Author: Sumesh Sharma

  • MLA रमन अरोड़ा ने बिक्रम मजीठिया को लिया आड़े हाथ, जमकर बोला हमला

    MLA रमन अरोड़ा ने बिक्रम मजीठिया को लिया आड़े हाथ, जमकर बोला हमला

    MLA रमन अरोड़ा ने बिक्रम मजीठिया को लिया आड़े हाथ, जमकर बोला हमला

    ढिल्लों परिवार से दुख प्रकट करने की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंक रहे मजीठिया: MLA रमन अरोड़ा

    बोले- जिस घर में दुखों का पहाड़ टूटा हो वहां मजीठिया का प्रेस वार्ता करना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है

    जालंधर: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता रमन अरोड़ा ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि ढिल्लों परिवार के घर दुखों का पहाड़ टूटा है, ऐसे वक्त में अकाली दल और उसके कर्ताधर्ता मजीठिया ढिल्लों परिवार के घर दुख प्रकट करने की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

    विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जुड़वां भाइयों मानवजीत सिंह ढ़िल्लों और जशनजीत सिंह ढ़िल्लों को लेकर वे दुखी हैं। ढिल्लों ब्रदर्स के साथ जो हुआ, वह ठीक नहीं हुआ। इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी की सरकार सख्त एक्शन ले रही है।

    विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि बिक्रम मजीठिया, ढिल्लों ब्रदर्स के घर दुख प्रकट करने नहीं, बल्कि इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक रंगत देने गए थे। जिस घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो, वहां जाकर प्रेस कांफ्रेंस करना और बेवजह इल्जाम लगाना बेहद घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

    विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि कि इस दुख की घड़ी में आम आदमी पार्टी का हर वर्कर और पंजाब की सरकार ढिल्लों परिवार के साथ है। दुख की घड़ी में जिस तरह से बिक्रम मजीठिया राजनीतिक रोटियां सेंकने की कवायद कर रहे हैं, ये बड़ी ही शर्मनाक बात है।

    रमन अरोड़ा ने कहा कि संविधान से बड़ा कुछ नहीं है। कानून से बड़ा कोई नहीं है। कानून से बड़ा न तो कोई एमएलए है और न ही कोई नेता। उन्होंने कहा कि ढिल्लों परिवार के घर जाकर राजनीतिक रोटियां सेंकने की बजाए बिक्रम मजीठिया को मेरे घर आना चाहिए, अगर उन्हें शक है कि मेरे घर में एसएचओ है, तो देख सकते हैं। लेकिन इस दुख की घड़ी में राजनीति न करें।

    रमन अरोड़ा ने कहा कि सुसाइड केस में नामजद होने के बाद एसएचओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। एसएचओ नवदीप के फरार रहने के चलते फिर थाना डिवीजन नंबर 1 के पूर्व प्रभारी नवदीप सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। ये पूरी कार्रवाई पंजाब सरकार के राज हुई है।

  • पूरी दुनिया में बजने लगा भारत का डंका… G-20 में मिली नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, जानिए क्या हैं मायने

     पूरी दुनिया में बजने लगा भारत का डंका… G-20 में मिली नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, जानिए क्या हैं मायने

     

    दुनिया में भारत का डंका... जी20 में मिली नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, जानिए क्या हैं मायने

    भारत मंडपम में जी20 बैठक के बारे में जानकारी देते विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    दिल्ली में जी20 की बैठक चल रही है. शनिवार को बैठक के पहले दिन जी20 देशों ने नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को मंजूरी दे दी. इस घोषणा पत्र में कुल 112 मुद्दे शामिल किए गए हैं. नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को अब तक का सबसे विस्तृत और व्यापक घोषणा पत्र बताया जा रहा है. पिछली बैठक की तुलना में इस बार ज्यादा मुद्दों पर सहमति बनी है.

    भारत में आज से जी20 की बैठक शुरू हो गई है. पहले दिन की बैठक में नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को मंजूरी दे दी गई है. भारत के लिए इस घोषणा पत्र को काफी अहम माना जा रहा है. वहीं, जी20 की संयुक्त घोषणा पत्र कल यानी रविवार को जारी किया जाएगा.

    जी20 बैठक के पहले दिन की जानकारी देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि समिट में एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य पर जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस बार बैठक का मेन फोकस सतत और ग्रीन विकास पर है. इसके साथ-साथ आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग की रोकथाम के लिए कदम उठाएंगे.

    किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता पर हमला नहीं करने पर जोर

    घोषणापत्र के बारे में बताते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि इसमें इस मुद्दे को उठाया गया है कि किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता पर हमला नहीं किया जाए. इसके साथ-साथ बहुपक्षवाद को फिर से जीवित करने को लेकर सहमति और मजबूत, टिकाऊ और समावेशी विकास के मुद्दे पर मुहर लगी है. इसके साथ-साथ ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं पर जोर दिया जाएगा.

    हरित विकास समझौते पर लगी मुहर

    वहीं, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत की अध्यक्षता से कई मुद्दों के समाधान मिले हैं. सतत विकास के लिए हरित विकास समझौते पर मुहर लगी है. उन देशों पर ध्यान देने की बात की गई है जो विकासशील हैं. 21 सदी की वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई है. इसके साथ-साथ दुनियाभर में क्रिप्टो के बढ़ते चलन को लेकर और उसके असर को लेकर भी जी20 नेताओं के बीच में चर्चा हुई है.

    बैठक के दौरान जी20 के नए सदस्य की घोषणा

    प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रही बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के पीएम ऋषी सुनक समेत बाकी देशों के नेता शामिल रहे हैं. बैठक के दौरान अफ्रीकन यूनियन को जी20 का नया सदस्य देश भी बना दिया गया है.जी20 का संयुक्त घोषणा पत्र कल जारी होगा. नई दिल्ली जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा है कि पिछले घोषणा पत्रों के मुकाबले इस बार ज्यादा मुद्दों पर सहमति बनी है. उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे व्यापक और विस्तृत घोषणा पत्र है.

  • जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान ने सब इंस्पेक्टरों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-अब बिना सिफारिश मिलती है नौकरी

    You are currently viewing जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान ने सब इंस्पेक्टरों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-अब बिना सिफारिश मिलती है नौकरी

    CM Bhagwant Mann who arrived in Jalandhar distributed the appointment letter to the sub inspectors, said – Now you get a job without recommendation

    जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान ने सब इंस्पेक्टरों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-अब बिना सिफारिश मिलती है नौकरी

     जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर पहुंचे यहां उन्होंने पुलिस विभाग में सिलेक्ट हुए 560 सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने की एक और घोषणा पूरी की। साथ ही उन्होंने नौकरी को लेकर विपक्ष पर भी जमकर तंज कसा। सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य में नौकरी भर्ती पारदर्शी तौर पर की जा रही है।

    सभा में बैठे सभी लोगों से पूछते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती में कोई भी पैसा लगा हो तो बता दीजिए। उन्होंने कहा कि कल मेरे पास एक मैसेज आया है कि भगवंत मान तो हरियाणा, राजस्थान के लोगों की नौकरी दे रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि आज वाली भर्ती में 95% पंजाब से हैं। 31 हरियाणा और 4 राजस्थान के हैं, लेकिन वे भी पंजाब के ही हैं। सीएम मान ने कहा कि पंजाबियत को मैं कितना प्यार करता हूं। मुझे यह दिखाने के लिए एनओसी नहीं चाहिए। मेरे सपने में भी पंजाब है।

    बता दें कि मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने कहा कि पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद है। हर तरफ निगरानी रखी जा रही है। पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई गई है। सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    जिक्रयोग्य है कि इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा एक दिन पहले ही 710 पटवारियों को नियुक्ति दिए जा चुके है। इस दौरान सीएम मान ने कहा था कि अब उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 5 हजार रुपए के बजाय 18 हजार रुपए प्रति महीना वित्तीय भत्ता दिया जाएगा।

  • जालंधर ; स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    You are currently viewing जालंधर के इस स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    Students fought outside this school in Jalandhar, one was seriously injured, the incident was caught on CCTV camera

    जालंधर ; स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

     जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते अर्जुन नगर स्थित एक निजी स्कूल के 10वीं और 11वीं के छात्रों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि इसी बीच 11वीं कक्षा के छात्रों ने 10वीं कक्षा के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल छात्र की पहचान शिवपाल के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते घायल छात्र शिवपाल के दोस्त रजत ने बताया कि वे दोनों 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। छुट्टी के बाद जब वे घर जाने लगे तो 11वीं कक्षा के छात्रों ने अपनी मोटरसाइकिल से शिवपाल की एक्टिवा में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और 11वीं के छात्रों ने तेजधार हथियार से शिवपाल पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। रजत ने बताया कि घायल हालत में शिवपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत अभी ठीक बताई जा रही है, और उसके सिर पर 3 से 4 टाकें लगे हैं। वहीं यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि चार युवकों द्वारा एक युवक को घेरकर उस पर तेजधार हथियार सहित ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिये, जिससे उक्त छात्र को गंभीर चोटें आई हैं।

    वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रामामंडी इंस्पैक्टर राजेश अरोड़ा अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घायल युवक की हालत ठीक है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने किए वार, एक की मौत दो गंभीर घयाल

    You are currently viewing लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने किए वार, एक की मौत दो गंभीर घयाल

    Gangster orgy outside Lovely Professional University, youths armed with sharp weapons attacked, one dead, two seriously injured

    लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने किए वार, एक की मौत दो गंभीर घयाल

    फगवाड़ाः महानगर के अंतर्गत आते फगवाडा में स्थित लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है, बताया जा रहा है कि लॉ-गेट के पास खड़े युवकों पर करीब 30 हथियार बंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों के हाथों में तेजधार हथियार और पिस्तौल थे। जिससे उन्होंने युवकों पर जानलेवा हमला किया है इस हमले में एक छात्र की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर घायल हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। मृतक छात्र की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी संगरूर तथा घायल युवकों की पहचान अर्जुन राणा तथा सौरभ के रूप में हुई है।

    मामले संबंधी जानकारी देते घायल अर्जुन सिंह राणा ने बताया कि वह उसका भाई हरप्रीत और दोस्त सौरभ अपने ही एक दोस्त मनी को छोड़ने के लिए दूसरे पीजी में जा रहे थे। जब वह लॉ-गेट के पास खड़े थे तो इतने में बाइकों पर तेजधार हथियारों से लैस करीब 25 से 30 युवक आए और उन्होंने आते ही सभी पर हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हरप्रीत को जालंधर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। अर्जुन ने कहा कि उसके भाई हरप्रीत के सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था और वह यहां पर एक जूस बार में काम करता था।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए फगवाड़ा के थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही हरप्रीत सिंह की कुछ युवकों के साथ कहासुनी हुई थी। रात को दोनों गुटों में समझौता रखा हुआ था। हरप्रीत उसका भाई और पंद्रह-बीस युवक वहां पर आए लेकिन युवकों का दूसरा गुट वहां पर नहीं आया। जब यह जाने लगे तो दूसरे गुट के युवक बाइकों पर वहां पहुंच गए। दोनों में फिर से झगड़ा शुरू हो गया वहीं, पुलिस ने इरादा कत्ल के तहत केस दर्ज किया है।

  • लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हाईवे जाम, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

    You are currently viewing लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हाईवे जाम, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

    High speed truck wreck in Ludhiana, death of a woman, angry family members blocked the highway, heavy police force was deployed on the spot

    लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हाईवे जाम, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

    लुधियाना : लुधियाना में थाना बस्ती जोधेवाल के पास बीती देर शाम उस समय भयानक हादसा हो गया, जब काम से घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार एक ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में उक्त महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान मोनिका (34) मूल निवासी सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार मोनिका एक फैक्टरी में नौकरी करती थी और उसके पति की कुछ महीने पहले ही मौत हुई है। वह अपने 3 बच्चों का नौकरी कर पालन पोषण कर रही थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे वह फैक्टरी से काम निपटाकर घर की ओर लौट रही थी इस दौरान बस्ती चौक के निकट सड़क क्रॉस करते समय एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और कुचलता हुआ उसके ऊपर से गुजर गया। इस घटना के बाद प्रवासी लोगों में भारी रोष देखने को मिला ओर उन्होंने एक तरफ की सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    जाम लगने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल जाम खुलवाने पहुंचा। इस दौरान मृतका के परिजनों ने धरना लगा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों के हाईवे पर आने के कारण करीब 3 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। जाम लगने के कारण कई वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ा। वहीं, मृतका के परिजनों ने सरकार से मांग की है कि अनाथ हुए बच्चों को मुआवजा दिया जाए ताकि वह अपनी जिंदगी गुजर बसर कर सकें।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ गुरमुख सिंह दियोल ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं उन्होने कहा कि जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग,काबू करने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां

     टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग,काबू करने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां

     

     

    नई दिल्ली- ग्रेटर नोएडा में स्थित टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिस कारण इससे आसपास के इलाके में अफरा तफरी मची हुई है। यह घटना ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के खैरपुर गुर्जर गांव के पास की है।

    जानकारी के अनुसार आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि लपटें और धुआं पूरे इलाके में छा गया।

    टेंट का गोदाम ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव के पास है। इस गोदाम में टेंट का सामान भरा था। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। हालांकि आग कैसे लगी, अभी तक इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

  • G-20 समिट में दिखने लगी ‘भारत’ की ताकत 

    G-20 समिट में दिखने लगी ‘भारत’ की ताकत

     

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। दुनियाभर के दिग्गज नेता भी दिल्ली पहुंच गए हैं। इंडिया बनाम भारत पर बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन में अपना उद्घाटन भाषण दिया। इस दौरान सभी का ध्यान उनके टेबल ने खींचा। दरअसल, पीएम मोदी के सामने रखी टेबल पर ‘भारत’ इंग्लिश में लिखा नजर आया। किसी देश की आधिकारिक मीटिंग में उस देश के राष्ट्राध्यक्ष के आगे देश के नाम का जिक्र किया जाता है। इस बार पीएम मोदी के आगे ‘इंडिया’ के बजाए अंग्रेजी में ‘भारत’ लिखा हुआ नजर आया।

    गौर हो कि इससे पहले राष्ट्रपति भवन से जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण में ‘प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया’ के बजाय ‘प्रेजिडेंट ऑफ़ भारत’ लिखे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था, जिससे इन अटकलों को बल मिला कि केंद्र आधिकारिक रूप से देश का नाम इंडिया से भारत कर सकता है। विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह नाम बदलने का प्रयास है, क्योंकि उनके गठबंधन के नाम में इंडिया है।

    शुक्रवार को बेल्जियम के ब्रसेल्स में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नाम परिवर्तन विवाद पर बात करते हुए इसे “ध्यान भटकाने वाली रणनीति” करार दिया और कहा कि ये घबराहट में उठाया जा रहा कदम है।

  • नशे में धुत्त एएसआई ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बोला- बेटे की मौत के गम में पीता हूं

    You are currently viewing नशे में धुत्त एएसआई ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बोला- बेटे की मौत के गम में पीता हूं

    Drunken ASI rammed several vehicles, said- I drink in grief of son’s death

    नशे में धुत्त एएसआई ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बोला- बेटे की मौत के गम में पीता हूं

     जालंधरः महानगर में बीती देर रात एक एएसआई ने नशे में टल्ली होकर कई गाड़ियों कोटक्कर मार दी जिसमें गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। जिसके बाद प्रेजीडैंट होटल की पार्किंग में गाड़ी पार्क करते वक्त भी एक कार को टक्कर मार दी। जब लोगों ने गाड़ी में देखा तो पुलिस की गाड़ी में एक एएसआई व एक कर्मी मौजूद था, जोकि नशे में धुत्त पाए गए। जिसके बाद लोगों ने उन्हें काबू कर लिया। टक्कर से कई गाड़ियों को भारी क्षति हुई है और कई गाड़ियों के बंपर टूट गए तो कइयों के अन्य भारी नुक्सान हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एएसआई को प कड़ कर मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    इस संबंधी जानकारी देते होटल में खड़ी कार के मालिक ने बताया कि 15-20 मिनट पहले ही वह अपनी गाड़ी होटल की पार्किंग में लगाकर होटल के भीतर मीटिंग करने गए थे। उसके बाद होटल का स्टाफ उनकी मीटिंग में आया और उनको बताया कि उनकी गाड़ी को कोई टक्कर मारकर चला गया है। जब वह होटल की बिल्डिंग से नीचे आए तो पहले से ही पुलिस वालों ने उक्त पुलिस मुलाजिम को पकड़ रखा था।

    शराब के नशे में धुत्त एएसआई से अस्पताल में जब गाड़ियों को टक्कर मारने के बारे में पूछा तो वह तरह-तरह के तर्क देने लगा। इसी बीच बोलने लगा कि उसके जवान बेटे की मौत हो गई है। वह उसके गम में शराब पीता है, लेकिन जो पुलिस वाले एएसआई को मेडिकल करवाने के लिए लाए थे उनका कहना था कि एक ही गाड़ी को टक्कर मारी है। वह कर्मचारी का बचाव करते हुए नजर आए।

  • इसरो का सूर्य मिशन, आदित्य एल1 ने ली सेल्फी और पृथ्वी, चांद की खूबसूरत तस्वीरें, इसरो ने एक्स पर की शेयर

    You are currently viewing इसरो का सूर्य मिशन, आदित्य एल1 ने ली सेल्फी और पृथ्वी, चांद की खूबसूरत तस्वीरें, इसरो ने एक्स पर की शेयर

    ISRO’s Sun mission, Aditya L1 took selfie and beautiful pictures of Earth, Moon, ISRO shared on X

    इसरो का सूर्य मिशन, आदित्य एल1 ने ली सेल्फी और पृथ्वी, चांद की खूबसूरत तस्वीरें, इसरो ने एक्स पर की शेयर

    बेंगलूरूः बीते दिनों भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो द्वारा सूर्य मिशन के लिए भेजे गए आदित्य एल1 ने अपनी सेल्फी लेने के साथ-साथ पृथ्वी और चंद्रमा की खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कीं हैं। इन सभी तस्वीरों को स्पेस एजेंसी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया गया है। इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “आदित्य-एल1 मिशन: दर्शकों! आदित्य-एल1 ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए सेल्फी ली, पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें खींची है।”

    मिली जानकारी के अनुसार आदित्य एल-1 ने सेल्फी लेने के साथ-साथ चांद तथा पृथ्वी की तस्वीरें भेजे जाने के बाद ईसरो ने इन सभी तस्वीरों को और एक सेल्फी भी एक्स (ट्विटर) पर साझा की है, जिसे आदित्य-एल1 ने क्लिक किया था। इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “आदित्य-एल1 मिशन: दर्शकों! आदित्य-एल1 ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए सेल्फी ली, पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें खींची है।” स्पेसक्राफ्ट आदित्य एल1 पहले ही पृथ्वी से जुड़े दो कक्षा का चक्कर पूरा कर चुका है।

    बता दें की आदित्य एल-1 अंतरिक्ष यान को लैग्रेंज बिंदु L1 की ओर ट्रांसफर ऑर्बिट (कक्षा) में स्थापित करने से पहले दो और पृथ्वी-बाउंड कक्षीय प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इसरो के मुताबिक, लगभग 127 दिनों के बाद आदित्य-एल1 के एल1 बिंदु पर पहुंचने की उम्मीद है। 5 सितंबर को, आदित्य-एल1 ने पृथ्वी से जुड़े दूसरे कक्षा को सफलतापूर्वक पूरा किया था। इससे पहले 3 सितंबर को आदित्य-एल1 ने देश के पहले सूर्य मिशन के लिए पृथ्वी के पहले कक्षा को पूरा किया था।

    इसरो द्वारा सोशल मीडिया  पर शेयर की गई  आदित्य एल1 की वीडियो