टी वी ऑर्टिस्ट भारती सिंह की बढ़ी मुश्किलें, एसजीपीसी की शिकायत पर भारती सिंह के खिलाफ अमृतसर में केस दर्ज,माफी मांगने से भी नही बनी बात, दाढ़ी-मूंछ का मजाक बनाने पर दर्ज हुई एफआईआर
अमृतसरः जानी-मानी कामेडियन और टीवी शो होस्ट भारती सिंह दाढ़ी-मूंछ पर टिप्पणी करने के विवाद में घिर गई हैं। बता दें कि भारती ने मूंछ और दाढ़ी पर जोक मारा था, जिसके बाद सिख समुदाय ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके साथ ही सिख समुदाय ने भारती पर केस दर्ज कराने की मांग की थी। इस मामले में भारती ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर हाथ जोड़कर माफी भी मांगी लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ और अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह दाढ़ी और मूंछ को लेकर कमेंट कर रही हैं। इसको लेकर भारती को जमकर ट्रोल किया जा रहा था और अमृतसर में प्रदर्शन भी किया गया। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की और से इस मामले में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई थी।
जिक्रयोग्य है कि भारती के कॉमेडी शो में टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन गेस्ट के तौर पर नजर आई थीं। जैस्मिन से मस्ती करते हुए भारती कहती नजर आईं थी कि दाढ़ी-मूंछ क्यों नहीं चाहिए? दूध पीने के बाद दाढ़ी मुंह में डालो तो सेवइयों का टेस्ट आता है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी कई सहेलियों की शादी हुई है और वह अब दाढ़ी-मूंछों में से जुएं निकालने में व्यस्त रहती हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिख समुदाय ने उनका विरोध किया। लोगों का कहना था कि भारती पंजाब में पली-बढ़ी हैं, इसके बावजूद उन्होंने सिखी चिन्ह के लिए इस तरह की शब्दावली का प्रयोग किया।
एसजीपीसी की शिकायत के बाद भारती सिंह पर थाना ई-डिवीजन में मामला दर्ज कर लिया गया। ई-डिवीजन के एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि एसजीपीसी की शिकायत पर भारती सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया है।








Leave a Reply