़ता है। यदि ऐसी विस्फोटक सौर घटना को पृथ्वी की ओर निर्देशित किया जाता है, तो यह पृथ्वी के निकट अंतरिक्ष वातावरण में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी पैदा कर सकती है।

    विभिन्न अंतरिक्ष यान और संचार प्रणालियाँ ऐसी गड़बड़ी से ग्रस्त हैं और इसलिए पहले से ही सुधारात्मक उपाय करने के लिए ऐसी घटनाओं की प्रारंभिक चेतावनी महत्वपूर्ण है। इनके अलावा, यदि कोई अंतरिक्ष यात्री सीधे ऐसी विस्फोटक घटनाओं के संपर्क में आता है, तो वह खतरे में पड़ जाएगा। सूर्य पर विभिन्न तापीय और चुंबकीय घटनाएं अत्यधिक प्रकृति की हैं। इस प्रकार, सूर्य उन घटनाओं को समझने के लिए एक अच्छी प्राकृतिक प्रयोगशाला भी प्रदान करता है जिनका सीधे प्रयोगशाला में अध्ययन नहीं किया जा सकता है।

    भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि आदित्य-एल1 द्वारा ले जाए गए सभी सात पेलोड देश में विभिन्न प्रयोगशालाओं में स्वदेशी रूप से विकसित किए गए हैं। विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (वीईएलसी) उपकरण भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान, बेंगलुरु में, इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स, पुणे में सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (एसयूआईटी) उपकरण; भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद में आदित्य सौर पवन कण प्रयोग (एएसपीईएक्स); अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम में आदित्य (पीएपीए) के लिए प्लाज्मा विश्लेषक पैकेज; यू आर राव सैटेलाइट सेंटर, बेंगलुरु में सोलर लो एनर्जी एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर और हाई एनर्जी एल1 ऑर्बिटिंग एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर पेलोड और इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम, बेंगलुरु की प्रयोगशाला में विकसित किया गया।

  • अमृतसर में सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing अमृतसर में सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    Sarpanch’s son shot with bullets in Amritsar, condition critical, police engaged in investigation

    अमृतसर में सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते गांव बल्लड़वाल में उस वक्त दहशत फैल गई, जब बीती रात गांव के सरंपच के बेटे पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल युवक की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र सरपंच पुनन सिंह निवासी गांव बल्लड़वाल के रूप में हुई है।

    वारदात की जानकारी देते हुए घायल बलविंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों उसके चाचा व भाई पर हमला किया गया था। उसके चाचा के सिर पर वार किया गया था और चचेरे भाई का गुट काट दिया गया था। रात वह उन्हें देख घर वापस आया। तब देखा कि कुछ युवक उसके घर के पास खड़े हैं। लेकिन वह घर के अंदर चला गया। कुछ समय बाद वह बाहर आया तो देखा कि युवक अभी भी वहीं थे। उसे एहसास हुआ कि युवक उस पर हमला करने वाले हैं। तभी वह अचानक वापस मुड़ा। इस बीच जगीरा, जगीरे के बेटा शेरा, गुरमीत व बिट्‌टू कुछ और लोगों के साथ उसके पीछे भागा। तभी अचानक किसी ने गोली चलाई, जो उसे लग गई।

    वहीं घायल के पिता सरपंच पुनन सिंह ने बताया कि उनके बेटे का गांव में कुछ दिन पहले जगीर सिंह के परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से ही जगीर सिंह का परिवार लगातार हमले करने की धमकियां दे रहा था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी। गुरु नानक देव अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि घटना रात 11 बजे के आसपास हुई है। अभी परिवार व घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच और बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • बरनाला में भीषण सड़क हादसा, नकोदर डेरे में माथा टेकने जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कार के उड़े परखच्चे

    You are currently viewing बरनाला में भीषण सड़क हादसा, नकोदर डेरे में माथा टेकने जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कार के उड़े परखच्चे

    Horrific road accident in Barnala, 4 devotees going to Nakodar Dera died, car blown up

    बरनाला में भीषण सड़क हादसा, नकोदर डेरे में माथा टेकने जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कार के उड़े परखच्चे

    बरनालाः बरनाला-लुधियाना हाईवे पर शुक्रवार सुबह दिन-चढ़ते ही उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यहां ईटों से भरी ट्राली के साथ कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में कार सवार 4 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। वही, इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और लाशें कार में बुरी तरह से फंस गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसी लाशों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। सभी मृतक हरियाणा के हिसार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान अमृतपाल, सोनू, विकास और एक 11 वर्षीय बच्चे के तौर पर हुई है।

    हादसे संबंधी जानकारी देते मौके पर पहुंचे थाना ठुल्लीवाल के मुख्य अफसर बलदेव सिंह मान ने बताया कि विकास पुत्र दयान्नद निवासी 12 क्वाटर रोड हिसार, अमृतपाल पुत्र चरणजीत सिंह निवासी हिसार, सोनू बत्तरा निवासी हिसार और एक करीब 11 साल के बच्चे के साथ रात 12 बजे करीब हिसार से नकोदर डेरा माथा टेकने के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान जब वह सुबह 5 बजे गांव भदलवड्ड में पहुंचे तो आगे जा रही ईटों से भरी ट्राली के साथ कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार 4 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लाशों को सिविल अस्पताल बरनाला के शवगृह में रखवा दिया है और हादसे की सूचना देकर परिजनों को बुलाया गया है। पारिवारिक सदस्यों के बरनाला पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

  • डेंगू से बचाव के लिए सरकार हुई अलर्ट;डेंगू के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए घरों के आसपास पानी जमा न होनें दे: एडीसी वरिंदरपाल सिंह बाजवा

    डेंगू से बचाव के लिए सरकार हुई अलर्ट;डेंगू के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए घरों के आसपास पानी जमा न होनें दे: एडीसी वरिंदरपाल सिंह बाजवा

     

     

    जालंधर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने कहा कि डेंगू रोग के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है यदि कुछ मिनट का समय लगा कर यह सुनिशिचत कर लिया जाए कि घरों में और उसके आसपास साफ पानी जमा न होने दिया जाए।

    जिला स्वास्थ्य सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने जिला निवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास जहां भी एडीज मच्छर पनपने की संभावना हो, पानी इकट्ठा न होने दें।

    उन्होंने कहा कि इससे वे स्वयं को और दूसरों को डेंगू से बचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि डेंगू मच्छर का दायरा 200 मीटर तक होता है, इसलिए अगर लोग अपने घरों की सफाई करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें, तो इससे जल जनित बीमारियों के खिलाफ लड़ाई मजबूत होगी।

    उन्होंने कहा कि घर में रखे कूलर, गमले, फ्रिज की ट्रे व अन्य बर्तनों में साफ पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।

    श्री बाजवा ने कहा कि जिले में अब तक डेंगू के 48 मामले सामने आ चुके हैं और पिछले वर्षों की तुलना में यह बीमारी काफी हद तक नियंत्रण में है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शुक्रवार को ड्राई डे गतिविधियां मनाने के निर्देश दिये।

    उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यार्थियों को डेंगू रोग के लक्षण और उससे बचाव के बारे में भी जानकारी देने को कहा। उन्होंने सीनियर मैडिकल अधिकारियों को डेंगू को नियंत्रण में रखने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में ड्राई डे अभियान चलाने को कहा।

    इस अवसर पर उन्होंने आम आदमी क्लीनिक, एमआर की उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नशामुक्ति एवं ओएटीएस केंद्र, जननी सुरक्षा योजना, टीबी मुक्त अभियान कार्यक्रम सहित अन्य की भी समीक्षा की गयी।