दो दिन से लापता डॉक्टर वोहरा का शव नहर से वरामद, इलाके में दहशत का माहौल

You are currently viewing दो दिन से लापता डॉक्टर वोहरा का शव नहर से वरामद, इलाके में दहशत का माहौल

The dead body of Dr Vohra, missing for two days, was found in the canal, panic in the area

दो दिन से लापता डॉक्टर वोहरा का शव नहर से वरामद, इलाके में दहशत का माहौल

 

जालंधरः अमृतसर में पिछले दो दिन से लापता डॉक्टर का शव नहर में मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही डॉक्टर अपने घर से लापता हो गए थे। जिस नहर में डॉक्टर का शव संदिग्ध हालत में मिला, उसी के पास उनकी कार भी मिली है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।

जानकारी अनुसार, अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू स्थित दुख निवारण अस्पताल में कार्यरत डा. संजीव वोहरा पिछले 2 दिन से लापता थे। उनका मोबाइल फोन भी ऑफ था। उनके परिवार ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दी थी। उनकी गाड़ी मंगलवार सुबह तारा वाला पुल के समीप मिली है। गाड़ी मिलने के बाद पुलिस ने नहर में गोताखोरों को उतारा और उनका शव बरामद कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है।

वहीं, पुलिस ने पास स्थित दरगाह में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में रविवार दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे डा. वोहरा कार से उतरे और नहर के किनारे जा पहुंचे। यहां डेढ़ घंटा तक रहे। वह कभी उठते और कभी बैठ जाते। फिर अचानक उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। बता दें कि डा. वोहरा की पत्नी डा. वंदना गायनोकोलाजिस्ट हैं। एसएचओ मकबूलपुरा गुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को बाहर निकाल छानबीन शुरू कर दी है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *