वकील के चैंबर में घुसकर गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खाना खाते वक्त मारी गोली

वकील के चैंबर में घुसकर गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खाना खाते वक्त मारी गोली

 

 

गाजियाबाद -उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तहसील परिसर में वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वकील खाना खा रहे थे। मृत वकील का नाम मनोज चौधरी है। ये घटना चेंबर नंबर-95 में हुई। दरअसल, वकील खाना खाने के लिए टेबल पर बैठे थे तभी अज्ञात हमलवार ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गया।

गाजियाबाद सिटी के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि आज दोपहर लगभग सवा दो बजे थाना सिंहनी गेट को इस घटना की जानकारी मिली थी। जब मोनू चौधरी उर्फ मनोज चौधरी अपने चेंबर में बैठे हुए थे तभी दो अज्ञात हमलावर आए और गोली मारकर इनकी हत्या कर दी। तुरंत मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। लाश को पोस्टपोटर्म के लिए भेजा दिया गया है। अधिवक्ता की हत्या किस वजह से की गई है। इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच में बहन के ससुराल पक्ष का विवाद सामने आ रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *