पत्नी से छेड़खानी करना था नाबालिग, आटो रिक्शा चालक ने हत्या कर किये शव के 5 टुकड़े
मुंबईः मुंबई में एक आटो रिक्शा चालक ने पत्नी से छेड़खानी के संदेह में एक नाबालिग लड़के की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए। यह घटना सोमवार को हुई, जब चेंबूर के 33 वर्षीय शफीक अब्दुल माजिद शेख नाम के आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग की हत्या कर दी, फिर उसके शरीर को तीन-चार टुकड़ों में काट दिया। मामले सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग के शव को बरामद कर लिया है। नाबालिग लड़के की पहचान अवहाद (17) साल के रूप में हुई है। हत्यारे की पहचान अहमद शेख (33) के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में आरोपी शेख ने कहा कि वह और उसका परिवार उस लड़के को पिछले सात वर्षों से भी अधिक समय से जानते हैं, वह उसके परिवार की तरह था। हम लोग उससे प्यार करते थे। आरोपी ने आगे कहा कि उसकी पत्नी और भाभी भी लड़के के साथ भाई की तरह व्यवहार करती थी, लेकिन कथित तौर पर पत्नी और भाभी के साथ छेड़खानी करने को लेकर यह कदम उठाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 28 अगस्त को शेख ने नाबालिग को उपनगरीय चेंबूर के म्हाडा इलाके में अपने अपार्टमेंट में बुलाया, जहां उसने उस पर चाकू से हमला किया।
पुलिस जांच से पता चला है यह घटना तब सामने आई जब नाबालिग अवहाद लापता हो गया, इसके बाद पुलिस से संपर्क किया गया। जल्द ही, पुलिस को शेख की संलिप्तता का संदेह हुआ, जिसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान, शेख ने अपराध कबूल कर लिया। शव शेख की रसोई से बरामद किया गया था। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शेख को 2014 के आसपास रायगढ़ पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया था।








Leave a Reply