सीएम भगवंत मान का बढ़ा फैसला, पटवारियों की 586 नई पोस्टों को जल्द भरने के आदेश
चंडीगढः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटवारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, पटवारियों की हड़ताल पर सख्त एक्शन लेते हुए मान सरकार ने पटवारियों की 586 नई भर्तियों की मंजूरी दी है। मान ने कहा कि जल्द ही विभाग को इन पोस्टों के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में मेरिट में आने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा और उन्हें शीघ्र विभाग में नियुक्ति दी जाएगी।
आज सोशल मीडिया पर लाइव होकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब मे पटवारियों के सर्कल की कोई जगह खाली नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 741 वो पटवारी कैंडिडेट्स जो ट्रेनिंग पर थे, उन्हें फील्ड में लेकर आ रहे है। उनकी 15 महीने की ट्रेनिंग थी, जो अब सिर्फ 2-3 महीने की ही बची है। लिहाजा उन्हें ट्रेनिंग से फील्ड में लेकर आया जा रहा है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पटवारी का टेस्ट पास कर चुके 710 आवेदकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं। उन्हें नियुक्ति पत्र देने का काम इसलिए लेट हो गया कि पुलिस वेरिफेकेशन समेत अन्य फॉर्मेलिटी अभी पूरी नहीं हुई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वेरिफिकेशन की फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए गृह विभाग को आदेश दे दिए हैं। और जल्द से जल्द उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। इसके अलावा पटवारियों की 586 नई पोस्ट निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कुल 2037 सर्कल बनते है, जिनमें 1623 पहले ही है। पंजाब में पटवारियों का पूरा सर्कल मुक्कमल होगा और लोगों को पूरी सुविधा दी जाएगी।








Leave a Reply