Author: Sumesh Sharma

  • I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले मुंबई एयरपोर्ट के बाहर लगे भगवा झंडे, लिखा- जानें किस ने लगाए भगवा ध्वज

    I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले मुंबई एयरपोर्ट के बाहर लगे भगवा झंडे, लिखा- जानें किस ने लगाए भगवा ध्वज

     

    मुंबई : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। वहीं, भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A ने भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक वीरवार को मुंबई में होने जा रही है।

    I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने गुरुवार को मुंबई हवाई अड्डे के बाहर उद्धव की तस्वीरों के साथ भगवा झंडे लगाए। इस संबंध में भारतीय कामगार सेना (यूबीटी) के सचिव संतोष कदम ने कहा कि हमने मुंबई हवाई अड्डे पर भगवा झंडे लगाए हैं। यह हमारी पहचान है।

    उन्होंने कहा कि हिंदुत्व हमारी पहचान है और भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं। गठबंधन के बाकी साथी भी इस पर सहमत होंगे। बता दें कि I.N.D.I.A गठबंधन के 26 साझेदारों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को देश की वाणिज्यिक राजधानी में शुरू होगी।

  • भारत में फाइटर जेट इंजन बनाने का सपना जल्द होगा पूरा, US संसद ने डील को दी मंजूरी

    भारत में फाइटर जेट इंजन बनाने का सपना जल्द होगा पूरा, US संसद ने डील को दी मंजूरी

     

    नई दिल्ली  : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के अगले हफ्ते नई दिल्ली के दौरे पर आने से पहले अमेरिकी संसद ने भारत-अमेरिका फाइटर जेट इंजन डील को मंजूरी दे दी है। अब भारत में फाइटर जेट इंजन GE एफ-414 बनने का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान ये समझौता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और जीई एयरोस्पेस के बीच हुआ था, जिसमें फाइटर जेट इंजन की अभूतपूर्व तकनीक हस्तांतरण, भारत में जेट इंजन का निर्माण और लाइसेंसिंग की व्यवस्था शामिल है।

    अमेरिकी संसद बिल्डिंग ‘कैपिटल हिल’ के घटनाक्रम से परिचित एक व्यक्ति ने कहा, “विधायी पक्ष से यह स्पष्ट है कि कांग्रेस ने भारत के साथ जीई जेट इंजन सौदे को मंजूरी दे दी है। सदन को इस डील पर आगे बढ़ाने के जो बाइडेन प्रशासन के फैसले पर कोई आपत्ति नहीं है। इससे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ अमेरिकी कंपनी के समझौते के कार्यान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिसमें अभूतपूर्व प्रौद्योगिकी हस्तांतरण शामिल है।” प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले ही इस बिक्री को मंजूरी दे दी गई थी लेकिन अमेरिकी नियमानुसार, विदेश विभाग ने 28 जुलाई को सदन और सीनेट की विदेश संबंध समिति को इस डील के बारे में सूचित किया था। संसद से पास होने के बाद अगर इस अधिसूचना के 30 दिनों तक कोई कांग्रेसी प्रतिनिधि या सीनेटर आपत्ति नहीं करता है, तो इसे सहमति माना जाता है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले हफ्ते होने वाले जी-20 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने नई दिल्ली आ रहे हैं। माना जा रहा है कि बाइडेन की भारत यात्रा के दौरान, दोनों देशों द्वारा समझौते को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा करने की उम्मीद है। अमेरिकी संसद की प्रक्रिया की स्थिति की पुष्टि किए बिना, बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मैं अमेरिकी बैठकों की कोई भी हलचल के बारे में बताना नहीं चाहता। हम इस ऐतिहासिक समझौते पर आगे बढ़ने में सक्षम होने के लिए दोनों पक्षों की ओर से आवश्यक कदम उठाने की दिशा में काम कर रहे हैं और डील पर आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।”

    उधर, अमेरिकी विदेश विभाग ने भी इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। विदेश विभाग ने कहा, “हमें वाणिज्यिक रक्षा व्यापार लाइसेंसिंग गतिविधियों के विवरण पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने से प्रतिबंधित किया गया है।” बता दें कि 22 जून को, प्रधानमंत्री मोदी की वाशिंगटन डीसी की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के दिन, जहां व्यापक द्विपक्षीय वार्ता और राजकीय रात्रिभोज से पहले व्हाइट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत किया गया, जीई एयरोस्पेस और एचएएल ने एफ-414 जेट इंजन का भारत में उत्पादन करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। ये इंजन भारत में निर्माणाधीन हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) एमके2 के लिए निर्माण किए जाने हैं।

