Category: PUNJAB

  • दुखद खबरः पंजाब में गर्मी के कारण चौथी कक्षा के बच्चे की हुई लू लगने से मौत

    You are currently viewing दुखद खबरः पंजाब में गर्मी के कारण चौथी कक्षा के बच्चे की हुई लू लगने से मौत

    Sad news: Fourth grade child died of heatstroke in Punjab due to heat

    दुखद खबरः पंजाब में गर्मी के कारण चौथी कक्षा के बच्चे की हुई लू लगने से मौत

     

    संगरूरः संगरूर जिले के अधीन पड़ते लोंगोवाल के पट्टी जैद में मंगलवार सुबह उस समय दर्दनाक घटना सामने आई जब वहां के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ रहे बच्ची की गर्मी की लू लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महकप्रीत सिंह पुत्र गुरतेज सिंह निवासी पट्टी के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार, बीती रात गर्मी के कारण महकप्रीत सिंह की तबीयत खराब हो गई थी, जिसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि पंजाब सरकार ने बढ़ रही गर्मी के कारण पहले 15 मई से 31 मई तक छुट्टियां करके ऑनलाइन क्लास लगाने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था।

  • अमृतसरः सिविल अस्पताल के मुलाजिम की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    You are currently viewing अमृतसरः सिविल अस्पताल के मुलाजिम की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    Amritsar: Civil hospital employee shot dead, police registered a case

    अमृतसरः सिविल अस्पताल के मुलाजिम की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

     

    अमृतसरः पंजाब में लगातार बिगड़ कानून व्यवस्था और पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते लूटपाट और हो रही हत्याओं के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि के कारण लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं, पुलिस मूकदर्शक बन खड़ी है। ऐसा ही एक मामला अमृतसर जिले में मानावाला के पास से सामने आया है यहां अज्ञात युवकों द्वारा सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में तैनात चरणप्रीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए चरणजीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, चरणप्रीत सिंह अपने साढ़ू के साथ सोमवार रात जंडियाला गुरू से अमृतसर अपने ससुर का हाल जानने के बाद घर वापिस आ रहे थे। इसी बीच जब वह मानावाला के पास पहुंचे तो पीछे से एक हरे काले रंग की कार आई और चरणप्रीत पर गोलियां बरसा दीं। जिसके बाद सिविल अस्पतालों के मुलाजिमों और कर्मचारियों में रोष की लहर पाई जा रही है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। अन्यथा वह हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ एसएमओ डॉ. मनमीतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस पर भरोसा है कि पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ लेगी।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए थाना चाटीविंड के एसएचओ मनमीतपाल सिंह ने बताया कि चरनप्रीत सिंह, जगदेव सिंह और सुखदीप सिंह, जो आपस में रिश्तेदार हैं, सोमवार देर रात अमृतसर से जंडियाला गुरु की तरफ अपनी कार पर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मानांवाला सड़क किनारे रुके तो, काले रंग की कार में अज्ञात युवकों ने चरणजीत सिंह के सिर में गोली मार दी, जिस कारण चरनजीत सिंह की  मौत हो गई।

  • दो दिन से लापता डॉक्टर वोहरा का शव नहर से वरामद, इलाके में दहशत का माहौल

    You are currently viewing दो दिन से लापता डॉक्टर वोहरा का शव नहर से वरामद, इलाके में दहशत का माहौल

    The dead body of Dr Vohra, missing for two days, was found in the canal, panic in the area

    दो दिन से लापता डॉक्टर वोहरा का शव नहर से वरामद, इलाके में दहशत का माहौल

     

    जालंधरः अमृतसर में पिछले दो दिन से लापता डॉक्टर का शव नहर में मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही डॉक्टर अपने घर से लापता हो गए थे। जिस नहर में डॉक्टर का शव संदिग्ध हालत में मिला, उसी के पास उनकी कार भी मिली है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।

    जानकारी अनुसार, अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू स्थित दुख निवारण अस्पताल में कार्यरत डा. संजीव वोहरा पिछले 2 दिन से लापता थे। उनका मोबाइल फोन भी ऑफ था। उनके परिवार ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दी थी। उनकी गाड़ी मंगलवार सुबह तारा वाला पुल के समीप मिली है। गाड़ी मिलने के बाद पुलिस ने नहर में गोताखोरों को उतारा और उनका शव बरामद कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है।

    वहीं, पुलिस ने पास स्थित दरगाह में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में रविवार दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे डा. वोहरा कार से उतरे और नहर के किनारे जा पहुंचे। यहां डेढ़ घंटा तक रहे। वह कभी उठते और कभी बैठ जाते। फिर अचानक उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। बता दें कि डा. वोहरा की पत्नी डा. वंदना गायनोकोलाजिस्ट हैं। एसएचओ मकबूलपुरा गुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को बाहर निकाल छानबीन शुरू कर दी है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स में व्यक्ति के सिर पर बेसबॉल मारकर साइकिल,-पैसे और मोबाइल छीना

    You are currently viewing जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स में व्यक्ति के सिर पर बेसबॉल मारकर साइकिल,-पैसे और मोबाइल छीना

    Cycle, money and mobile snatched after hitting a baseball on the head of a person in leather complex of Jalandhar

    जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स में व्यक्ति के सिर पर बेसबॉल मारकर साइकिल,-पैसे और मोबाइल छीना

     

     

    जालंधरः महानगर में बढ़ रही लूटपाट और चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन बेखौफ लुटेरे चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गया है। सोमवार देर रात लेदर कॉम्प्लेक्स से काम पर घर लौट रहे व्यक्ति के सिर पर बेसबॉल से हमला कर लुटेरे उसका साइकिल-पैसे व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित हेम लाल ने पुलिस को बताया कि वैसे उसकी शिफ्ट दिन की होती है, लेकिन आज काम ज्यादा था तो उसे फैक्ट्री प्रबंधन ने लोग कम होने के कारण नाइट शिफ्ट लगाने के लिए भी कहा था। सोमवार रात साढ़े नौ बजे जब वह शिफ्ट खत्म कर घर जा रहा था तो रास्ते में सुनसान जगह पर बाइक सवार लुटेरे आए और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हेमलाल ने उनका विरोध किया तो लुटेरों ने उसके सिर पर वार कर बुरी तरह से उसे घायल कर दिया

    जिसके बाद लुटेरे उसका मोबाइल और जेब में पड़ी नकदी व साइकिल छीन कर फरार हो गए। वहां से निकल रहे राहगीरों ने खून से लथपथ पीड़ित हेमलाल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। और थाना बस्ती बावा खेल को शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हेमलाल के बयान लिए और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • लुधियाना के अयाली स्कूल में हुई 10वीं की गणित की परीक्षा रद्द, पढ़ें क्या है कारण

    You are currently viewing लुधियाना के अयाली स्कूल में हुई 10वीं की गणित की परीक्षा रद्द, पढ़ें क्या है कारण

    Class 10 Maths exam canceled in Ayali School, Ludhiana, read what is the reason

    लुधियाना के अयाली स्कूल में हुई 10वीं की गणित की परीक्षा रद्द, पढ़ें क्या है कारण

     

     

    मोहालीः लुधियाना के अन्तर्गत आते अयाली खुर्द में शिक्षा विभाग ने बीते दिन हुई गणित की परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसके बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड दोबारा करवाने के लिए अलग से सूचना और टाइम-टेबल दिया जाएगा। जिक्रयोग्य है कि बोर्ड ने यह फैसला कुछ अध्यापकों द्वारा परीक्षा केंद्र में जबरी शोर-शराबा किया गया था, और परीक्षा में बिघ्न डाला गया था के बाद लिया है।

    जानकारी अनुसार, बोर्ड द्वारा बयान जारी करतके हुए कहा गया है कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर इस परीक्षा केंद्र संबंधित कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें दिखाया गया था कि कुछ अध्यापकों ने परीक्षा केंद्र अंदर ज़बरदस्ती शोर -शराबा करके परीक्षा में विघ्न डाला था। इसके चलते इस परीक्षा केंद्र में बैठे 252 परीक्षार्थियों की परीक्षा रद्द कर दी है।

    इस संबंध में सबंधित परीक्षा केंद्र के परीक्षा कंट्रोलर और 3 अध्यापकों के ख़िलाफ़ जांच -पड़ताल की जा रही है और आरोपी पाए जाने पर उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाएगी। यह परीक्षा दोबारा करवाने के लिए बोर्ड की तरफ से अलग तौर पर सूचित किया जाएगा।

  • टी वी ऑर्टिस्ट भारती सिंह की बढ़ी मुश्किलें, एसजीपीसी की शिकायत पर भारती सिंह के खिलाफ अमृतसर में केस दर्ज,माफी मांगने से भी नही बनी बात, दाढ़ी-मूंछ का मजाक बनाने पर दर्ज हुई एफआईआर

    You are currently viewing कामेडियन भारती सिंह की बढ़ी मुश्किलें, एसजीपीसी की शिकायत पर कॉमेडियन के खिलाफ अमृतसर में केस दर्ज, दाढ़ी-मूंछ का मजाक बनाने पर दर्ज हुई एफआईआर

    Comedian Bharti Singh’s troubles increased, on the complaint of SGPC, a case was registered against the comedian in Amritsar, FIR was registered for making fun of beard and mustache

    टी वी ऑर्टिस्ट भारती सिंह की बढ़ी मुश्किलें, एसजीपीसी की शिकायत पर भारती सिंह के खिलाफ अमृतसर में केस दर्ज,माफी मांगने से भी नही बनी बात, दाढ़ी-मूंछ का मजाक बनाने पर दर्ज हुई एफआईआर

     

    अमृतसरः जानी-मानी कामेडियन और टीवी शो होस्ट भारती सिंह दाढ़ी-मूंछ पर टिप्पणी करने के विवाद में घिर गई हैं। बता दें कि भारती ने मूंछ और दाढ़ी पर जोक मारा था, जिसके बाद सिख समुदाय ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके साथ ही सिख समुदाय ने भारती पर केस दर्ज कराने की मांग की थी। इस मामले में भारती ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर हाथ जोड़कर माफी भी मांगी लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ और अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

    गौरतलब है कि दो दिन पहले भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह दाढ़ी और मूंछ को लेकर कमेंट कर रही हैं। इसको लेकर भारती को जमकर ट्रोल किया जा रहा था और अमृतसर में प्रदर्शन भी किया गया। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की और से इस मामले में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई थी।

    जिक्रयोग्य है कि भारती के कॉमेडी शो में टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं। जैस्मिन से मस्ती करते हुए भारती कहती नजर आईं थी कि दाढ़ी-मूंछ क्यों नहीं चाहिए? दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालो तो सेवइयों का टेस्ट आता है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी कई सहेलियों की शादी हुई है और वह अब दाढ़ी-मूंछों में से जुएं निकालने में व्यस्त रहती हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिख समुदाय ने उनका विरोध किया। लोगों का कहना था कि भारती पंजाब में पली-बढ़ी हैं, इसके बावजूद उन्होंने सिखी चिन्ह के लिए इस तरह की शब्दावली का प्रयोग किया।

    एसजीपीसी की शिकायत के बाद भारती सिंह पर थाना ई-डिवीजन में  मामला दर्ज कर लिया गया। ई-डिवीजन के एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि एसजीपीसी की शिकायत पर भारती सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया है।

  • ਜੈ ਮਾਂ ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ 19ਵਾਂ ਸਾਲਾਨਾ ਜਾਗਰਣ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ

    ਜੈ ਮਾਂ ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ 19ਵਾਂ ਸਾਲਾਨਾ ਜਾਗਰਣ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ

    ਜੈ ਮਾਂ ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ 19ਵਾਂ ਸਾਲਾਨਾ ਜਾਗਰਣ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ

    ਜਲੰਧਰ( manish) ਜੈ ਮਾਂ ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ 19ਵਾਂ ਸਾਲਾਨਾ ਜਾਗਰਣ,ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਾਰਾਇਣ,ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ, ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਵਿਖੇ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜੀਵਨ ਜੋਤੀ ਟੰਡਨ ਅਤੇ ਸਨੀ ਧੰਜਲ ਨੇ ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੈ ਮਾਂ ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ ਪਿਛਲੇ 18 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਹਰ ਸਾਲ ਮਾਤਾ ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਦਰਬਾਰ ਹਿਮਾਚਲ ਵਿਖੇ ਜਾਗਰਣ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈਂ। ਪਰ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਕੋਰੋਨਾ ਕਾਰਣ ਇੱਥੇ ਜਾਗਰਣ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਇਹ ਜਾਗਰਣ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ, ਵੱਡਾ ਬਾਜ਼ਾਰ ਰਾਮਲੀਲਾ ਗਰਾਊਂਡ, ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਸਾਲ ਇਹ ਜਾਗਰਣ 14 ਮਈ ਦਿਨ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਾਰਾਇਣ,ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ, ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਵਿਖੇ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਹਜਾਰਾ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ’ਚ ਸੰਗਤਾ ਨੂੰ ਜਾਗਰਣ ਤੇ ਲਿਜਾਣ ਲਈ ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ,ਅਤੇ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਵੈਲਕਮ ਪੰਜਾਬ ਦਫਤਰ ’ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਲਈ ਲੰਗਰ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਨਰਿੰਦਰ ਨੰਦਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਲੋਂ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸ ਸਾਲ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਸਵੇਰੇ ਬੱਸਾਂ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਤੋਂ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਮੋਕੇ 25 ਬਸਾਂ ਦੀ ਰਵਾਨਗੀ ਸਾਬਕਾ ਐੱਮ ਐੱਲ ਏ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ, ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਐਕਟਰ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ,ਸਾਬਕਾ ਕੌਂਸਲਰ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟੀਟੂ, ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਚੀਫ਼ ਐਡੀਟਰ ਵੈਲਕਮ ਪੰਜਾਬ ਨਿਊਜ਼,ਦਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ(ਗੋਲਾ ),ਰਜੇਸ਼ ਲੂਥਰ ਵਲੋਂ ਨਾਰੀਅਲ ਤੋੜ ਕੇ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਦਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਬੀਤੇ 18 ਸਾਲ ’ਚ ਜੈ ਮਾਂ ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ 50 ਤੋਂ 60 ਹਜ਼ਾਰ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਮਾਤਾ ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਦਰਬਾਰ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਹਨ ਤੇ ਹਜਾਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ’ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਇਸ ਸਾਲ ਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਜਾਗਰਣ ਤੇ ਪੁੱਜ ਰਹੀ ਸੰਗਤ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਂਵਾਂ ਉਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸੰਗਤਾਂ ਜਦੋ ਜਾਗਰਣ ਸਥਾਨ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀਆ ਉਨ੍ਹਾਂ ਲਈ ਵੀ ਲੰਗਰ ਦਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੋਰ ਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਰਾਤ 8 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਪੰਡਤ ਜੀ ਵਲੋਂ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਪੂਜਾ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਜਾਗਰਣ ਤੇ ਪੂਜਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਅਨੀਸ਼ ਅਗਰਵਾਲ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ 19ਵੇਂ ਸਾਲਾਨਾ ਜਾਗਰਣ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਮਹੰਤ ਪੰਕਜ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗਣੇਸ਼ ਵੰਦਨਾ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਵੰਦਨਾ ਨਾਲ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਰਾਜਨ ਮਿੰਨੀ ਚੰਚਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਾਲੇ ਅਤੇ ਭਜਨ ਗਾਇਕਾ ਪਵਨੀ ਅਰੋੜਾ (ਵਾਇਸ ਆਫ ਪੰਜਾਬ) ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਸੁੰਦਰ ਭੇਟਾਂ ਨਾਲ ਹਾਜ਼ਰੀ ਲਗਵਾਈ। ਇਹ ਸਾਰਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵੈਲਕਮ ਪੰਜਾਬ ਨਿਊਜ਼ ਵੱਲੋਂ ਲਾਇਵ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਜਿਹੜੀਆਂ ਸੰਗਤਾ ਜਾਗਰਣ ਤੇ ਨਹੀਂ ਜਾ ਸਕੀਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਸਾਰਾ ਪ੍ਰਸਾਰਣ ਘਰ ਬੈਠ ਕੇ ਦੇਖਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਆਨੰਦ ਕੈਟਰਿੰਗ ਵਲੋਂ ਲੰਗਰ ਦੀ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾਈ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕ੍ਰਿਮੀਕਾ ਆਈਸ ਕਰੀਮ ਵਲੋਂ ਆਈਸ ਕਰੀਮ ਦੀ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾਈ ਗਈ।ਜਾਗਰਣ ਦੌਰਾਨ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸਾਬਕਾ ਐੱਮ.ਐੱਲ. ਏ. ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਤੇ ਪੁੱਤਰ ਸਮੇਤ , ਐਡਵੋਕੇਟ ਸੰਦੀਪ ਵਰਮਾ ,ਨੰਨੀ ਬਤਰਾ,ਦਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਲਾ,ਰਜੇਸ਼ ਲੂਥਰਾ(ਜੱਜ ),ਜੋਨੀ ਬਤਰਾ,ਸੰਦੀਪ ਵਰਮਾ,ਨੇ ਜਾਗਰਣ ਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੋਰ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਰਾਣੀ ਦਾ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ, ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਲੱਗ, ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਲੱਗ,ਜੋਤੀ ਟੰਡਨ,ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਮੀਤ, ਆਦਿ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

  • भारती सिंह के खिलाफ SGPC ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत

    दाढ़ी-मूंछ पर टिप्पणी पड़ी भारी: भारती सिंह के खिलाफ SGPC ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

    अकाली दल के दर्शन सिंह और महिला विंग की कमलजीत कौर ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर के साथ मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि सिखों की भावनाओं को आहत करने की कोशिश बॉलीवुड के अदाकार कर रहे हैं और भारती सिंह की टिप्पणी की वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भारती सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। एसजीपीसी ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी सहेली के साथ दाढ़ी और मूछों पर कामेडियन भारती सिंह की टिप्पणी पर एतराज जताया। वहीं इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
    एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने बताया कि भारती सिंह ने जानबूझकर सिखों को टारगेट कर ऐसी हरकत की है। भारती सिंह गुरु नगरी की हैं तो वे सिखों के बारे अच्छी तरह से जानती हैं। उन्होंने सिखों की दाढ़ी और मूछों के बारे में जानबूझ कर बयान दिया है। इसके चलते उन्होंने एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर भारती सिंह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। उन्होंने तुरंत भारती सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की।
    भारती सिंह ने मांगी माफी
    पूरे मामले में भारती सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है कि वह किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोलती। उन्होंने सिर्फ दाढ़ी-मूछ पर टिप्पणी की है, जो हर धर्म के लोग रखते हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि अगर फिर भी मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस लगी है तो वह माफी मांगती हैं।

    शिरोमणि अकाली दल ने भी भारती सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। शिरोमणि अकाली दल की महिला विंग और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र दिया है। इसमें कहा गया कि भारती सिंह ने जानबूझ कर सिखों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। अकाली दल के दर्शन सिंह और महिला विंग की कमलजीत कौर ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर के साथ मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि सिखों की भावनाओं को आहत करने की कोशिश बॉलीवुड के अदाकार कर रहे हैं और भारती सिंह की टिप्पणी की वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

  • जानें कहां दी परिवहन मंत्री ने आरटीए कार्यालय में दी दबिश,फिर कहा- सभी अवैध परमिट होंगे रद्द

    जानें कहां दी परिवहन मंत्री ने आरटीए कार्यालय में दी दबिश,फिर कहा- सभी अवैध परमिट होंगे रद्द

    जानें कहां दी परिवहन मंत्री ने आरटीए कार्यालय में दी दबिश,फिर कहा- सभी अवैध परमिट होंगे रद्द

    परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी आरटीए कार्यालयों में आम जनता का काम पहल के आधार पर करने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा किसी एजेंट को आरटीए कार्यालय में अनुमति नहीं है
    परिवहन मंत्री लालजीत सिंह ने सोमवार को आरटीए कार्यालय में अचानक दबिश दी। करीब एक घंटे तक कार्यालय में बैठकर सभी बसों के परमिट चेक किए। वहीं जो खामियां मिलीं, उनके लिए उन्होंने आरटीए समेत कार्यालय के बाकी अधिकारियों को फटकार भी लगाई। चेकिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्य परिवहन मंत्री लालजीत सिंह ने कहा कि राज्य में पहली सरकारों के समय से जिनी बस ऑपरेटर हमेशा धक्केशाही करते आ रहे थे और आरटीए कार्यालय में प्राइवेट बस ऑपरेटर का ही कब्जा था।
    उन्होंने बताया कि प्राइवेट बस ऑपरेटर को उनकी सीधी चेतावनी है कि अगर उन्होंने अपनी धक्केशाही बंद नहीं की तो कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने बताया कि न्यू दीप बस कंपनी के प्रबंधक सरकारी बसों के टाइम टेबल पर अपनी बसों को धक्के से चला रहे थे। इसे उन्होंने बंद करवा दिया है। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान कई अवैध परमिट पाए गए हैं, जिन्हें रद्द करने का आदेश दिया गया है।
    परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी आरटीए कार्यालयों में आम जनता का काम पहल के आधार पर करने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा किसी एजेंट को आरटीए कार्यालय में अनुमति नहीं है। कुछ प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर उन्हें मांग पत्र भी दिया है। जिस पर विचार किया जाएगा।
  • पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ से लगाया गया दूसरा मासिक लंगर।

    पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ से लगाया गया दूसरा मासिक लंगर।

    पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ से लगाया गया दूसरा मासिक लंगर।

    दूसरे मासिक लंगर के मुख्य अतिथि बनें विधायक शीतल अंगुराल

    कुष्ठ आश्रम में लंगर की सेवा से बड़ा और कोई पूण्य काम नही (शीतल अंगुराल)

    MBD WEB NEWS: जालंधर ( मनीष भट्टी ) पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ से एक नया आयाम स्थापित करते हुए कुष्ठ आश्रम जालंधर में मासिक लंगर की जो शुरुआत पिछले महीने की गई थी इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य संपादक श्रीमती नीतू कपूर ने कहां की जो भी सदस्य या पारिवारिक सदस्य समाचार पत्र के साथ जुड़े है उन सभी के दिल में प्रभु ने लगन लगाई की समाचार पत्र की तरफ से लंगर की शुरुआत होनी चाहिए। तो सब ने हर महीने लगने वाले लंगर की शुरुआत की है जो की हर महीने हर दूसरे शनिवार शाम को कुष्ठ आश्रम में लगाया जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जालंधर वेस्ट से विधायक श्री शीतल अंगुराल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की और कहाँ की ऐसी सेवा की भावना बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है क्योंकि लंगर में जरूरम्मद लोगों को बना हुआ खाना खिलाना अपने आप में ही नर और नारायण सेवा के बराबर है। उन्होंने पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार की तरफ से शुरू किये गए लंगर की तारीफ की और सब को मुबारक देते हुए कहाँ की वो हमेशा ही इस कार्य के साथ जुड़े रहेंगे और लोगों की सेवा करते रहेंगे, उनकी तरफ से भी लंगर में गुप्त दान भी दिया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में आये डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान श्री शिंदारपाल सिंह चाहल, उप चेयरमैन प्रदीप वर्मा,संदीप कुमार,PRO धरमिंदर सोंधी,सतपाल सेतिया ने भी लंगर में सेवा की और लंगर में होने वाले पूण्य के बारे में बताते हुए कहां की पत्रकारिता के क्षेत्र में पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने एक नया आयाम स्थापित किया है ,इसके साथ उन्होंने बाकी पत्रकारों को भी इस पुण्य के काम मे जुड़ने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर पंजाब रिफ्लैक्शन परिवार की तरफ से श्री सुनील कपूर, श्री संजीव कपूर, श्रीमती अंजू कपूर श्री नमन कपूर ने भी लोगों को लंगर की महत्ता के बारे में बताया। इस मौके एक दानी सज्जन ने अपना नाम न लेने की शर्त पर इस लंगर में 2100 रु की सेवा दे। श्री रमन मल्होत्रा ने 1100 रु की राशि का दान दिया । प्रमुख समाज सेवक श्री हरनेश शर्मा ने इस मौके पर 1100 रु की लंगर सेवा की। बाकी कुछ सज्जनो द्वारा 500-500 रु का गुप्त दान भी दिया गया। फोटोग्राफी की सेवा भी फोटोग्राफर अश्वनी अरोड़ा द्वारा की गई। इस मौके पर भास्कर साउंड एवं लाइट के राजीव भास्कर द्वारा लंगर में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस मौके श्री जय देव मल्होत्रा, श्री केवल कृष्ण,सुमेश आनंद, भरत अरोड़ा,हरीश शर्मा,मानव खन्ना,राजीव छाबड़ा,डॉ ज्योति खन्ना, नीरू छाबड़ा,वंदना मेहता,राधा चौहान, सपना मनराय,मीनू बग्गा,लाड़ी ढल्ला, प्रवीन बांसल,उपस्थित थे।