Author: Sumesh Sharma

  • सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले स्टालिन का सिर काटकर लाने वाले को इनाम में मिलेंगे 10 करोड़ रुपए, अयोध्या के इस संत ने किया ऐलान

    सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले स्टालिन का सिर काटकर लाने वाले को इनाम में मिलेंगे 10 करोड़ रुपए, अयोध्या के इस संत ने किया ऐलान

     

     

     

    अयोध्या -सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे व डीएमके पार्टी के नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मुंबई में शिवसेना यूथ विंग के नेता ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ केस दर्ज कराया वहीं अयोध्या के तपस्वी छावनी के संत जगत गुरु परमहंस आचार्य ने उदयनिधि का पुतला दहन किया। परमहंस आचार्य ने कहा कि जो भी उदयनिधि का सिर कलम करके लाएगा, उसे 10 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि उदयनिधि के द्वारा सनातन धर्म को मच्छर, डेंगू, मलेरिया और कोरोना की तरह देश से समाप्त करने की बात से वह काफी आहत हुए हैं। वहीं, स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान पर कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता वह धर्म नहीं है। बेंगलुरु में कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, “कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता या आपको मानव होने की गरिमा सुनिश्चित नहीं करता वह धर्म नहीं है।” जूनियर खड़गे ने आगे कहा कि मेरे अनुसार, कोई भी धर्म जो आपको समान अधिकार नहीं देता या आपके साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता, वह बीमारी के समान है।

  • कैंटर ड्राइवर को आया नींद का झोंका, डिवाईडर पार कर मारी ट्राले को टक्कर, 1 की मौत

    You are currently viewing कैंटर ड्राइवर को आया नींद का झोंका, डिवाईडर पार कर मारी ट्राले को टक्कर, 1 की मौत

    Canter driver got sleepy, collided with the trolley after crossing the divider, 1 died

    कैंटर ड्राइवर को आया नींद का झोंका, डिवाईडर पार कर मारी ट्राले को टक्कर, 1 की मौत

     जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते जालंधर-पठानकोट हाइवे पर स्थित किशनगढ़ के पास देर रात उस वक्त भयानक हादसा हो गया, जब एक कैंटर चालक को नींद का झोंका आने के बाद डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी लेन में जाकर ट्राले के साथ जा टकराया, जिसमें कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे कीसूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट-जालंधर पर जालंधर की तरफ से आ रहे कैंटर चालक सुरजीत को अचानक उसे नींद का झोंका आया और गाड़ी डिवाइडर क्रॉस कर जालंधर-पठानकोट वाली लेन में घुस गया। सामने तारों से लदा एक ट्रॉला आ रहा था, जिससे उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में कैंटर चालक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार केलिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना मकसूदां के एएसआई केवल सिंह ने बताया कि उन्हें रात को हादसे के बारे में सूचना मिली थी। घायल चालक सुरजीत सिंह को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया था, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा हादसा जालंधर-पठानकोट वाली लेन पर रॉन्ग साइड से गाड़ी आ जाने के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। गाड़ियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

  • नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरे टैंकर की कार से टक्कर , गाड़ियां जलकर राख

    You are currently viewing नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरे टैंकर की कार से टक्कर , गाड़ियां जलकर राख

    Big accident on National Highway, collision with a tanker car full of chemicals, vehicles burnt to ashes

    नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरे टैंकर की कार से टक्कर , गाड़ियां जलकर राख

    जालंधरः महानगर में रविवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब नेशनल हाईवे पर गोराया के पास एक केमिकल से भरे टैंकर और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे के दौरान ट्रक हाईवे पर पलट गया, जिस दौरान दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। हाईवे पर हुई इस आगजनी की घटना के बाद लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पक पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि इस आगजनी में अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

    मिली जानकारी के अनुसार, टैंकर और कार में टक्कर के बाद लगी आग इतनी भयंकर थी कि इसने कुछ अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण टैंकर के केमिकल से काला धुआं निकल रहा था और गोराया में पूरे नेशनल हाईवे पर धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। हाईवे के बीच में दो वाहनों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग के बाद जालंधर-दिल्ली वाली लेन जो कि लुधियाना की तरफ जाती है को पुलिस ने बंद कर दिया है। हादसे के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया जिससे निपटने के लिए स्थानीय पुलिस वाहनों को सर्विस लेन या फिर अन्य रास्ते जो गांव से होकर जाते हैं से निकाल रही है।

  • ISRO के विज्ञानिकों ने Aditya-L1 की अंतरिक्ष में लगवाई छलांग, नए ऑर्बिट में किया स्थापित

    ISRO के विज्ञानिकों ने Aditya-L1 की अंतरिक्ष में लगवाई छलांग, नए ऑर्बिट में किया स्थापित

     

     

    नई दिल्ली : भारत का पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 आज दूसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया. इस संबंध में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने जानकारी साझा की। इसरो ने बताया कि आदित्य- एल1 ने आज पहली बार अपनी कक्षा बदल ली है। अब ये 235×19500 किलोमीटर की कक्षा से सफलतापूर्वक 245×22459 किलोमीटर की कक्षा में पहुंच गया है। जिसे आदित्य-एल1 की सूर्य की ओर पहली छलांग भी कहना उचित होगा। बता दें कि आदित्य-एल1 16 दिनों के दौरान पांच बार अपनी कक्षा बदलेगा। उसके बाद ये एल1 पॉइंट की ओर छलांग लगाएगा।

  • केदारनाथ में मंदिर के पीछे चौराबाड़ी की की पहाड़ियों में आया Avalanche

    केदारनाथ में मंदिर के पीछे चौराबाड़ी की की पहाड़ियों में आया Avalanche

    रूद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम में रविवार सुबह 7:25 बजे के करीब केदारनाथ मंदिर के पीछे सुमेरु पर्वत श्रृंखला के नीचे चौराबाड़ी की ओर पर्वत श्रृंखलाओं के बीच ग्लेशियर टूटकर नीचे गिरता नजर आया।

    देखें VIDEO-

     

    स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्वत श्रृंखलाओं में एक बर्फ का उबाल सा आ गया। इस घटना के बाद सभी लोग सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं हिमालय में पूर्व में भी कई बार होती रही है।

  • गांधी कैंप वार्ड नंबर 69 में गंदे पानी व बदबू के कारण घरों में रहना लोगों के लिए हुआ मुश्किल

    गांधी कैंप वार्ड नंबर 69 में गंदे पानी व बदबू के कारण घरों में रहना लोगों के लिए हुआ मुश्किल

    गांधी कैंप वार्ड नंबर 69 में गंदे पानी व बदबू के कारण घरों में रहना लोगों के लिए हुआ मुश्किल

     

    डेंगू से बचाव के लिए सरकार चला रही अभियान, लेकिन समस्या जस की तस 

    जनता ने कहा ; सरकार नही , गंदा पानी अब है आपके द्वार 

     

    MBD WEB NEWS : गांधी कैंप वार्ड नंबर 69 कबीर मंदिर वाली गली में बिना बारिश के सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं। अगर बारिश से पहले यह हाल है तो बाद में क्या होगा।कबीर मंदिर से लेकर मार्किट तक कई जगह सीवरेज ओवरफ्लो होकर बह रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अफसरों की उदासीनता के चलते वर्षों पुरानी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सीवरेज ओवरफ्लो से जो गंदा पानी निकल रहा है, वह कई-कई दिन तक सड़ता रहता है। इस पर मच्छर पनप रहे हैं और डेंगू और मलेरिया को बढ़ावा मिल रहा है। इस सड़क मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। यहां से उठने वाली बदबू के कारण सभी लोग परेशान रहते हैं। इस गंदे पानी ने लोगों के नाक में दम कर दिया है। इस समस्या की शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। गांधी कैंप में यह समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है। आज तक कोई समाधान नहीं हो सका। सीवरेज का गंदा पानी गलियों में भरा हुआ है। इससे गलियों में से निकलने तक का रास्ता नहीं है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई सालों से वह इन हालातों से जूझ रहे है। लेकिन इसके बाद भी कोई सुध नहीं ली जा रही है। घर के अंदर जाने के लिए भी लोगों को इसी गंदे पानी के बीच से जाना पड़ रहा है। उन्होने बताया कि गंदे पानी के कारण पूरा घर सीवरेज की गंदी बदबू से भर गया है। जिसके कारण घर में बीमारियां फैलने का डर भी सताने लगा है।

    पार्षद नहीं सुनते समस्या

    गांधी कैंप के लोगों ने कहा कि समस्या को लेकर उन्होने कई बार पार्षद को अवगत करा दिया। लेकिन इसके बाद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। पार्षद केवल वोट लेने के लिए आते है उसके बाद लोग किस परेशानी से जूझ रहे है इसके बारे में कोई पार्षद सुध नहीं लेता।

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कोर्ट में दायर किया आवेदन, ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण पूरा करने के आठ सप्ताह का समय और मांगा

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कोर्ट में दायर किया आवेदन, ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण पूरा करने के आठ सप्ताह का समय और मांगा

     

    वाराणसी: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने वाराणसी की एक अदालत में एक आवेदन दायर कर ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण की अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए आठ सप्ताह का और समय मांगा है। इसकी समय सीमा दो सितंबर को समाप्त हो गई। एएसआई 4 अगस्त से ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सीलबंद हिस्से को छोड़कर बैरिकेड वाले क्षेत्र में सर्वेक्षण कर रहा है। एएसआई की ओर से भारत सरकार के स्थायी सरकारी वकील अमित कुमार श्रीवास्तव ने अर्जी दाखिल की।

    श्रीवास्तव ने कहा, हमने अदालत से प्रार्थना की कि ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण की रिपोर्ट जमा करने के लिए एएसआई को आठ सप्ताह का और समय दिया जाए, क्योंकि सर्वे अभी चल रहा है। श्रीवास्तव ने कहा, हमारा आवेदन अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (प्रथम) की अदालत के समक्ष रखा गया। उन्‍होंने मामले को सुनवाई के लिए जिला न्यायाधीश के समक्ष रखने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए कोई तारीख तय नहीं की है।

    श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मामले में वादी संख्या 2 से 5 के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा, सर्वेक्षण अभी भी चल रहा है। इसलिए, एएसआई ने सर्वेक्षण पूरा करने और रिपोर्ट जमा करने के लिए और समय मांगा है। ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी (एआईएमसी) के वकील मुमताज अहमद ने कहा, हम इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराएंगे।

    गौरतलब है कि वाराणसी जिला न्यायाधीश की अदालत के एक आदेश के अनुपालन में, एएसआई ज्ञानवापी मस्जिद में वैज्ञानिक जांच/सर्वेक्षण कर रहा है। एएसआई के आवेदन में कहा गया है कि पुरातत्वविदों, पुरातात्विक रसायनज्ञों, पुरालेखविदों, सर्वेक्षणकर्ताओं और अन्य विशेषज्ञों की एक टीम वैज्ञानिक जांच और दस्तावेज़ीकरण में लगी हुई है।

  • ट्रिपल मर्डर की खबर से दहला ये शहर , आसपास के पूरे इलाके में दहशत का माहौल

    ट्रिपल मर्डर की खबर से दहला ये शहर , आसपास के पूरे इलाके में दहशत का माहौल

    नासिक : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में भुसावल शहर के पास कंडारी गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर दो भाइयों सहित तीन लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और दो अन्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को श्रीराम नगर इलाके के निवासी निखिल सुरेश राजपूत (35) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

    पुलिस रिकॉर्ड में सजायाफ्ता अपराधी निखिल की श्रीराम नगर इलाके में नगर निगम की पानी की टंकी पर सोते समय एक युवक ने कथित तौर पर गला काटकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया।

    वहीं, एक अन्य घटना में शुक्रवार की रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तलवार और चाकू से हमला किए जाने से दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में राकेश सालुंखे और शांताराम सालुंखे की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इन घटनाओं के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भुसावल में डेरा डाले हुए हैं।

  • आसमान से गिरी बिजली कहर बनकर टूटी, 10 लोगों की चपेट आने से हुई मौत

      आसमान से गिरी बिजली कहर बनकर टूटी, 10 लोगों की चपेट आने से हुई मौत

     

     

    भुवनेश्वर : देश के अलग-अलग राज्यों में बाढ़ और बारिश के कारण तबाही जैसे हालात बने हुए हैं। शनिवार को ओडिशा में भी खराब मौसम के कारण हालात बिगड़ गए। आकाशीय बिजली गिरने से यहां 10 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

    राज्य के विशेष राहत आयुक्त(एसआरसी) ने बताया कि बिजली गिरने के कारण अंगुल जिले में एक, बोलांगीर में दो, बौध में एक, जगतसिंहपुर में एक, ढेंकनाल में एक और खोरधा में चार लोगों की मौत हुई है। एसआरसी ने बताया कि जो लोग घायल हुए हैं वो खोरधा जिले के रहने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी भी कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावनाएं हैं।

    ओडिशा में इससे पहले भी बिजली गिरने के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई थी। मई में, नयागढ़ जिले में सरनाकुला पुलिस सीमा के तहत, अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से एक महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई थी। ओडिशा के कई जिले इस समय भारी बारिश और बिजली गिरने के संकट से घिरे हुए हैं। विशेष आयुक्त के कार्यालय के अनुसार ओडिशा के कई तटीय इलाकों में तेज बारिश के साथ-साथ बिजली देखने को मिल रही है। राहत-बचाव के कार्य के लिए कई टीमें लगी हुई हैं। लोगों को बचाने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के भुवनेश्वर और कटक में 126 मिमी और 95 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

  • शिव अनंत शिव कृपा अनंता रुद्राभिषेक से मिलती है हजारों पुण्य की प्राप्ति : संदीप वर्मा

    शिव अनंत शिव कृपा अनंता रुद्राभिषेक से मिलती है हजारों पुण्य की प्राप्ति : संदीप वर्मा

    शिव अनंत शिव कृपा अनंता रुद्राभिषेक से मिलती है हजारों पुण्य की प्राप्ति : संदीप वर्मा

     

     

    MBD WEB NEWS: (सुमेश शर्मा) जालंधर :रुद्रसेना संगठन द्वारा श्रावण माह में शिवपुरी धाम में चल रहे 21 जुलाई से 30 अगस्त तक रूद्राभिषेक के 41 दिन पूर्ण हो गए हैं।रूद्र सेना सगठन के चेयरमेन व शिव योगी साधक दयाल वर्मा के मार्गदर्शन पर शिवपुरी धाम किशनपुरा मंदिर के पंडित के दोबारा पूजन कर रूद्राभिषेक किया गया। रूद्राभिषेक में भगवान शिवा भोलेनाथ बाबा जी को गंगा जल, दूध, गन्ने का रस, इत्र व साईवाल गऊ माता जी के दूध से अभिषेक करवाया गया। संदीप वर्मा ने कहा कि शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सावन में रुद्राभिषेक सबसे उत्तम है। रुद्राभिषेक एक पूजा और धार्मिक क्रिया है, जो भगवान शिव के भक्तों द्वारा की जाती है। इस प्रक्रिया में शिवलिंग पर जल, धूप, दीप और बिल्वपत्र की अर्पण किया जाता है और मंत्रों का जाप भी किया जाता है। रुद्राभिषेक का मुख्य उद्देश्य भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करना होता है। यह पूजा भक्ति और समर्पण का एक विशेष प्रकार है, जिसमें शिव के गुणों को स्मरण करते हुए उनकी कृपा प्राप्ति का प्रयास किया जाता है।रुद्राभिषेक दो शब्दों रुद्र और अभिषेक से मिलकर बना है। भगवान शिव को ही रुद्र भी कहा जाता है। वहीं अभिषेक का अर्थ है स्नान कराना। इस प्रकार से रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान शिव का अभिषेक। इसलिए शिव पूजा में रुद्राभिषेक जरूर कराते हैं। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं। इस अवसर पर रुद्र सेना संगठन के चेयरमैन दयाल वर्मा, अनिल, शेखर आंनद, विक्रम चंद, करण गगोत्ररा, सतीश, जोजी, सोनू, माधव, टिका भंडारी, अनिल कुमार व अन्य शिव भक्त उपस्थित रहे।