वेरका मिल्क प्लांट के पास ऑटों में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

You are currently viewing वेरका मिल्क प्लांट के पास ऑटों में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Dead body of unknown person found in auto near Verka Milk Plant, police checking CCTV cameras

वेरका मिल्क प्लांट के पास ऑटों में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

लुधियानाः लुधियाना के अन्तर्गत आते सराभा नगर इलाके में वेरका मिल्क प्लांट के पास गुरुद्वारा नानकसर के बाहर उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब वहां एक ऑटो में व्यक्ति का शव मिला। किसी राहगीर ने ऑटो में शव पड़ा देख शोर मचाया। इस पर लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान गौरी के रूप में हुई है। वहीं, मृतक व्यक्ति के गले पर निशान भी मिले हैं।

घटना संबंधी जानकारी देते मौके पर पहुंचे एसीपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इलाके में कई जगह उसकी फोटो लोगों को दिखा कर पुलिस पहचान करवा रही है। पुलिस इलाके में सीसीटीवी कैमरे आदि चेक कर रही है, ताकि पता चल सके कि ऑटो किस समय घटना स्थल पर पहुंचा। ऑटो में मरने वाले के साथ और कौन लोग थे। पुलिस इलाके में सीसीटीवी कैमरे आदि चेक कर रही है, ताकि पता चल सके कि ऑटो किस समय घटना स्थल पर पहुंचा। ऑटो में मरने वाले के साथ और कौन लोग थे। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।

एसीपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि शव और ऑटो को कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा कि मरने वाले ने आत्महत्या की है या उसका किसी ने कत्ल किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *