जालंधर ; स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

You are currently viewing जालंधर के इस स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Students fought outside this school in Jalandhar, one was seriously injured, the incident was caught on CCTV camera

जालंधर ; स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

 जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते अर्जुन नगर स्थित एक निजी स्कूल के 10वीं और 11वीं के छात्रों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि इसी बीच 11वीं कक्षा के छात्रों ने 10वीं कक्षा के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल छात्र की पहचान शिवपाल के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते घायल छात्र शिवपाल के दोस्त रजत ने बताया कि वे दोनों 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। छुट्टी के बाद जब वे घर जाने लगे तो 11वीं कक्षा के छात्रों ने अपनी मोटरसाइकिल से शिवपाल की एक्टिवा में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और 11वीं के छात्रों ने तेजधार हथियार से शिवपाल पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। रजत ने बताया कि घायल हालत में शिवपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत अभी ठीक बताई जा रही है, और उसके सिर पर 3 से 4 टाकें लगे हैं। वहीं यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि चार युवकों द्वारा एक युवक को घेरकर उस पर तेजधार हथियार सहित ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिये, जिससे उक्त छात्र को गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रामामंडी इंस्पैक्टर राजेश अरोड़ा अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घायल युवक की हालत ठीक है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *