संसद के विशेष सत्र की टाइमिंग पर विपक्ष ने किया कटाक्ष, कहा- तारीखों के चयन पर हैरानी, हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ
संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान 5 बैठकें होंगी. सरकार के इस फैसले पर विपक्ष ने सवाल उठाया है. सत्र की टाइमिंग पर सवाल उठाए गए हैं. शिवसेना ( उद्धव ठाकरे गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि ये हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
केंद्र की मोदी सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इस दौरान 5 बैठकें होंगी. केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स के जरिए इसकी घोषणा की. मोदी सरकार के इस ऐलान पर विपक्ष ने प्रतिक्रिया दी और सत्र की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं. शिवसेना ( उद्धव ठाकरे गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि सत्र ऐसे समय बुलाया जा रहा है कि देश का सबसे प्रमुख त्योहार गणेश चर्तुथी पड़ता है. ये हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ है.
प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर लिखा, भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार गणेश चतुर्थी के दौरान बुलाया गया यह विशेष सत्र दुर्भाग्यपूर्ण है. ये हिंदू भावनाओं के खिलाफ है. तारीखों के चयन पर हैरानी है.








Leave a Reply