Big news: Youth shot dead outside Baba Bakala tehsil complex
बड़ी खबरः बाबा बकाला तहसील परिसर के बाहर युवक की गोलियां मारकर हत्या
बाबा बकालाः बाबा बकाला साहिब के तहसील परिसर के बाहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने मामूली विवाद के बाद एक युवक को गोलियां मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रैफर करदिया था, जहां रास्ते में ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान मलजोत सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी घुम्मण गुरदासपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपसी विवाद के कारण गत रात तहसील परिसर के बाहर कमलजोत सिंह के गोली लगी और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ब्यास पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमलजोत सिंह का कुछ लोगों के साथ बाबा बकाला तहसील परिसर के बाहर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान युवकों द्वारा गोली चलाई गई। गोली लगने के कारण घायल हुए कमलजोत सिंह को अमृतसर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया पर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर हमलावर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं तहसील परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।








Leave a Reply