लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने किए वार, एक की मौत दो गंभीर घयाल

You are currently viewing लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने किए वार, एक की मौत दो गंभीर घयाल

Gangster orgy outside Lovely Professional University, youths armed with sharp weapons attacked, one dead, two seriously injured

लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने किए वार, एक की मौत दो गंभीर घयाल

फगवाड़ाः महानगर के अंतर्गत आते फगवाडा में स्थित लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है, बताया जा रहा है कि लॉ-गेट के पास खड़े युवकों पर करीब 30 हथियार बंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों के हाथों में तेजधार हथियार और पिस्तौल थे। जिससे उन्होंने युवकों पर जानलेवा हमला किया है इस हमले में एक छात्र की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर घायल हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। मृतक छात्र की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी संगरूर तथा घायल युवकों की पहचान अर्जुन राणा तथा सौरभ के रूप में हुई है।

मामले संबंधी जानकारी देते घायल अर्जुन सिंह राणा ने बताया कि वह उसका भाई हरप्रीत और दोस्त सौरभ अपने ही एक दोस्त मनी को छोड़ने के लिए दूसरे पीजी में जा रहे थे। जब वह लॉ-गेट के पास खड़े थे तो इतने में बाइकों पर तेजधार हथियारों से लैस करीब 25 से 30 युवक आए और उन्होंने आते ही सभी पर हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हरप्रीत को जालंधर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। अर्जुन ने कहा कि उसके भाई हरप्रीत के सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था और वह यहां पर एक जूस बार में काम करता था।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए फगवाड़ा के थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही हरप्रीत सिंह की कुछ युवकों के साथ कहासुनी हुई थी। रात को दोनों गुटों में समझौता रखा हुआ था। हरप्रीत उसका भाई और पंद्रह-बीस युवक वहां पर आए लेकिन युवकों का दूसरा गुट वहां पर नहीं आया। जब यह जाने लगे तो दूसरे गुट के युवक बाइकों पर वहां पहुंच गए। दोनों में फिर से झगड़ा शुरू हो गया वहीं, पुलिस ने इरादा कत्ल के तहत केस दर्ज किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *