जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स में व्यक्ति के सिर पर बेसबॉल मारकर साइकिल,-पैसे और मोबाइल छीना
जालंधरः महानगर में बढ़ रही लूटपाट और चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन बेखौफ लुटेरे चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गया है। सोमवार देर रात लेदर कॉम्प्लेक्स से काम पर घर लौट रहे व्यक्ति के सिर पर बेसबॉल से हमला कर लुटेरे उसका साइकिल-पैसे व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित हेम लाल ने पुलिस को बताया कि वैसे उसकी शिफ्ट दिन की होती है, लेकिन आज काम ज्यादा था तो उसे फैक्ट्री प्रबंधन ने लोग कम होने के कारण नाइट शिफ्ट लगाने के लिए भी कहा था। सोमवार रात साढ़े नौ बजे जब वह शिफ्ट खत्म कर घर जा रहा था तो रास्ते में सुनसान जगह पर बाइक सवार लुटेरे आए और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हेमलाल ने उनका विरोध किया तो लुटेरों ने उसके सिर पर वार कर बुरी तरह से उसे घायल कर दिया
जिसके बाद लुटेरे उसका मोबाइल और जेब में पड़ी नकदी व साइकिल छीन कर फरार हो गए। वहां से निकल रहे राहगीरों ने खून से लथपथ पीड़ित हेमलाल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। और थाना बस्ती बावा खेल को शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हेमलाल के बयान लिए और अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।








Leave a Reply