  • मोदी सरकार ने 18 सितंबर को संसद का विशेष सत्र बुला कर सबको किया आंचबित

    मोदी सरकार ने 18 सितंबर को संसद का विशेष सत्र बुला कर सबको किया आंचबित

     

    नई दिल्ली -मोदी सरकार अगले महीने संसद का विशेष सत्र बुलाने जा रही है। यह सत्र 5 दिन चलेगा। इस बाबत केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्विटर के जरिए इसका ऐलान किया।

    केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लिखा, ‘संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर के लिए बुलाया जा रहा है, जिसमें 5 बैठकें होंगी। अमृत काल के दौरान संसद के इस विशेष सत्र में सार्थक चर्चा होने के आसार हैं।’ सूत्रों के मुताबिक, 10 से ज्यादा महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे। बिल की वजह से स्पेशल सेशन बुलाया जा रहा है।

  • बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, बुजुर्ग को बनाया निशाना, 50 हजार की नकदी छीन मौके से फरार

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, बुजुर्ग को बनाया निशाना, 50 हजार की नकदी छीन मौके से फरार

    The courage of the fearless robbers was high, targeted the elderly, snatched 50 thousand cash and escaped from the spot

    बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, बुजुर्ग को बनाया निशाना, 50 हजार की नकदी छीन मौके से फरार

    मोहालीः पंजाब में लुटेरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन लूटपाट व छीनाझपटी जैसे मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खडे़ हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार सुबह डेराबस्सी से सामने आया है जहां लुटेरे ने एक बुजुर्ग को अपना शिकार बनाते हुए उससे 50 हजार रूपए की नकदी छीन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग बैंक से 50 हजार रुपए निकाल कर घर की ओर जा रहा था तभी एक मोटरसाइकिल सवार उनके पीछे लग गया। जब वह अपने घर के नजदीक पहुंचा तो लुटेरे ने उन्हें मदद के लिए बुलाया तो बुजुर्ग उसकी बात सुनने के लिए जैसे ही उसके पास आए तो उसने बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपए झपट लिए। आरोपी जब भागने लगा तो पीड़ित ने मोटरसाइकिल को पीछे से पकड़ लिया।

    लुटेरा पीड़ित को घसीटते हुए आधा किलोमीटर तक ले गया लेकिन इस दौरान कोई भी व्यक्ति उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। जैसे ही पीड़ित ने मोटरसाइकिल छोड़ा लुटेरा युवक फरार हो गया। इस दौरान बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें डेराबस्सी केअस्पताल में भर्ती करवाया गया और पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

  • लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, भाई को राखी बांधने जा रही महिला आई ट्रक की चपेट में, गंभीर घायल

    You are currently viewing लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, भाई को राखी बांधने जा रही महिला आई ट्रक की चपेट में, गंभीर घायल

    Tragic accident happened in Ludhiana, woman going to tie Rakhi to her brother was hit by a truck, seriously injured.

    लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, भाई को राखी बांधने जा रही महिला आई ट्रक की चपेट में, गंभीर घायल

    लुधियानाः महागनर में एक महिला उस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गई, जब वह अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रही थी। महिला जैसे ही चीमा चौक के पास पहुंची तो वह एक ट्रक की चपेट में आ गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होगई। वहीं ट्रक चालक द्वारा किसी राहगिर की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कवाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल महिला की पहचान वीना निवासी समराला चौक के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने भाई को राखी बांधने जाने के लिए घर से निकली थी, जब वह चीमा चौक के पास आटो का इंतजार कर रही थी तो वह हादसे का शिकार हो गई। ट्रक का टायर महिला की टांग के ऊपर से गुजरा गया। करीब 30 मिनट खून से लथपथ महिला लिंक रोड पर तड़पती और चिल्लाती रही। आखिरकार किसी राहगीर ने आरोपी ट्रक ड्राइवर की मदद से उसे ई-रिक्शा में बैठा सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    वहीं आरोपी ट्रक ड्राइवर नरसिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ रोड से गाड़ी लेकर आ रहा था। वह लुधियाना में चीमा चौक से पहले पेट्रोल पंप में तेल भरवाने के लिए ट्रक मोड़ने लगा, लेकिन एक अन्य ट्रक चालक ने उसे साइड मारी। अपनी गाड़ी का बचाव करने के लिए उसने एकदम ब्रेक लगा दी। उसे पता ही नहीं चला कि कब वीना उसके ट्रक के टायर के नीचे आ गई।

  • अमृतसर में युवक ने 12 वर्षीय नाबालिग की गोलियां मारकर हत्या, आरोपी शादी के लिए 3 दिन से बना रहा था दबाव

    You are currently viewing अमृतसर में युवक ने 12 वर्षीय नाबालिग की गोलियां मारकर हत्या, आरोपी शादी के लिए 3 दिन से बना रहा था दबाव

    In Amritsar, a youth shot dead a 12 year old minor, the accused was pressurizing for marriage for 3 days

    अमृतसर में युवक ने 12 वर्षीय नाबालिग की गोलियां मारकर हत्या, आरोपी शादी के लिए 3 दिन से बना रहा था दबाव

    अमृतसरः अजनाला के अधीन आते गांव जग्गीवाल में उस समय दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई, जब यहां एक नाबालिग की दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। नाबालिग को उस समय गोलियां मारी गई जब वह घर पर चारपाई पर बैठी थी। वारदात के अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लड़की के साथ शादी करना चाहता था और उसे लंबे समय से उसे तंग कर रहा था। जिससे तंग होकर लड़की बीते कई महीनों से अपनी मौसी के घर जग्गीवाल में रह रही थी। आरोपी को जब इसका पता चला तो वह गांव जग्गीवाल में पहुंच गया और उसे परेशान करने लगा। नाबालिग ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने सरेआम उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। आरोपी की पहचान बीर सिंह के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे एसएचओ मुख्तयार सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना स्थल से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं, लेकिन इस संबंधी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका की मौसी सुरजीत कौर ने बताया कि आरोपी युवक चोरियां और नशा करने का आदी है। आरोपी के पास अवैध पिस्टल कहां से आई यह भी जांच का विषय है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे।

  • धुस्सी बांध में आया कटाव, ब्यास दरिया के साथ लगते इन गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

    You are currently viewing धुस्सी बांध में आया कटाव, ब्यास दरिया के साथ लगते इन गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

    Erosion in Dhussi dam, risk of flood increased in these villages along Beas river

    धुस्सी बांध में आया कटाव, ब्यास दरिया के साथ लगते इन गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

    कपूरथला : बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में हुई लगातार भारी बारिश ने यहां तबाही मचाई, वहीं, पंजाब में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। इसी बीच सुल्तानपुर लोधी में ब्यास दरिया के साथ लगते गांव राजेवाला में धुस्सी बांध में कटाव आने की खबर सामने आई है। बांध में कटाव के कारण आसपास के दर्जनों गांवों में आए पानी से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं पानी का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए गांव के लोग अपने घरों का सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हैं। गांव वासियों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि जल्दी से जल्दी इस पानी के बहाव पर तुरन्त रोक लगाई जाए।

    धुस्सी बांध में कटाव आने से आसपास के सभी गांवों हड़कंप मच गया है और लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों पर अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव वासी खुद ही इस बांध मजबूत करने की कोशिश कर रहे है। बता दें कि धुस्सी बांध में कटाव के बाद आसपास के गांव के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है और लोग अपना सामान ट्रैक्टर ट्रालियों में लादकर सुरक्षित शक्ति स्थान पर जा रहे हैं। वहीं, गांव वासियों द्वारा बांध को मजबूत करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है।

  • Chandrayaan-3 के डिजाइन का दावा कर सुर्खियां बटरोनें वाला शख्स गिरफ्तार

    Chandrayaan-3 के डिजाइन का दावा कर सुर्खियां बटरोनें वाला शख्स गिरफ्तार

     

     

    सूरत : इसरो के चंद्रयान -3 मिशन के लैंडर के डिजाइन बनाने का दावा करने मितुल त्रिवेदी को सूरत सिटी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, त्रिवेदी के दावों को इसरो के अधिकारियों ने खारिज कर दिया है, इसके कारण मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी हुई। त्रिवेदी ने हाल ही में चंद्रयान -3 के लैंडर के डिजाइन के पीछे एक प्रमुख व्यक्ति होने के अपने दावे को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया, उन्होंने दावा किया कि इनोवेशन ने लैंडिंग पर धूल के बिखरने को रोका।

    पुलिस ने शुरू में त्रिवेदी को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया था, लेकिन अपने दावों को साबित करने में असमर्थता के चलते मामला क्राइम ब्रांच ने देखा। वहीं बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय ने अंतरिक्ष एजेंसी के साथ उसके इस दावे का खंडन किया। पुलिस ने त्रिवेदी की क्वालिफिकेशन की जांच की।

    उनके दावे प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूशन में एकेडमिक के दावों तक विस्तारित हुए, इनमें क्वांटम फिजिक्स के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और एंथ्रोपोलॉजी और वेदांत के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी शामिल हैं, जिसका समापन पीएचडी में हुआ। त्रिवेदी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में सदस्यता और 45 प्राचीन भाषाओं को पढ़ने में असाधारण दक्षता का भी दावा किया था।

    बाद में उन्हें सूरत पुलिस की स्पेशल ब्रांच के डीसीपी हेतल पटेल ने तलब किया। अधिकारियों ने उनके दावे के समर्थन में दस्तावेजों का अनुरोध किया था, जिसे पूरा करने में त्रिवेदी विफल रहे। यह पहली बार नहीं है जब त्रिवेदी ने असाधारण दावे किए हैं। इससे पहले उन्होंने दक्षिण गुजरात के ओलपाड के पास समुद्र में द्वारिका नाम की एक स्वर्ण नगरी के अस्तित्व पर दावा किया था।

  • वकील के चैंबर में घुसकर गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खाना खाते वक्त मारी गोली

    वकील के चैंबर में घुसकर गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खाना खाते वक्त मारी गोली

     

     

    गाजियाबाद -उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तहसील परिसर में वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वकील खाना खा रहे थे। मृत वकील का नाम मनोज चौधरी है। ये घटना चेंबर नंबर-95 में हुई। दरअसल, वकील खाना खाने के लिए टेबल पर बैठे थे तभी अज्ञात हमलवार ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गया।

    गाजियाबाद सिटी के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि आज दोपहर लगभग सवा दो बजे थाना सिंहनी गेट को इस घटना की जानकारी मिली थी। जब मोनू चौधरी उर्फ मनोज चौधरी अपने चेंबर में बैठे हुए थे तभी दो अज्ञात हमलावर आए और गोली मारकर इनकी हत्या कर दी। तुरंत मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। लाश को पोस्टपोटर्म के लिए भेजा दिया गया है। अधिवक्ता की हत्या किस वजह से की गई है। इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच में बहन के ससुराल पक्ष का विवाद सामने आ रहा है।

  • वक्फ बोर्ड से वापस ली जाएंगी 123 संपत्तियां..

    वक्फ बोर्ड से वापस ली जाएंगी 123 संपत्तियां..

     

     

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार अहम फैसले के तहत वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों वापस लेने जा रही है। ये संपत्तियां शहरी विकास मंत्रालय के पास आने की संभावना है और इस संबंध में मंत्रालय ने नोटिस भी जारी कर दिया है। जिन संपत्तियों को वापस लिया जा रहा है उसमें दिल्ली की प्रसिद्ध जामा मस्जिद भी शामिल है।

     

    दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान जामा मस्जिद को वक्फ बोर्ड को दिया गया था। इस साल की शुरुआत में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) ने दो सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड से 123 संपत्तियों का नियंत्रण अपने हाथों में लेने का फैसला लिया था, जिसमें मस्जिदें, दरगाह और कब्रिस्तान शामिल हैं। अप्रैल में केंद्र सरकार ने दिल्‍ली हाई कोर्ट को बताया था कि 1911 से 1914 के बीच उसने दिल्‍ली वक्‍फ बोर्ड के दावे वाली 123 संपत्तियों का अधिग्रहण किया था।