Big accident on National Highway, collision with a tanker car full of chemicals, vehicles burnt to ashes
नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरे टैंकर की कार से टक्कर , गाड़ियां जलकर राख
जालंधरः महानगर में रविवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब नेशनल हाईवे पर गोराया के पास एक केमिकल से भरे टैंकर और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे के दौरान ट्रक हाईवे पर पलट गया, जिस दौरान दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। हाईवे पर हुई इस आगजनी की घटना के बाद लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पक पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि इस आगजनी में अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार, टैंकर और कार में टक्कर के बाद लगी आग इतनी भयंकर थी कि इसने कुछ अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण टैंकर के केमिकल से काला धुआं निकल रहा था और गोराया में पूरे नेशनल हाईवे पर धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। हाईवे के बीच में दो वाहनों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग के बाद जालंधर-दिल्ली वाली लेन जो कि लुधियाना की तरफ जाती है को पुलिस ने बंद कर दिया है। हादसे के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया जिससे निपटने के लिए स्थानीय पुलिस वाहनों को सर्विस लेन या फिर अन्य रास्ते जो गांव से होकर जाते हैं से निकाल रही है।








Leave a Reply